महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?

महाराष्ट्र एक ऐसा देश है जहां हर जगह स्वादिष्ट व्यंजनों को चखने का मौका मिल जाएगा। वैसे तो यहां काफी कुछ है घूमने के लिए जैसे- आप यहां भवन, महल, फोर्ट, गुफा और पैलेस आदि जगहों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो महाराष्ट्र के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाने आते हैं। 

महाराष्ट्र की ये डिशेज, सिर्फ महाराष्ट्र के लोगों के ही नहीं बल्कि भारत के लगभग हर किसी की पहली प्राथमिकता है। तो चलिए, आज हम आपको बता रहे हैं महाराष्ट्र के कुछ ऐसे डिफरेंट व्यंजनों के बारे में, जिन्हें आप अपनी फूड लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।  

1पूरन पोली

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?


 पुरण पोली (Puran Poli)
'पुरण पोली'(Puran Poli) महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध पारंपरिक व्यंजन है जो दिवाली या गणेश चतुर्थी जैसे ख़ास मौकों पर बनाया जाता है।  यह एक प्रकार की रोटी होती है।  इसे बनाने के लिए चना दाल, गुड़, शक्कर, इलायची, दूध, घी इत्यादि का एक मिश्रण तैयार किया जाता है।  इस मिश्रण को आटे में भरकर रोटी बनाई जाती है।  रोटी बनाते समय घी का प्रयोग भी होता है।  पुरण पोली(Puran Poli) को दूध या अपने मनपसंद की सब्ज़ी के साथ खाया जा सकता है।

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 मिसल पाव (Misal Paav)
'मिसल पाव'(Misal Paav) महाराष्ट्र का एक बहुत ही लजीज़ डिश है। इसको बनाने में बहुत कम समय लगता है लेकिन इसका स्वाद बहुत लाजवाब होता है। मिसल बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के अंकुरित दालों, प्याज, लाल मिर्च, मसालों को पकाकर रसेदार मिश्रण तैयार किया जाता है। मिसल को फरसाण(जो कि एक प्रकार की नमकीन होता है), बारीक कटे प्याज, हरे धनिया और नींबू से गार्निश करके मक्खन में सेंके हुए नरम पाव के साथ के साथ परोसा जाता है। इसे आप सुबह नाश्ते में या शाम को स्नैक्स में खा सकते हैं। अगर आपको मसालेदार तीखा खाना पसंद है तो मिसल पाव(Misal Paav) आपके लिए श्रेष्ठ विकल्प है।  


महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 मोदक (Modak)
'मोदक'(Modak) महाराष्ट्र का एक प्रमुख मिठाई है जिसे गणेश चतुर्थी में घर घर में बनाया जाता है।  यह देखने में मोमोज़ से काफी मिलता जुलता है और इसको बनाने का तरीका भी मोमोज़ की तरह ही है।  गुड़, खोवा, नारियल, काजू, किशमिश, इलाइची, घी, केसर तथा जायफल इत्यादि को पकाकर एक मिक्सचर बनाया जाता है।  इस मिक्सचर को चावल के आटे में भरकर छोटे गोल चोटीनुमा आकार के मोदक(Modak) तैयार किये जाते है।  मोदक को स्टीम में पकाया जाता है।  मोदक का स्वाद वाकई बहुत लाजवाब होता है। 

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 बासुंदी (Basundi)

उत्तर भारत में बनाये जाने वाले स्वादिष्ट मिठाई 'रबड़ी' की तरह लगने वाला 'बासुंदी'(Basundi) मीठा खाने वालों के लिए वरदान है। दूध में बहुत प्रकार के सूखे मेवों, केसर, शक्कर इत्यादि को डाल कर धीमी आँच पर तब तक पकाया जाता है जब तक दूध गाढ़ा ना हो जाए। बासुंदी(Basundi) को फ्रिज में ठंढा करके पिस्ता, बादाम से गार्निश करके परोसा जाता है।  बासुंदी महाराष्ट्र के साथ साथ गुजरात, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में भी बनाया जाता है।  

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 भेलपूरी (Bhelpuri)
'भेलपुरी'(Bhelpuri) मुंबई के साथ साथ पूरे महाराष्ट्र का एक प्रसिद्ध स्ट्रीट फ़ूड(Street Food) है।  झटपट बन जाना वाला यह चाट अब पूरे भारत में बड़े चाव से खाया जाता है।  मुरमुरे, उबले आलू, सेव, टमाटर, प्याज और खट्टी मीठी स्वादिष्ट चटनियों से बना भेलपुरी(Bhelpuri) सभी लोगों का पसंदीदा है। मुंबई में लगभग हर गली भेलपुरी बेचने वाला मिल ही जायेगा।  इसको बनाने में न ज्यादा समय लगता है न ही ज्यादा तैयारी करना पड़ता है।  भेलपुरी डाइटिंग करने वाले लोगों के लिए भी परफेक्ट है और हल्की फुल्की भूख मिटाने के लिए यह सबसे बेहतर विकल्प है। इसे घर में बना कर ज़रूर खाइये। 

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 श्रीखंड (Srikhand)
'श्रीखंड'(Srikhand) महाराष्ट्र का एक प्रमुख मिष्ठान हैं।  यह दही और शक्कर से बनाया जाता है।  इसको बनाने के लिए दही को एक कपड़े में बांधकर टांग दिया जाता है जिससे इसका पानी पूरी तरह निकल जाए।  इस दही को दबाकर बचे हुए पानी को भी निकाल दिया जाता है।  इस गाढ़े दही में शक्कर, मेवें मिलाये जाते है। श्रीखंड को फ्रिज में ठंढा करके खाया जाता है  इसके कई अन्य लोकप्रिय प्रकार भी है जैसे आम से बना 'आम्रखंड'

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 सोलकढ़ी (Solkadhi)
'सोलकढ़ी'(Solkadhi) महाराष्ट्र के कोंकण(Konkan) में बनाया जाने वाला एक बहुत ही प्रसिद्ध पेय है। ताज़ा नारियल और कोकम के फल से बना हल्के गुलाबी रंग का यह खट्टा मीठा पेय बहुत ही स्वादिष्ट होता है। इसको बनाने में कुछ विशेष मसालों का भी प्रयोग होता है। आम तौर पर इसे भोजन के साथ परोसा जाता है क्योंकि यह खाने को आसानी से पचाने में  सहायक  होता है।  अगर आप महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में घूमने जा रहे हैं तो सोलकढ़ी(Solkadhi) का स्वाद जरूर लीजिये। 

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



➥ तांबडा और पांढरा रस्सा (Tambada & Pandhara Gravy)
महाराष्ट्र के कोल्हापुर का स्वादिष्ट 'तांबडा रस्सा' (Tambada Gravy) एक प्रकार की लाल तीखी मसालेदार ग्रेवी है। इसको बनाने में मटन, प्याज, मसालों, लाल मिर्च, तेल आदि का प्रयोग होता है।  तांबडा रस्सा का स्वाद और सुगंध बेहद लजीज़ होता है। इसको आमतौर पर सूखा मटन (Dry Mutton) या सूखा चिकेन (Dry Chicken) के साथ परोसा जाता है।
'पांढरा रस्सा' (Pandhara Gravy) सफ़ेद रंग की बेहद स्वादिष्ट ग्रेवी है। चिकेन, खड़े मसालों, प्याज, लहसुन, अदरक, काजू, नारियल इत्यादि से मिलकर बना यह व्यंजन बहुत ज्यादा लज़ीज़ होता है।  मुझे यह बहुत ही ज्यादा पसंद है।  पश्चिम महाराष्ट्र के लगभग सभी मांसाहारी रेस्टोरेंट के साथ प्रायः घरों में भी बनाया जाता है।  इसे खाने के पहले सूप की तरह पीना अच्छा लगता है।
वैसे तो तांबडा और पांढरा रस्सा मुख्यतः मांसाहारी व्यंजन है लेकिन इसका शाकाहारी संस्करण भी बहुत स्वादिष्ट होता है।  लंच और डिनर में भोजन के साथ तांबडा और पांढरा रस्सा का सेवन पेट के साथ मन को भी आनंद देता है।  अगर आप कभी कोल्हापुर(Kolhapur) आते है तो इसे ज़रूर चखे।

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?


महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?



 चिकेन मालवणी (Chicken Malvani)
महाराष्ट्र के तटवर्ती जिले सिंधुदुर्ग का एक प्रसिद्ध तालुका है मालवण।  यहाँ नारियल के ग्रेवी, मालवणी मसालों, लाल मिर्च में बने चिकेन करी जिसे 'चिकेन मालवणी' (Chicken Malvani) भी कहा जाता है, बेहद प्रसिद्ध है।  इसका स्वाद कुछ नया और अलग प्रकार का  होता है। विशेष मालवणी मसालों और लाल मिर्च के कारण चिकेन मालवणी का रंग लाल जाता है जो देखने में भी बहुत ख़ास लगता है।  मालवण(Malvan) का यह व्यंजन अब पूरे महाराष्ट्र में खाने को मिल जाता है। अगर आप कुछ अलग सा स्वाद लेना चाहते हैं तो मालवणी व्यंजन एक अच्छा विकल्प है।

महाराष्ट्र का प्रमुख व्यंजन क्या है? - mahaaraashtr ka pramukh vyanjan kya hai?


  

➥ सुरमई और पॉम्फ्रेट फिश  (Surmai/King Fish & Pomfret Fish)

महाराष्ट्र का एक बहुत बड़ा हिस्सा अरब सागर(Arabian Sea) के किनारे स्थित होने के कारण यहाँ के समुद्री भोजन(Sea Food) भी बहुत लजीज़ होते है।  ख़ास तौर पर दो समुद्री मछलियाँ 'सुरमई फिश' (Surmai Fish) जिसे 'किंग फिश' (King Fish) भी कहा जाता है और 'पॉम्फ्रेट फिश' (Pomfret Fish) अपने स्वाद के लिए बहुत प्रसिद्ध है।  मालवण(Malvan) के इलाके में रवे और मसालों में तवे पर फ्राई की गयी यह मछलियाँ खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है। इनको ग्रेवी में भी बनाया जाता है।  महाराष्ट्र के तटवर्ती इलाकों में अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो इन ताज़ी और स्वादिष्ट मछलियों का स्वाद लेना ना भूलिए। 

महाराष्ट्र का मुख्य भोजन कौन सा है?

थालीपीठ स्वाद के साथ-साथ आपकी सेहत भी बढ़ाता है. मल्टीग्रेन आटा, मिर्च मसाले और ताजा सब्जियां मिला कर बनी महाराष्ट्र की परम्परागत रेसिपी थाली पीठ जितनी स्वादिष्ट है उतनी पौष्टिक भी है. कोल्‍हापुरी स्‍वाद है, मिसल पाव. यह मुंबई में भी काफी मशहूर है.

महाराष्ट्र का लोकप्रिय व्यंजन क्या है?

पोहा और पाव भाजी जैसे महाराष्ट्रीयन व्यंजन विश्व प्रसिद्ध हैं। कोकम, इमली और नारियल का उपयोग महाराष्ट्रीयन व्यंजनों में एक अनूठा स्वाद जोड़ता है। महाराष्ट्र के व्यंजनों को दो शैलियों में वर्गीकृत किया जा सकता है – कोंकण और वरदी। कोंकण तटीय क्षेत्रों से संबंधित है, और वरदी विदर्भ क्षेत्र से संबंधित है।

महाराष्ट्र के लोग क्या खाना पसंद करते हैं?

महाराष्ट्रीयन रेसिपी | महाराष्ट्रीयन व्यंजन | Maharashtrian recipes in Hindi |.
मिसल पाव.
साबूदाना खीचड़ी.
कांदा पोहा.
रवा शीरा.
चावल भाकरी.
थालीपीथ.

मुंबई का कौन सा व्यंजन अधिक प्रसिद्ध है?

मुंबई में भारत के हर कोने का खाना मिल जाएगा, और साथ विदेशी व्यंजन भी खाने को मिल जाते हैं लेकिन यहां जो सबसे ज्यादा फेमस है वो है यहां का 'वड़ा पाव' नाम स्नैक्स । अगर कभी आप मुंबई आओगे तो यहां का गरमागरम वड़ा पाव जरूर खाकर जाना।