हिंद महासागर की सबसे गहरी खाई का नाम क्या है? - hind mahaasaagar kee sabase gaharee khaee ka naam kya hai?

महासागरीय गर्त महासागरीय बेसिन के सबसे नीचे भाग हैं और इनकी तली औसत महासागरीय नितल के काफी नीचे मिलती हैं। इनकी स्थिति सर्वत्र (हर जगह) न मिलकर यत्र-तत्र बिखरे हुए रूप में मिलती हैं । वास्तव में ये महासागरीय नितल पर स्थित तीव्र ढाल वाले लम्बे, पतले तथा गहरे अवनमन के क्षेत्र हैं। इनकी उतपत्ति महासागरीय तली में प्रथ्वी के क्रस्ट के वलन एवं भ्रंशन (Crust Folding and Faulting) के परिणामस्वरूप मानी जाती हैं. अर्थात इनकी उत्पत्ति विवर्तनिक क्रियाओं (Tectonics verb) से हुई हैं।

नोट: जब भी प्लेटों में खिंचाव अधिक बढ़ जाता है, अथवा शिलाओं पर दोनों पार्श्व से पड़ा दबाव उनकी सहन शक्ति के बाहर होता है, तब शिलाएँ अनके प्रभाव से विस्थापित हो जाती हैं अथवा टूट जाती हैं। एक ओर की शिलाएँ दूसरी ओर की शिलाओं की अपेक्षा नीचे या ऊपर चली जाती हैं। इसे ही भ्रंश (Fault) कहते हैं।

हिंद महासागर में सबसे गहरा प्वाइंट 7,187 मीटर है, जो इंडोनेशिया के तट से थोड़ा सा दूर जावा ट्रेंच (Java Trench) के रेंज में स्थित है.

दुनिया में मौजूद पांच महासागरों की गहराई को नापने के लिए वैज्ञानिकों ने एक बेहद ही साहसिक समुद्री अभियान शुरू किया. अब वैज्ञानिक इस अभियान से लौट आए हैं और उनके पास पांचों महासागरों की सबसे गहरी जगहों (Deepest point of oceans) की जानकारी है. ‘फाइव डीप्स एक्सपीडिशन’ (FDE) के डाटा से पहली बार हिंद महासागर (Indian Ocean) और दक्षिणी महासागर के सबसे गहरी जगहों की सटीक लोकेशन की पुष्टि हुई है. इस डाटा को इकट्ठा करने के लिए 2018 से 2019 के बीच 10 महीनों की अवधि तक अलग-अलग जगह गोता लगाया गया.

हिंद महासागर में सबसे गहरा प्वाइंट 7,187 मीटर है, जो इंडोनेशिया के तट से थोड़ा सा दूर जावा ट्रेंच (Java Trench) के रेंज में स्थित है. वहीं, दक्षिणी महासागर में सबसे गहरा प्वाइंट 7,432 मीटर है, जो साउथ सैंडविंच ट्रेंच (South Sandwich Trench) की रेंज में स्थित है. FDE के डाटा से पहले तक कुछ महासागरों के सबसे गहरे हिस्से अपेक्षाकृत लोगों को मालूम थे. उदाहरण के लिए पृथ्वी का सबसे अधिक गहराई वाला प्वाइंट ‘चैलेंजर डीप’ है, जो प्रशांत महासागर के भीतर मारियाना ट्रेंच (Mariana Trench) के भीतर है. इस अभियान को पूरा करने वाली टीम ने बताया कि ‘चैलेंजर डीप’ 10,924 गहरा है. इस तरह ये अभी तक दुनिया की सबसे गहराई वाली जगह भी है.

वैज्ञानिकों ने 87,044 किलोमीटर की दूरी को तय कर निकाला डाटा

अटलांटिक महासागर (Atlantic Ocean) में सबसे गहरा प्वाइंट प्यूर्टो रिको ट्रेंच (Puerto Rico Trench) में ब्राउनसन डीप (Brownson Deep) को माना जाता है, जिसकी गहराई 8,378 मीटर है. वहीं, आर्टिक महासागर में सबसे गहरी जगह 5,551 मीटर है, जो मोलोय हॉल के नाम से जानी जाती है. ‘फाइव डीप्स एक्सपीडिशन’ दुनिया के पांच प्रमुख महासागरों-अटलांटिक, दक्षिणी, हिंद, प्रशांत और आर्कटिक में सबसे गहरे प्वाइंट तक यात्रा करने के लिए 10 महीनों तक चला एक सफल मिशन था. इस अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने 87,044 किलोमीटर की दूरी को तय किया. टीम ने ‘लिमिटिंग फैक्टर’ (LV) डिवाइस को 39 बार समुद्र में गोता लगवाया और इसके जरिए डाटा इकट्ठा किया.

61 फीसदी इलाके का कभी नहीं हुई थी मैपिंग

इस स्टडी को जियोसाइंस डाटा जर्नल में प्रकाशित किया गया है. इस स्टडी का नेतृत्व कैसंड्रा बोंगोवान्नी ने किया. उन्होंने कहा कि इस अभियान ने हमें दुनिया के कुछ सबसे दूरस्थ और गहरी लोकेशन की सटीक रूप से मानचित्र बनाने का एक अनूठा अवसर दिया है. बोंगोवान्नी ने कहा कि हम जहां गए थे उसका लगभग 61 प्रतिशत आधुनिक तकनीक का उपयोग करके कभी मैप नहीं किया गया था. ‘फाइव डीप्स एक्सपीडिशन’ से पहले तक हिंद महासागर और दक्षिणी महासागर के सबसे गहरे प्वाइंट को लेकर बहुत ही अनिश्चितताएं थीं. हालांकि, अब इनके गहरी लोकेशन की जानकारी मिल चुकी है.

ये भी पढ़ें: ‘पृथ्वी का फेफड़ा’ है अमेजन वर्षावन, दुनिया को अकेले करता है 20 फीसदी ऑक्सीजन की सप्लाई, जानें इसके 10 फैक्ट्स

चीनी मीडिया ने दावा किया है कि अगले दो साल में पेइचिंग ऐसी दो पनडुब्बियों का निर्माण पूरा कर लेगा जो समुद्र के 11 हजार मीटर यानी 36 हजार 89 फीट नीचे तक जा सकता है। अगर यह प्रॉजेक्ट सफल हो जाता है तो ये पनडुब्बियां दुनिया की सबसे गहरी खाई तक पहुंचने में कामयाब हो जाएंगी, जिसे मरियाना ट्रेंच (गर्त) के नाम से जाना जाता है। आइए आपको सबसे गहरी खाई से जुड़ी दिलचस्प बाते बताते हैं...

1. मारियाना ट्रेंच धरती की सबसे गहरी जगह है। वहां समुद्र 10,898 मीटर से 10,916 मीटर तक गहरा है, यानी करीब 11 किलोमीटर की गहराई।

2. अभी तक करीब 1000 लोग सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई की है तो इसकी तुलना में महज 3 व्यक्ति ही सबसे गहरी खाई मरियाना ट्रेंच तक जा सके हैं।

3. यदि तुलना करें तो माउंट एवरेस्ट समुद्री स्तर से 8,848 मीटर ऊपर है, जबकि मरियाना ट्रेंच समुद्री सतह से 10,916 मीटर (माउंट एवरेस्ट से 2068 मीटर ज्यादा ) तक गहरा है।

4. यूएस के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट डॉन वॉल्श और उनके स्विस सहकर्मी, दिवंगत जैक्श पिकार्ड सन् 1960 में एक पनडुब्बी में करीब 10,790 मीटर की गहराई तक गए थे।

हिंद महासागर की सबसे गहरी खाई का नाम क्या है? - hind mahaasaagar kee sabase gaharee khaee ka naam kya hai?


5. साल 2012 में कनाडाई फिल्ममेकर जेम्स कैमरन एक पनडुब्बी में सोलो ट्रिप पर इस खाई तक पहुंचने के लिए 10,898 मीटर तक नीचे गए थे। उन्हें इसके लिए पनडुब्बी बनाने में 7 साल लगे थे।

6. मरियाना ट्रेंच इतना गहरा है कि सूरज की रोशनी तक नहीं पहुंच पाती।

7. प्रशांत महासागर में पूर्वी और पश्चिमी किनारों पर खाइयों की श्रृंखला मिलती है, जिसमें मरियाना ट्रेंच सबसे ज्यादा गहरा है।

8. मरियाना ट्रेंच फिलीपींस के पूर्व में स्थित है।

हिंद महासागर की सबसे गहरी खाई कौन सी है?

सुन्दा गर्त (Sunda Trench), जो पहले जावा गर्त (Java Trench) कहलाता था, पूर्वोत्तरी हिन्द महासागर में स्थित एक ३,२०० किमी तक चलने वाला एक महासागरीय गर्त है

हिंद महासागर का असली नाम क्या है?

विश्व में केवल यही एक महासागर है जिसका नाम किसी देश के नाम यानी, हिन्दुस्तान (भारत) के नाम है। प्राचीन भारतीय ग्रंथो में इसे "रत्नाकर" कहा गया है।

भारत कितने महासागरों से घिरा हुआ है?

देश पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।

हिंद महासागर का सबसे छोटा द्वीप कौन सा है?

Solution : मालदीव क्षेत्रफल और जनसंख्या की दृष्टि से न केवल हिन्द महासागर, बल्कि एशिया का सबसे छोटा देश है।