मेंढक का घर में रहना शुभ है या अशुभ - mendhak ka ghar mein rahana shubh hai ya ashubh

Home स्लाइड शो मेंढक का दिखना क्यों माना जाता है शुभ?

मेंढक का दिखना क्यों माना जाता है शुभ?

Anubhav, Jun 24, 2017, 17:44 IST 414K

आध्यात्मिक डायरी में जोड़ें।

मेंढक का घर में रहना शुभ है या अशुभ - mendhak ka ghar mein rahana shubh hai ya ashubh

1/8

1

जानवरों के शुभ संकेत

हिंदू धर्म पुराणों में कई ऐसे जानवरों का उल्लेख मिलता है जिन्हें घर पर रखना या जिनका घर के आस-पास होना शुभ माना गया है। ये ना केवल आपके लिए गुडलक लाते हैं बल्कि सुख और धन की वर्षा भी करते हैं.. इनमें कई ऐसे जानवर है जिन्हें घर पर पालतू बनाकर रखा जा सकता है। पर क्या कभी आपने मेंढक के बारे में सोचा है?

2/8

2

जानवरों के शुभ संकेत

बारिश के मौसम में घरों के आस-पास मेंढक के टर्र-टर्र की आवाज सुनाई देना आम बात है। कई बार आप लगातार इसे सुनकर परेशान भी हो जाते हैं, पर शायद आपको यह नहीं पता होगा कि मेंढक की यह आवाज आपके लिए एक शुभ संकेत है।

3/8

3

मेंढक के शुभ-अशुभ संकेत

मेंढ़क न केवल वर्षा होने का संदेश लाता है, बल्कि इसकी मौजूदगी घर में धन-समृद्धि की भी वर्षा करती है। प्राचीन समय में लोग अकाल के समय मेंढक की यही आवाज सुनने की प्रार्थना किया करते थे।

4/8

4

मेंढक के शुभ-अशुभ संकेत

फेंगशुई के अनुसार तीन टांगोवाली धातु के मेंढक को घर पर रखने से घर में दरिद्रता नहीं आती। इसी प्रकार प्रकार हिंदू धर्म में भी इसका अपना ही एक महत्व है। आइए जानते हैं किस प्रकार मेंढक आपको शुभ-अशुभ संकेत देते हैं।

5/8

5

मेंढक की आवाज शुभ होती है

ऋग्वेद में मंडूक को मांगलिक तथा शुभ माना गया है। एक वर्ष का व्रत करने वाले साधकों की भांति सुप्त मेंढक बरखा के लिए प्रसन्नतादायक आवाज करते हैं। सूखे चमड़े की भांति सरोवर में सुप्त मेंढक वृष्टि होने पर बछड़े वाली धेनु की भांति शब्द करता है।

6/8

6

मेंढक– समृद्धि का प्रतीक

मेंढक की ध्वनि को वर्षासूचक होने से धेनु यानी गाय के रम्भाने के समान मांगलिक माना गया है। इसके अतिरिक्त अतिरात्र नामक सोम यज्ञ में ऋषियों की भांति सरोवर में मेंढक की मांगलिक ध्वनि स्वीकार की गई है, जो समृद्धि के प्रतीक के रूप में मानी गई है।

7/8

7

मेंढक– धन का प्रतीक

धेनु की भांति शब्द करने वाले मेंढकों, बकरे की भांति शब्द करने वाले मेंढकों, भूरे रंग वाले (धूम्र वर्ण) मेंढकों और हरे रंग के मेंढकों से धन देने की प्रार्थना की गई है।

8/8

8

मेंढक– आयु का प्रतीक

वर्षा ऋतु में मेंढक गणों को असंख्य गौए देने वाला, सहस्र वनस्पतियों तथा आयु को बढ़ाने वाला माना गया है। अर्थात मेंढक की ध्वनि वर्षासूचक मांगलिक ध्वनि के रूप में हमेशा से मान्य रही है।

  • समग्र
  • स्पीकिंग ट्री
  • मेरी प्रोफाइल

मेंढक को घर में रहने से क्या होता है?

मेंढक का घर में आना दुनियाभर में मेंढक शुभता का प्रतीक माना जाता है। चीन में इसे समृद्धि और धन के प्रतीक चिह्न के रूप में मान्यता प्राप्त है। मेंढक के घर में आने से सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वास्तु शास्त्र में भी मेंढक धनदायक माना गया है।

मेंढक कौन से देवता की सवारी है?

मेंढक, मंगल एवं कुबेर का वाहन है।

सुबह सुबह मेंढक देखने से क्या होता है?

सुबह सुबह मेंढक देखने से क्या होता है? ऋग्वेद मे मेढक को मंडूक कहा गया हैं, मेढक को हिन्दी धर्म शास्त्रो मे शुभ माना गया हैं, कई लोग मेढक की उरती को घर मे रखते हैं। अगर सुबह सुबह आपने मेढक का सपना देखा हैं, तो इसका अर्थ हैं की जल्दी ही आपको कोई बड़ा लाभ होने वाला हैं।

मेंढक किसका रूप है?

मेंढक उभयचर वर्ग का जंतु है जो पानी तथा जमीन पर दोनों जगह रह सकता है। यह एक शीतरक्ती प्राणी है अर्थात् इसके शरीर का तापमान वातावरण के ताप के अनुसार घटता या बढ़ता रहता है।