इसे सुनेंरोकेंकिसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की स्थिति जो पोषक तत्त्वों के अंर्तग्रहण एवं उपयोग के प्रभाव से होती है, को पोषण स्तर कहा जाता है। में पोषक तत्त्व ग्रहण करता है तब हम अच्छे पोषण की अवस्था में होते हैं। हमारा पोषण स्तर सामान्य होता है। Show पोषक स्तर किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं? इसे सुनेंरोकेंपारिस्थितिक तंत्र में एक साथ कई आहार श्रृंखलाओं का निर्माण होता है। ये आहार श्रृंखला हमेशा सीधी नहीं होकर एक-दूसरे से आड़े-तिरछे जुड़कर एक जाल-सा बनाती आहार-श्रृंखलाओं के इस जाल को आहार जाल कहते हैं। ऐसा इसलिए होता है कि पारिस्थितिक तंत्र उपभोक्ता एक से अधिक स्रोत का उपयोग करते हैं। पारितंत्र के भीतर विभिन्न जीवों में पोषण स्तर के माध्यम से संबंध होता है अर्थात् प्रत्येक जीव किसी अन्य जीव का भोजन बन जाता है। एक-दूसरे को खाने वाले जीवों का अनुक्रमण एक खाद्य श्रृंखला (Food Chain) बनाता है। कुछ प्राणी केवल एक ही प्रकार का आहार करते हैं और इसलिये वे एक ही खाद्य श्रृंखला के सदस्य होते हैं। अन्य प्राणी अलग-अलग प्रकार के आहार करते हैं इसलिये वे न केवल विभिन्न खाद्य-शृंखलाओं के सदस्य होते हैं वरन् अलग-अलग खाद्य श्रृंखलाओं में उनके स्थान यानी पोषण स्तर भी अलग-अलग हो सकते हैं। परितंत्र में निम्न पोषण स्तर से उच्चपोषण स्तर के जीवों के बीच जो भोजन श्रृंखला होती है, वह खाद्य श्रृंखला कहलाती है। खाद्य श्रृंखला निम्न पोषण स्तर से उच्च पोषण स्तरों के बीच ऊर्जा के स्थानान्तरण के क्रम में श्रृंखलाबद्ध होती है। जैसे एक पौधे का भक्षण कीड़े (Beetle) द्वारा किया जाता है, कीड़े को मेंढ़क खा जाता है, मेंढ़क साँप का भोजन है और साँप एक बाज द्वारा खा लिया जाता है। इस खाद्य के क्रम और एक स्तर से दूसरे स्तर पर ऊर्जा के प्रवाह को ही खाद्य श्रृंखला कहा जाता है। या हम इसे ऐसे भी समझ सकते हैं की - किसी पारिस्थितिकी तंत्र में खाद्य श्रृंखला विविध प्रकार के जीव जन्तुओं का वह क्रम है जिसमें जीवधारी भोज्य और भक्षक के रूप में सम्बद्ध होते हैं। आहार श्रृंखला प्रथम पोषण स्तर से प्रारम्भ होकर चतुर्थ स्तर तक को आबद्ध करती है। इसमें ऊर्जा एवं रासायनिक पदार्थ उत्पादक, उपभोक्ता एवं अपघटनकर्ता द्वारा निर्जीव पर्यावरण में प्रवेश करते हैं और पुनः चक्रीकरण द्वारा जैविक घटकों में प्रवेश कर जाते हैं। खाद्य श्रृंखला के प्रकार (Types of Food Chain)सामान्यतः खाद्य श्रृंखला के 2 प्रकार होते है। 1. चारण खाद्य श्रृंखला (Grazing Food Chain)चराई खाद्य श्रृंखला उत्पादकों से होकर शाकभक्षियों, माँसभक्षियों एवं सर्वाहारियों तक जाती है। हर स्तर पर श्वसन, उत्सर्जन एवं विघटन द्वारा ऊर्जा का ह्वास होता जाता है। यह खाद्य श्रृंखला हरे पौधों से आरम्भ होती है तथा प्राथमिक उपभोक्ता शाकभक्षी होता है। उपभोक्ता जो भोजन के रूप में पौधों अथवा पौधों के भागों का उपयोग करके श्रृंखला आरम्भ करते हैं, चारण खाद्य श्रृंखला का निर्माण करते हैं।
2. अपरद खाद्य श्रृंखला (Detritus Food Chain)अपरद खाद्य श्रृंखला, चराई खाद्य श्रृंखला के जीवों के मरने के बाद शुरू होती है। चराई श्रृंखला के जीव जब मरते हैं तो अपघटक उन पर एंजाइम छोड़कर क्रिया करते हैं। अपघटक वे होते हैं, जो मृत जीवों पर निर्भर होते हैं जैसे-बैक्ट्रिया, कवक आदि सूक्ष्मजीव। ये प्राणी मृतकों को अपघटित करके उन्हें सरल पदार्थो में परिवर्तित कर देते हैं। अपघटकों की इस प्रक्रिया को अपघटन कहा जाता है। यह खाद्य श्रृंखला क्षय होते प्राणियों एवं पादप शरीर के मृत जैविक पदार्थों से आरम्भ होकर सूक्ष्मजीवों में तथा सूक्ष्मजीवों से अपरद खाने वाले जीवों एवं अन्य परभक्षियों में पहुँचती है।
अतः किसी पारिस्थितिकी तन्त्र में खाद्य श्रृंखला विभिन्न प्रकार के जीवधारियों का वह क्रम है जिससे जीवधारी भोज्य एवम् भक्षक के रूप में सम्बन्धित रहते है और इनमें होकर खाद्य ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा (Uniderectional) में होता रहता है। प्राथमिक उत्पाद (हरे पौधे), प्रथम, द्वितीय, तृतीय श्रेणी के उपभोक्ता एवं अपघटनकर्ता (कवक एवं जीवाणु) आपस में मिलकर खाद्य श्रृंखला (Food Chain) का निर्माण करते है क्योंकि वे आपस में एक-दूसरे का भक्षण करते है और भक्षक या भोज्य के रूप में सम्बन्धित रहते है। खाद्य-श्रृंखला में ऊर्जा व रासायनिक पदार्थ-उत्पादक, उपभोक्ता, अपघटनकर्ता व निर्जीव प्रकृति में क्रम से प्रवेश करते रहते है और इनमें होते हुए चक्र में घूमते रहते है। किसी भी पारिस्थितिक तन्त्र की खाद्य श्रृंखला को निम्न प्रकार से दर्शाया जा सकता है। एक अन्य मत के अनुसार खाद्यशृंखलाएँ तीन प्रकार की होती हैं-
(A) एक तालाब में पारिस्थितिकीय तन्त्र में खाद्य श्रृंखला के जीवधारियों का क्रम
(B) घास स्थलीय पारिस्थितिकीय तन्त्र में खाद्य श्रृंखला के जीवधारियों का क्रम
(C) वन पारिस्थितिक तन्त्र में खाद्य श्रृंखला के जीवधारियों का क्रम
एक उथले समुद्र के जीवों के समुदाय में सम्पूर्ण ऊर्जा का लगभग 80% भाग अपरद शृंखलाओं में प्रवाहित होता है। पोषण स्तर चारागाह बायोम तालाब बायोम सागर बायोम प्राथमिक उत्पादक घास शैवाल पादप प्लवक प्राथमिक उपभोक्ता टिड्डा मच्छर लार्वा प्राणीमन्दप्लवक द्वितीयक उपभोक्ता चूहा ड्रैगनफ्लाई लार्वा मछली तृतीयक उपभोक्ता साँप मछली सील चतुर्थक उपभोक्ता बाज रेकून सफेद शाक आहार शृंखलाप्रकृति में खाद्य श्रृंखलाएँ पृथक न होकर एक दूसरे से जुड़ी हुई होती हैं अर्थात् आहार श्रृंखलाएँ सरल एवं रैखिक न होकर अत्यधिक जटिल हो जाती हैं जैसे एक अन्न पर निर्भर चूहा अनेक द्वितीयक उपभोक्ताओं का आहार है। अनेक द्वितीयक स्तर के माँसाहारी अनेक तृतीय स्तर वालों के भोजन हैं। इस प्रकार कई प्रकार के माँसाहारी जीव कई प्रकार के शिकार पर निर्भर होते हैं परिणामस्वरूप खाद्य श्रृंखलाएँ एक-दूसरे से जुड़ जाती हैं। प्रजातियों के इस परस्पर जुड़ाव को ही खाद्य जाल (Food Web) कहा जाता है। आहार श्रृंखला, आहार जाल एवं जैवविविधता के बीच सम्बन्धआहार श्रृंखला तथा आहार जाल की प्रकृति किसी स्थान के परितंत्र की जैवविविधता (Biodiversity) की समृद्धि या निर्धनता पर निर्भर करती है अर्थात् किसी स्थान की जैव विविधता जितनी अधिक समृद्ध होगी वहाँ की आहार श्रृंखला एवं आहार जाल उतना ही अधिक लम्बे एवं जटिल होंगे। अगर किसी स्थान की आहार श्रृंखला सरल है तो वह परितंत्र अस्थिर तथा उसकी जैवविविधता निर्धनता का प्रतीक होगी। खाद्य-श्रृंखला एवं खाद्य-जाल में अंतर खाद्य-श्रृंखला (Food Chain) खाद्य-जाल (Food Web) पारिस्थितिकी तंत्र में एक जीव से दूसरे जीव में भोज्य पदार्थों का स्थानान्तरण खाद्य श्रृंखला कहलाता है। एक आहार श्रृंखला के प्रथम पोषी स्तर क्या है?Video Solution: एक आहार श्रृंखला का प्रथम पोषी स्तर क्या है ? Solution : एक आहार श्रृंखला का प्रथम पोषी स्तर आहार श्रृंखला के उत्पादक (हरे पौधे) हैं।
1 पोपी स्तर क्या है एक आहार श्रृंखला का उदाहरण दीजिए तथा इसमें विभिन्न पोषी स्तर बताइए?स्तरों को पोपी स्तर कहते हैं।
खाद्यश्रृंखला का उदाहरण—घास `to` हिरन `to` शेर
इस खाद्य श्रृंखला में विभिन्न पोषी स्तर निम्नांकित हैं
(i) प्रथम पोपी स्तर घास है यह उत्पादक है।
(ii) द्वितीय पोषी स्तर हिरण है यह प्रथम उपभोक्ता है इसे शाकाहारी भी कहते हैं।
आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों को क्या कहा जाता है?वह बिन्दु या स्तर जिस पर एक जीव से दूसरे जीव में ऊर्जा का स्नांतरण होता है, पोषण स्तर (trophic level) कहलाता है। किसी-किसी पारिस्थिक तंत्र या जीवमंडल में आहार (ऊर्जा) का एक पोषण स्तर से दूसरे पोषण स्तर में स्थानांतरण अति जटिल श्रृंखलाओं के माध्यम से होता है। इस जटिल आहार श्रृंखला को आहारजाल भी कहा जाता है।
आहार श्रृंखला क्या है एक उदाहरण दें?Solution : आहार श्रृंखला-किसी पारिस्थितिक तंत्र में एक जीव द्वारा दूसरे जीव को खाने की क्रमबद्ध प्रक्रिया आहार श्रृंखला कहलाती है, जैसे घास के मैदान की आहार श्रृंखला का उदाहरण है
`underset("(उत्पादक) ")("घास") to underset("(प्रथम उपभोक्ता)")("हिरण") to underset("(द्वितीय उपभोक्ता)")("शेर")`
तीन चरणों वाली इस ...