पढ़ाई में जल्दी याद कैसे करें? - padhaee mein jaldee yaad kaise karen?

सभी लोग की याद करने की शक्ति अलग होती है, कुछ लोग बहुत जल्दी याद कर लेते हैं और कुछ लोग घंटो लगा देते हैं याद करने में । याद करने का तरीका सबसे ज्यादा बच्चों के लिए ज्यादा आवश्यकता है , क्योंकि एग्जाम टाइम पर टेंशन के कारण वह पढ़ा हुआ भूल जाते हैं इसके कारण उनके कम मार्क्स आते हैं और वह  डिप्रैस हो जाते हैं । बहुत से लोग जल्दी याद करने के तरीके उपयोग करते हैं । यदि आप निम्नलिखित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो ये टिप्स आपके लिए हैं

Show
  • क्या आपको कोई भी विषय बार-बार पढ़ने के बाद भी याद नहीं रहता?
  • आपने जो पढ़ा है क्या वह भूल जाते हो?
  • पढ़ा हुआ लंबे समय तक याद नहीं रहता?
  • किसी भी क्वेश्चन का आंसर याद नहीं होता?
  • सब कुछ याद करने के बाद भी एग्जाम रूम में भूल जाते हैं
  • पढ़ा हुआ जल्दी याद नहीं आता है

क्या आपको यह सभी परेशानियां होती हैं, तो हम इस लेख में के सभी सवालों का जवाब देंगे। 

This Blog Includes:
  1. जल्दी याद करने के तरीके
    1. 1. माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल से आप जल्दी याद रख सकते हैं
    2. 2. जो भी विषय को याद करना है उसे कविता, गाने की तरह याद करने की कोशिश करें
    3. 3. जल्दी याद करने के लिए आप खुद को पढ़ाइए
    4. 4. जल्दी याद रखने के लिए पढ़ी हुई चीज को बार बार रिकॉर्ल करें
    5. 5. याद रखने के लिए अच्छे वातावरण में बैठे
    6. 6. जल्दी याद रखने के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है
    7. 7. लिखकर याद करना
    8. 8. जोर-जोर से बोलकर पढ़ना
    9. 9. निरंतरता
    10. 10. सूत्र पढ़ें
  2. 1 मिनट में याद करने का तरीका
  3. याद करने का वैज्ञानिक तरीका
  4. FAQ

जल्दी याद करने के तरीके

हर कोई महान दिमाग के साथ पैदा नहीं होता है, लेकिन आप अपने दिमाग को महान बनने के लिए प्रशिक्षित कर सकते हैं। कई अभ्यास हैं जो आप जल्दी से सीखने के लिए कर सकते हैं।

1. माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल से आप जल्दी याद रख सकते हैं

माइंड पैलेस तकनीक में हमेशा कोई भी दो चीजों को रिलेट करके याद रखना होता है। BBC सीरियल नाम के एक शो में शेरलॉक होम्स ( Sherlock Holmes ) यह तरीके के बारे में बताते हैं । यह तकनीक में आपको कोई भी चीजों को अपने हिसाब से रिलेट करके दिमाग में स्टोर करना होता है। 

उदाहरण

सलीम अली को बर्ड मैन ऑफ इंडिया(  Bird man of India  ) के नाम से जाना जाता है। इसको आप को कैसे याद करना है – सलीम और अली यह दो लड़कों के नाम है , फिर आप इंडिया मैप में जाकर रिलेट करोगे कि वह दोनों चिड़ियों के साथ खेल रहे हैं , फिर अचानक सलीम अली चिड़िया बन गया। फिर उसका नाम बर्ड मैन ऑफ इंडिया हो गया। हुआ ना आसान तरीका इसे याद करने का, शुरुआत में आपको थोड़ी सी मुश्किल ही होगी परंतु रोज अभ्यास करने से आपको इसकी आदत हो जाएगी और आप कभी नहीं भूलोगे। 

2. जो भी विषय को याद करना है उसे कविता, गाने की तरह याद करने की कोशिश करें

हमने यह बहुत बार देखा है कि हम कोई भी गाना या पिक्चर को बहुत जल्दी याद रख लेते हैं। उसी तरह अगर हम यही टिप्प का इस्तेमाल करें तो हम भी उत्तर को बहुत जल्दी याद रख पाएंगे। 

उदाहरण

  • हां                       H
  • ली                       Li
  • ना                       Na
  • को मिल गई           Ko
  • रूबी                    Ruby
  • She                   Cs
  • Is fire.                Fr 

अगर हम इसे एक साथ बोले – हां लेना को मिल गई रूबी, She is fire. इसी तरह हम किसी भी चीज को संगीत या काव्य के रूप में याद रख सकते हैं। 

सफल लोगों की 30 अनमोल आदतें

3. जल्दी याद करने के लिए आप खुद को पढ़ाइए

यह जल्दी याद करने के तरीके में आपको आईने के सामने खड़े होकर खुद को पढ़ाना होगा। इसमें यह फायदा होता है कि आपके शरीर के सारे सेंस ऑर्गन काम कर रहे होते हैं , जैसे आंख, कान ,मुंह , दिमाग और आपका शरीर । योग करने से आपका सेल्फ कॉन्फिडेंस आत्मविश्वास और सेल्फ डेवलपमेंट होता है। यह करने से पहले आपको खुद को अच्छे से पढ़ना होता है उसकी तैयारी करनी होती है। बोलते समय आपके कान पर आंखें और दिमाग खुले होते हैं इसके कारण आप  बोली हुई चीज भूलते नहीं हो । 

4. जल्दी याद रखने के लिए पढ़ी हुई चीज को बार बार रिकॉर्ल करें

पढ़ा हुआ याद रखने के लिए आप बार-बार याद करने की कोशिश करें। इससे आपको पता चलता है कि पहले का पढ़ा हुआ कितने समय तक याद रहता है। अगर आप बार-बार याद करते रहोगे तो उसे कभी नहीं भूल पाओगे।

5. याद रखने के लिए अच्छे वातावरण में बैठे

अच्छे वातावरण में बैठने से आपका मन एकाग्र रहता है, और पढ़ा हुआ याद भी रहता है । जो कमरे में पढ़ रहे हो वहां शांति का वातावरण होना चाहिए आजू बाजू से किसी भी प्रकार की आवाज सुनाई नहीं देनी चाहिए ।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कैसे करें

6. जल्दी याद रखने के लिए अच्छा स्वास्थ्य होना बहुत जरूरी है

लंबे समय तक याद रखने के लिए हमारे शरीर का और दिमाग का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है । अच्छा शरीर होने से हमारा दिमाग शांत रहता है और वह कौन सी चीज बहुत जल्दी से याद रख लेता है और लंबे समय तक याद रखता है। पानी का उपयोग ज्यादा करें इससे हमारे शरीर में ऑक्सीजन लेवल में रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

सफल लोगों की 30 अनमोल आदतें

7. लिखकर याद करना

जब आप किसी पाठ को याद करते हैं लेकिन फिर भी वह आपको याद ना हो तो आप उसे एक बार बिना देखें लिखने की कोशिश करें इससे आपको यह पता चल जाएगा की आपको कितना समझ आया है और कितना नहीं। इससे आपके पाठ की लम्बाई कम हो जाएगी और आपको महत्वपूर्ण चीज़ें ही पढ़नी पड़ेगी और अंत में जब आप उसे दोबारा पूरा पढ़ेंगे तो आपको पता चलेगा कि आपको वह अच्छी तरह से समझ आ गया है।

8. जोर-जोर से बोलकर पढ़ना

जब आपको कोई चीज बार-बार पढ़ने पर भी याद ना हो तो आप उसी चीज को थोड़ा जोर-जोर से बोलकल पढ़ें ऐसा करने से वह चीज आपको थोड़ा समझ आने लगेगी इसका कारण यह है की जब कभी-कभी जब हम किसी चीज को जोर से बोलते हैं तो वह हमें ज्यादा अच्छी तरह से समझ आने लगती है।

9. निरंतरता

किसी भी काम को करना और किसी काम को लगातार करना इन दोनों में फर्क होता है। क्योंकि अगर आप किसी काम को एक बार करेंगे तो वह आपको उतनी अच्छी तरह से कभी नहीं आएगा लेकिन जब आप उसी काम लगातार करते हैं तो वह आपकी आदत बन जाती है और आपको वह काम अच्छा लगने लगता है। इसी प्रकार से पढ़ाई भी है अगर आप लगातार पढ़ाई करेंगे तो आपको चीज़े जल्दी और आसानी से याद होने लग जाएंगी।

10. सूत्र पढ़ें

साइंस और मैथ्स सबसे कठिन विषय माने जाते हैं, क्योंकि यह हमें कम समझ आते हैं लेकिन वास्तव में यह बहुत ही आसान होते हैं। क्योंकि यह एक नियम पर चलते हैं और नियम पर चलने वाली चीजों को याद रखना आसान हो जाता है।इसके लिए आपको सबसे पहले इनके सूत्र को याद करना है और यह समझना है की यह सूत्र काम कैसे करता है।

1 मिनट में याद करने का तरीका

  • पढाई करने में उत्सुकता होनी चाहिए।
  • कुछ भी याद करने की आदत होनी चाहिए और दिमाग में इसके लिए किसी भी प्रकार की चिंता नहीं लेनी चाहिए।
  • हमारा स्टडी रूम शांत होना चाहिए।
  • याद करते समय टीवी, रेडियो या अन्य डिस्टर्ब करने वाले स्थानों पर नहीं होना चाहिए।
  • सोते हुए कभी नही याद करना चाहिए, सोकर पढने से तुरंत नीद आ जाती है।
  • पढ़ते समय नीद आ रही हो तो सबसे पहले अपना मुहँ पानी से धो लेना चाहिए और कुछ समय टहलना चाहिए फिर इसके बाद पढना चाहिए।

याद करने का वैज्ञानिक तरीका

  • जब भी कोई उत्तर याद करना हो, तो एकान्त में किसी शान्त जगह पर बैठना चाहिए।
  • याद करते समय दिमाग पूरी तरह से शांत होना चाहिए। उस समय किसी तरह की हड़बड़ी, परेशानी, उथल-पुथल, तनाव, चिन्ता, दु:ख, क्षोभ या क्रोध नहीं होना चाहिए।
  • जिस उत्तर को याद करना है, उसे रटना नहीं चाहिए। रटने से उत्तर दिमाग में गहराई से बैठ नहीं पाता और जल्दी ही भूल जाता है। याद करने की यह परम्परागत पद्धति गलत और अवैज्ञानिक है।
  • वैज्ञानिक तरीके से याद करने के लिये अपने उत्तर को धीरे-धीरे, रुक-रुक कर, समझ-समझ कर एक बार में शुरू से अन्त तक पूरा एक साथ ही पढ़िए।
  • उसके बाद अपनी नोट-बुक को बन्द कर के ऊपर आसमान में देखते हुए पूरे उत्तर को एक सिरे से दूसरे सिरे तक अपने दिमाग में घुमाइए। इससे पूरे उत्तर की मोटी-मोटी रूप-रेखा पर दिमाग की पकड़ बन जायेगी।

FAQ

एक बार में पढ़ा हुआ याद कैसे रखे?

क्या आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है? तो आजमाएं ये टिप्स
1 जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें।
2 नोट्स खुद बनाएं कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं।
3 पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक।
4 रिविजन जरूर करें।

पढ़ते समय जल्दी याद कैसे करें?

Tips याद कैसे करे:
01: उत्सुकता को बढ़ाएं।
02: Tension मत बनाएं।
03: शांत जगह पर ही पढाई करे।
04: रात को सोने से पहले पढ़ना।
05: विषय को अपनी जिंदगी के साथ जोड़कर समझें।
06: फार्मूला पढ़ें।
07: पढ़े हुए चैप्टर को दोहराना।

1 मिनट में कैसे याद करें?

याद करते समय टीवी, रेडियो या अन्य डिस्टर्ब करने वाले स्थानों पर नहीं होना चाहिए। सोते हुए कभी नही याद करना चाहिए, सोकर पढने से तुरंत नीद आ जाती है। पढ़ते समय नीद आ रही हो तो सबसे पहले अपना मुहँ पानी से धो लेना चाहिए और कुछ समय टहलना चाहिए फिर इसके बाद पढना चाहिए।

उम्मीद है जल्दी याद करने के तरीके आपको सीखने में मदद करेंगे और आप लंबे समय तक सब कुछ याद रखेंगे। यदि आप भी विदेश में पढ़ाई करना चाहते हैं, तो आज ही 1800 572 000 पर कॉल करके हमारे Leverage Eduके विशेषज्ञों के साथ 30 मिनट का फ्री सेशन बुक करें। वे आपको उचित मार्गदर्शन के साथ आवेदन प्रक्रिया में भी आपकी मदद करेंगे।

एक बार पढ़ते ही याद कैसे करें?

क्या आपको पढ़ा हुआ याद नहीं रहता है?.
जब भी पढ़ने बैठे, हाथ में रखें पेंसिल : जब भी पढ़ाई करने बैठें तो हाथ में पेंसिल लेकर ही बैठें। ... .
नोट्स खुद बनाएं कई बार समय कम होने पर स्टूडेंट्स अपनी कक्षा के साथियों के नोट्स की फोटोकॉपी करवा लेते हैं। ... .
पढ़ाई के दौरान लेते रहें ब्रेक ... .
रिविजन जरूर करें.

पढ़ते समय जल्दी याद कैसे करें?

जल्दी याद करने के तरीके.
माइंड पैलेस तकनीक का इस्तेमाल से आप जल्दी याद रख सकते हैं ... .
जो भी विषय को याद करना है उसे कविता, गाने की तरह याद करने की कोशिश करें ... .
जल्दी याद करने के लिए आप खुद को पढ़ाइए ... .
जल्दी याद रखने के लिए पढ़ी हुई चीज को बार बार रिकॉर्ल करें ... .
याद रखने के लिए अच्छे वातावरण में बैठे.

याद ना हो तो क्या करें?

Tips याद कैसे करे.
01: उत्सुकता को बढ़ाएं ... .
02: Tension मत बनाएं ... .
03: शांत जगह पर ही पढाई करे ... .
04: रात को सोने से पहले पढ़ना (याद कैसे करे) ... .
05: विषय को अपनी जिंदगी के साथ जोड़कर समझें ... .
06: Read Formulas. ... .
07: Regularity. ... .
08: पढ़े हुए Chapters को दोहराना.

याद करने का सबसे आसान तरीका कौन सा है?

Jaldi Yaad Karne Ka 10 Easy Tarika जल्दी याद करने के 10 सबसे आसान तरीके जैसा कि आप जानते हैं किसी भी चीज को याद करके उसे लंबे समय तक रख पाना बहुत ही कठिन है। ... .
स्वस्थ भोजन करें ... .
ज्यादा खाना ना खाएं ... .
अच्छी गहरी नींद ले ... .
सुबह उठकर व्यायाम करें ... .
योग की मदद ले ... .
उचित मात्रा में पानी पीएं ... .
शांतिपूर्ण जगह पर याद करें.