क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?

आयुर्वेद में कहा गया है कि मसाले न केवल भोजन को स्वादिष्ट बनाते हैं बल्कि शरीर में कई आवश्यक पोषक तत्वों (Essential nutrients) की कमी भी पूरी करते हैं।

Show

मसाले हर घर में प्रयोग होते हैं। अंतर यह है कि कोई इन्हें कम मात्रा में खाना पसंद करता है तो कोई अधिक मात्रा में। कई हर्ब / मसाले ऐसे भी हैं जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाकर वजन कम (Indian natural herbs for weight fat loss and boost metabolism) कर सकते हैं। उनमें से एक है जीरा (Jeera/Cumin)।

अधिकतर भारतीय डिश में इसका प्रयोग किया जाता है और यह भोजन के स्वाद को भी बढ़ा देता है। लेकिन आपको बता दूं इसके सेवन से शरीर को कई फायदे होने के साथ ही यह वजन कम करने में भी मददगार है।

जीरा उन कम्पाउंड से भरपूर है जो वजन घटाने के प्रोसेस (Weight loss process) को हाई कर सकते हैं। स्टडी के मुताबिक वजन कम करने के लिए जीरे के पानी (Jeera / Cumin water) सबसे आसान घरेलू उपाय है। (1)

जीरे का पानी डिटॉक्स ड्रिंक है। इसे भारतीय घरों में जीरा पानी के रूप में जाना जाता है। इसे पारंपरिक इलाज के रूप में प्रयोग किया जाता है, जो कि दादी-नानी के घरेलू नुस्खों में से एक है।

इसलिए आज हम आपको बताएंगे जीरे का पानी किस तरह वजन कम (Weight Loss) करता है। साथ ही बताएंगे इसके फायदे, नुकसान और सेवन की विधि। यह जानकारी आपके भी काम आ सकती है।

जीरे के बारे में यह भी जानें (Learn More About Cumin)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरा सुगंधित मसाला है, जिसे हर घर में प्रयोग किया जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम क्यूमिनम सायमिनम (Cuminum Cyminum) है। यह दिखने में सौंफ जैसा लगता है।

हल्के भूरे रंग में आने वाला जीरा मैक्सिकन, अफ्रीकी और अन्य एशियाई व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसका पौधा करीब 30–50 सेंटीमीटर लंबाई वाला होता है।

जीरे का पानी पानी वह घोल (Solution) है, जिसमें जीरे को पानी में भिगोकर कुछ घंटों के लिए छोड़ दिया जाता है। परासरण की प्रक्रिया (Process of osmosis) के माध्यम से पानी जीरे में प्रवेश करता है और बीज फूलकर ऊपर आ जाते हैं।  ऐसा करने से जीरा जरूरी पोषक तत्व पानी में छोड़ देता है और वो पीले रंग का हो जाता है।

जीरे का पानी के फायदे (Jeera Water Benefits in Hindi)

आइए जानते हैं जीरे का पानी किस तरह वजन कम करता है और क्या हैं इसके पीने फायदे (jeera water benefits in hindi) ।

1. पेट की चर्बी और वजन कम कर सकता है (Can reduce belly fat and weight)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरे के पानी का सेवन सबसे अधिक वजन कम करने के लिए किया जाता है। इसमें कैलोरी भी न के बराबर होती है। आपको बता दें एक चम्मच जीरे में करीब 8 कैलोरी होती है। यदि आप इसके पानी का सेवन करते हैं तो आपको जीरो कैलोरी मिलेगी।

आज के समय में मोटापा एक गंभीर स्थिति है, जो कि दुनियाभर में हेल्थ इश्यू को बढ़ा रहा है। इससे लोग दिमागी रूप से भी परेशान हैं। बढ़ा हुआ आंत का फैट (Visceral fat), अधिक बॉडी मास इंडेक्स (High body mass indexes) और इंसुलिन रेजिस्टेंस (Insulin resistance) गंभीर मेटाबॉलिक डिसऑर्डर (Metabolic disorders) को जन्म देता है। (2)

एक रिसर्च के दौरान अधिक वजन वाले 78 लोगों को 2 महीने तक दिन में 3 बार जीरे का सेवन करने के लिए कहा गया। इससे उनकी इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार हुआ था और पेट के साइज के साथ-साथ फैट में भी कमी देखी गई थी।(5)

बैलेंस डाइट के साथ जीरा पानी का सेवन करने से शरीर का बॉडी मास इंडेक्स और इंसुलिन रेजिस्टेंस सही रहता है, यह कि मेडिकली भी प्रूफ हो चुका है।

जीरा इंसुलिन को संवेदनशीलता बढ़ाकर डायबिटीज (Diabetes) के लेवल को कम करता है। इसलिए भी यह वजन कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही यह पेट की चर्बी को गलाने में मदद करता है। स्टडी के मुताबिक जीरा और जरूरी तेल के सेवन से ग्लूकोज लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।

वजन कम करने की कोशिश के समय भोजन की क्रेविंग होना नॉर्मल है। ऐसे में जीरा पानी प्रोसेस्ड फूड (Processed foods) की क्रेविंग और भूख को कम करता है। यदि आप एक गिलास जीरा पानी पीते हैं, तो पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होगा। 

अधिक समय तक शरीर में किसी कारण आई सूजन मोटापे का कारण बन सकती है। जीरे में एंटी-इंफ्लामेट्री प्रोपर्टीज (anti-inflammatory properties) होती हैं, जो सूजन को खत्म कर सकती हैं।

2. डाइजेशन में सुधार करता है (Jeera Water Improves digestion)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

डाइजेशन सही न होने पर जीरे का पानी पीने से जल्दी आराम मिल सकता है। यह भोजन को अच्छी तरह डाइजेस्ट (Improve digestion naturally) करता है और मल त्याग (Bowel movement) में सुधार करता है। इसमें कई एंजाइम (Enzymes) होते हैं जो शरीर में शुगर (Sugars), फैट  (Fats) और कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates) को तोड़ने में मदद करता है और पेट / आंत को स्वस्थ रखता है।

आप ये जानते होंगे कि डाइजेशन सही होने से वजन कम करने में मदद मिलती है, जिससे मेटाबॉलिज्म (Metabolism) सही रहता है और वजन कम होता है।

3. शरीर को डिटॉक्सीफाई करता है (Detoxifies your body)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरा पानी शरीर को डिटॉक्स करता है, जिससे सभी टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जो वजन कम करने के लिए जरूरी है। 

बॉडी डिटॉक्स होने से शरीर में नई और स्वस्थ कोशिकाओं (new and healthy cells) का प्रोडक्शन होता है। यह मेटाबॉलिक / चयापचय रेट (Metabolic / metabolic rate) की दर बढ़ाता है।

इरिटेबल आंत्र सिंड्रोम (IBS) की समस्या वाले 57 ईरानी लोगों पर हुई स्टडी के मुताबिक, जीरे के तेल ने मल त्याग की फ्रिक्वेंसी को ठीक किया था। जीरा अर्क एमाइलेज (amylas), लाइपेज (lipase), प्रोटीज (protease) और फाइटेज (phytase) रिलीज करता है और डाइजेशन को बढ़ाता है। (3)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरे में कई एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidants), विटामिन (Vitamins) और मिनरल (Minerals) होते हैं, जो मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने के लिए को-फैक्टर्स (Cofactors) की तरह काम करते हैं।

साथ ही ये शरीर से हानिकारक मुक्त ऑक्सीजन कणों (harmful free oxygen radicals) को निकालने में मदद करते हैं, जिससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है और वजन कम करने में आसानी होती है।

एक स्टडी में रिसर्चर्स ने पाया कि जीरा और नींबू ने मेटाबॉलिक रेट और ओवरऑल लिपिड प्रोफाइल (overall lipid profile) में सुधार किया था। साथ ही BMI भी कम किया था। (4)

5. बेड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है (Lowers LDL cholesterol levels)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

कोलेस्ट्रॉल 2 प्रकार का होता है एक गुड कोलेस्ट्रॉल और दूसरा बैड कोलेस्ट्रॉल।

हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) अच्छा कोलेस्ट्रॉल और लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) बुरा कोलेस्ट्रॉल होता है। LDL कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से मोटापा, हाई ब्लडप्रेशर और हार्ट अटैक जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

इसलिए जीरे के पानी का सेवन करने से LDL लेवल को कम करने में मदद मिलती है। स्टडी के मुताबिक जिसके शरीर में HDL (अच्छे) कोलेस्ट्रॉल का लेवल अच्छा होता है, उसके शरीर में फैट पर्सेंट कम होता है। (6)

6. जीरा वॉटर के अन्य फायदे (Other benefits of jeera water)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© MENSXP

जीरा पानी में काफी मिनरल पाए जाते हैं और ये विटामिन ए, सी, ई (Vitamins A,E & C), तांबा (Copper), कैल्शियम (Calcium), पोटेशियम (Potassium), मैगनीज और सेलेनियम (Selenium) का अच्छा सोर्स है। इसलिए ये स्किन को चमकदार रखने में भी मदद करता है। 

श्वसन स्वास्थ्य (Respiratory health) को बेहतर बनाने के लिए जीरा पानी की सलाह दी जाती है। इसकी एंटी कंजेस्टिव प्रोपर्टी (Anti congestive property) छाती में एकत्र बलगम को साफ करने में मदद करती हैं। साथ ही इसके नियमित सेवन से गले में खराश, खांसी, सर्दी और अन्य श्वसन समस्याओं में आराम मिलता है।

काली मिर्च और शहद (Black pepper and hone) की एक चुटकी के साथ लिया गया जीरा पानी एक कामोद्दीपक टॉनिक (Aphrodisiac tonic) है, जो कि सेक्शुअल डिजायर (Sexual desire) को भी बढ़ा सकता है। 

जीरे का पानी के नुकसान (Disadvantages of drinking cumin/ jeera water)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरे की अधिक मात्रा और गलत तरीके से सेवन करने से कुछ साइड इफेक्ट / दुष्प्रभाव हो सकते हैं। हालांकि जीरा आमतौर पर खाने में सेफ है लेकिन अधिक मात्रा में लिया जाए तो निम्न साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। (7)

जीरे में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने की ताकत होती है। यदि आप इसकी अधिक मात्रा का सेवन करेंगे तो ब्लड शुगर तेजी से कम होगा, जो सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। 

जीरे के अधिक सेवन से पेट में जलन की समस्या हो सकती है, क्योंकि यह काफी तेज प्रवृत्ति का हर्ब है। इसलिए कम मात्रा में ही इसका सेवन करें।

अधिक सेवन से जी मिचलाना (Nausea), सिर चकराना (Dizziness), पेट में दर्द (Abdominal pain) जैसी समस्या हो सकती हैं।

जीरे के पानी की सेवन की मात्रा (Cumin/ jeera water intake)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

जीरे की अधिक खुराक से शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए इसका संतुलित मात्रा में ही सेवन करें। 

एक्सपर्ट के मुताबिक जीरे के पानी का दिन में दो बार सेवन सही माना जाता है। एक कप सुबह और एक कप शाम को सेवन कर सकते हैं। इससे आपको अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं।

कुछ लोग इसे दिन में 3 बार लेने की सलाह भी लेते हैं। हमारा सजेशन रहेगा इसकी सही मात्रा जानने के लिए किसी न्यूट्रिशनिस्ट या फिर डायटीशियन से संपर्क कर सकते हैं, वो आपकी बॉडी के मुताबिक सही मात्रा बता सकता है।

जीरे का पानी बनाने की विधि (How to make jeera water)

क्या जीरा पानी पीने से पेट की चर्बी कम होती है? - kya jeera paanee peene se pet kee charbee kam hotee hai?
© Shutterstock

अधिक फायदा लेने के लिए जीरे के पानी को अलग-अलग तरीके से बनाया जा सकता है। जैसे

  • जीरे का पानी और नींबू (Cumin water and lemon)
  • जीरे का पानी और दालचीनी (Cumin water and cinnamon)
  • जीरे का पानी और एप्पल साइडर विनेगर (Cumin water and apple cider vinegar)

जीरा वॉटर बनाने की विधि आसान है। इसके लिए आपको एक या दो चम्मच जीरा, 2 कप पानी और एक पैन की जरूरत होगी।

जीरा पानी तैयार करने के लिए सबसे पहले एक पैन में पानी गर्म करें और एक या दो चम्मच जीरा उसमें डाल दें। थोड़ी देर रुककर जब पानी उबलना शुरू न हो जाए तो जीरे को एक घंटे के लिए उसमें डुबोकर रखा रहने दें ताकि जीरे के गुण पानी में आ जाएं। नींबू, सिनेमन या विनेगर के साथ बनाना चाहते हैं तो उसे भी डाल दें।

बस 1 घंटे बाद इसे छान लें, आपका जीरा पानी तैयार है। अच्छे रिजल्ट के लिए सुबह में खाली पेट पिएं।

निष्कर्ष (Concusion)

आप समझ ही गए होंगे कि जीरे का पानी कितना अच्छा, बनाने में सरल, नेचुरल और हेल्दी ड्रिंक है। इसे आसानी से बनाया जा सकता है। यदि कोई रेग्युलर निश्चित मात्रा में इसका सेवन करता है तो उसे कई शारीरिक फायदे हो सकते हैं।

इसलिए इसे बैलेंस डाइट के साथ लाइफ स्टाइल का हिस्सा बनाएं। हेल्थ संबंधित ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए MensXP Hindi के हेल्थ सेक्शन को पढ़ सकते हैं।

(यह जानकारी विभिन्न रिसर्च और स्टडी के आधार पर दी गई है। किसी भी चीज का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।)

जीरे से पेट की चर्बी कैसे कम करें?

वजन घटाने के लिए आप 2 चम्मच जीरा को एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। सुबह इस पानी को अच्छी तरह से उबालें। इसके बाद पानी को छान लें और नींबू का रस मिलाकर पी लें। रोजाना सुबह खाली पेट इस जीरा वॉटर को पीने से आपका वजन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

क्या जीरा का पानी पीने से पेट कम होता है?

जीरा पानी पीने के सिर्फ वजन कम करने में ही मदद नहीं मिलती बल्कि इसे पीने के कई ज्यादा फायदे हैं. ये आपकी पेट की हेल्थ को भी दुरुस्त रखता है. इसे पीने से बॉडी का मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है. रोज सुबह उठकर एक गिलास जीरा पानी पीने से एंजाइम की सिक्रीशन बढ़ जाती है.

वजन घटाने के लिए जीरे का पानी कैसे पीना चाहिए?

- सबसे पहले तो रात में एक चम्मच जीरा पानी में भिगोकर रख दें फिर सुबह में उबालकर छान लीजिए. ये आपके उपर है इसे ठंडा पीना है या गरम. दोनों ही तरीका से जीरा पानी आपको लाभ ही पहुंचाएगा. - इसके अलावा आप वजन कम करने के लिए उबले हुए जीरे के पानी में नींबू का रस निचोड़कर भी पी सकते हैं.

सुबह खाली पेट जीरा पानी पीने से क्या होता है?

सुबह खाली पेट पिएं जीरा पानी, Blood sugar और Blood pressure एक साथ होंगे कम, ये भी हैं 7 फायदे.
​पेट को रखता है दुरुस्त ... .
​गर्भावस्था के दौरान पाचन में करता है सुधार ... .
​स्तनपान को देता है बढ़ावा ... .
​इम्यून सिस्टम को बनाता है मजबूत ... .
​डायबिटीज का करता है इलाज ... .
​श्वसन प्रणाली को बनाता है मजबूत ... .
​ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल.