आज के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - aaj ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

धार्मिक शास्त्रों में गाय को भोजन कराने से मिलने वाले लाभों का वर्णन मिलता है। चलिए जानते हैं कि गाय का मानव जीवन में क्‍या महत्‍व है। 

Show

हिंदू धर्म में कई पशु-पक्षियों को शुभ माना गया है। इनमें से सबसे ज्‍यादा महत्‍व गाय को दिया गया है। हिंदुओं में गाय को माता का दर्जा दिया गया है, क्योंकि वह हमें दूध देती है। गाय की पूजा और सेवा को भी हिंदू धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। 

ऐसी मान्यता है कि गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है। इसलिए अगर आप गाय की पूजा या सेवा करते हैं, तो एक साथ इतने सारे देवी-देवताओं को आप प्रसन्न कर सकते हैं। शास्त्रों में गाय की सेवा और पूजा से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिनमें से कुछ बेहद प्रचलित भी हैं। 

गाय को गुड़ और रोटी खिलाना भी इन्‍हीं नियमों में से एक है। ऐसा करते हुए आपने कई लोगों को दिखा होगा। मगर क्‍या आप जानते हैं कि गाय को गुड़ रोटी खिलाने के बहुत सारे फायदे भी हैं। इस विषय में हमारी बात उज्जैन के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य मनीष शर्मा बताते हैं, ' हिंदू धर्म में गाय को पवित्र माना गया है। गाय भगवान श्रीकृष्ण को भी अति प्रिय है। अगर कोई निस्वार्थ भाव से गाय की सेवा करता है, तो उसे हर तरह से जीवन में सुख मिलता है। वैसे तो गाय को नियमित दिन के अनुसार आपको अलग-अलग चीजें खाने के लिए देनी चाहिए। यदि आप ग्रह शांति या जीवन में आ रही समस्याओं को कम करना चाहते हैं, तो आपको गाय को गुड़ रोटी खिलानी चाहिए।'

इसे जरूर पढ़ें: Astro Tips: घर में कब लगाएं तुलसी का पौधा?

पंडित जी हमें इसके और भी कई फायदे बताते हैं-  

आज के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - aaj ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

ग्रहों की शांति के लिए उपाय 

  • अगर आपकी कुंडली में सूर्य दोष है, तो आपको नियमित गाय को रसोई में बनी पहली रोटी खिलानी चाहिए। रोटी गेहूं के आटे की होनी चाहिए। 
  • अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है, तो गाय को रोटी के साथ गुड़ भी दें। 
  • कुंडली में यदि बुध ग्रह नीच का है या फिर कमजोर है तो आपको रोटी के साथ गाय को हरी सब्जियां भी खिलानी चाहिए। 
  • बृहस्पति ग्रह कमजोर है तो आपको गाय को रोटी, गुड़ और चना खिलाना चाहिए। 
  • कुंडली में चंद्रमा कमजोर है तो आपको गाय को रोटी और पानी दोनों अर्पित करना चाहिए।  
  • राहु की महादशा को कम करने के लिए काली दाल के साथ गाय को रोटी खाने के लिए दें। 
  • शनि ग्रह को शांत करने के लिए आप हर शनिवार गाय को घी लगी रोटी के साथ पालक खाने को दें 
  • केतु ग्रह को मजबूत करने के लिए सफेद तिल और गेहूं के आटे की रोटी खाने के लिए दें। 

आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए 

अगर आप बहुत समय से आर्थिक परेशानियों का सामना कर रहें और आपको इन परेशानियों से बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा है, तो आपको नियमित गाय के पैर छू कर अपने दिन की शुरुआत करनी चाहिए। इससे आपको न केवल मन की शांति मिलेगी बल्कि अपनी समस्याओं को हल करने का रास्ता भी मिलेगा। 

नौकरी में तरक्की के उपाय 

अपने काम के लिए घर से निकलते वक्‍त यदि आपको गाय की आवाज सुनाई दे जाए, तो वह दिन आपके लिए बहुत ही शुभ होता है। खासतौर पर अगर आपको नौकरी में तरक्की की आस है, तो गाय की आवाज आपके लिए शुभ साबित हो सकती है। 

आज के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - aaj ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

वास्तु दोष दूर करने के उपाय 

घर से वास्तु दोष दूर करने के लिए आपको सुबह-शाम नियमित रूप से भगवान के मंदिर में गाय के घी का दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर पवित्र बना रहेगा और हर तरह का दोष दूर हो जाएगा। 

घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए उपाय 

घर में यदि सकारात्मकता बनी रहती है, तो परिवार के सदस्यों के मध्य प्रेम भी बना रहता है। ऐसे में अगर आपको महसूस होता है कि घर में कोई नकारात्मक ऊर्जा (नकारात्मक ऊर्जा दूर भगाने के उपाय) मौजूद है तो उसे दूर करने के लिए आपको अपने घर में गाय के साथ श्री कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए। 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Unsplash, Shutterstock

क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?

बेहतर अनुभव करने के लिए HerZindagi मोबाइल ऐप डाउनलोड करें

आज के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - aaj ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

Disclaimer

आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, पर हमसे संपर्क करें।

इस बात का हमेशा खास ध्यान रखें कि गाय को कभी भी सूखी और बासी रोटी नहीं खिलानी चाहिए. इसके अलावा दरवाजे पर आने वाली गाय को कभी भी भूखे पेट न जाने दें.

आज के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए? - aaj ke din gaay ko kya khilaana chaahie?

गाय को रोटी खिलाने के फायदे (PS: Facebook@onerotiforcow)

धरती पर मौजूद किसी भी भूखे-प्यासे प्राणी को भोजन और पानी देना बहुत पुण्य का काम है. हालांकि, गाय को भोजन कराने से पुण्य के साथ-साथ और भी कई लाभ मिलते हैं. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि हिंदू धर्म में गाय को पूजनीय माता का दर्जा दिया गया है. मान्यताओं के मुताबिक गाय में 33 करोड़ देवी-देवता वास करते हैं. जिसका सीधा मतलब ये है कि आप गाय को रोटी खिलाकर 33 करोड़ देवी-देवताओं को भी भोजन करा रहे हैं. गाय को रोटी खिलाने से घर-परिवार के कई दुख-दर्द दूर हो जाते हैं और सुख-समृद्धि का प्रसार होता है. आज हम यहां आपको गाय को रोटी खिलाने के कुछ जबरदस्त फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं.

गाय को हमेशा पहली रोटी ही खिलाएं

गाय को हमेशा पहली रोटी खिलानी चाहिए. उत्तम लाभ प्राप्त करने के लिए यदि आप रोटी में घी और गुड़ लगाकर गाय को खिलाना चाहिए. कहा जाता है कि गाय को रोजाना रोटी खिलाने वाले व्यक्ति की मौजूदा पीढ़ियों के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियां भी पुण्य प्राप्त करती हैं और दुख-दर्द से बचती हैं. कोशिश करें कि गाय को रोटी खिलाने से पहले उसे बैठा दें क्योंकि बैठी हुई गाय को रोटी खिलाने से ज्यादा लाभ मिलते हैं.

गाय को कभी भी सूखी और बासी रोटी नहीं देनी चाहिए

गाय को रोटी के साथ गुड़ खिलाने से जरूरी काम पूरे हो जाते हैं. इतना ही नहीं, आपके कई बिगड़े हुए काम भी बन जाते हैं. इस बात का हमेशा खास ध्यान रखें कि गाय को कभी भी सूखी और बासी रोटी नहीं खिलानी चाहिए. दरवाजे पर आने वाली गाय को कभी भी भूखे पेट न जाने दें. दरवाजे पर आने वाली भूखी गाय को रोटी खिलाने से आपके कई कष्ट-क्लेश दूर हो जाते हैं. यदि आपके घर में हमेशा अशांति को लड़ाई-झगड़ा रहता है तो दोपहर के समय बनने वाली पहली रोटी गाय को खिलाएं. कोशिश करें कि दोपहर में खाना खाने से पहले गाय को रोटी खिलाएं. ऐसा करने से आपके घर में शांति का वास होगा और खुशियां लौट आएंगी.

ये भी पढ़ें- अगर आप कुत्ते को बिना रोटी खिलाए घर से भगा दें तो नाराज हो जाते हैं कुंडली के ये ग्रह

आज गाय को क्या खिलाना चाहिए?

हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है. पौराणिक मान्यता के मुताबिक घर में बनी पहली रोटी को गाय को खिलानी चाहिए इसके बाद ही परिवार के सदस्यों को रोटी खानी चाहिए. माना जाता है कि गाय को पहली रोटी खिलाने से पुण्य के साथ-साथ और भी कई लाभ मिलते हैं. गौ माता में लक्ष्मी जी का वास भी माना जाता है.

गाय को किस दिन क्या खिलाना चाहिए?

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ हिन्दू धर्म में गाय को अपनी माता के समान माना जाता है। उनकी सेवा करने से आपको सुख-शांति की प्राप्ति होती है। इसलिए धार्मिक शास्त्रों में बताया गया है कि बुधवार के दिन गाय को हरी घास जरूर खिलानी चाहिए

शनिवार को Cow को क्या खिलाना चाहिए?

आज के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए

सोमवार के दिन गाय को क्या खिलाना चाहिए?

सनातन धर्म में प्रतिदिन पहली रोटी गाय के लिए खिलाने की परंपरा है. सोमवार के दिन रोटी पर मक्खन या कुछ मीठा जैसे शक्कर या बूरा रखकर गाय को रोटी खिलानी चाहिए. इससे आपके चंद्र से संबंधित दोष दूर होते हैं. ऐसा करने से किसी प्रकार का अनिष्ट नहीं होता है.