गर्भवती महिला को सुबह सुबह क्या करना चाहिए? - garbhavatee mahila ko subah subah kya karana chaahie?

नई दिल्‍ली. मां बनने का सपना देखने से लेकर मां बनने तक की यात्रा एक महिला के लिए काफी रोमांचक, भावुक कर देने वाली होने के साथ ही जिम्‍मेदारी भरी भी होती है. इस दौरान शरीर में होने वाले बदलावों से लेकर आने वाली नई जिंदगी के लिए बेहतर जीवन की कल्‍पना भी साथ चलती है. मां के स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चे के विकास के लिए गर्भधारण (Pregnancy) से लेकर नौवें महीने तक गर्भवती महिला के खान-पान का बेहद ध्‍यान रखा जाता है क्‍योंकि यही उसके होने वाले बच्‍चे को पोषण (Nutrition) प्रदान करता है. हालांकि कई बार अलग-अलग जगहों पर खान-पान की अलग-अलग मान्‍यताओं, बड़े बुजुर्गों के अनुभवों, चिकित्‍सकों की सलाहों और खुद प्रेग्‍नेंट महिला (Pregnant Woman) की पसंद-नापसंद के चलते सही और पोषणयुक्‍त भोजन का चुनाव करना काफी कठिन हो जाता है. ऐसे में आयुर्वेद की ओर से प्रेग्‍नेंट महिलाओं के लिए तय की गई ये पोषणयुक्‍त डाइट काफी फायदेमंद हो सकती है.

मिनिस्‍ट्री ऑफ आयुष के तहत नेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ इंडियन मेडिकल हेरिटेज (सेंट्रल काउंसिल फॉर रिसर्च इन आयुर्वेदिक साइंसेज) की ओर से जारी की गई गाइड न्‍यूट्रीशनल एडवोकेसी इन आयुर्वेद (Ayurveda) में खान-पान को लेकर विस्‍तार से बताया गया है. इसमें प्रेग्‍नेंट महिलाएं पहले महीने से लेकर नौवें महीने तक क्‍या खाएं, इसे भी बताया गया है. आयुर्वेद हमेशा से ही स्‍वास्‍थ्‍य को बेहतर बनाने और बीमारियों से बचाकर दुरुस्‍त रखने के लिए पोषणयुक्‍त खान-पान पर जोर देता रहा है. आयुर्वेद के अनुसार भोजन स्‍वस्‍थ जीवन जीने की महत्‍वपूर्ण जरूरत है. एक प्रेग्‍नेंट महिला का खान-पान ही गर्भ में मौजूद बच्‍चे के विकास और स्‍वास्‍थ्‍य के लिए जिम्‍मेदार है, इसलिए आयुर्वेद की इन सिफारिशों को अपनाना काफी लाभदायक हो सकता है.

गर्भवती महिलाओं के लिए डाइट
पहला महीना– पहले महीने में महिलाएं ठंडा दूध और पोषणयुक्‍त खाना खाएं. जिसमें फल, सब्‍जी, दाल आदि ले सकते हैं.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दूसरा महीना– इस महीने में प्रेग्‍नेंट महिलाएं मौसमी फल, सब्‍जी, दूध, दही, रोटी खाने के साथ ही आयुर्वेदिक औषधि शतावरी को दूध (Milk) के साथ ले सकती हैं. शतावरी प्रजनन क्षमता को बढ़ाने के साथ ही विटामिन की कमी को पूरी करती है. इसके अलावा बाला यानि सीदा कॉर्डिफोलिया भी ले सकती हैं. ये शरीर में ताकत, ऊर्जा, हड्डियों और जोड़ों की मजबूती को बढ़ाने वाली औषधि है.

तीसरा महीना– इस महीने में महिलाएं दूध और दूध से बने पदार्थ जरूर लें. जिनमें दही, पनीर, छाछ, घी शामिल है. इसके अलावा इस महीने से शहद लेना शुरू करें. रोजाना ठंडे दूध में शहद लें. यह माता और बच्‍चे दोनों के लिए लाभकारी है. पोषणयुक्‍त भोजन करें.

चौथा महीना– चौथे महीने में दूध लेने के साथ ही मक्‍खन खाना बेहद लाभदायक रहता है. छाछ भी पीना फायदेमंद है. मौसमी फल, सब्जियां, सलाद, जूस भी लेते रहें.

पांचवा महीना– पांचवे महीने की प्रेग्‍नेंसी में दूध और घी प्रचुर मात्रा में लें.

छठा महीना– इस महीने में दूध, घी, मीठी चीजें, मीठे फल, अनाज आद‍ि का सेवन करें.

सातवां महीना– सातवें महीने में दूध प्रचुर मात्रा में पीएं. इसके साथ ही दूध में घी डालकर भी ले सकती हैं. इस महीने में घी का सेवन करें.

आठवां महीना- इस महीने में गर्भ में भ्रूण का वजन बढ़ना शुरू होता है. इस महीने में दूध का दलिया घी डालकर खाएं. दलिया गेंहू या जौ का हो सकता है.

नौवां महीना– इस महीने में पके हुए चावल घी के साथ खाएं जा सकते हैं. अगर कोई मांसाहारी है तो वह घी डालकर मीट सूप भी पी सकती हैं.

प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट क्या खाएं

1. फल 

प्रेग्नेंसी में सुबह खाली पेट आप फल खा सकते हैं। सुबह खाली पेट में फल खाने से गर्भवती महिलाओं को विटामिन ए, बी, सी, आयरन, कैल्शियम और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं, जो बच्चे और मां दोनों के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि आप एक बात का ध्यान रखें कि सुबह खाली पेट में साइट्रस फल जैसे नारंगी, कीवी, नींबू और आंवला इन चीजों का सेवन न करें। इससे एसिडिटी की समस्या हो सकती है और आपको पूरे दिन पेट दर्द और जलन की शिकायत हो सकती है। आप फ्रूट जूस भी पी सकते हैं। 

2. नट्स 

नट्स सेहत से भरपूर होते हैं। सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं बादाम, काजू, मूंगफली और अखरोट खा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर को प्रोटीन और अमीनो एसिड, जिंक, कैल्शियम और फाइबर की भरपूर पाए जाते हैं, जिससे आप पूरे दिन एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। इसे अगर आप रातभर भिगोकर खाएं, तो ये ज्यादा फायदेमंद होते हैं।

गर्भवती महिला को सुबह सुबह क्या करना चाहिए? - garbhavatee mahila ko subah subah kya karana chaahie?

Image Credit- Freepik 

3. साबुत अनाज

साबूत अनाज गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन, प्रोटीन और फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसके लिए आप सुबह खाली पेट में दलिया, ओट्स और ब्राउन ब्रेड खा सकते हैं। इससे भी आप पूरे दिन भरा हुए महसूस करते हैं। साथ ही पाचन क्रिया भी सही रहता है। 

4. पोहा और उपमा

सुबह के नाश्ते की शुरुआत हमेशा हल्के खाने से करें। इससे आप पूरा दिन अच्छा महसूस करते हैं। साथ ही आपका शरीर और मन भी हल्का महसूस करता है। इसके लिए आप सुबह पोहा या उपमा खा सकते हैं। ये भी सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। आप चाहे तो, नाश्ते में मूंग दाल या बेसन चिला भी खा सकते हैं। इसके साथ आप फ्रूट्स स्मूदी भी ले सकते हैं और स्मूदी में आप चिया सीड्स, कद्दू सीड्स और फ्लैक्स सीड्स भी मिला सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में एक दिन में कितने फल खाएं? जानें कौन से फल खाने चाहिए कौन से नहीं

5. इडली 

अगर आप साउथ इंडियन खाने के शौकीन हैं, तो आप सुबह के नाश्ते में इडली और सांभर भी खा सकते हैं। यह भी एक अच्छा विकल्प है। इससे आपकी सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं।

6. अंडा और प्रोटीन युक्त आहार 

सबह के नाश्ते में आप अंडा और दाल जैसे प्रोटीन युक्त आहार भी ले सकते हैं। प्रोटीन शिशु के विकास के लिए बेहद जरूरी होता है। साथ ही शरीर की कोशिकाओं के लिए भी प्रोटीन जरूरी होता है। इसलिए सुबह के नाश्ते में आप प्रोटीन से भरपूर चीजें ले सकते हैं।

गर्भवती महिला को सुबह सुबह क्या करना चाहिए? - garbhavatee mahila ko subah subah kya karana chaahie?

Image Credit- Freepik 

7. दूध

दूध सेहत के लिए काफी अच्छा होता है। इसके सेवन से आपको कैल्शियम की भरपूर मात्रा मिलती है। इसे आप सुबह बादाम या अखरोट के साथ ले सकते हैं। अगर आपको सुबह दूध पीना पसंद नहीं है,तो आप दही भी खा सकते हैं। 

सुबह खाली पेट में इन चीजों का सेवन न करें

1. कॉफी 

कॉफी में कैफीन की मात्रा पाई जाती है, जिसका खाली पेट सेवन करने से आपको नुकसान हो सकता है। खाली पेट में कैफीन की मात्रा लेने से शिशु पर भी असर पड़ सकता है। 

2. ठंडे फलों का सेवन

अगर आपको आमतौर पर सर्दी-जुकाम की शिकायत रहती है, तो सुबह खाली पेट में ठंडे फलों के सेवन से बचें। आप चाहें तो दिन में 11 बजे के बाद ठंडे फलों का सेवन कर सकते हैं। आप फ्रूट सलाद बनाकर भी खा सकते हैं। इससे भी आपको काफी फायदा मिलेगा।

गर्भवती महिला को सुबह सुबह क्या करना चाहिए? - garbhavatee mahila ko subah subah kya karana chaahie?

Image Credit- Freepik 

3. तैलीय पदार्थ

गर्भावस्था में सुबह खाली पेट में तैलीय पदार्थों और भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको काफी नुकसान हो सकता है। इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ती है और आपको जरूरी पोषण भी नहीं मिलता है। इस तरह की चीजों के सेवन से कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बना रहता है।

इसे भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में महिलाओं को नहीं खानी चाहिए ये 5 सब्जियां, झेलने पड़ सकते हैं कई तरह के नुकसान

4. डिब्बाबंद फूडस

सुबह खाली पेट में गर्भवती महिलाएं डिब्बाबंद सामान का सेवन न करें क्योंकि इन पदार्थों को ज्यादा दिनों तक ठीक रखने के लिए बहुत सारे रसायनों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे आपकी सेहत को नुकसान हो सकता है। डिब्बाबंद या कैन वाले पदार्थों सुबह खाली पेट ही नहीं बल्कि किसी भी समय इनका सेवन करने से बचें।

5. कच्चा मांस या अंडा

गर्भावस्था में सुबह कच्चे मांस या अंडे का सेवन करने से बचें। दरअसल बहुत से लोगों को मछली या रेड मीट बहुत पसंद होता है लेकिन इन चीजों का सेवन सुबह खाली पेट में नहीं करना चाहिए। बल्कि इसे पकाकर इनका सेवन आप दोपहर के खाने में करें और इनकी संतुलित मात्रा का ही सेवन करना चाहिए। वरना इससे आपको और बच्चे को नुकसान हो सकता है।

साथ ही किसी भी पदार्थ के सेवन से पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। बिना डॉक्टरी सलाह के किसी भी चीज का सेवन न करें। साथ ही सुबह में आप कुछ खाने से पहले योग और ध्यान भी कर सकते हैं लेकिन इसे भी एक्सपर्ट की सलाह के बाद करें।इससे आपकी और बच्चे की सेहत अच्छी रहती है।  साथ ही ध्रूमपान या शराब का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है।  

गर्भवती महिला को सुबह उठकर क्या खाना चाहिए?

प्रेगनेंसी के दौरान महिलाएं खाली पेट प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन कर सकती हैं. इससे ना केवल शिशु का शारीरिक विकास हो सकता है बल्कि मानसिक विकास होने में भी मदद मिल सकती है. प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं को डेरी उत्पाद चीजें जैसे दूध, दही, छाछ आदि का सेवन जरूर करना चाहिए.

गोरा बच्चा पैदा करने के लिए क्या खाना चाहिए?

खट्टे फल जैसे कि संतरा प्रेग्‍नेंसी में खाने से बच्‍चे का रंग साफ होता है। इन फलों में विटामिन सी होता है जो न सिर्फ बच्‍चे के विकास में मदद करते हैं बल्कि बेबी की स्किन टोन में भी सुधार करते हैं। ऐसा माना जाता है कि अनानास में भी विटामिन सी होता है और यह शिशु के रंग को साफ कर सकता है।

प्रेगनेंसी में सुबह का नाश्ता क्या करना चाहिए?

सुबह-सुबह लिया गया मिक्स्ड स्प्राउट्स पोहा एक पौष्टिक झटपट नाश्ता है। एक तृप्त नाश्ते के विकल्प के रूप में आप मेथी एण्ड मूंग स्प्राउट्स रैप भी आज़मा सकते हैं। गर्भावस्था एक ऐसा समय होता है जब कई महिलाएं केवल एक ही डिश का सेवन करना होता है और सभी पोषक तत्वों को इकट्ठा करना पसंद करती हैं।

प्रेगनेंसी में रात को क्या खाये?

इनमें शामिल हैं:.
ताजे फल और सब्जियां.
बिस्किट या रस्क.
पूरी तरह उबले अंडे.
मुरमुरे.
होलव्हीट ब्रेड की स्लाइस.
जल्दी पकने वाला ओट्स.
भुने हुए चने.