शनिवार के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए? - shanivaar ke din kya daan nahin karana chaahie?

  • Hindi
  • Faith Hindi

शनिवार के उपाय: आज के दिन इन चीजों का दान करने से घर में आएगी सुख-समृद्धि और दूर होंगे सारे दुख

शनिवार के दिन भगवान शनिदेव की पूजा करने के ​अलावा कुछ चीजों का दान करना भी बेहद लाभकारी होता है. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि का वास होगा.

शनिवार के दिन क्या दान नहीं करना चाहिए? - shanivaar ke din kya daan nahin karana chaahie?

Shaniwar Ke Upay: हिंदू धर्म में सप्ताह के सभी वार किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है. आज शनिवार का दिन है जो कि शनिदेव को समर्पित है. इस दिन भगवान शनिदेव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है. (Lord Shanidev) शनिदेव को कर्मों का देव कहा गया है, क्योंकि वह मनुष्य को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं. जो व्यक्ति जैसा कर्म करता है शनिदेव उसे वैसा ही फल देते हैं. शनिदेव के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार के दिन (Shaniwar ki Puja) उनका पूजन करना चाहिए. साथ ही कुछ वस्तुओं का दान करने से भी घर में सुख-शांति आती है.

काले कपड़ों का दान

शनिवार के दिन काले रंग के कपड़ां का दान करना शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन से नकारात्मकता दूर होती है और सुख-समृद्धि आती है. ध्यान रखें शनिवार के दिन शाम के समय यह दान करना अधिक फलदायी होता है.

7 प्रकार के अनाज का दान

यदि आन भगवान शनिदेव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन 7 प्रकार के अनाज का दान करें. इससे शनि दोष दूर होता है. इसमें काली उड़द, चना, बाजरा, ज्वार, मक्का, गेहूं और चावल शामिल हैं.

लोहे का बर्तन करें दान

शनिवार के दिन लो​हे की वस्तुएं खरीदना मना होता है लेकिन लोहे का दान करना शुभ माना गया है. इसके लिए आप एक दिन पहले लोहे का कोई बर्तन खरीदें और शनिवार के दिन उसे दान कर दें. ऐसा करने से शनि की समस्या से भी छुटकारा मिलता है.

सरसों के तेल का दान

शनिवार के दिन शनिदेव के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. साथ ही इस दिन सरसों के तेल का दान करना भी बेहद लाभकारी होता है. यदि आपको जीवन में सफलता नहीं मिल रही या कोई काम काफी समय से अटका हुआ है तो शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में एक सिक्का और सरसों का तेल डालकर दान करें.

काले तिल का दान

शनिवार के दिन काले तिल का दान करने से भी जीवन में शुभ फल प्राप्त होगा. वैसे ध्यान रखें कि पूजा करते समय भी दीपक में तिल अवश्य डालने चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक व धार्मिक आस्थाओं पर आधारित है. India.Com इसकी पुष्टि नहीं करता. इन्हें अपनाने से पहले किसी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें धर्म की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

Shanivar Ka Daan हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन शनि देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

Shanivar Ka Daan: हिन्दू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनि देव की आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। शनिदेव को शास्त्रों में न्यायधीश कहा गया है यानी न्याय करने वाला। कहा जाता है कि मनुष्य को उसके बुरे कर्मों का फल शनि देव ही देते हैं। मान्यता है कि अगर शनि देव प्रसन्न हों, तो रंक को राजा बना देते हैं, लेकिन अगर वो नाराज हो गए तो राजा को भी रंक बनाने में देर नहीं लगती। शनिवार के दिन शनि से जुड़ी कुछ चीजों का दान करके शनि देव को प्रसन्न किया जा सकता है और जीवन की परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

इन चीजों के दान से प्रसन्न होंगे शनिदेव

1. सरसों का तेल करें दान

शनि देव के लिए सरसों के तेल का दान काफी अच्छा माना जाता है। अगर शनि के चलते आपका कोई काम रुका हुआ है या जीवन में सफलता हाथ नहीं आ रही, तो सरसों के तेल का दान जरूर करें। शनिवार के दिन सुबह लोहे के बरतन में सरसों का तेल लें और उसमे एक रुपए का सिक्का डालें। फिर तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को दान कर दें या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीप भी जलाना चाहिए।

2. काली उड़द दाल और काले तिल का दान

शनिवार को शाम के वक्त सवा किलो काली उड़द दाल या काला तिल किसी गरीब को दान करने से शनि के कारण धन से जुड़ी दिक्कतों से निजात मिलता है। उड़द दाल या काले तिल का दान आपको कम से कम पांच शनिवार तक करना है, लेकिन ध्यान रहे जिस शनिवार को आप काली दाल या काला तिल दान करें रहे हैं, उस दिन खुद इसका सेवन न करें।

3. लोहे के बर्तनों का दान

शनि की समस्या के लिए जो भी दान किए जाते हैं, उनमें खाना बनाने के लोहे के बर्तन खास महत्व रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब को तवा, कड़ाही या लोहे के बर्तन दान करने से दुर्घटना के योग टल जाते हैं।

4. काले कपड़े और जूतों का दान

यदी आपको स्वास्थ्य से जुड़ी दिक्कत है और बीमारी ने घर कर लिया है, तो काले कपड़ों का दान करना चाहिए। शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब व्यक्ति को काले कपड़े और जूते दान करने से लाभ मिलेगा।

5. सात प्रकार के अनाज का दान

हर शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करने से शनि दोष का असर कम होता है। दान देने वाले आनाजों में आप गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल कर सकते हैं।

भूल कर भी न करें ये गलती

शनि देव को प्रसन्न करने वालों उपायों में ध्यान रखने वाली बात ये है कि शनिवार के दिन सड़क चलते किसी को भी शनि देव के नाम पर किसी भी तरह का दान न दें। कई लोग सड़क चलते तेल और शनि देव की मूर्ती लेकर भीख मांगते हैं, लेकिन शनि देव ऐसे कर्महीन लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में आप भी इस तरह का दान करने से बचें।

डिसक्लेमर

'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'

Edited By: Kartikey Tiwari

शनिवार को क्या दान नहीं करना चाहिए?

सफेद वस्‍तुएं जैसे सफेद वस्‍त्र, चावल, दूध से बनी वस्‍तुएं शनिवार के दिन किसी को नहीं देनी चाहिए। इससे आपको दान का पुण्‍य भी नहीं मिलेगा और शनि देवता भी क्रोधित हो सकते हैं।

शनिवार के दिन कौन सा दान करना चाहिए?

अन्न का दान (Anna Daan Maha Daan)- शनिवार को सात प्रकार का अनाज दान करना अच्छा माना गया है. सात प्रकार के अन्न में गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल किया जाता है. इस दिन जरूरतमंदों को अनाज का दान करने से शनि दोष, साढ़ेसाती, शनि की ढैय्या का असर कम होता है और शनि देव प्रसन्न भी होते हैं.

क्या हम शनिवार को जूते दान कर सकते हैं?

शनिवार के दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को जूते-चप्पलों का दान करने से भी शनि दोष से राहत मिलती है. शनिवार के दिन मंदिर से जूते-चप्पल चोरी होना शुभ संकेत माना जाता है.

शनिवार के टोटके क्या है?

शनिवार के दिन किसी भी चीज के बुरे फल को दूर करने के लिए काली चीजों जैसे उड़द की दाल, काला कपड़ा, काले तिल और काले चने को किसी गरीब को दान देने से शनिदेव की कृपा बनी रहती है। शनिवार के दिन काले कुत्तों को सरसों तेल लगी हुई रोटी देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। शनिदेव के प्रसन्न होने से जीवन में खुशहाली बनी रहती है।