भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain

एक बहुत पुरानी कहावत है कि राजनीति में कोई परमानेंट दोस्त या दुश्मन नहीं होता है। यही बात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दो देशों की कूटनीति में भी लागू होती है। लेकिन फिर भी कुछ देश ऐसे होते हैं जो सामने रह कर खुलेआम दुश्मनी निभाते हैं तो कुछ ऐसे भी हैं जो परदे के पीछे से छुपकर वार करते हैं। आज हम इस वीडियो में भारत के इन दोनों तरह के दुश्मनों के बारे में बताएंगे।


भारत के दुश्मन देश


5) मलेशिया (Malaysia)

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain
Source

मलेशिया दक्षिण पूर्व एशिया का एक प्रगतिशील देश है। इस देश ने शुरू से ही डेवलपमेंट को बहुत महत्व दिया है लेकिन पिछले 8-10 सालों में यहां धार्मिक कट्टरता बढी है जिस कारण अब ये देश खुल कर पाकिस्तान जैसे देशों के समर्थन में आ गया है। जिस भारत ने व्यापारिक मामलों में इंडोनेशिया से ज्यादा उसके पड़ोसी देश मलेशिया को तरजीह दिया आज उसी भारत की पीठ में मलेशिया छूरा घोंपने में लगा है।

भारत और मलेशिया के बीच प्रत्यर्पण संधि होने के बावजूद भारत द्वारा वांटेड घोषित किए गए जाकिर नाइक के प्रत्यर्पण को नामंजूर करना और कश्मीर मुद्दे पर खुल कर पाकिस्तान को समर्थन दे कर मलेशिया ने भारत को बता दिया है कि वो भले पैसे हमसे कमा रहा है लेकिन सपोर्ट पाकिस्तान को ही करेगा। अब देखना यह है कि मलेशिया द्वारा शुरू की गई यह नई दुश्मनी आगे कहां तक जाती है।

4) तुर्की (Turkey)

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain
Source

अत्तातुर्क कहे जाने वाले मुस्तफा कमाल पाशा ने जिस आधुनिक तुर्की का निर्माण किया था आज वह तुर्की कहीं पीछे छूट गया है। अरब देशों पर अपना वर्चस्व साबित करने की कोशिश में लगा तुर्की आज भी खुद को इस्लामिक देशों का खलीफा समझता है। जिस कारण पाकिस्तान उसे अपना भाई और भारत दुश्मन नजर आता है।

1965 के बाद कई ऐसे मौके आए जब तुर्की ने यूएन में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पक्ष में वोटिंग किया लेकिन भारत फिर भी उसे नजरअंदाज करता रहा। कश्मीर से धारा 370 हटाने के बाद तुर्की खुल कर भारत विरोध में उतर आया है। अब देखना यह है कि भारत तुर्की को कंट्रोल में करने के लिए किस तरह की कूटनीति अपनाता है।

इसे भी पढें: भारत के 5 सबसे भरोसेमंद मित्र देश जो भारत के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं

3 )संयुक्त राज्य अमेरिका (United States of America)

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain
Source

इस नाम को सुनकर शायद आप सभी हैरान हो गए होंगे। लेकिन अगर आपको इतिहास की अच्छी जानकारी होगी तो आपको पता होगा कि अमेरिका ने पाकिस्तान के समर्थन में अनगिनत बार भारत पर प्रतिबन्ध लगाया है। अमेरिका ऐसा देश है जो सबसे पहले अपना फायदा देखता है और अपने स्वार्थ के लिए किसी हद तक जा सकता है।

एक कहावत है कि प्रत्यक्ष दुश्मन से ज्यादा खतरनाक छुपा हुआ दुश्मन होता है जो दोस्ती की आड़ में वार करता है। अमेरिका भी 1960 के दशक से यही करता आ रहा है। पूरी दुनिया के सामने वो भारत को अपना दोस्त कहता है लेकिन पाकिस्तान को हथियार भी देता है जिससे वो भारत के खिलाफ लड़ सके। 1965 के भारत-पाक युद्ध में अमेरिका ने तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री जी पर युद्ध से पीछे हटने का दबाव डाला था और नहीं मानने पर गेहूं का निर्यात रोक दिया था।

इसे भी पढें: अमेरिका नहीं इस देश के पास है सबसे ज्यादा परमाणु बम

1974 और 1998 में भारत के परमाणु परीक्षण के बाद भी उसने हम पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे। आज अगर अमेरिका दोस्ती की बात कर रहा है तो इसका मतलब यह नहीं है कि वो सुधर गया है बल्कि उसे अपने देश की कंपनियों के लिए 130 करोड़ का मार्केट दिख रहा है जो उसके आर्थिक विकास को बढावा देने में मददगार साबित होगा। अगर आज उसके हाथ से ये विशाल मार्केट छिन जाए तो आज ही वो भारत के खिलाफ भी हो जाएगा।

2) पाकिस्तान (Pakistan)

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain
Source

जहां तक मुझे लगता है पाकिस्तान के बारे में ज्यादा कुछ बताने की जरूरत नहीं है। हमारे देश का बच्चा-बच्चा पाकिस्तान के बारे में जानता है। 1948, 1965, 1971 और 1999 की जंग में हमसे मात खा चुका पाकिस्तान रोज बॉर्डर पर गोलीबारी और आतंकवादियों की सप्लाई के जरिए भारत को ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुँचाने की फिराक में रहता है। सीधे शब्दों में कहा जाए तो पाकिस्तान हमारा वो प्रत्यक्ष दुश्मन है जिससे हम दोस्ती की उम्मीद बिल्कुल नहीं कर सकते।

1) चीन (China)

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain
Source

पाकिस्तान के अलावा चीन ही एकमात्र ऐसा देश है जिससे हम युद्ध कर चुके हैं। उस युद्ध के बाद चीन भले ही हमारे साथ दोस्ती बढा रहा है लेकिन असल में ये दिखावा से ज्यादा कुछ नहीं है। यूएन में स्थायी सीट की बात हो या एन एस जी ग्रुप में शामिल करने की बात हर जगह चीन ने अपने वीटो पॉवर का दुरूपयोग करते हुए भारत का रास्ता रोका है। दोस्ती का दिखावा करने वाला चीन पीठ पीछे वार करने का कोई मौका नहीं छोड़ता है। यही कारण है कि इस वक्त वो भारत के लिए पाकिस्तान से भी ज्यादा खतरनाक है।


आपको यह जानकारी कैसी लगी कमेंट कर के जरूर बताइएगा। ऐसी हीं खबर पढते रहने के लिए हमारे न्यूजलेटर को सब्सक्राइब जरूर करें और लगातार अपडेट पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को लाइक जरूर करें।

इसे भी पढें:

  • जानिए किस देश का पासपोर्ट है सबसे ज्यादा ताकतवर और क्यों
  • दुनिया के सबसे ताकतवर राजनेता, नम्बर 1 का नाम चौकाने वाला
  • इन 7 जगहों पर कभी नहीं जा सकते आप, नम्बर 1 है सबसे रहस्यमयी जगह
  • इन 10 देशों में मिलती है सबसे ज्यादा औसत सैलरी
  • अजब-गजब: दुनिया के 6 ऐसे देश जहाँ रात नहीं होती

भारत के दुश्मन देश कौन-कौन से हैं - bhaarat ke dushman desh kaun-kaun se hain

भारत के कौन कौन से देश दोस्त है?

रूस। रूस भारत का सबसे पहला और सबसे पुराना मित्र है रूस ही एकमात्र ऐसा देश है जिस पर भारत आंख बंद कर के भी भरोसा करता है। रूस हर समय भारत का साथ देता हैं और दुनिया के किसी भी मंच पर भारत के साथ रहता हैं। इजरायल। ... .
इजरायल। इजरायल भारत का दूसरा सबसे भरोसेमंद देश हैं। No Internet connection..

भारत का सबसे बड़ा दुश्मन कौन?

भारत के सबसे बड़ा दुश्मन भारत के देश के नागरिक ही है ।.
जो हरदम आपके रास्ते में अड़चनें डाले।.
आपका हौंसला तोड़कर आपको आपके मुकाम तक जाने से रोके।.
आपको बदनाम करने की कोशिश करें।.
आपके पीछे आपकी निंदा करे।.
आपको तकलीफ में देखकर जिन्हें खुशी मिलती हो।.

चीन के दुश्मन देश कौन कौन से हैं?

इसमें भारत, वियतनाम, म्यांमार की नागरिक सरकार, इंडोनेशिया और मलेशिया शामिल हैं। इन सभी देशों के साथ चीन के सीमा और समुद्री विवाद हैं। एशिया में चीन का सबसे बड़ा दुश्मन भारत है।

संसार में सबसे बड़ा दुश्मन कौन है?

अहंकार मानव जीवन का सबसे बड़ा दुश्मन है। सबसे खतरनाक है फिर भी आप उसकी पुष्टि में लगे हो। मान की पुष्टि तुम जितनी ज्यादा करोगे उतने कमजोर होते चले जाओगे। मान इंसान के अंदर की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जाती है।