सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

सृजनकर्ता ने बहुत ही खूबसूरत सृष्टि का सृजन किया जिसमे अनेको जीव जन्तु बनाए। सब एक दूसरे से अलग, सब निराले। इन सब जीवों मे मनुष्य ही एक ऐसा प्राणी है जिसे सोचने समझने की शक्ति दी, जिस कारण मानव दुनिया का सबसे बुद्धिमान जीव माना जाता है और इसमें कोई शक भी नहीं है कि इंसान दुनिया का सबसे बुद्धिमान जीव है और इसलिए हम मनुष्य बस यही सोचते है की हम ही सबसे अधिक बुद्धिमान है और पृथ्वी के अन्य प्राणियों पर हमारा “प्रभुत्व” हैं। लेकिन ऐसा नहीं है जानवरों की दुनिया भी बुद्धिमान जानवर से भरी हुई है।

आपने कभी सोचा है कि एक जानवर अपने बच्चों को कैसे पालता होगा? एक जानवर कैसे अपने बच्चे की रक्षा करता होगा ? या जब हम उन्हें आवाज़ देते हैं तो वे क्यों हमें प्रतिक्रिया देते हैं? इसका जवाब यह है कि जानवर भी बहुत बुद्धिमान और चालाक होते हैं। बस मनुष्य की तरह ही, हर जानवर बुद्धि के मामले में भिन्न होते हैं।

जानवर की बुद्धि कैसे काम करती है? 

अब आपके दिमाग मे यह सवाल जरूर आ रहा होगा की जानवर की बुद्धि कैसे काम करती है? और यह कैसे पता चलता है की कौन सा जानवर अधिक बुद्धिमान है। जानवरों की बुद्धिमत्ता को टटोलना मुश्किल है क्योंकि “बुद्धिमत्ता” के विभिन्न रूप होते है। मानव बुद्धि की तरह पशु बुद्धि का विकास इस बात पर निर्भर करता है, की जानवरों की बुद्धि, उन्हें उनके जीवन में सफल होने में कितना मदद करती है। इंसान की बुद्धिमत्ता (Intelligence) संचार (Communication) की ओर विकसित हुई और इसलिए इसे कई विभिन्न संकेतकों का उपयोग करके मापते हैं। इनमें आत्म-जागरूकता (Self-Awareness), रचनात्मकता (Creativity), अमूर्त सोच (Abstract Thinking), सहयोग (Cooperation), समस्या-समाधान (Problem-Solving), सामाजिक शिक्षण (Social Learning) और संचार कौशल (Communication Skills) जैसी चीजें शामिल हैं।

इन्ही संकेतकों का उपयोग करके वैज्ञानिकों ने जानवरों की बुद्धिमत्ता का परीक्षण किया, तब उन्हें एहसास हुआ कि जानवर की बुद्धि बहुत अलग-अलग तरीकों से विकसित होती है। जानवर विभिन्न तरीकों से बुद्धिमान हो सकते है। इसलिए जानवरों में बुद्धिमत्ता को एक साधारण बुद्धि परीक्षण (IQ test) द्वारा नहीं मापा जाता है। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए जानवरों का बुद्धि परीक्षण करना वैज्ञानिकों के लिए एक कठिन कार्य होता है। इसलिए विभिन्न जानवरों का बुद्धि परीक्षण करने के लिए प्रत्येक जानवर के अनुसार अलग अलग मापदंड बनाए जाते है।

दुनिया में ऐसे कई लोग है जिनको वाइल्ड लाइफ (Wild Life) के बारे में लिखना और पढ़ना बहुत ही अच्छा लगता है। अगर आप को भी जानवरों से लगाव हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे जानवरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया के सबसे अधिक बुद्धिमान जानवरों (Most Intelligent Animals) की लिस्ट में आते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं इस रोचक तथा अद्भुत सफर को ओर जानते हैं इन बुद्धिमान जानवरों से जुड़ी कुछ रोचक बातें-

Most Intelligent Animals in the World / दुनिया के 9 सबसे बुद्धिमान जानवर

1 – चिंपांज़ी / Chimpanzee

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

चिंपांजी (Chimpanzee) को विश्व में सबसे बुद्धिमान जानवर (Most Intelligent Animal) कहा जाता है क्योंकि ये जीव हूबहू इंसानो कि नक़ल कर सकते है। कई वैज्ञानिक ये दावा भी करते हैं कि अगर चिम्पांजी को ट्रेनिंग दी जाए तो वो इंसानों की तरह बोल सकता है। चिम्पांजी बहुत ही जल्द किसी भी इशारे को समझ जाते हैं शायद यही वजह है कि इसे सबसे बुद्धिमान जानवरों (Most Intelligent Animals) में से एक माना जाता है।

जिस प्रकार मनुष्य अपनी मां से अपनी बुद्धि प्राप्त करते हैं, उसी तरह एक चिंपैंजी की बुद्धि भी काफी हद तक उनके जीन (Genes) पर बहुत निर्भर करती है। नेशनल ज्योग्राफिक (National Geographic) का कहना है, “वे शब्दों को सीख सकते हैं, वस्तुओं के साथ खेल सकते हैं और यहां तक कि अपने दोस्तों की मृत्यु पर भी शोक मना सकते हैं।” अटलांटा, जॉर्जिया और सहयोगियों देशों में येरेकस नेशनल प्राइमेट रिसर्च सेंटर के प्राइमेटोलॉजिस्ट विलियम हॉपकिंस (Primatologist William Hopkins) के अनुसार, चिंपाजी की बुद्धिमता मे होने वाले परिवर्तन का आधा हिस्सा जीन और बाकि आधा पर्यावरणीय कारक निर्धारित करते हैं। चिंपाजी के पास जीवन को थोड़ा आसान बनाने का अपने तरीके होते है। चिंप को, कार्यों को सरल के लिए उपकरण बनाने और उपयोग करने के लिए जाना जाता है जैसे कि फल और नट्स खोलना।

एक अद्भुत बात – इनका DNA इंसानो के DNA से 90 % तक मेल खाता है।

2 –  डॉल्फिन / Dolphins

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

डॉल्फिन (Dolphins) भी इस सूची में है। डॉल्फिन को अक्सर उनके शरीर के आकार के अनुपात के अपेक्षाकृत उच्च मस्तिष्क के कारण पृथ्वी पर दूसरे सबसे बुद्धिमान जानवर (Most Intelligent Animal) के रूप में प्रस्तुत किया जाता है। डॉल्फिन को एक समझदार जीव होने के साथ जल में रहने वाला सबसे भावनात्मक जीव भी कहा जाता है। डॉल्फिन मे भावनाओं को दिखाने की क्षमता होती है। डॉल्फिन जल में रहने वाला एक मात्र ऐसा जीव है जो इंसानो से आसानी से दोस्ती कर लेती है और अगर डॉल्फिन इंसान से दोस्ती कर ले तो यह जब तक जीवित रहती है उस इंसान के चेहरे को कभी नहीं भूलती जिस इंसान कि यह कभी दोस्त रही थी।

एक अद्भुत बात – डॉल्फिन के बारे में कहा जाता है कि वे अपने साथी के साथ सवांद की बातों को लगभग  20 वर्षों तक याद रख सकती हैं।

3 –  रैकून / Raccoons

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

1908 में हुए एक विचित्र अध्ययन में एथोलॉजिस्ट एच.बी. डेविड (Ethologist H.B. David) को पता चला की, रैकून (Raccons) दस से भी कम प्रयासों में जटिल से जटिल ताले खोल लेने में सक्षम थे, भले ही उस ताले को फिर से सेट किया गया था या उल्टा-सीधा नंबर घुमाया गया था। इसके अलावा हुए विभिन्न अध्ययनों में पाया गया कि रैकून का दिमाग बहुत तेज़ होता है, जो तीन वर्षों तक समस्याओं के समाधान को याद करने में सक्षम है। वे उन समस्याओं के रचनात्मक समाधान खोजने के लिए जाने जाते हैं जो छोटे मानव बच्चों को भ्रमित करते हैं। इसी कारण रैकून भी बुद्धिमान जानवर माना जाता है

एक अद्भुत बात – रैकून की सुनने की शक्ति इतनी व्यापक होती है की वो धरती के अंदर चलते हुए केंचुओं को भी सुन सकते हैं।

4 – तोते / parrots

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

तोते (Parrots) को इंसान के बच्चे जितना ही स्मार्ट माना जाता है। लाइव साइंस (Live Science) के मुताबिक, ये तोते तीन साल के बच्चे की तरह ही स्मार्ट होते हैं। तोते असंख्य मानव शब्दों सीख सकते हैं और लोगों के साथ बात करने के लिए उनका उपयोग भी कर सकते हैं। इस अद्भुत और अनोखी क़ाबलियत की वजह से ही तोते बुद्धिमान जानवर की सूचि मे है।

तोते की दुनिया का आइंस्टीन है – अफ्रीकन ग्रे तोता (African Grey Parrot), जो अपनी आश्चर्यजनक स्मृति और गिनती करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। एलेक्स (Alex) नाम के एक तोते पर 30 साल के अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला कि वह पांच साल तक बच्चे के जैसे स्मार्ट है। एलेक्स पचास अलग-अलग वस्तुओं, पाँच आकृतियों, अलग-अलग रंगों को पहचानने मे सक्षम था। इतना ही नहीं लेकिन एलेक्स की एक सौ से अधिक शब्दों की शब्दावली (Vocabulary) थी।

परन्तु एलेक्स की सबसे दिलचस्प क्षमता थी, एक सवाल पूछने की। शीशे में अपना चेहरा देखते हुए, अलेक्स ने पूछा “क्या रंग?” “What colour?” और  छः बार सीखने के बाद वे  इसका उतर “ग्रे” शब्द भी सीख गया।

यह एक बात विशेष रूप से महत्वपुर्ण है क्योंकि एलेक्स एक सवाल पूछने वाला पहला गैर-मानव जानवर था। जबकि चिम्पांजी और डॉल्फिन जैसे जानवर सवालों के जवाब दे सकते हैं, किसी ने भी कभी सवाल नहीं पूछा।

एक अद्भुत बात – ये पक्षी तार्किक तर्क (logical reasoning) के आधार पर पहेलियों को हल कर सकते हैं।

5 – हाथी / Elephants

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

वो कहते हैं ना कि एक हाथी कभी नहीं भूलता। यह सिर्फ एक अंधविश्वास या एक स्टीरियोटाइप (Stereotype) लाइन नहीं, यह सत्य है। हाथियों को उनकी उत्तम यादाश के लिए जाना जाता है। एक हाथी के मस्तिष्क में एक मानव मस्तिष्क के जैसे कई न्यूरॉन्स होते हैं। जो उनकी याद रखने की क्षमता को बड़ा देते है। वे कई वर्षों तक अपने इलाके के अविश्वसनीय हिस्सों और रास्तों तथा पानी के स्रोत्र के विशेष मार्गों को याद करने में सक्षम होते हैं – और वे कभी भी अपने दोस्त को नहीं भूलते।

लाइव साइंस (Live Science) के अनुसार, हाथी दर्पण देखने में भी सक्षम होते हैं और वे यह भी पहचानते है कि जो प्रतिबिंब उन्हें घूर रहा, वह उनका ही है। यह कुछ ऐसा है जो सबसे बुद्धिमान कुत्ते भी पूरा नहीं कर सकता है। हाथियों के पास किसी भी भूमि के जानवर के मुकाबले सबसे बड़ा मस्तिष्क होता है इसलिए हाथी किसी भी बात को बहुत जल्दी ही समझ लेता है, साथ ही इंसानो कि तरह फूटबाल, बास्केट बॉल इत्यादि खेल खेलना भी हाथी को बखूबी आता है। 

एक अद्भुत बात – हाथियों के बारे में ये भी माना जाता है कि इंसानों के बाद हाथी एकमात्र ऐसा जानवर हैं, जो मृतकों पर शोक मानते हैं। जब भी हाथी के परिवार के किसी सदस्य कि मोत हो जाती है तो हाथी भी इंसानो कि तरह विलाप करते है, आँसू बहाते है।

6 – कुत्ता / Dogs

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

विश्व के कई देशो में सबसे ज्यादा पाला जाने वाला जानवर कुत्ता वास्तव में एक बुद्धिमान जानवर (Intelligent Animal) की श्रेणी में आता है। न केवल वे प्यारे होते हैं, बल्कि वे होशियार भी होते हैं। उनके अंदर भी भावनाएं होती हैं, और इंसानो के साथ रहने के बाद कुत्तों की भावनाओ में जबरदस्त बदलाव आते है। वे अपने मालिकों को पहचानते हैं और अपने मालिक के प्रति इतना वफादार होते है कि अगर इनके मालिक पर कोई मुसीबत आती है तो ये मालिक को परे कर खुद मुसीबत में कूद जाता है। केवल यह ही नहीं इसके अलावा और भी कई ऐसी चीज़े है जो कुत्ते कर सकते हैं।

लाइव साइंस के अनुसार, कुत्ता दो साल के बच्चे की तरह स्मार्ट होता हैं। यह खोज, एक भाषा विकास परीक्षण  (Language Development Test) पर आधारित है, जिसके अनुसार कुत्ते औसतन 165 शब्द (दो साल के बच्चे के समान) सीख सकते हैं, जिसमें संकेत और इशारे शामिल हैं, और साथ ही इन्हे समझ कर प्रतिक्रिया करने की क्षमता भी होती है और इनमे से 20 प्रतिशत कुत्ते 250 शब्द तक सीख सकते हैं। जबकि कुत्तों को इस भाषा परिक्षण (Language Test) में दो साल के बच्चों के साथ रैंक किया गया था, परन्तु वे बुनियादी अंकगणित (Basic Arithmetic) में तीन या चार साल के बच्चे को टक्कर दे सकते है। साथ ही बहुत सारी चीजें हैं जो कुत्ते कर सकते हैं कि मनुष्य नहीं।

एक अद्भुत बात – कुत्ता इंसानो के हॅसने, रोने से संबंधित भाव को भी आसानी से समझ लेता है। 

7 – कौवे / Crows

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

कौवे सुपर-इंटेलिजेंट पक्षी परिवार का हिस्सा हैं। वे एकमात्र ऐसे पक्षी हैं जो विशिष्ट उद्देश्यों के लिए उपकरणों का आविष्कार और उपयोग करने के लिए जाने जाते हैं। वह अपनी यह प्रतिभा आने वालीं अन्य पीढ़ियों के साथ साँझा भी करते है उन्हें मनुष्यों से बचने और हमला करने के तरीके सिखाते है। 

कौवे मानव चेहरे को भी पहचानते हैं। साथ ही कौवे शिकारी और अन्य मानव चेहरे मे अंतर भी कर सकते है। यह जानने मे भी कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि कौवे भी उत्तम संचारक (Communicator) होते हैं, न केवल एक-दूसरे के साथ बात करते है, बल्कि मानवीय शब्दों और इशारों का भी जवाब दे सकते है। यदि आप एक कौवे के साथ गलत करते है और वे आपको देखता हैं तो वह अपने सब रिश्तेदारों को यह सब बताता है और वह आप पर हमला कर सकते है। ऐसे ही जब आप एक की मदद करते हैं, तो वह ये भी सबको बताते है और सब कौऐ हमारी मदद भी करते है।

एक अद्भुत बात – कौवे बुनियादी भौतिकी को भी समझते हैं। कौआ किसी भी समस्या को बड़ी जल्दी भाप लेता हैं।

8 – सूअर / Pig

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कम्पेरेटिव साइकोलॉजी के 2015 के पेपर के अनुसार, सूअर मनुष्य का सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। कुत्तों की तरह, सूअर भी भावनाओं को समझते और अपनी सहानुभूति को प्रदर्शित करते है। सूअर पहेलियों को हल करने और भूल भुलैया को पर करने मे बहुत तेज़ होते है।

सूअर की बुद्धिमता जानने के लिए एक प्रयोग किया गया में, जहां ब्रिटिश पिग्लेट्स (British Piglets) को अपने भोजन के छिपे हुए कटोरे तक जाने के लिए शीशे का उपयोग करके रास्ता खोजना था, छह सप्ताह के युवा सूअर ने कुछ ही घंटों में प्रतिबिंब (Reflection) की धारणा सीख ली और अपना काम पूरा कर दिया – यह एक मील का पत्थर है जिसे सीखने मे मानव बच्चे कई महीनों तक लेते है।

9 – ऑक्टोपस / Octopus

सबसे बुद्धिमान जानवर कौन सा है? - sabase buddhimaan jaanavar kaun sa hai?

हर बुद्धिमान जानवर में रीढ़ की हड्डी नहीं होती है। हम अन्य वेर्टेब्रेटिस (vertebrates) (हड्डी वाले जानवर) की बुद्धिमत्ता से परिचित हैं, पर कुछ ऐसे इन्वेर्टेब्रेटिस (Invertebrate) (बिना हड्डीवाले जानवर) भी है, जो अविश्वसनीय रूप से चतुर हैं। हम बात कर रहे है ऑक्टोपस की। ऑक्टोपस, जानवरों मे बुद्धिमता (Intelligent Animals) का एक प्रमुख उदाहरण है। अमेरिकी वैज्ञानिक के अनुसार 60 प्रतिशत न्यूरॉन्स ऑक्टोपस की बाहों में होते हैं, फिर भी उनके पास किसी भी अन्य जानवर से सबसे बड़ा मस्तिष्क है।

इस समुंद्री जीव ने समय के साथ अपनी प्रतिभा साबित करी है। अपने भरी शरीर के साथ एक छोटे से छेद से निकल जाना, खुद को बचाने के लिए एक्वैरियम टैंकों (Aquarium Tank) की असंभव चढाई कर जाना, स्क्रू-टॉप जार (Jar) के ढक्कन को खोल देना।

एक अद्भुत बात – ओट्टो (Otto) नाम का, एक जर्मन एक्वैरियम ऑक्टोपस (German Aquarium Octopus), है जो ग्लास पर पत्थर को फेंकने और तेज़ रोशनी वाले ओवरहेड लैंप (Overhead lamps) पर पानी डाल कर शॉर्ट-सर्किट करने के लिए जाना जाता था।

तो यह है दुनिया के 9 सबसे बुद्धिमान जानवरों (Most Intelligent Animals) की सूची। हम मनुष्य तो अपने आप को दुनिया का सबसे बुद्धिमान प्राणी मानते है, सोचते है हमारे जैसे कोई समझदार नहीं है, पर यह आर्टिकल पढ़ने के बाद आपकी यह सोच जरूर बदल जाएगी और आपको यह विचार जरूर आएगा की जानवर भी बुद्धिमान हो सकते है। 

जानवरों की दुनिया अनगिनत बुद्धिमान जीवों (Intelligent animals) से भरी हुई है उनके समाने यह सूची बहुत छोटी सी है। हम आशा करते है आपको यह पसंद आएगा। 

जानवरों तथा पक्षियों की दुनिया से जुड़े 30 अद्भुत तथ्य

15 Most Beautiful Birds in the World in Hindi (खूबसूरत पक्षी)

दुनिया से जुड़े 25 रोचक तथा अद्भुत तथ्य (Interesting facts)

मानव व्यवहार (Human Behavior) से जुड़े 20 Interesting Psychology Facts

दुनिया के 11 लुप्त हो चुके शहर

सबसे बुद्धिमान पशु कौन सा है?

चिंपैंजी : दुनिया का सबसे बुद्धिमान पशु चिम्पैंजी है। केवल चिंपांजी ही एक ऐसा पशु है, जो मुस्कुराता है।

पृथ्वी पर सबसे बुद्धिमान प्राणी कौन सा है?

अब हम यदि धरती पर चलने वाले प्राणियों की बात करें तो दुनिया का सबसे बुद्धिमान प्राणी चिम्पैंजी को माना जाता है। चिम्पैंजी और मनुष्य के 99 प्रतिशत डीएनए समान होते हैं। केवल चिम्पैंजी ही एक ऐसा पशु है, जो मुस्कुराता है। ये बुद्धिमान और चालाक प्राणी होते हैं।

मनुष्य के बाद सबसे बुद्धिमान जानवर कौन है?

1 – चिंपांज़ी / Chimpanzee चिंपांजी (Chimpanzee) को विश्व में सबसे बुद्धिमान जानवर (Most Intelligent Animal) कहा जाता है क्योंकि ये जीव हूबहू इंसानो कि नक़ल कर सकते है। कई वैज्ञानिक ये दावा भी करते हैं कि अगर चिम्पांजी को ट्रेनिंग दी जाए तो वो इंसानों की तरह बोल सकता है।

दुनिया का सबसे चालाक जानवर कौन है?

शेर और हाथी की काया और बनावट देखकर यह कहा जा सकता है कि वे अपने खाने का इंतजाम आसानी से कर लेते होंगे लेकिन लोमड़ी काफी छोटी होती है। उसे सबसे चालाक जानवर क्यों कहा जाता है।