वर्तमान में राजस्थान राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है? - vartamaan mein raajasthaan raajy ke mukhy soochana aayukt kaun hai?

जागरण संवाददाता, जयपुर। Rajasthan: राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव डीबी गुप्ता को प्रदेश का मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया है। गुप्ता वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहकार हैं। वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ व पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की भतीजी शीतल धनखड़ को सूचना आयुक्त बनाया गया है। राज्य सरकार ने तीनों की नियुक्ति को लेकर पिछले दिनों राज्यपाल के पास प्रस्ताव भेजा था। राज्यपाल द्वारा शुक्रवार को मंजूरी देने के बाद राजभवन से आदेश जारी हुए हैं। तीन जुलाई, 2020 में उनको मुख्य सचिव पद से हटाकर मुख्यमंत्री के सलाहाकार पद पर लगाया था। मुख्य सूचना आयुक्त के पद के लिए 135 दावेदार आए थे, जिसमें बड़ी संख्या में सेवानिवृत अफसरों ने आवेदन किया था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बनी कमेटी की बैठक में सभी नामों पर विचार करते हुए गुप्ता के नाम पर सहमति बनी थी। 

Show

इधर, राजस्थान सरकार की इच्छाशक्ति के अभाव में राज्य की महिला नीति पिछले छह साल से लागू नहीं हो सकी है। महिला नीति का ड्राफ्ट तो तैयार हो गया, लेकिन मंत्रिमंडल की मंजूरी नहीं मिलने के कारण इसे लागू नहीं किया जा सका है। राज्य महिला आयोग ने महिला संगठनों एवं कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करने के बाद महिला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर तत्कालीन वसुंधरा राजे सरकार को सौंप दिया था। लेकिन तब से लेकर अब तक महिला नीति लागू नहीं हो सकी है। मौजूदा अशोक गहलोत सरकार ने सत्ता में आते ही महिलाओं के अधिकारों एवं सुरक्षा को लेकर नीति तैयार करने की बात कही थी, लेकिन अब तक इस लिहाज से कोई काम नहीं हो सका।

वर्तमान में राजस्थान राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है? - vartamaan mein raajasthaan raajy ke mukhy soochana aayukt kaun hai?

OPS को लेकर CM गहलोत का अहलूवालिया पर पलटवार, बोले- सेवारत कर्मचारियों को भी सुरक्षित महसूस करने का अधिकार

यह भी पढ़ें

महिला नीति का ड्राफ्ट राज्य महिला आयोग की तत्कालीन अध्यक्ष सुमन शर्मा के नेतृत्व में तैयार किया गया था। राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व चेयरमैन श्रीमती ममता शर्मा ने प्रदेश में महिला नीति बनाए जाने की जरूरत बताते हुए कहा कि राज्य सरकार को शीघ्र निर्णय कराने का प्रयास करना चाहिए। ममता शर्मा का कहना है कि महिला अधिकारों को लेकर आयोग को पहले से अधिक अधिकार दिए जाने की जरूरत है। वहीं महिला संगठनों की प्रतिनिधियों के अनुसार महिला नीति के ड्राफ्ट में महिलाओं के अधिकार, स्वास्थ्य, शिक्षा और महिला हिंसा के साथ ही महिलाओं के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण तथा विधिक मामलों जैसे बिन्दुओं को शामिल किया गया था।

डिसक्लेमर:यह आर्टिकल एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड हुआ है। इसे नवभारतटाइम्स.कॉम की टीम ने एडिट नहीं किया है।

जयपुर, 11 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक् त डी.बी. गुप्ता और सूचना आयुक् तों नारायण बारेठ तथा शीतल धनकड़ ने शुक्रवार को यहां पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा नारायण बारेठ और शीतल धनकड़ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मिश्र ने कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी सुरक्षा नियमों और सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए एक संक्षिप्त, सादगीपूर्ण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई और बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्य, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के

वर्तमान में राजस्थान राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है? - vartamaan mein raajasthaan raajy ke mukhy soochana aayukt kaun hai?

जयपुर, 11 दिसम्बर (भाषा) राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक् त डी.बी. गुप्ता और सूचना आयुक् तों नारायण बारेठ तथा शीतल धनकड़ ने शुक्रवार को यहां पद की शपथ ली। राज्यपाल कलराज मिश्र ने गुप्ता को मुख्य सूचना आयुक्त तथा नारायण बारेठ और शीतल धनकड़ को राज्य सूचना आयुक्त के पद की शपथ दिलाई। मिश्र ने कोरोना वायरस संक्रमण संबंधी सुरक्षा नियमों और सावधानियों को दृष्टिगत रखते हुए एक संक्षिप्त, सादगीपूर्ण समारोह में उन्हें शपथ दिलाई और बधाई दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्य मंत्री मण्डल के सदस्य, भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर मौजूद थे।
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म... पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप

लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें

वर्तमान में राजस्थान राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त कौन है? - vartamaan mein raajasthaan raajy ke mukhy soochana aayukt kaun hai?


प्रश्न : राजस्थान के वर्तमान मुख्य सूचना आयुक्त 2021 कौन है?
(A) एम डी कोरानी
(B) चंद्रमोहन मीणा
(C) सुरेश चौधरी
(D) डी.बी. गुप्ता
उत्तर-(D)




राजस्थान के पूर्व मुख्य सचिव डी बी गुप्ता (DB Gupta) को राज्य का नया सूचना आयुक्त (Chief Information Commissioner) 4 दिसंबर 2020 को बनाया गया। राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र (Kalraj Mishra) ने उन्हें राज्य के नये मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान की। राज्यपाल ने इसके साथ ही वरिष्ठ पत्रकार नारायण बारेठ और शीतल धनखड़ को सूचना आयुक्त के रूप में नियुक्ति प्रदान करने के भी आदेश जारी किये।

नारायण बारेठ लंबे समय से पत्रकारिता से जुड़े हैं। वे लंबे समय तक बीबीसी में अपनी सेवायें दे चुके हैं। वही शीतल धनखड़ कांग्रेस नेता रणदीप धनखड़ की पुत्री हैं। वे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ की भतीजी हैं। उन्होंने एमजीडी और लेडी श्रीराम कॉलेज दिल्ली से शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान में सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त के अलावा सूचना आयुक्तों के 4 पद हैं सृजित हैं। वर्तमान में आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और दो आयुक्तों के पर खाली थे। सूचना आयुक्त के शेष दो पदों पर आरपी बरवड़ और लक्ष्मण सिंह राठौड़ कार्यरत हैं। अब मुख्य सूचना आयुक्त समेत दो नए आयुक्तों की नियुक्ति से आयोग का कोरम पूरा हो गया है. आयोग में अधिकतम 10 सूचना आयुक्त हो सकते हैं।

डीबी गुप्ता का कार्यकाल 3 साल का होगा। वे दिसंबर 2023 तक मुख्य सूचना आयुक्त पद पर रहेंगे। मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति 3 वर्ष या 65 साल की उम्र जो भी पहले हो के लिए होती है। गुप्ता राज्य के चौथे मुख्य सूचना आयुक्त बने हैं। यह पद दिसंबर 2018 से रिक्त चल रहा था। सुरेश चौधरी के सेवानिवृत्त होने के बाद से ही यह पद रिक्त था। चौधरी के बाद तत्कालीन सूचना आयुक्त आशुतोष शर्मा कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त रहे थे। शर्मा भी हाल ही में सेवानिवृत्त हो गये थे। उनके बाद आर पी बरवड़ को कार्यवाहक मुख्य सूचना आयुक्त बनाया गया था। राजस्थान में अब तक एमडी कोरानी, टी. श्रीनिवासन और सुरेश चौधरी मुख्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं।



डीबी गुप्ता : एक परिचय
– 1983 बैच के आईएएस रहे डीबी ने अर्थशास्त्र में एम. ए किया है।
– डीबी गुप्ता ब्यूरोक्रेसी का जाना-माना नाम है। सौम्य छवि, मृदुभाषी और मिलनसारिता के अपने व्यक्तित्व के कारण वे ब्यूरोकेट्स, राजनेता ही नहीं आम आदमी की भी पसन्द रहे हैं।
– यही कारण है कि जब उन्हें जुलाई 2020 में सीएस पद से हटाया तो प्रशासनिक हलकों में काफी आश्चर्य जताया गया। फिर उन्हें सीएम सलाहकार बनाया गया।
– 1983 बैच के आईएएस डीबी गुप्ता प्रदेश में प्रशासन तंत्र से जुड़े कई अहम पदों पर रहे।
– उन्होंने 30 अप्रैल 2018 से लेकर 2 जुलाई 2020 तक दो विपरीत विचारधारा वाली सरकारों में सीएस रहे। उन्होंने अपनी सर्विस डिलीवरी से दोनों ही सरकारों में छाप छोड़ी।
– इससे पूर्व उन्होंने एसीएस वित्त एसीएस पीडब्ल्यूडी, इंफ्रास्ट्रक्चर यूडीएच प्रमुख सचिव, प्रमुख सचिव कृषि,प्लानिंग व देवस्थान की अलग अलग जिम्मेदारी अलग अलग समय संभाली।
– वे अर्बन गवर्नेंस के प्रमुख सचिव रहे तो उससे पहले जेडीसी जयपुर के रूप में उनका कार्यकाल काफी सफल रहा।
– वित्त सचिव के रूप में भी पहले उन्होंने काम किया।
– उससे पहले उन्होंने दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी में प्रिंसिपल कमिश्नर की भूमिका निभाई।
– वे वित्त विभाग में विशिष्ट सचिव की भूमिका निभा चुके हैं जबकि सिरोही और अजमेर के कलेक्टर के रूप में उन्होंने अपनी प्रशासकीय दक्षता की छाप छोड़ी थी।

राजस्थान मुख्य सूचना आयुक्त कौन है 2022?

राज्य के पूर्व मुख्य सचिव और वर्तमान में मुख्यमंत्री के सलाहाकार डी. बी. गुप्ता आज प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त नियुक्त हुए है।

राजस्थान राज्य के प्रमुख मुख्य सूचना आयुक्त कौन थे?

मुख्य सूचना आयुक्त.

वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सूचना आयुक्त का कार्यकाल कितना है?

मुख्य सूचना आयुक्त के लिये डीबी गुप्ता का नाम काफी समय से चल रहा था. गुप्ता का कार्यकाल 3 साल का होगा. वे दिसंबर 2023 तक मुख्य सूचना आयुक्त पद पर रहेंगे. मुख्य सूचना आयुक्त की नियुक्ति 3 वर्ष या 65 साल की उम्र जो भी पहले हो के लिए होती है.

राजस्थान के पहले सूचना आयुक्त कौन है?

श्री एम डी कौराणी राजस्थान राज्य के पहले मुख्य सूचना आयुक्त थे।