शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखें? - shareer ko andar se thanda kaise rakhen?

रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल, सिरसा के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा से जानें शरीर की गर्मी निकालने के लिए कौन-कौन से उपाय अपनाने चाहिए।

Show

1. पित्त कम करने वाली डाइट लें

शरीर की गर्मी या पित्त को कम करने के लिए आपको अपनी डाइट में ठंडी तासीर के खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए आप डाइट में खीरा, आंवला, तरबूज, खरबूजा, ब्रोकली आदि का सेवन कर सकते हैं। इससे शरीर की गर्मी कम होगी, सेहत को भी लाभ मिलेगा।

शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखें? - shareer ko andar se thanda kaise rakhen?

2. पानी से भरपूर आहार खाएं

शरीर की गर्मी निकालने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। हर रोग 4 लीटर पानी जरूरी पिएं। इसके अलावा पानी से भरपूर आहार ही खाना चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में खीरा, तरबूज, स्ट्रॉबेरी, नारियल पानी, फलों का जूस आदि शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा सूप, सब्जियों का जूस, गन्ने का जूस भी लाभकारी हो सकता है।

3. अजवाइन के पत्ते

अजवाइन के पत्तों में उच्च मात्रा में पानी होता है। यह शरीर को नमी प्रदान करता है, ठंडा रखने में मदद करता है। इसके अलावा अजवाइन के पत्तों में मैग्नीशियम, आयरन, पोटैशियम और कैल्शियम भी होता है। अजवाइन शरीर की गर्मी को निकालने के साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है।

इसे भी पढ़ें - इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये 7 विटामिन्स और मिनरल्स, जानें किन फूड्स से मिलेंगे ये

4. समय पर भोजन करें 

शरीर की गर्मी को निकाले के लिए समय पर भोजन करना भी बहुत जरूरी होता है। इससे शरीर में अग्नि सही तरीके से उपयोग में आती है। पाचक रस भी सुनिश्चित होता है। शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए खाने के साथ सलाद भी जरूर खाएं। आंवला शरीर की गर्मी को शांत करने में काफी फायदेमंद होता है।  

शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखें? - shareer ko andar se thanda kaise rakhen?

5. ठंडे पानी से पैर धोएं

ठंडे पानी से पैर धोने से भी शरीर की गर्मी को निकालने में मदद मिलती है। इसके लिए आप एक टब में पानी भरें, इसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। अब इस टब में अपने दोनों पैरों को करीब आधे घंटे तक डुबोकर रखें। इससे नसों से गुजरने वाला रक्त ठंडा करने में मदद करेगा, शरीर का तापमान भी कम होगा। आपको अधिक गर्मी महसूस नहीं होगी।

6. गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स से बचें

गर्मी बढ़ाने वाले खाद्य पदार्थों से आपको बचना चाहिए। कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जो आपके शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। इसमें खट्टे फल, चुकंदर, गाजर, लहसुन, अदरक, खट्टे खाद्य पदार्थ और लाल मिर्च आदि शामिल हैं। इसके अलावा गर्म मसाले जैसे काली मिर्च, दालचीनी, लौंग भी शरीर की गर्मी को बढ़ाते हैं। इसलिए इन सब चीजों को खाने से बचें। 

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में रोज नारियल पानी पीने से सेहत को मिलेंगे ये 7 फायदे, कई बीमारियां रहेंगी दूर

7. नारियल पानी पिएं

नारियल की तासीर बहुत ठंडी होती है। नारियल शरीर के तापमान को संतुलन में बनाए रखता है। शरीर की गर्मी निकालने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। नारियल पानी विटामिन्स, मिनरल्स का अच्छा सोर्स है, साथ ही शरीर को ठंडक भी पहुंचाता है। इसके अलावा नारियल का तेल भी शरीर की गर्मी निकालने में कारगर है। इसके लिए आप नारियल के तेल से पैरों, शरीर की मालिश करें। इससे गर्मी, तनाव कम होगा।

8. छाछ पिएं

गर्मियों में छाछ पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि छाछ की तासीर ठंडी होती है, यह शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। छाछ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। गर्मी से निपटने के लिए आपको रोजाना एक गिलास ठंडी छाछ पीनी चाहिए। 

शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए आप एलोवेरा, आंवला, पुदीना आदि को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ठंडे तेल से अपने सिर की मालिश करें। गर्मी बढ़ाने वाले तेल जैसे तिल, अरंडी के तेल के इसतेमाल से बचें। आप खाना बनाने के लिए भी नारियल के तेल से मालिश कर सकते हैं।

जैसे-जैसे अप्रैल का महीना खत्म होने जा रहा है और मई का महीना पास आ रहा है गर्मी का अहसास और पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। भले ही लॉकडाउन के हालात चल रहे हों लेकिन घरों से निकलकर अपने कूलरों में घास के लिए भटक रहे हैं। गर्मी का मौसम और ऊपर से शरीर के अंदर की गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। कुछ लोग खुद को ठंडा रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा ठंडा पीना पी रहे हैं तो कुछ दिन में तीन बार नहाने लगे हैं। नहाने के बाद भी अगर आपको महसूस हो रहा है कि आपको फिर से गर्मी लग रही है तो हम आपको ऐसे कुछ उपाय बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप शरीर की गर्मी बाहर निकालकर खुद को ठंडा रख सकते हैं। जी हां. सिर्फ कूलर पंखे ही नहीं बल्कि आप कुछ चीजों से खुद को ठंडा रख सकते हैं।  तो आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये 9 उपाय। 

शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखें? - shareer ko andar se thanda kaise rakhen?

9  उपाय, जो आपके शरीर को रखेंगे ठंडा

तली-भुनी चीजों का सेवन कम करें 

गर्मियों में तली-भुनी चीजों का सेवन कम कर देना चाहिए। जी हां, जंक / फास्ट फूड खाना आपके शरीर में गर्मी बढ़ा देता है और आपको ज्यादा गर्मी लगने लगती है। इसलिए ऐसी चीजों से दूरी बनाना सही हैं क्योंकि इनमें तेल की मात्रा काफी ज्‍यादा होती है। गर्मियों में शाकाहारी भोजन आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। 

अनार का रस

गर्मियों में अनार का रस आपको ठंडा रखने में मदद कर सकता है। बस आपको करना ये है कि सुबह अनार के रस में  आपको बादाम तेल की कुछ बूंदे मिलानी है। जी हां, अनार के रस में बादाम तेल की बूंद मिलाने से शरीर की गर्मी निकल जाती है। 

पैरों को 10 मिनट तक पानी में डुबोएं

गर्मियों में ठंडे  पानी से नहाना हर किसी को बेहद पसंद होता है लेकिन बार-बार नहाने से आपको जुकाम भी हो सकता है। इसलिए शरीर की गर्मी  निकालने के लिए आपको ठंडे पानी की बाल्टी  में 10 मिनट तक अपने पैरों को डाल कर रखना होगा। ऐसा करने से आपके शरी की सारी गर्मी निकल जाएगी। 

शरीर को अंदर से ठंडा कैसे रखें? - shareer ko andar se thanda kaise rakhen?

इसे भी पढ़ेंः दवाओं से नहीं बल्कि आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी और सिद्ध से आप दोगुनी कर सकते हैं इम्यूनिटी, जानें आसान तरीका

खसखस दिलाएगा गर्मी से राहत

सोने से पहले मुठ्ठीभर खसखस का सेवन आपके शरीर की गर्मी निकालने के लिए अच्छा साबित हो सकता है। खसखस का सेवन आपके शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। खसखस में ओपिएट तत्व मौजूद होता है, जिसका सेवन ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

मेथी के दाने रखेंगे शरीर को ठंडा 

रोजाना एक चम्मच मेथी के बीज खाने से शरीर की गर्मी निकलती है और ठंडक का अहसास मिलता है। 

ठंडा दूध पीएं

गर्मियों में गर्म दूध लोग पीना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि ये शरीर में गर्मी करता है इसलिए ठंडे दूध का सेवन करें। दूध के लाभ बढ़ाने के लिए आप इसमें एक चम्मच शहद डालकर पी सकते हैं। 

इसे भी पढ़ेंः Immunity Drink: इम्यूनिटी बढ़ाने वाले ये 3 ड्रिंक रखेंगे हर बीमारी से दूर, जानें इन्हें घर पर बनाने का तरीका

चंदन का लेप

शरीर को ठंडा रखने के लिए आप चंदन के लेप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप ठंडे दूध में चंदन मिलाकर भी पी सकते हैं। अगर आपको ज्यादा गर्मी लग रही है तो आप माथे व छाती पर चंदन का लेप लगाएं। ऐसा करने से आपका शरीर ठंडा रहेगा और आपको गर्मी से राहत मिलेगी। और ज्यादा ठंडक के लिए आप लेप मे गुलाब जल की कुछ बूंदे जरूर डालें।

विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ का सेवन करें

गर्मियों में ठंडक का अहसास पाने के लिए आप विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें। गर्मियों में विटामिन सी युक्त सब्ज़ियां, शरीर के तापमान को कम करने में फायदेमंद मानी जाती हैं। इनमें नींबू, नारंगी,संतरा आदि शामिल हैं।

गर्मी में छाछ से मिलती है ठंडक 

गर्मी में छाछ पीने के कई फायदे हैं। ये पेट को दुरुस्त रखने के साथ-साथ शरीर से गर्मी निकालने का भी काम करती है। छाछ में प्रोबायोटिक्स, मिनरल और विटामिन होते है, जो शरीर को उर्जा देने के साथ-साथ शरीर को ठंडा भी रखते हैं। 

शरीर के अंदर की गर्मी कैसे निकाले?

शरीर की गर्मी निकालने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक उपाय, गर्मियों में शरीर को मिलेगी अंदरूनी ठंडक.
पित्त कम करने वाली डाइट लें ... .
पानी से भरपूर आहार खाएं ... .
अजवाइन के पत्ते ... .
समय पर भोजन करें ... .
ठंडे पानी से पैर धोएं ... .
गर्मी बढ़ाने वाले फूड्स से बचें ... .
नारियल पानी पिएं ... .
छाछ पिएं.

शरीर को अंदर से ठंडा रखने के लिए क्या करना चाहिए?

आइए आपको बताते हैं कि गर्मियों में शरीर को ठंडा रखने के लिए किन चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए..
गर्मियों में शरीर को ठंडक देने वाले फूड्स.
लौकी ... .
इसे भी पढ़ेंः वजन कम करने के लिए गर्मियों में इस तरह करें पुदीने का सेवन.
प्याज ... .
खीरा ... .
दही ... .
इसे भी पढ़ेंः कब्ज की समस्या को दूर करेगा अदरक का मुरब्बा, जानें इसे खाने के फायदे.
पुदीना.

शरीर को बाहर से ठंडा कैसे करें?

शरीर में अधिक गर्मी महसूस कर रही हैं, तो ये 7 फूड आपके शरीर को ठंडक पहुंचाने में करेंगे मदद.
मूली पाचन में सहायक मूली फाइबर में भरपूर है। ... .
दही प्रोबायोटिक से भरपूर दही न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करता है। ... .
नारियल पानी ... .
धनिया ... .
हरी पत्तेदार सब्जियां ... .
नींबू ... .

पेट में ठंडक कैसे लाएं?

केला- अगर पेट में गर्मी हो रही है तो केला खाएं. ... .
पुदीना- पुदीने के पत्ते खाने से पेट का एसिड भी कम होता है. ... .
सौंफ- पेट की गर्मी को शांत करने के लिए खाने बाद सौंफ और मिश्री खाएं. ... .
ठंडा दूध- पेट की गर्मी के लिए नाश्ते में रोजाना 1 कप ठंडा दूध पिएं..