दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन से देश में है? - duniya ka sabase bada ped kaun se desh mein hai?

भारत में है दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद का पेड़, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है नाम

फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Sat, 04 Apr 2020 11:00 AM IST

बरगद एक दीर्घजीवी और विशाल वृक्ष होता है, जिसे हिंदू परंपरा के अनुसार पूज्यनीय माना जाता है। वैसे तो बरगद के पेड़ दुनियाभर में पाए जाते हैं, लेकिन दुनिया का सबसे विशालकाय जो बरगद का पेड़ है, वह भारत में ही है। इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। इस पेड़ को 'द ग्रेट बनियन ट्री' के नाम से जाना जाता है। यह पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है। 

यह विशालकाय बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में है। 1787 में इस पेड़ को यहां स्थापित किया गया था। उस समय इसकी उम्र करीब 20 साल थी। इस पेड़ की इतनी जड़ें और शाखाएं हैं कि इससे एक पूरा का पूरा जंगल ही बस गया है। इसे देखकर यह अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है कि यह सिर्फ एक ही पेड़ है। 

14,500 वर्ग मीटर में फैला यह पेड़ करीब 24 मीटर ऊंचा है। इसकी 3000 से अधिक जटाएं हैं, जो अब जड़ों में तब्दील हो चुकी हैं। इस वजह से इसे दुनिया का सबसे चौड़ा पेड़ या 'वॉकिंग ट्री' भी कहा जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस एक पेड़ पर पक्षियों की 80 से ज्यादा प्रजातियां निवास करती हैं। 

वर्ष 1884 और 1925 में कोलकाता में आए चक्रवाती तूफानों ने इस विशालकाय पेड़ को काफी नुकसान पहुंचाया था। इसकी वजह से कई शाखाओं में फफूंद लग गई थी, इसलिए उन्हें काटना पड़ा था। इसके बावजूद यह पेड़ दुनिया के सबसे विशालकाय वृक्ष के तौर पर प्रसिद्ध है। 

साल 1987 में भारत सरकार ने इस विशालकाय बरगद के सम्मान में डाक टिकट भी जारी किया था। इसे बॉटनिकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिह्न भी माना जाता है। इस पेड़ की देखरेख 13 लोगों की एक टीम करती है, जिसमें बॉटनिस्ट (वनस्पति वैज्ञानिक) से लेकर माली तक सब हैं। समय-समय पर इसकी जांच की जाती है, ताकि इसे कोई नुकसान न पहुंचे। 

नई दिल्ली। दुनिया में हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। इसके पीछे का उद्देश्य है लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना। ऐसे में आज हम आपको विश्व के सबसे बड़े पेड़ की कहानी बताने जा रहे हैं। यह पेड़ भारत में है, इसने अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज कराया है।

द ग्रेट बनियन ट्री

दरअसल, भारत में बरगद के पेड़ को पूज्यनीय माना जाता है। सनातन धर्म के लोग इसकी पूजा करते हैं। यही कारण है भारत में आपको विशालकाय बरगद के अनगिनत पेड़ मिल जाएंगे। लेकिन एक पेड़ ऐसा है जिसे वर्ल्ड रिकॉर्ड का दर्जा प्राप्त है। इस पेड को ‘द ग्रेट बनियन ट्री’ (The Great Banyan Tree) के नाम से भी जाना जाता है। ये विशालकाय बरगद का पेड़ 250 साल से भी ज्यादा पुराना है।

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन से देश में है? - duniya ka sabase bada ped kaun se desh mein hai?

कोलकता में है दुनिया का सबसे बड़ा पेड़

दुनिया का सबसे बड़ा बरगद का पेड़ कोलकाता के आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में स्थित है। इस पेड़ को 1787 में यहां स्थापित किया गया था। वर्तमान में इस पेड़ की जड़ें और शाखाएं इतनी ज्यादा हैं, कि एक पेड़ से पूरा जंगल बस गया है। लोग इसे एक बार में देखकर ये अंदाजा नहीं लगा पता कि ये केवल एक ही पेड़ है। ये पेड़ 14,500 वर्ग मीटर में फैला हुआ है और करीब 24 मीटर उंचा है।

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन से देश में है? - duniya ka sabase bada ped kaun se desh mein hai?

पेड़ में 3 हजार से भी ज्यादा जटाएं हैं

एक अनुमान के मुताबिक इस पेड़ में तीन हजार से भी ज्यादा जटाएं हैं, जो अब जड़ों में तब्दील हो चुकी है। खास बात ये है कि इस पेड़ पर 80 से ज्यादा प्रजातियों के पक्षी रहते हैं। पेड़ जितनी विशालकाय है उतना ही मजबूत भी है। क्योंकि 1884 और 1925 में कोलकाता में आए चक्रवती तूफानों में भी इस पेड़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा था। हालांकि इस तूफान के कारण पड़ की कई शाखाओं में फफूंद जरूर लग गई थी, इस कारण से इसकी कई शाखाओं को काटना पड़ा था।

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन से देश में है? - duniya ka sabase bada ped kaun se desh mein hai?

13 लोगों की टीम करती है इसकी देखरेख

मालूम हो कि भारत सरकार ने इस पेड़ के सम्मान में साल 1987 में डाक टिकट भी जारी किया था। बरगद के इस पेड़ को बॉटिनकल सर्वे ऑफ इंडिया का प्रतीक चिह्न के तौर पर भी पहचाना जाता है। पड़े की देखरेख के लिए 13 लोगों की टीम काम करती है। जिसमें वनस्पति वैज्ञानिक से लेकर माली तक शामिल है। वैज्ञानिक समय-समय पर इसकी जांच भी करते रहते हैं ताकि इसे कोई नुकसान न हो।

दुनिया का सबसे बड़ा पेड़ कौन से देश में है? - duniya ka sabase bada ped kaun se desh mein hai?

विश्व का सबसे बड़ा पेड़ का क्या नाम है?

इस पेड़ का नाम हाइपर्शन है. इस पेड़ की खोज साल 2006 में हुई थी. दुनिया का सबसे लंबा पेड़ होने की वजह से इसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है. रेडवुड नेशनल पार्क में खड़ा यह पेड़ काफी दूरी से साफ नजर आता है.

देश में सबसे बड़ा पेड़ कौन सा है?

World Biggest Banyan Tree in India: भारत में इंसान नहीं बल्कि एक पेड़ भी अपनी उम्र की वजह से वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है। जी हां, कोलकाता द आचार्य जगदीश चंद्र बोस बॉटनिकल गार्डेन में बरगद का पेड़ है, जो 250 साल पुराना है। इस पेड़ को दुनिया का सबसे विशालकाय बरगद के पेड़ के रूप में जाना जाता है।

दुनिया का सबसे पुराना पेड़ कौन सा है?

दक्षिणी चिली (Southern Chile) के अलर्स कोस्तेरो नेशनल पार्क (Alerce Costero National Park) में दुनिया का सबसे पुराना पेड़ (World's Oldest Tree) है. यह एक साइप्रेस ट्री (Cypress Tree) है. जिसे हिंदी में सनौवर कहते हैं. सबसे पुराना कहने का मतलब है कि इस पेड़ की उम्र धरती पर मौजूद सभी पेड़ों से ज्यादा है.

भारत का सबसे बड़ा वृक्ष कौन सा है?

ग्रेट बरगद का पेड़ आचार्य जगदीश चंद्र बोस भारतीय बॉटनिक गार्डन ऑफ हावड़ा, कोलकाता में स्थित है।