पाली साहित्य के कितने भाग है? - paalee saahity ke kitane bhaag hai?

विषयसूची

  • 1 पिटकों की संख्या कितनी थी?
  • 2 बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ कौन सा है?
  • 3 त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ क्या है?
  • 4 पाली भाषा कैसे सीखे?

पिटकों की संख्या कितनी थी?

इसे सुनेंरोकेंबुद्ध के उपदेश तीन पिटकों में संकलित हैं। ये सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक कहलाते हैं। ये पिटक बौद्ध धर्म के आगम हैं।

पिटकों की भाषा क्या है?

इसे सुनेंरोकेंमूल पालि साहित्य या पिटक मूल पालि साहित्य तीन भागों में विभक्त है, जिन्हें पिटक कहा गया है – “विनयपिटक”, “सुत्तपिटक” और “अभिधम्मपिटक”। इनमें से प्रत्येक पिटक के भीतर अपने अपने विषय से संबंध रखनेवाली अनेक छोटी बड़ी रचनाओं का समावेश है। पालि के इन तीन पिटकों में ई.

बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ कौन सा है?

इसे सुनेंरोकेंबौद्ध धम्म के ‘त्रिपिटक’ प्रमुख ग्रंथ है ! त्रिपिटक = विनय पिटक (५ ग्रंथ), सुत्त पिटक (१९ ग्रंथ) और अभिधम्म पिटक (७ ग्रंथ) !

विनय पिटक के कितने भाग हैं?

इसे सुनेंरोकेंथेरवाद संप्रदाय के पालि संस्करण वाले विनय पिटक के तीन भाग हैं- (१) सुत्तविभंग.

त्रिपिटक का शाब्दिक अर्थ क्या है?

इसे सुनेंरोकेंत्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद, नवयान आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत है। यह ग्रंथ पालि भाषा में लिखा गया है और विभिन्न भाषाओं में अनुवादित है।

त्रिपिटक को कब लिखा गया?

इसे सुनेंरोकेंत्रिपिटक का इतिहास बौद्ध मान्यताओं के अनुसार बुद्ध की मृत्यु के बाद उनके बड़े शिष्यों ने प्रथम बौद्ध संगीति में मुलाकात की। संघ का अर्थ है भिक्षुओं, ननों और धर्म का समुदाय और इस मामले में, बुद्ध की शिक्षाएं। उपली नाम के एक भिक्षु ने स्मरण के लिए भिक्षुओं और ननों के लिए बुद्ध के नियमों का पाठ किया।

पाली भाषा कैसे सीखे?

यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार में की एक बोली या प्राकृत है। इसको बौद्ध त्रिपिटक की भाषा के रूप में भी जाना जाता है। पालि, ब्राह्मी परिवार की लिपियों में लिखी जाती थी।…संस्कृत-पालि तुल्य शब्दावली

संस्कृतपालि
सर्व सब्ब
सत्य सच्च

बौद्ध धर्म का प्रामाणिक ग्रंथ का नाम क्या है?

इसे सुनेंरोकेंत्रिपिटक बौद्ध धर्म का ग्रंथ है। बौद्ध धर्म से संबंधित जातक कथाएं और बोध कथाएं दुनियाभर में प्रचलित है। त्रिपिटक के आधार पर शिक्षा, ज्ञान-विज्ञान, खगोल आदि संबंधी लाखों ग्रंथ थे जिनको आक्रांताओं ने तक्षशिला और नालंदा विश्वविद्यालय के विध्वंस में जला दिया।

पालि प्राचीन भारत की एक भाषा थी। यह हिन्द-यूरोपीय भाषा-परिवार की एक बोली या प्राकृत है। पालि का शाब्दिक अर्थ, पवित्र रचना है। इसको बौद्ध त्रिपिटक की भाषा के रूप में भी जाना जाता है।

विशेषताएँ

  • पालि, ब्राह्मी परिवार की लिपियों में लिखी जाती थी ।
  • पालि साहित्य में मुख्यत: बौद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध के उपदेशों का संग्रह है किंतु इसका कोई भाग बुद्ध के जीवनकाल में व्यवस्थित या लिखित रूप धारण कर चुका था, यह कहना कठिन है ।
  • एक प्राचीन भारतीय भाषा जिसमें मुख्यत: त्रिपिटिक आदि बौद्ध धर्म-ग्रंन्थों की रचना हुई। यह किस क्षेत्र विशेष की भाषा थी, यह निश्चित नहीं है किंतु इसके व्याकरण का ढांचा और प्रयुक्त शब्द देखकर इसे मध्यदेश की भाषा माना जाता है।
  • त्रिपिटकों के बाद पालि भाषा में 'मिलिंद प्रश्न' नामक ग्रंथ लिखा गया।
  • पांचवी शताब्दी में आचार्य बुद्धघोष ने 'अट्ठ कथाओं' की रचना की। बाद में 'दीपवंश' और 'महावंश' ग्रंथ रचे गए जिनमें प्राचीन सिंहल (श्रीलंका) द्वीप का इतिहास वर्णित है।
  • आधुनिक काल में यह भाषा सामान्य व्यवहार में नहीं रह गई है,किंतु उच्च शिक्षा संस्थानों में इसके पठन-पाठन की व्यवस्था है।

बौद्ध धर्मशास्त्र की भाषा

पालि भाषा थेरवादी बौद्ध धर्मशास्त्र की पवित्र भाषा है। उत्तर भारतीय मूल की मध्य भारतीय-आर्य भाषा है। पालि भाषा का इतिहास बुद्धकाल से शुरू होता है। बुद्ध अपनी शिक्षाओं के माध्यम के लिए विद्वानों की भाषा संस्कृत के विरुद्ध थे और अपने अनुयायियों को स्थानीय बोलियों के प्रयोग के लिए प्रोत्साहित करते थे, इसलिए बौद्ध धर्म शास्त्रीय भाषा के रूप में पालि भाषा का उपयोग शुरू हुआ। धीरे-धीरे उनके मौखिक उपदेश भारत से श्रीलंका लगभग तीसरी शताब्दी ई.पू. पहुंचे, जहां उन्हें पालि भाषा में लिखा गया, जो देशी मिश्रित मूल की साहित्यिक भाषा थी। अंतत: पालि एक समादृत, मानक और अंतर्राष्ट्रीय भाषा बन गई।

भारत में पालि 14वीं शताब्दी में साहित्यिक भाषा के रूप में समाप्त हो गई, लेकिन अन्य स्थानों पर यह 18वीं शताब्दी तक प्रचलन में रही। पालि का संबंध मध्य भारतीय-आर्य भाषा समूह से है, जो वैदिक काल के तुरंत बाद स्थापित हुई। धर्मशास्त्रीय रचनाएं एक जीवित भाषा के निकट प्रतीत होती हैं, जो उनकी टीकाओं के विपरीत हैं और बनावटी कृतियां प्रतीत होती हैं। इस परंपरा का सटीक वर्णन 'चुल्लावग्गा' (छोटे समूह) में है, जिसमें बताया गया है कि प्रत्येक शिष्य इन उपदेशों को अपनी बोली में दोहराए।

पालि की उत्पत्ति के स्थान के बारे में भिन्न मत हैं। कुछ लोगों का मानना है कि इसकी उत्पत्ति दक्षिण भारत में हुई। यह भी दावा किया जाता है कि यह विंध्य पर्वत के मध्य से पश्चिम में पैदा हुई, जो इस अनुमान पर आधारित है कि उस काल में उज्जैन नगर संस्कृति का केंद्र था। जहां कुछ विद्वान् पालि को मागधी भाषा का साहित्यिक स्वरूप मानते हैं वहीं कुछ अन्य मगध का पक्ष लेते हैं। पालि के विद्वान् 'राइस डेविड' कोसल को पालि की उत्पत्ति का स्थान मानते हैं। पहली बार इस शब्द का उपयोग पांचवीं शताब्दी के महान् टीकाकार बुद्धघोष ने पाठ शब्द के समानार्थी के रूप में किया था। बुद्धघोष ने अपनी अट्ठकथाओं में पालि शब्द का प्रयोग किया है, किंतु यह भाषा के अर्थ में नहीं, बुद्धवचन अथवा मूलत्रिपिटक के पाठ के अर्थ में किया है। कुछ विद्वान् इस शब्द को पंक्ति, पर्याय, पाल धातु, पाटलिपुत्र नगर ( वर्तमान घटना) और पल्ली (गांव) से भी उत्पन्न हुआ मानते हैं। यह कई लिपियों में लिखी जाती थी लेकिन मुख्य रूप से इसे लिखने के लिए ब्राह्मी लिपि का प्रयोग होता था। जैसे जैसे थेरवाद बौद्ध धर्म दक्षिण पूर्वी एशिया में फैला तो इसे लिखने के लिए स्थानीय लिपियों का प्रयोग होने लगा। बुद्ध, पूर्वी भारत में बोली जाने वाली मगधी भाषा बोलते थे। प्राचीन बौद्धों का मानना है कि पाली या तो पुरानी मगधी भाषा है या उसके जैसी भाषा है। आज यह प्रचलन में नहीं है लेकिन बौद्ध धर्मग्रन्थों को समझने के लिए इसका अध्ययन किया जाता है।

परंपरा के अनुसार, पालि धर्मशास्त्र का संकलन बुद्ध की मृत्यु के बाद शुरू हुआ और सौ वर्षों के बाद तीसरी परिषद में इसे औपचारिक रूप से पूरा किया गया। इस प्रकार, धर्मशास्त्र लगभग 400 वर्षों तक मौखिक रूप से प्रसारित होता रहा। इस काल में इसकी सामग्री में लगातार वृध्दि होती गई और बाद में इसे विभिन्न संकलनों में वर्गीकृत किया गया। अपनी उच्च नैतिकता, मनोविज्ञान और अनुशासनात्मक प्रकृति के कारण पालि भाषा भिक्षु समुदाय तक ही सीमित रही। अशोक के अभिलेखों की प्राकृत भाषा में इस भाषा से कुछ समानताएं परिलक्षित होती हैं। सम्राट् अशोक के शिलालेख में त्रिपिटक के 'धम्मपरियाय' शब्द स्थान पर मागधी प्रवृत्ति के अनुसार 'धम्म पलियाय' शब्द का प्रयोग पाया जाता है, जिसका अर्थ बुद्ध का उपदेश या वचन होता है। क्यूंकि यह भिक्षु समुदाय के बौद्धिक समूहों में प्रचलित थी, इसलिए यह अधिक उत्कृष्ट है।

इस भाषा के मूल में कई प्राकृत प्रवृत्तियां है, इसलिए इसे वे लोग भी समझ सकते थे, जो भिक्षुओं के भाषा समुदाय से संबंधित नहीं थे। पालि अनिवार्य रूप से आम बोलचाल की भाषा थी, इसलिए पाली भाषा में स्वर विज्ञान अनियमित और यथेच्छ है। सदृशीकरण एक महत्त्वपूर्ण स्वर वैज्ञानिक प्रक्रिया है, जिसमें मूल शब्दों को आसान स्वरूप में परिवर्तित किया जाता है। उदाहरण के लिये, 'सत्य-सच्च', 'कर्म-कम्म', 'धर्म-धम्म' बन जाता है। इस भाषा की विशेषता इसके शब्द संग्रह में है। इसके शब्द उस समय की प्रचलित भाषाओं से लिए गए और उनके उपयोग में श्लेष के माध्यम से कुछ परिवर्तन किया गया। अधिकांश पालि शब्द भारतीय-आर्य मूल के हैं और इनमें से कई शब्द परिवर्तित संस्कृत से लिए गए हैं, जो मध्य भारतीय- आर्य भाषा की बोली के अनुरूप हैं। इस भाषा में वाक्य विन्यास विभक्त है। इसमें संस्कृत से भी समानता परिलक्षित होती है। व्याकरण स्वरूपों का काफ़ी सरलीकरण हुआ है।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका-टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

  • मध्य भारतीय आर्य-भाषाओं का प्रथम विकास-कालः अभिधान एवं काल-सीमा -प्रोफेसर महावीर सरन जैन
  • भारोपीय परिवार की भारतीय आर्य भाषाएँ -प्रोफेसर महावीर सरन जैन

संबंधित लेख

देखें  वार्ता  बदलें

भाषा, लिपि और साहित्य
भाषा

उड़िया · उर्दू · अंग्रेज़ी · अवहट्ट भाषा · अरबी · अवधी · असमिया · अंगवाकू · कन्नड़ · कश्मीरी · कोंकणी · गुजराती · डोगरी · भोजपुरी · तमिल · तेलुगु · पंजाबी · पहलवी · पालि · फ़ारसी · नेपाली · बांग्ला · बिहारी · ब्रजभाषा · मिज़ो भाषा · बाख़्त्री भाषा · बोडो · मणिपुरी · मराठी · मलयालम · मैथिली · पिंगल · मुंडा · राजस्थानी · डच भाषा · संस्कृत · संथाली · सिंधी · सिंहली · राष्ट्रभाषा · शौरसेनी · अवेस्ता भाषा · हिंदी · दर्दीय भाषाएँ · प्राकृत · जौनसारी · अपभ्रंश · कुरुख भाषा · आरमाईक · अंगिका · पैशाची भाषा · अर्ध मागधी · गांधारी भाषा · मॉरिशसी हिन्दी · फिजी हिन्दी · नेपाली हिन्दी · सूरीनामी हिन्दी · हॉलैंडी हिन्दी · त्रिनिदादी हिन्दी · गुयानी हिन्दी · दक्षिण अफ़्रीक़ी हिन्दी · ताजुज़्बेकी हिन्दी · कलकतिया हिन्दी · शिलांगी हिन्दी · मुम्बईया हिन्दी · अनामी भाषा · कच्छी भाषा · दक्खिनी हिन्दी · खासी · तुळु · मागधी · अक्कादी · बुरुशास्की · अथाबस्कन भाषा · ऑस्ट्रो-एशियाई भाषाएँ · भाषाविज्ञान · लेप्चा · अफ्रीकी भाषाएँ · अमरीकी भाषा · अल्बेनियन भाषा · असूरी भाषा · आइसलैंडिक · इतालवी भाषा · आयरिश · आर्जेंटीनी · आर्मीनी भाषा · आस्ट्री भाषा · आस्ट्रेलियाई भाषा · इब्रानी भाषा · ईरानी भाषा · उक्रेनी भाषा और साहित्य · एस्कीमो भाषा · लिम्बू भाषा · मुंडारी भाषा · साधु भाषा · आभीरी (बोली) · बियाटे भाषा

बोली

अंगामी · अंडमानी · खड़ी बोली · पहाड़ी बोली · बघेली बोली · कौरवी बोली · हरियाणी बोली · बुन्देली बोली · कन्नौजी बोली · बैसवाड़ी बोली · छत्तीसगढ़ी बोली · डिंगल · अजमेरी बोली · गढ़वाली बोली · पश्चिमी पहाड़ी बोली · मगही बोली · कुमायूँनी बोली · बाँगड़ी बोली · पश्चिमी हिन्दी · पूर्वी हिन्दी · ढूँढाड़ी बोली · राँगड़ी बोली · मालवी बोली · मेवाती बोली · मारवाड़ी बोली · मेवाड़ी बोली · धड़ौती बोली

लिपि

देवनागरी · ब्राह्मी · खरोष्ठी · शारदा लिपि · कलिंग लिपि · बांग्ला लिपि · तेलुगु एवं कन्नड़ लिपि · ग्रन्थ लिपि · तमिल लिपि · वट्टेळुत्तु लिपि · कीलाक्षर लिपि · सिन्धु सभ्यता लिपि · गुरुमुखी लिपि · हड़प्पा लिपि · ब्राह्मी लिपि अशोक-काल · अरामाइक लिपि · रोमन लिपि · गुप्त लिपि · पाण्डुलिपि · शंख लिपि · अंकन (लिपि) · ब्रेल लिपि · आइसलैंडिक लिपि · आरमेइक लिपि · कुटिल लिपि · रंजना लिपि · चकमा लिपि · धम्म लान्ना लिपि · गीइज़ लिपि · आबूगीदा

साहित्य

प्राकृत साहित्य · असमिया साहित्य · उड़िया साहित्य · कन्नड़ साहित्य · कश्मीरी साहित्य · गुजराती साहित्य · तमिल साहित्य · तेलुगु साहित्य · राजस्थानी साहित्य · ब्रजभाषा साहित्य · मुग़लकालीन भाषा साहित्य · अंग्रेज़ी साहित्य

पालि साहित्य के कितने भाग है?

मूल पालि साहित्य तीन भागों में विभक्त है, जिन्हें पिटक कहा गया है - "विनयपिटक", "सुत्तपिटक" और "अभिधम्मपिटक"।

पाली भाषा में कितने स्वर होते हैं?

आप जान ही चुके हैं कि पालि वर्णमाला में कुल 8 स्वर होते है.

पाली भाषा किसकी थी?

पालि प्राचीन उत्तर भारत के लोगों की भाषा थी जो पूर्व में बिहार से पश्चिम में हरियाणा-राजस्थान तक और उत्तर में नेपाल-उत्तरप्रदेश से दक्षिण में मध्यप्रदेश तक बोली जाती थी। गौतम बुद्ध भी इन्हीं प्रदेशों में विहरण करते हुए लोगों को धम्म समझाते रहे। आज इन्ही प्रदेशों में हिन्दी बोली जाती है।

पाली ग्रंथ क्या है?

त्रिपिटक (पाली:तिपिटक; शाब्दिक अर्थ: तीन पिटारी) बौद्ध धर्म का प्रमुख ग्रंथ है जिसे सभी बौद्ध सम्प्रदाय (महायान, थेरवाद, बज्रयान, मूलसर्वास्तिवाद, नवयान आदि) मानते है। यह बौद्ध धर्म के प्राचीनतम ग्रंथ है जिसमें भगवान बुद्ध के उपदेश संग्रहीत है।