Class 7th Science Chapter 1 – पादपों में पोषण NCERT Solutions for Class 7th Science chapter- 1 पादपों में पोषण :- सातवीं कक्षा में हर साल लाखो उम्मीदवार पढ़ते और अपनी परीक्षा की तैयारी करते है जो उम्मीदवार 7th कक्षा में पढ़ रहे है उन्हें विज्ञान पादपों में पोषण के बारे में जानकारी होना बहुत जरूरी है .इसके बारे में 7th कक्षा के विज्ञान एग्जाम में काफी प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए यहां पर हमने एनसीईआरटी कक्षा 7th विज्ञान अध्याय 1 (पादपों में पोषण) का सलूशन दिया गया है
.इस NCERT Solutions for Class 7 Science Chapter 1 Nutrition in Plants की मदद से विद्यार्थी अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकता है और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त कर सकता है. इसलिए आप Ch.1 पादपों में पोषण के प्रश्न उत्तरों ध्यान से पढिए ,यह आपके लिए फायदेमंद होंगे. प्रश्न 1. जीवों को खाद्य की आवश्यकता क्यों होती है? उत्तर. भोजन हमारे शरीर की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करता है इसीलिए जीवों को भोजन (खाद्य) की आवश्यकता होती
है। प्रश्न 2. परजीवी एवं मृतजीवी में अंतर स्पष्ट कीजिए। उत्तर. परजीवी–जो जीव दूसरे जीवों से अपना भोजन और आश्रय पाते हैं, परजीवी कहलाते हैं; जैसे अमरबेल, फीताकृमि। मृतजीवी-जो जीव अपना भोजन मृत व गले-सड़े कार्बनिक पदार्थों से ग्रहण करते हैं, मृतजीवी कहलाते हैं; जैसे मशरूम, कुकुरमुत्ता। प्रश्न 3. आप पत्ती में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का परीक्षण कैसे करोगे? उत्तर. पत्तीं में मंड (स्टार्च) की उपस्थिति का
परीक्षण–गमले में लगे एक पौधे की चौड़ी पत्ती को काले कागज से इस प्रकार ढको कि पत्ती का आधा भाग कालें से ढक जाए और आधा भाग बिना ढका रह जाए। 3-4 दिन तक पौधे को धूप में रखा रहने दें। अब काले कागज को हटाकर पत्ते के उस भाग पर भी आयोडीन घोल की बूंदें डालो जिस पर काला कागज लिपटा था तथा दूसरे भाग पर भी। हम देखते हैं कि जिस भाग पर काला कागज लिपटा था उस भाग के पत्ते का रंग नीला नहीं होता जबकि दूसरे भाग पर आयोडीन घोल से पत्ते का रंग नीला हो जाता है। इस प्रयोग से सिद्ध होता है कि काला कागज लिपटे पत्ती
के भाग में प्रकाश संश्लेषण न होने से मंड नहीं बना जबकि शेष भाग में मंड बना। आयोडीन के घोल से मंड का रंग नीला या काला हो जाता है। प्रश्न 4. हरे पादपों में खाद्य संश्लेषण प्रक्रम का संक्षिप्त विवरण दीजिए। उत्तर. सभी हरे पादप प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा खाद्य संश्लेषण करते हैं। पौधे द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में क्लोरोफिल की सहायता से कार्बन डाइऑक्साइड और पानी से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश संश्लेषण कहते हैं। प्रकाश संश्लेषण की क्रिया
को निम्नलिखित समीकरण द्वारा प्रदर्शित किया जा सकता है 6CO2 + 12H2O → C6H12O6 + 6H2O+ 6O2 प्रकाश संश्लेषण सभी हरे पौधों में होता है और इस क्रिया के लिए निम्नलिखित वस्तुओं का होना आवश्यक हैं कार्बन डाइऑक्साइड, जल, सूर्य को प्रकाश, पर्णहरित (क्लोरोफिल), खनिज आदि । प्रकाश संश्लेषण के लिए उचित तापक्रम (25°C से 37°C तक) की आवश्यकता भी होती है। प्रश्न 5. किसी प्रवाह चित्र की सहायता से दर्शाइए कि पादप
भोजन के मूलभूत स्रोत है? उत्तर. प्रश्न 6. रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए (क) क्योंकि हरे पादपं अपना खाद्य स्वयं बनाते हैं, इसलिए उन्हें …………………. कहते हैं। उत्तर. (क) स्वपोषी, (ख) मंड, (ग) क्लोरोफिल, (घ) कार्बन डाइऑक्साइड, मंड (स्टार्च)। प्रश्न 1. निम्नलिखित कथनों से संबद्ध पारिभाषिक शब्द बताइए (क) पीत दुर्बल तने वाला परजीवी पादप । उत्तर. (क) अमरबेल, (ख) सहजीवी, (ग) स्टोमेटा। प्रश्न 8. कॉलम A में दिए गए शब्दों का मिलान कॉलम B के शब्दों से कीजिए।
उत्तर.
प्रश्न 9. निम्नलिखित कथनों में से सत्य एवं असत्य कथनों का चयन कीजिए (क) प्रकाश संश्लेषण में कार्बन डाइऑक्साइड मुक्त होती है। उत्तर. (क) असत्य, (ख) असत्य, (ग) असत्य, (घ) सत्य। प्रश्न 10. पादप के किस भाग द्वारा प्रकाश संश्लेषण हेतु वायु से कार्बन डाइऑक्साइड ली जाती है? (क) मूल रोम उत्तर. (ख) रंध्र प्रश्न. 11 वायुमंडल से मुख्यतः जिस भाग द्वारा पादप कार्बन डाइऑक्साइड प्राप्त करते हैं, वह है (क) जड़ उत्तर. (घ) पत्तियाँ अति-लघुत्तरात्मक प्रश्नप्रश्न 1. पौधों और जंतुओं के भोज्य में एक-समान कौन-कौन से पदार्थ होते हैं? उत्तर. कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा तथा खनिज। प्रश्न 2. कौन-से जीव अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं? उत्तर. हरे पौधे अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं। प्रश्न 3. जंतु अपना भोजन कहाँ से ग्रहण करते हैं? उत्तर. जंतु अपना भोजन पौधों से ग्रहण करते हैं। प्रश्न 4. पोषण किसे कहते हैं? उत्तर. सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने एवं इसके उपयोग की विधि को पोषण कहते हैं। प्रश्न 5. स्वपोषण किसे कहते हैं? उत्तर. जिस पोषण विधि में जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, उसे स्वपोषण कहते हैं। प्रश्न 6. विषमपोषी किसे कहते हैं? उत्तर. जो जीव पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, उन्हें विषमपोषी कहते हैं। प्रश्न 7. हरे पौधे किस प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं? उत्तर. हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं। प्रश्न 8. कच्ची सामग्री का नाम बताइए जो पौधों का भोजन बनाने के लिए आवश्यक होती है। उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड (CO,), जल, क्लोरोफिल तथा सूर्य का प्रकाश। प्रश्न 9. वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड पौधे में ……….. द्वारा प्रवेश करती है। (रिक्त स्थान भरो) उत्तर. रन्ध्र (स्टोमेटा)। प्रश्न 10. पौधे की जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज पत्तियों तक कौन पहुँचाता है? उत्तर. पौधे की जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज पत्तियों तक वाहिकाएँ पहुँचाती हैं। प्रश्न 11. पत्तियों में पाए जाने वाला हरा वर्णक क्या कहलाता है? उत्तर. पत्तियों में पाए जाने वाला हरा वर्णक क्लोरोफिल कहलाता है। प्रश्न 12. प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं? उत्तर. हरे पौधों द्वारा जल, खनिज व कार्बन डाइऑक्साइड के द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मंड बनाना प्रकाश संश्लेषण कहलाता है। प्रश्न 13. कौन-सी फसलें मृदा को नाइट्रोजन प्रदान करती हैं? उत्तर. दलहनी फसलें मृदा को नाइट्रोजन प्रदान करती हैं। प्रश्न 14. काँटेदार मरुस्थलीय पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम कहाँ होता है? उत्तर. काँटेदार मरुस्थलीय पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम तने व हरी शाखाओं में होता है प्रश्न 15. शैवाल अपना भोजन कैसे बनाते हैं? उत्तर. शैवाल अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा बनाते हैं। प्रश्न 16. प्रोटीन में मुख्यतः कौन-सा अवयव पाया जाता है? उत्तर. प्रोटीन में मुख्यतः नाइट्रोजन अवयव पाया जाता है। प्रश्न 17. पौधे नाइट्रोजन को किस रूप में ही ग्रहण कर सकते हैं? उत्तर. पौधे नाइट्रोजन को विलयन रूप में (गैसीय अवस्था में नहीं) ही ग्रहण कर सकते हैं। प्रश्न 18. कौन-से जीव वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को जल में घुलनशील नाइट्रेटस में बदलने की क्षमता रखते हैं? उत्तर. जीवाणु वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को जल में घुलनशील नाइट्रेटस में बदलने की क्षमता रखते हैं। प्रश्न 19. अमरबेल परजीवी क्यों है? उत्तर. अमरबेल में क्लोरोफिल के अभाव के कारण, यह अपना भोजन स्वयं न बनाकर, दूसरे पौधों से प्राप्त करती है। प्रश्न 20. मिसलटो आंशिक परजीवी है, कैसे? उत्तर. इसमें हरी पत्तियाँ तो होती हैं, परंतु जल व खनिज आम या महुआ के पौधे से प्राप्त कर अपना भोजन बनाती है। प्रश्न 21. कीटभक्षी पौधों के दो नाम लिखें। उत्तर. घटपर्णी, सनड्यू, ब्लैडरवर्ट कीटभक्षी पौधे हैं। प्रश्न 22. लाइकेन में कौन-कौन से पौधे साथ-साथ रहते हैं? उत्तर. लाइकेन में शैवाल तथा फफूद पौधे साथ-साथ रहते हैं। प्रश्न 23. मृतजीवी किसे कहते हैं? उत्तर. जो जीव मरे, गले-सड़े जीवों से ही अपना भोजन ग्रहण करते हैं, उन्हें मृतजीवी कहते हैं। प्रश्न 24. दो मृतजीवी के नाम लिखें। उत्तर. मशरूम, कुकुरमुत्ता। प्रश्न 25. क्या कवकों में क्लोरोफिल पाया जाता है? (हाँ/नहीं) . उत्तर. नहीं। प्रश्न 26. प्रायः कवक कहाँ उगते हैं? उत्तर. प्रायः कवक आचार, चमड़े, कपड़े व बासी डबलरोटी आदि पर उगते हैं। प्रश्न 27. कवक किस ऋतु में सर्वाधिक उगती है? उत्तर. कवक वर्षा ऋतु में सर्वाधिक उगती है। प्रश्न 28. कवक जनन कैसे करती है? उत्तर. कवक बीजाणु द्वारा जनन करती है। प्रश्न 29. मृदा में उर्वरक वे खाद क्यों मिलाए जाते हैं? उत्तर. ताकि मृदा में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके। प्रश्न 30. कौन-सा जीवाणु वायुमण्डल की नाइट्रोजन को विलय पदार्थों में परिवर्तित कर सकता है? उत्तर. राइजोबियम नामक जीवाणु वायुमण्डल की नाइट्रोजन को विलय पदार्थों में परिवर्तित कर सकता है। प्रश्न 31. राइजोबियम कहाँ पाए जाते हैं? उत्तर. राइजोबियम दाल देने वाले पौधों की जड़ों में पाए जाते हैं। NCERT Solutions for Class 7 Science
इस पोस्ट में आपको NCERT Solutions for CBSE Class 7 Science: Chapter 1 – Nutrition in Plants ,class 7 science chapter 1 question answer class 7 science chapter 1 extra question answer पादपों में पोषण:अतिरिक्त प्रश्न एवं उत्तर नसरत सोलूशन्स फॉर साइंस क्लास 7th चैप्टर 1. पादपों में पोषण Class 7 Science Chapter 1, Nutrition in Plants class 7 science chapter 1 in hindi svaposi aur visamposi me anter sapasht kare 7th class question answer से संबंधित पूरी जानकारी दी गई है अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके हम से जरूर पूछें और अगर आपको यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें. Back to top button error: Content is protected !! प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल क्यों आवश्यक है समझाइए?प्रयोग द्वारा यह स्पष्ट हो जाता है कि हरे भाग में पर्णहरिम उपस्थित होता है जिससे वहां प्रकाश संश्लेषण द्वारा स्टार्च का निर्माण हुआ अन्य स्थानों पर नहीं। अत: इससे सिद्ध होता है कि प्रकाश संश्लेषण की क्रिया के लिए क्लोरोफिल आवश्यक है।
प्रकाश संश्लेषण कक्षा 7 के लिए आवश्यक आवश्यकताएं क्या हैं?प्रकाश संश्लेषण के लिए क्लोरोफिल, सूर्य का प्रकाश अनिवार्य है। प्रकाश संश्लेषण के फलस्वरूप कार्बोहाइड्रेट और ऑक्सीजन बनाता है। प्रकाश संश्लेषण के द्वारा बने कार्बोहाइड्रेट कोशिकाओं द्वारा उपयोग होता है अन्यथा मंड (स्टार्च) के रूप में जमा हो जाता है और कुछ कार्बोहाइड्रेट वसा और प्रोटीन के संश्लेषण में भी काम आता है।
क्लोरोफिल का प्रयोग करके प्रकाश संश्लेषण करने वाले को क्या कहते हैं?पर्णहरित, हरितलवक, (chlorophyll) पर्ण हरिम या क्लोरोफिल एक प्रोटीनयुक्त जटिल रासायनिक यौगिक है। यह वर्णक पत्तों के हरे रंग का कारण है। यह प्रकाश-संश्लेषण का मुख्य वर्णक है। इसे फोटोसिन्थेटिक पिगमेंट भी कहते हैं।
प्रकाश संश्लेषण के लिए CO2 क्यों आवश्यक है?Solution : प्रकाश-संश्लेषण क्रिया में `CO_(2)` का अवशोषण करके जल की सहायता से कार्बोहाइड्रेट का निर्माण किया जाता है अर्थात प्रकाश-संश्लेषण `CO_(2)` के बिना संभव नहीं है और यह भोजन निर्माण के लिए आवश्यक है।
|