तिल और गुड़ खाने से क्या होता है? - til aur gud khaane se kya hota hai?

हिंदी न्यूज़ लाइफस्टाइलआयुर्वेद के अनुसार गुणों से भरपूर है सफेद तिल, जानें रोजाना कितनी मात्रा में सुरक्षित है सेवन

आयुर्वेद के अनुसार गुणों से भरपूर है सफेद तिल, जानें रोजाना कितनी मात्रा में सुरक्षित है सेवन

सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन करना किसी जड़ी-बूटी के सेवन करने से कम नहीं है। हम आपको सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे और इससे बनी चीजें खाने के फायदे बता चुके हैं। तिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने...

तिल और गुड़ खाने से क्या होता है? - til aur gud khaane se kya hota hai?

Pratima Jaiswalलाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्ली Thu, 14 Jan 2021 03:54 PM

सर्दियों में कुछ चीजों का सेवन करना किसी जड़ी-बूटी के सेवन करने से कम नहीं है। हम आपको सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे और इससे बनी चीजें खाने के फायदे बता चुके हैं। तिल हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार है. कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि तिल में पाया जाने वाला तेल हाई ब्लड प्रेशर को कम करता है और दिल पर ज्यादा भार नहीं पड़ने देता यानी दिल की बीमारी दूर करने में भी तिल मददगार है-  

तिल में मौजूद पोषक तत्व 
तिल में सेसमीन नाम का एन्टीऑक्सिडेंट पाया जाता है जो कैंसर कोशिकाओं को बढ़ने से रोकता है। अपनी इस खूबी की वजह से ही यह लंग कैंसर, पेट के कैंसर, ल्यूकेमिया, प्रोस्टेट कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर होने की आशंका को कम करता है। इसके अलावा भी तिल के कई फायदे हैं।

तिल खाने के फायदे- 
-शरीर में खून की मात्रा को सही बनाए रखने में भी मददगार है तिल।  
-बाल और त्वचा को मजबूत और सेहतमंद रखने के लिए रोजाना तिल का सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। 
-तिल में मौजूद प्रोटीन  पूरे शरीर को भरपूर ताकत और एनर्जी से भर देता है. इससे मेटाबोलिज्म भी अच्छी तरह काम करता है। 
-तिल में कुछ ऐसे तत्व और विटामिन पाए जाते हैं जो तनाव और डिप्रेशन को कम करने में सहायक होते हैं।
-तिल में कई तरह के लवण जैसे कैल्शिेयम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और सेलेनियम होते हैं जो हृदय की मांसपेशि‍यों को सक्रिय रूप से काम करने में मदद करते हैं।
-तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड होता है जो बच्चों की हड्डियों के विकास को बढ़ावा देता है। इसके अलावा यह मांस-पेशियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।
-तिल का तेल त्वचा के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसकी मदद से त्वचा को जरूरी पोषण मिलता है और इसमें नमी बरकरार रहती है।

कितनी मात्रा में खाना चाहिए तिल 
तिल को ज्यादा नहीं खाना चाहिए क्योंकि यह गर्म होते हैं इसलिए आपको तिल का सेवन करने में सावधानी रखनी चाहिए। आपको रोजाना 50-70 ग्राम तक तिल का सेवन नहीं करना चाहिए। खासतौर पर महिलाओं और छोटे बच्चों को इससे भी कम मात्रा में तिल का सेवन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें - काले या सफेद तिल? आयुर्वेद के अनुसार कौन से तिल हैं ज्‍यादा पोषण युक्‍त

तिल और गुड़ खाने से क्या होता है? - til aur gud khaane se kya hota hai?

सर्दियों में कई ऐसी चीजों का सेवन किया जाता है जो हमारे शरीर को अंदर से गर्म रखती हैं। तिल और गुड़ इनमें से एक हैं। तिल और गुड़ का लड्डू सर्दियों के मौसम में खूब पसंद किया जाता है और ये दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक हैं। तिल का सेवन शरीर में इम्यूनिटी बढ़ाता है। साथ ही तिल और गुड़ के बने लड्डू शरीर में आयरन की कमी को दूर करते हैं। तिल में कई प्रकार के प्रोटीन, कैल्शियम, पोटैशियम, कॉपर, फाइबर, बी काम्‍प्‍लेक्‍स और कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाये जाते हैं। तिल का सेवन करने से तनाव दूर होता है और मानसिक दुर्बलता नहीं होती। इसी तरह गुड़ में भी आयरन, विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होते हैं।

तिल और गुड़ खाने के फायदे - Til aur Gur Khane ke fayde in Hindi

पाचन तंत्र (Sesame and jaggery are beneficial for the digestive system)

तिल और गुड़ के लड्डू खाने से कब्ज सही रहता है। इसमें उच्च फाइबर सामग्री और असंतृप्त फैटी एसिड के चलते कब्ज से आराम मिलता है। इसे खाने से एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

स्वस्थ फेफड़ों के लिए खाएं तिल और गुड़ (Eat sesame and jaggery for healthy lungs)

तिल और गुड़ से बने लड्डू फेफड़ों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। तिल फेफड़ों में विषैले पदार्थों यानी टॉक्सिन्स के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। ऐसे में तिल और गुड़ के लड्डू खाने से हमारे फेफड़े स्वस्थ रहते हैं।

मजबूत होती हैं हड्डियां (Eat sesame and jaggery for strong bones)

तिल और गुड़ खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम मिलता है जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है।

तिल और गुड़ बढ़ाते हैं भूख (Eat sesame and jaggery to increase appetite)

अगर आपको कम भूख लगती है तो तिल और गुड़ के बने लड्डू खाना शुरू कर दें। इससे भूख बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके साथ ही इसके सेवन से शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ती है। साथ ही बालों और त्वचा में चमक आती है।

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। स्पोर्ट्सकीड़ा हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Edited by Ritu Raj

Thank You!

तिल और गुड़ खाने के क्या फायदे?

तो आइए अब जानते हैं तिल के लड्डू खाने के कौन-कौन से फायदे हैं..
इम्यूनिटी बढ़ाए (Image Credit : Pixabay) ... .
शरीर को गर्म रखे तिल और गुड़ दोनों की तासीर गर्म होती है, इसलिए इनके सेवन से शरीर गर्म बना रहता है. ... .
ब्लड शुगर कंट्रोल रखे ... .
घुटने के दर्द में मदद करे ... .
थायरॉयड में फायदेमंद ... .
अन्य फायदे.

सुबह खाली पेट तिल खाने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट तिल खाना हमारे पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होता है। तिल में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है, जो पाचन के लिए लाभकारी माना जाता है। सुबह खाली पेट तिल चबाकर खाने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं। रोजाना सुबह खाली पेट तिल का सेवन करने से कब्ज और अपच की समस्या दूर होती है।

1 दिन में कितने तिल खाने चाहिए?

मुझे एक दिन में कितने तिल खाने चाहिए? स्वस्थ शरीर वाले लोग नियमित रूप से 50 से 70 ग्राम तिल का सेवन कर सकते हैं.

तिल के लड्डू खाने से क्या लाभ होता है?

तिल के लड्डू खाने से हड्डियों को मजबूती मिलती है. इनमें काफी मात्रा में कैल्शियम के गुण होते हैं जो हड्डियों को मजबूती देने में मददगार साबित होते हैं. इसके साथ ही ये लड्डू बोन मिनिरल डेंसिटी को बेहतर बनाने का काम भी करते हैं. सर्दियों के मौसम में बहुत लोगों को शरीर में सूजन की दिक्कत भी जो जाती है.