13 सितंबर को जन्मे लोग कैसे होते हैं? - 13 sitambar ko janme log kaise hote hain?

मंगलवार, 13 सितंबर को मेष राशि के लोग अपने काम और जीवन में संतुलन बनाए रखें। मिथुन राशि के लोगों को भविष्य की चिंता करने से बचना होगा, वर्ना तनाव और ज्यादा बढ़ सकता है। धनु राशि के लोग काम करते समय गलत तरीके न अपनाएं, वर्ना हानि हो सकती है। टैरो कार्ड रीडर प्रणिता देशमुख से जानिए सभी 12 राशियों के लिए दिन कैसा रह सकता है...

मेष - THE HIGH PRIESTESS

अपने व्यक्तिगत जीवन और कार्य में संतुलन बनाए रखें। अभी तक जो ज्ञान आपने प्राप्त किया है, उसका उपयोग करें। जब तक आपकी समस्याएं खत्म नहीं होतीं, तब तक दूसरों की मदद करते समय सतर्क रहना होगा।

करियर : काम से संबंधित प्राप्त हो रहे ज्ञान की वजह से काम को नए तरीके से करने की कोशिश करें।

लव : पार्टनर की आलोचनाओं से डर बढ़ सकता है।

हेल्थ : पेट से संबंधित समस्या ठीक हो सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 3

वृषभ - KNIGHT OF WANDS

जिन बातों में बदलाव नहीं आ रहा है, उन्हें छोड़कर अन्य बातों पर ध्यान दें। आपके प्रयत्न का फल मिलेगा, लेकिन इस बात पर आप अभी ध्यान नहीं दे पाएंगे। अभी का समय थोड़ा कठिन महसूस होगा, लेकिन बड़ी समस्या दूर करने वाला है।

करियर : काम की जगह चल रहे विवादों से खुद को दूर रखने की कोशिश करें।

लव : आपके द्वारा किए गए किसी काम की वजह से पार्टनर गुस्सा हो सकता है।

हेल्थ : पेट की जलन दूर करने के लिए डॉक्टर की सलाह लें।

लकी कलर : लाल

लकी नंबर : 1

मिथुन - TEN OF SWORDS

मानसिक रूप से थका हुआ महसूस करेंगे, आप हर एक नकारात्मक बात से खुद को दूर रखने की कोशिश करें। आज नींद पूरी करने पर ध्यान दें। शारीरिक थकान से कमजोरी महसूस हो सकती है। भविष्य से संबंधित चिंता न करें।

करियर : काम स्थल पर किसी व्यक्ति की बातों की वजह से निराशा हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप में आप एक तरफा ही प्रयत्न कर रहे हैं, ये बात समझ आएगी।

हेल्थ : कंधे और गर्दन में जकड़न हो सकती है।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 2

कर्क - FOUR OF PENTACLES

आपके पास जो स्रोत हैं, उनका उपयोग करें। अभी सीमित जानकारी होने से परिस्थिति के साथ संयम रखना होगा। पैसों से संबंधित लिए गए निर्णय के कारण आर्थिक परिस्थिति सुधरती हुई नजर आ रही है। भागदौड़ कम करने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित जिम्मेदारी पूरी करने पर ध्यान दें।

लव : रिलेशनशिप से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त होगी। हड़बड़ी में निर्णय न लें।

हेल्थ : शारीरिक कमजोरी हो सकती है। खान-पान पर ध्यान दें।

लकी कलर : सफेद

लकी नंबर : 5

सिंह - THE CHARIOT

अटके हुए काम आगे बढ़ाना संभव हो सकता है। सरकारी काम से जुड़े हुए लोगों को रुकावटें महसूस होंगी। जिन लोगों के कारण नाराजगी है, उनके साथ चर्चा करने का मौका मिलेगा। दूसरों के लिए विचार सकारात्मक रखें।

करियर : विदेश यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो काम से जुड़ी बातों को नजरअंदाज न करें।

लव : रिलेशनशिप में संतुलन बिगड़ सकता है।

हेल्थ : पेट संबंधी इंफेक्शन होने की संभावना है।

लकी कलर : ऑरेंज

लकी नंबर : 4

कन्या - EIGHT OF WANDS

अधिकतर बातें मर्जी के अनुसार होंगी, फिर भी बेचैनी क्यों है, ये बात समझने की कोशिश करें। लोगों पर रखे गए विश्वास की वजह से अपने कामों को बांटना संभव हो सकता है। आज व्यक्तिगत कामों के लिए अधिक समय मिलता जाएगा। तनाव दूर करने की कोशिश करें।

करियर : काम से संबंधित ट्रेनिंग की वजह से नए काम की जिम्मेदारी प्राप्त हो सकती है।

लव : रिलेशनशिप में जो बात आप नजरअंदाज कर रहे हैं, वह अचानक से सामने आएगी।

हेल्थ : मीठी चीजों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

तुला - PAGE OF WANDS

आर्थिक काम करते समय संयम रखें। किसी भी प्रकार के गलत तरीके का उपयोग न करें। समस्याओं का हल तुरंत प्राप्त नहीं होगा, लेकिन समस्याएं एक-एक करके दूर कर पाएंगे। व्यक्तिगत काम की वजह से परिवार के किसी भी व्यक्ति को अकेलापन महसूस न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : काम से जुड़ी चिंता सता सकती है।

लव : जिस रिलेशनशिप के बारे में आप विचार कर रहे हैं, उससे संबंधित बात आगे बढ़ेगी।

हेल्थ : बीपी से संबंधित समस्या को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें।

लकी कलर : गुलाबी

लकी नंबर : 7

वृश्चिक - FIVE OF SWORDS

आपके द्वारा की गई मेहनत से अपेक्षित फल प्राप्त हो रहा है, लेकिन गलतियों की वजह से दिक्कतें भी हो सकती हैं। खुद के लिए विश्वास रखें, लेकिन ये विश्वास अहंकार में तब्दील न हो, इस बात का ध्यान रखें।

करियर : लोगों की आलोचनाओं की वजह से काम को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करेंगी।

लव : पार्टनर के द्वारा हुई गलतियों का इस्तेमाल उनके खिलाफ न करें।

हेल्थ : तनाव सेहत पर असर कर सकता है। तनाव से बचें।

लकी कलर : नीला

लकी नंबर : 8

धनु - THE MAGICIAN

चिंता की वजह से गलत मार्ग अपनाने की कोशिश न करें। खुद को प्रलोभनों से दूर रखना होगा। अभी आर्थिक समस्या कुछ हद तक बेचैन कर सकती है, लेकिन ये समस्या अपने विचारों में बदलाव करके सुलझाने की कोशिश करें।

करियर : काम की जगह के हर एक व्यक्ति पर नियंत्रण रखने की कोशिश तकलीफ का कारण होगी।

लव : पार्टनर के विचारों को ठीक से जानने की कोशिश करें।

हेल्थ : सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

लकी कलर : पीला

लकी नंबर : 9

मकर - SEVEN OF WANDS

जो लोग आपके खिलाफ हैं, उनके साथ विवाद करने से बचें। उनका सामना सोच-विचार करके ही करें। हर एक छोटे विवाद में खुद को उलझाने से कार्यक्षमता घट सकती है। आपसे गलतियां भी हो सकती हैं। भावनाओं को काबू रखते हुए वास्तविक रहकर निर्णय लें।

करियर : करियर से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले अनुभवी लोगों के साथ चर्चा करें।

लव : आपके द्वारा लिए गए निर्णय का विरोध परिवार के लोगों के द्वारा किया जा सकता है।

हेल्थ : अपच और उल्टी की तकलीफ होने की संभावना है।

लकी कलर : ग्रे

लकी नंबर : 3

कुंभ - WHEEL OF FORTUNE

आप से जुड़े व्यक्ति की कमजोरी का गलत फायदा न उठाएं। आपका समय बदल रहा है। कोई भी नकारात्मक कदम न उठाएं। जितना अधिक आप सामाजिक कार्य से जुड़े रहेंगे, उतनी आसानी से व्यक्तिगत समस्याएं दूर होती हुई नजर आ रही हैं।

करियर : काम की जगह उच्च पद प्राप्त करने के लिए मेहनत करते रहें।

लव : पार्टनर की नाराजगी दूर होने में वक्त लग सकता है।

हेल्थ : गर्म और तले हुए पदार्थों का सेवन सीमित मात्रा में करें।

लकी कलर : पर्पल

लकी नंबर : 6

मीन - TWO OF CUPS

आपकी परिस्थिति अचानक बदल सकती है। नए व्यक्ति के साथ हुए परिचय की वजह से प्रसन्नता मिलेगी। इस व्यक्ति के जरिए पुरानी समस्याओं को दूर करना संभव हो सकता है। अचानक प्राप्त हुए अवसर पर ध्यान दें।

13 सितंबर को जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

दिनांक 13 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है।

13 सितंबर को किसका जन्मदिन है?

(आज बॉलीवुड एक्ट्रेस महिमा चौधरी, एक्टर सिद्धार्थ निगम और राजनेता राजीव शुक्ला का जन्मदिन है।

सितंबर में पैदा हुए बच्चे कैसे होते हैं?

सितंबर में जन्मे व्यक्ति मेहनती होने के साथ-साथ अपना पूरा काम करके ही चैन की सांस लेते हैं. जिन व्यक्ति का जन्म सितंबर में होता है उनका रंग गेहुआ होता है और लंबाई औसत देखने को मिलती है. इनकी पर्सनैलिटी के स्मार्ट होती है और ये लोग स्वभाव के संकोची होते हैं. जिसके कारण यह अपनी कोई भी बात किसी से जल्दी शेयर नहीं करते.

सितंबर के व्यक्ति कैसे होते हैं?

सितंबर माह में जन्मे लोग हर काम को बेहतरीन तरीके से पूरा करने की कोशिश करते हैं। ज्योतिष के अनुसार, इन्हें करियर में जल्दी सफलता हासिल होती है। सितंबर माह में जन्मे लोग अच्छे साइंटिस्ट, शिक्षक, सलाहकार, राजनितिज्ञ बन सकते हैं। ज्योतिष के अनुसार, सितंबर में जन्मे लोगों का हृदय कोमल होता है।