रात को सोते समय हमें क्या करना चाहिए? - raat ko sote samay hamen kya karana chaahie?

रात को 7-8 घंटे की नींद लेना तो सभी के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इससे शरीर को पूरा फायदा तभी मिलेगा जब आप सही पोजीशन में सोएंगे। यदि सोने का तरीका गलत हुआ तो आपकी सेहत को गंभीर नुकसान हो सकते हैं। आइए, जानते हैं 4 ऐसी गलतियों के बारे में जो सोते समय आपको कभी नहीं करनी चाहिए -

1. अगर आप रात को तकिया लगाकर सीधे सोते हैं तो आपकी रीड की हड्डी इससे प्रभावित होती है। इसलिए आपको तकिए पर दाएं या बाएं तरफ करवट लेकर सोना चाहिए।

2. खाना खाने के बाद रात को हमेशा बांई ओर ही लेटना चाहिए। इससे खाना धीरे-धीरे पचता है और शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है। यदि आप दाईं तरफ मुंह करके सोते हैं तो आपका खाना जल्दी पच जाता है जो कि नुकसानदायक होता है।

3. आपको कभी भी पेट के बल नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधित बीमारियां हो सकती हैं।

4. यदि आप रात को घुटनों को मोड़कर सोते हैं, तो आपको जोड़ों के दर्द की समस्या हो सकती है। बेहरर होगा कि रात को अपने पैरों के बीच में तकिया लगा कर सो सकते हैं।

फोन के इस्तेमाल से बचें- हममें से बहुत से लोग ऐसे हैं जो जल्दी सोने के बहाने से बिस्तर में चले तो जाते हैं लेकिन घंटों लेटे-लेटे फोन में कुछ ना कुछ देखते रहते हैं. इससे ना सिर्फ आपकी स्किन पर बुरा असर पड़ता है बल्कि आपकी आंखों के आसपास डार्क सर्कल्स भी होते हैं. 

इंसान की भावनाएं अधिक प्रबल होती हैं। अगर वह अच्छे वक्त से गुजरता है तो फूले नहीं समाता है। वहीं, अगर बुरे वक्त से गुजरता है तो उसकी नींद उड़ जाती है। साथ ही डिजिटल दुनिया में इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरणों की वजह से भी लोगों की नींद गायब हो रही है। ऐसे में आपको यह जानना जरूरी है कि सोते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। अगर आपको पता नहीं है तो आइए जानते हैं-

रोजाना एक्सरसाइज जरूर करें

जैसा कि हम सब जानते हैं कि कोरोना वायरस महामारी के कारण लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। इस वजह से लोग अपने घरों से से ही काम कर रहे हैं। लॉकडाउन के चलते लोग शारीरिक श्रम नहीं कर पा रहे हैं, जिसके चलते उन्हें रात में नींद नहीं आती है। ऐसे में अच्छी नींद के लिए रोजाना हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए।

झपकी जरूर लें

अगर आप रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं तो दिन में 20 मिनट की झपकी जरूर लें। इससे आपको रात में नींद नहीं आने की समस्या से निजात मिल सकता है।

चाय और कॉफी से दूर रहें

अगर आप रात में अच्छी नींद लेना चाहते हैं तो चाय और कॉफ़ी से दूर रहें। इनमें कैफीन पाया जाता है जिससे रात की नींद उड़ जाती है। अगर बहुत तलब है तो दिनभर में एक कप कॉफ़ी पिएं।

अल्कोहल से दूर रहें

ऐसा माना जाता है कि अल्कोहल के सेवन से एक पहर की नींद आती है, लेकिन दूसरे पहर में नींद गायब हो जाती है। इससे सर्काडियन रिदम ( सोने की प्रक्रिया ) प्रभावित होता है। अगर आप रात में अच्छी नींद चाहते हैं तो अल्कोहल से दूर रहें।

मोबाइल का यूज़ न करें

रात में सोने से एक घंटा पहले मोबाइल और गैजेट्स को स्लीप मोड में डालकर रख दें। ऐसा कहा जाता है कि इन उपकरणों से निकलने वाली ब्लू रोशनी नींद को प्रभावित करती है।

सोते समय किसका ध्यान करना चाहिए?

रात को सोने से पहले आपको अपने ईष्‍ट देवता या फिर कुल देवता का ध्‍यान करके सोना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आप प्रगति करते हैं।

रात को सोते समय क्या बोलना चाहिए?

ॐ सह नाववतु, सह नौ भुनक्तु, सह वीर्यं करवावहै। तेजस्वि नावधीतमस्तु मा विद्विषावहै ॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः ॥

सोने से पहले क्या बोलना चाहिए?

यदि सोते समय आपको बुरे सपने परेशान करते हैं, जिससे कि नींद बार-बार खुल जाती है. इसके लिए आप रात में सोने से पहले शांत चित्त मन से इस मंत्र का 108 बार जाप करें. या देवी सर्वभूतेषु निद्रा-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥

सोने के टाइम क्या करना चाहिए?

हमेशा रात का भोजन सोने से 2 घंटे पहले कर लेना चाहिए. कोशिश करें रात का भोजन सादा और हल्का हो. उसके बाद वज्रासन में बैठें फिर भ्रामरी प्राणायाम और अंत में शवासन करते हुए सो जाना चाहिए.