गिलोय पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? - giloy peene se kya phaayada kya nukasaan?

गिलोय पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? - giloy peene se kya phaayada kya nukasaan?

Show

Giloy For Health: गिलोय से सेहत पर पड़ सकते हैं दुष्प्रभाव. 

खास बातें

  • गिलोय से बनाया जाता है काढ़ा.
  • लोग गिलोय के पत्ते भी खाते हैं.
  • ज्यादा गिलोय से हो सकते हैं सेहत पर साइड इफेक्ट्स.

Healthy Tips: गिलोय को अक्सर इम्यूनिटी बढ़ाने वाले काढ़े के रूप में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, बुखार, खांसी-जुकाम या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों में गिलोय के तने (Giloy Stem) और पत्तों (Giloy Leaves) को कच्चा भी खाते हैं. कहते हैं ना अति किसी भी चीज की बुरी होती है, बिल्कुल उसी तरह घरेलू नुस्खों में इस्तेमाल होने वाली गिलोय अगर जरूरत से ज्यादा खाई जाए तो शरीर को फायदे से ज्यादा नुकसान पंहुचा सकती है. आइए जानें गिलोय (Giloy)के अत्यधिक सेवन से व्यक्ति को किस तरह की परेशानियों से दोचार होना पड़ सकता है. 

यह भी पढ़ें

  • गिलोय पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? - giloy peene se kya phaayada kya nukasaan?
    किचन में हमेशा मौजूद रहने वाले ये फूड Blood vessels को बनाते हैं मजबूत, नाम जान चौंक जाएंगे आप
  • गिलोय पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? - giloy peene se kya phaayada kya nukasaan?
    आज के दिन इन राशियों पर रहेगी सूर्य की विशेष कृपा, जानिए अपनी राशि का हाल
  • गिलोय पीने से क्या फायदा क्या नुकसान? - giloy peene se kya phaayada kya nukasaan?
    Jacqueline Fernandez जीती हैं ऐसी ग्लैमरल लाइफ, इन पांच फोटो से नहीं हटेगी नजरें

गिलोय से सेहत को होने वाले नुकसान | Side Effects of Giloy on Health 


गिलोय को अमृता या गुडुची के नाम से भी जाना जाता है, इसे आमतौर पर इम्यूनिटी (Immunity) बूस्ट करने और पाचन को बेहतर करने के लिए खाया जाता है. इसके तने को सबसे फायदेमंद मानते हुए इससे काढ़ा बनाया जाता है, साथ ही रातभर भिगोय रखने के बाद गिलोय के पानी को डायबिटीज के रोगी भी पीते हैं. लेकिन, किसी भी व्यक्ति को गिलोय के जरूरत से ज्यादा सेवन से पहले निम्न नुकसान जान लेने चाहिए. 


कब्ज 

गिलोय का एक दुष्प्रभाव है कि इसके अत्यधिक सेवन से कब्ज (Constipation) होने की संभावना बढ़ जाती है. यदि व्यक्ति सीमित मात्रा से ज्यादा गिलोय खाता है तो उसके पेट में दर्द और मलत्याग में दिक्कत हो सकती है. 

ब्लड प्रेशर हो सकता है कम 

गिलोय को ब्लड प्रेशर को कम करने वाला भी माना जा सकता है. हालांकि, इसके सीमित मात्रा में सेवन करने पर यह दिक्कत नहीं होती है लेकिन जैसाकि पहले भी जिक्र किया गया है कि सेहत के लिए गिलोय का अत्यधिक सेवन नुकसानदेह है. इन्हीं साइड इफेक्ट्स (Side Effects) में से एक ब्लड प्रेशर कम हो जाने की समस्या भी है. 


दस्त का खतरा 

गिलोय के ज्यादा सेवन से दस्त की दिक्कत भी हो सकती है, खासकर उन्हें जो गिलोय का काढ़ा बनाकर पीते हैं. गिलोय का काढ़ा बुखार कम करने के लिए भी पिया जाता है लेकिन इस गर्म काढ़े को दिन में एक से दो बार ही पिया जाना बेहतर है. इसका अत्यधिक सेवन दस्त (Loose Motions) और जी मिचलाने का कारण बन सकता है. 


लो ब्लड शुगर 


गिलोय जरूरत से ज्यादा खा लेने पर शरीर का ब्लड शुगर लेवल अत्यधिक मात्रा में गिर सकता है जोकि सेहत के लिए नुकसानदेह साबित होता है. सेहत को दुरुस्त रखने के लिए ब्लड शुगर लेवल्स (Blood Sugar Levels) का संतुलित होना आवश्यक है. इसलिए भी गिलोय का कम सेवन ही अच्छा है. 

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

Sun Tanning को इन घरेलू नुस्खों से भगाएं दूर

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

       

LifestyleGiloySide EffectsHealthy Tips

टिप्पणियां

पढ़ें देश और दुनिया की ताज़ा ख़बरें अब हिन्दी में (Hindi News) | शिक्षा समाचार (Education News), शहर (City News), बॉलीवुड, चुनाव 2022 और राजनीति के समाचार at NDTV.in

गिलोय का इस्तेमाल कई बीमारियों के उपचार में किया जाता है। गिलोय इम्यून सिस्टम को बूस्ट करता है। गिलोय का सेवन सबसे ज्यादा लोग डेंगू होने पर करते हैं। गिलोय डेंगू के लक्षणों को दूर करने में बेहद फायदेमंद होता है। बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि गिलोय जितना फायदेमंद है, उतने ही इसके कुछ नुकसान (Giloy Side effects) भी होते हैं। गिलोय का सेवन प्रेग्नेंसी में भूलकर भी नहीं करना चाहिए। गिलोय आपके ब्लड शुगर लेवल को भी प्रभावित कर सकता है। पर कुछ लोगों को गिलोय का सेवन नुकसान पहुंचा सकता है। जानें, गिलोय से होने वाले सेहत नुकसान और क्या-क्या होते हैं...

गिलोय (Giloy) एक बेल है, जो जंगल-झाड़ियों में जल्दी उपलब्ध होती है। इसका इस्तेमाल प्राचीन काल से आयुर्वेदिक औषधि के रूम में किया जा रहा है। जब से डेंगू में गिलोय (Giloy in dengue) के सेवन से होने वाले फायदों के बारे में लोगों को पता चला है, तब से लोग अपने घरों में भी गिलोय की बेल लगाना शुरू कर दिए हैं। गिलोय की पत्तियां दिखने में पान के पत्तों की तरह होती हैं और इसका रंग गाढ़ा हरा होता है। गिलोय एक लोकप्रिय पौधा है, जिसका इस्तेमाल आयुर्वेद में कई तरह की शारीरिक समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। गिलोय सेहत के लिए काफी फायदेमंदहोता है, लेकिन इसके कुछ नुकसान भी होते (Giloy Side effects) हैं।

इसमें एंटी-पायरेटिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑर्थरिटिक और एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं, जो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं जैसे पाचन से संबंधित समस्याएं, इंफ्लेमेशन या सूजन, रक्त शोधन (blood purification) और दर्द आदि से छुटकारा दिलाता है। कई अन्य समस्याओं को भी दूर करने के लिए गिलोय (Giloy) एक उपयुक्त प्राकृतिक उपचार है। गिलोय से हृदय से संबंधित समस्याएं, एनीमिया, कुष्ठ रोग और पीलिया जैसे रोगों का उपचार भी किया जाता है। इसका इस्तेमाल अक्सर लोग डेंगू, स्वाइन फ्लू को खत्म करने के लिए भी करते हैं। इतने फायदे गिलोय (Giloy benefits) में मौजूद होने के बाद भी इसके कुछ नुकसान भी होते हैं। जानें, गिलोय से होने वाले सेहत नुकसान (Giloy Side effects) के बारे में...

गिलोय में मौजूद औषधीय गुण 

आयुर्वेद की मानें तो गिलोय की सिर्फ पत्तियां ही नहीं, बल्कि इसकी जड़ें, तनों में भी औषधीय गुण (Medicinal properties present in Giloy) मौजूद होते हैं। गिलोय में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और कैंसर रोधी गुण पाए जाते हैं। यह पीलिया, बुखार, अर्थराइटिस, डायबिटीज, कब्ज, एसिडिटी, अपच, पेशाब से संबंधित समस्याओं में काफी फायदेमंद होता है। गिलोय के सेवन से वात, पित्त और कफ तीनों नियंत्रित रहती हैं।

गिलोय में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients present in Giloy)

गिलोय एक हेल्दी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है, जिसमें कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। गिलोय में गिलोइन नाम का ग्लूकोसाइड, पामेरिन, टीनोस्पोरिन, टीनोस्पोरिक एसिड मौजूद होता है। साथ ही इसमें आयरन, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम, जिंक, मैगनीज भी अधिक मात्रा में मौजूद होते हैं। ये सभी शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण पोषक तत्व हैं, जो कई रोगों से शरीर को बचाने का काम करते हैं।

गिलोय के नुकसान (Disadvantages of giloy) 

कब्ज की समस्या

वैसे तो गिलोय पाचन स्वास्थ्य समस्याओं के इलाज में काफी प्रभावी होता है, लेकिन कभी-कभी पेट को यह नुकसान भी पहुंचाता है। इसका सेवन आप चाहे जैसे भी करें, इससे कब्ज (Giloy increases constipation) की समस्या हो सकती है। गिलोय के सेवनसे जब कब्ज या पेट में जलन की समस्या महसूस हो, तो डॉक्टर से जरूर मिलें।

पेट संबंधित रोग में ना करें सेवन

किसी भी तरह का पेट से संबंधित कोई समस्या हो, तो गिलोय का सेवन करने से बचना चाहिए। गिलोय अपच की समस्या को बढ़ा सकता है। अपच के कारण पेट में दर्द और मरोड़ की शिकायत हो सकती है।

डेंगू में गिलोय भी आता है बड़े काम, जानें इससे होने वाले सेहत लाभ

ब्‍लड शुगर का स्‍तर को करे प्रभावित

गिलोय स्वास्थ्य के लिए विभिन्न कारणों से अच्छा (Giloy benefits) होता है, लेकिन कुछ मामलों में यह समान रूप से हानिकारक भी होता है। जिन लोगों को रक्त शर्करा (Giloy effects Blood sugar level) के स्तर से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उन्हें पूरी तरह से इस हर्ब के सेवन से बचना चाहिए, क्योंकि यह रक्त शर्करा के स्तर को और भी ज्यादा प्रभावित कर सकता है। गिलोय रक्त शर्करा के स्तर को काफी कम कर देता है। ऐसे में आपको लो ब्लड शुगर लेवल होने से कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के होने का खतरा पैदा हो सकता है। डॉक्टर से सलाह लेने के बाद ही गिलोय का सेवन करें।

ऑटोइम्‍यून डिसऑर्डर

शरीर में इम्यून सिस्टम को हमेशा मजबूत बनाए रखना चाहिए ताकि आप गंभीर रोगों से बचे रहें। लेकिन जब यह अधिक सक्रिय हो जाए, तो खतरनाक भी होता है। गिलोय कई बार इम्यून सिस्टम को अधिक उत्तेजित कर सकता है, जिसके परिणामस्वरूप ऑटोइम्यून डिसऑर्डर के लक्षण जैसे कि ल्यूपस, मल्टीपल स्केलेरोसिस और रूमेटाइड अर्थराइटिस हो सकते हैं। ऑटोइम्यून विकारों से पीड़ित लोगों को गिलोय से पूरी तरह से बचना चाहिए।

प्रेग्नेंसी में ना करें गिलोय का सेवन

[caption id="attachment_688211" align="alignnone" width="655"] प्रेग्नेंसी में गिलोय खाने के नुकसान। © Shutterstock.[/caption]

गर्भावस्था में या फिर स्तनपान कराने वाली महिलाओं को भी गिलोय का सेवन (giloy side effects in pregnancy) कम करना चाहिए। इससे शरीर पर नकारात्‍मक असर पड़ता है। सर्जरी हुई है या सर्जरी करवानी है, तो भी इसे इस्तेमाल करने से बचें। इससे ब्‍लड शुगर प्रभावित होता है। ऐसे में सर्जरी का घाव सूखने में काफी परेशानी या समय लग सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि गिलोय का रक्त शर्करा के स्तर पर कुछ अवांछित दुष्प्रभाव होते हैं, जो सर्जरी के दौरान और बाद में रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावित कर सकता है। इससे सर्जरी से जटिलताओं का खतरा बढ़ जाता है। सर्जरी से पहले और बाद में कुछ हफ्तों तक गिलोय के सेवन से बचना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

तेजी से वजन घटाता है गिलोय का रस, जानें अन्‍य सेहत लाभ

गिलोय से होने वाले सेहत लाभ (Health benefits of giloy)

1. जिन लोगों को एनीमिया है, उन्हें गिलोय का सेवन (Giloy benefits) जरूर करना चाहिए। गिलोय के पत्तों से तैयार जूस पीने से शरीर में खून की कमी की समस्या दूर होती है। गिलोय के जूस (Giloy juice) के अलावा आप गिलोय के जूस में आधा चम्मच घी और एक छोटा चम्मच शहद मिलाकर पिएं। इससे भी शरीर में खून की कमी दूर होती है।

2. आप पीलिया से पीड़ित हैं, तो भी गिलोय का सेवन करना फायदेमंद (Giloy benefits in hindi) साबित हो सकता है। गिलोय की पत्तियों को सुखाकर इसका चूर्ण तैयार कर सेवन करें। साथ ही आप चाहें, तो इसकी दो-तीन पत्त‍ियों को पानी में उबालें और इस पानी को ठंडा करने के बाद पी लें। गिलोय की पत्त‍ियों को पीसें और इस पेस्ट में आधा चम्मच शहद मिलाकर खाएं। इससे पीलिया में जल्दी रिकवर होने में मदद मिलता है।

3. यदि आपके हाथों-पैरों में झुनझुनी या बहुत ज्यादा जलन होती है, तो गिलोय का जूस पीना शुरू कर दें। हथेलियां गर्म रहती हैं, तो इसमें भी गिलोय बहुत फायदेमंद है। गिलोय की पत्त‍ियों को पीस लें। इस पेस्ट को तलवों और हथेलियों पर लगाकर आधा घंटा के लिए छोड़ दें। गिलोय की पत्त‍ियों का काढ़ा पीना भी हेल्दी होगा।

गिलोय पीने के नुकसान क्या है?

गिलोय के ज्यादा सेवन से दस्त की दिक्कत भी हो सकती है, खासकर उन्हें जो गिलोय का काढ़ा बनाकर पीते हैं. गिलोय का काढ़ा बुखार कम करने के लिए भी पिया जाता है लेकिन इस गर्म काढ़े को दिन में एक से दो बार ही पिया जाना बेहतर है. इसका अत्यधिक सेवन दस्त (Loose Motions) और जी मिचलाने का कारण बन सकता है.

गिलोय कौन कौन सी बीमारी को ठीक करता है?

गिलोय के गुण बुखार के अलावा इसका उपयोग कई औषधीय गुण के लिए भी किया जाता हैं. डेंगू में गिलोय का सेवन प्लेटलेट्स कम होने पर किया जाता है, जिससे प्लेटलेट्स बढ़ाने में काफी फायदेमंद होते हैं. इसके अलावा गठिया रोग के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं. यह डायबिटीज मरीज को ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करता है.

गिलोय से क्या फायदा क्या नुकसान है?

गिलोय में एंटीपायरेटिक गुण होते हैं, जो बुखार को जल्द ठीक करने में मदद करते हैं और इम्युनिटी बूस्टर की तरह काम करते हैं। गिलोय का काढ़ा पीने से फोड़े-फुंसी, रक्त विकार और अनेक तरह के चर्म रोग दूर हो सकते हैं। इसके अलावा गिलोय का सेवन त्वचा संबंधी रोगों और एलर्जी से बचाव करता है।

क्या गिलोय रोज पी सकते हैं?

कब-कब कर सकते हैं गिलोय का सेवन अगर आप अपनी इम्यूनिटी बूस्ट करना चाहते हैं तो रोजाना इसका सेवन कर सकते हैं। इसके लिए आप गिलोय का काढ़ा, गोली या फिर जूस पी सकते हैं। अगर आपको बुखार हैं तो इसका काढ़े का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप गिलोय घनवटी पानी के साथ दिन में दो बार खाने के बाद लें।