कैसे जाने की कोई लड़का प्यार करता है? - kaise jaane kee koee ladaka pyaar karata hai?

कैसे पता करें की कोई लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं? How to know if a guy loves us or not in Hindi?

कोई लड़का जब हमे देख रहा हो, हंस रहा हो। तो क्या सच में वो हमसे प्यार करता है? शायद नहीं! इस बात को जानने के लिए आपको किसी लड़के की दिल की बात कैसे समझे पढ़ना चाहिए।

कैसे जाने की वो आपको सच में लड़का पसंद करता है या नहीं? क्या ऐसे ही सवाल आपके मन में है। तो आज Boy loves me or not in Hindi इस सवाल का उत्तर आप बारीकी से जानोगी।

मैं आपको यहाँ दोनों निशानियां बताऊंगा की लड़का आपको पसंद करता है या प्यार? पहले प्यार कैसे होता है आपको जानना चाहिए। तो चलो देर किस बात की जानिए वो निशानियां की आपसे लड़का प्यार करता है या नहीं?

कैसे पता करें की कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं?

कैसे जाने की कोई लड़का प्यार करता है? - kaise jaane kee koee ladaka pyaar karata hai?

कोई लड़का आपको पसंद करता है या नहीं? ये जानने के लिए आपको पूरी तरह उसके एक एक व्यवहार पर नज़र रखना होगा।

वो आपके सामने क्या करता है, कैसे देखता है, कैसे हँसता है? उसकी हर हरकत को आपको नोटिस करने की बाद ही पता चल पायेगा।

सच में लड़का आपमें दिलचप्सी रखता है या नहीं। अब उसके एक एक व्यवहार को नोटिस कैसे करना है।

चलिए एक एक करके बारीकी से आपको बताता हूँ। कब कहाँ आपको क्या नोटिस करना है।

1. आपको देखने की बेचैनी होना


अगर लड़का आपको सिर्फ पसंद करता है। तो वो आपको देखने की कोशिश करेगा।

लड़का आपको प्यार करता है तो वो सिर्फ देखने की कोशिश ही नहीं करेगा ! बल्कि आपको देखने के लिए बेचैन रहेगा। आपकी एक झलक पाने के लिए तड़पेगा।

पर ऐसा कम ही लड़को में देखने को मिलता है। क्योंकि शुरुआत में ही सच्चा प्यार होना हर किसी की बात नहीं है।

पर अगर आपके केस में ऐसा है की लड़के की आँखें हर जगह आपको ढूंढती हैं। तो फिर लगता है आपको Congratulation बोलना पड़ेगा।

क्योंकि सिर्फ आपको पसंद करने वाला लड़का नहीं! बल्कि आपको प्यार करने वाला लड़का मिलने वाला है।

पर अगर आप जानना चाहती हो इससे की लड़का आपसे प्यार करता है या नहीं। तो अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। ये जानने के लिए आप लड़के के दिल में छुपी बातें जाने पढ़ें।

लड़का आपको सच में पसंद करता है? ये जानने के लिए आगे के सारे तरीकों को बारीकी से जानना होगा।

2. आपके बारें में दूसरों से बातें करना और सुनना


अगर लड़का आपसे प्यार करता है तो वो आपके बारें में इधर उधर से जानकारी लेने की कोशिश करेगा।

वो आपके बारें में अपने दोस्तों से बातें करेगा। शायद उसे आपके बारें में पता भी हो ! पर फिर भी आपके बारें में ही बात करेगा

सिर्फ आपकी बात दूसरों से करेगा ही नहीं ! बल्कि आपके बारें में अगर कहीं बात हो रही होगी, तो वो सुनने की पूरी कोशिश करेगा।

हाँ एक बात और यहाँ ध्यान देने वाली है। अगर किसी मौके पर आपकी किसी भी प्रकार की कोई बुराई करता है ! तो लड़का झगड़ा करेगा या फिर वहां’से चला जायेगा।

पर जब आप उससे बात करने जाओ तो गलती मत करना, इसके लिए लड़के से बात कैसे करें की वो इम्प्रेस हो जाये पढ़ सकती हो।

इन दोनों ही स्थितियों से आप ये जान सकती हो की आपसे लड़का प्यार करता है। हो सकता है अभी तक आपके साथ ऐसा कुछ न हुआ हो ! तो आगे चलते हैं देखते हैं क्या वो तरीका आपके काम आ सकता है।

3. आपको देखकर मुस्कुराना


अगर लड़का आपको पसंद करता है तो वो आपको देखकर जरूर मुस्कुराएगा ! उसकी नज़र जब भी आपके ऊपर पड़ेगी। तो वो कई बार वो आपको देखकर मुस्कुरा सकता है।

लड़का आपको देखकर तभी मुस्कुराएगा, जब वो आपको पसंद करता हो या प्यार करता हो।

हाँ, पर कुछ केसेस में ऐसा हो सकता है। कुछ लड़के छिछोरे होते हैं। वो कई लड़कियों देखकर मुस्कुराते हैं, उन्हें लाइन मारते हैं।

आपके केस में क्या है ये साफ़ करने के लिए आगे के तरीके को पढ़ना बहुत जरुरी है। आगे जाने से पहले रोमांस कैसे करते हैं ये पढ़ना चाहिए।

4. नज़र से नज़र मिलने पर नज़र को चुराना


लड़का आपको देखता है, आपको देखकर मुस्कुराता भी है ! पर लड़का आपसे नज़रें मिलाने के बाद नज़रें चुराने की कोशिश करता है।

या लड़का आपको देख रहा था और आप अचानक से ही उसकी तरफ पलटती हो और उसे देख लेती हो।

ऐसे में अगर लड़का आपसे नज़रें चुराता है ये बेबाक हो जाता है। तो समझ जाओ की लड़का पूरी तरह आप पर फ़िदा है।

लड़का आपको पसंद करता है। चलिए आगे के निशानियों पर जिससे पता चलेगा आपको की लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं।

5. आपके आने से उसके ख़ुशी का आना


क्या आप स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, शॉपिंग, मार्केट कहीं भी जाती हो। और उस जगह पर आप कभी लड़के में ये नोटिस करती हो।

जैसे ही आप आयी लड़के का चेहरा खिल गया। लड़का अभी तक नार्मल तरीके से था ! पर जैसे आप वहां पर आयी लड़का एकदम ही खुश हो गया। और ये ख़ुशी कई बार लड़का आपको देखकर मुस्कुराते हुए दिख जाता है।

अगर ये सब आपके साथ हुआ है। तो जब कोई लड़का किसी लड़की से प्यार करता है तभी उसके साथ ये सब होता है ! मतलब, इससे साबित होता है की लड़के को आपसे प्यार है।

6. आपके सामने आते ही लड़के का बेचैन होना


ये निशानी छोटी मोटी नहीं है। लड़के के सामने आप जब भी आ जाती हो।

जब भी उससे बात करने किसी भी बहाने से और उस समय लड़के का दिमागठीक से काम नहीं करता ! कई बार तो आप पूछती कुछ और हो और वो कुछ और बोल जाता है।

अगर आपके केस में लड़का ऐसा करता हैतो मैं आपको अभी बता दूँ, लड़का आपसे प्यार करता है।

याद रखो मैं सिर्फ पसंद की नहीं बात नहीं कह रहा हूँ, इस स्थिति में लड़का आपको दिल से प्यार करता है ! कोई लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं जानने के ये एक अच्छा तरीका है।

7. हर जगह आपसे बात करने की कोशिश करना


क्या आप जानना चाहती हो की लड़के को आपमें दिलचस्पी है या नहीं? तो चलो जानते हैं इस निशानी से।

अगर आपको रास्ते में आते जाते लड़का आपको अक्सर दिखाई दे जाता है? वो किसी बहाने से आपके पास आने की कोशिश करता है?

आपको कई बार ऐसा लगता है, की आखिर जहाँ भी मैं जाऊँ वहां ये कैसे पहुंच जाता है। क्या ये कोई संजोग है?

तो मैं आपको बता दूँ, ये कोई संजोग नहीं ! ये सब लड़के ने आपको देखने के लिए, सही मौका देखकर आपसे बात करने लिए प्लान किया हुआ है।

और इतनी कोशिश इतनी मेहनत कोई लड़कातभी करता है। जब वो किसी लड़की में दिलचस्पी रखता हो।

8. कॉल/मैसेज में आपको समय देना


अगर लड़का आपको call/message करता रहता है। चाहे आप जवाब दो या कम दो फिर वो आपको मैसेज करता है।

और आप जब कोई मैसेज करती हो तो उस मैसेज का जवाब भी वो जल्दी से देता है। तो बेशक लड़का आपको पसंद करता है।

किसी के पास भी इतना समय नहींकी हरदम हर बार किसी को call/message करता रहे।

आप बात करते हैं की क्या लड़का आपको लेकर सीरियस है? क्या लड़का सच में आपसे प्यार करता है?

ये जानने के लिए आपको अच्छे से आगे के लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं की निशानियों को पढ़ना होगा।

9. सुख दुःख में साथ निभाना


जब आप खुश होती हो। या अपनी ख़ुशी लोगों को और उस लड़के को दिखाकर चलती हो।

और वो भी आपसे अच्छे से बात करता है। आपके साथ खुश रहता है। तो लड़का आपको पसंद करता है।

पर जब आपकी कोई बड़ी परेशानी में, कोई बड़े दुःख में, बड़ी मुश्किल में आपके साथ जो लड़का आपका साथ दे।

या कदम से कदम मिलकर आपके मुश्किल घड़ी में भी आपका साथ दे रहा हो। तो समझ जाओ की मिल गया आपको सच्चा प्यार करने वाला।

अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो जल्दी से उसे अपना बना लो। सच्चा प्यार हर किसी के नसीब में नहीं होता है।

10. आत्मा से प्यार करना


पहले ही मैं आपको बता दूँ, ये निशानी हर लड़के में नहीं मिलती है ! बहुत ही कम और सौभाग्यशाली लड़कियों के ज़िन्दगी में ऐसे लड़के आते हैं।

लड़का आपसे सच्चा प्यार करता है या नहीं? ये तो ऊपर के निशानियों को पढ़कर जान ली होगी ! तो ये कौन सा प्यार है? ये बात मन में आ रहा होगा न।

तो चलो जानते हैं, ये प्यार सच्चे प्यार से भी बढ़कर होता है। और उसकी कुछ ऐसी निशानियां होती हैं ! ज्यादा जानने के लिए सच्चे प्यार की पहचान क्या होती है पढ़ सकती हैं।

जो लड़का किसी लड़की के बेवजह गुस्से होने पर उसे मनाता हो। लड़की के कई गलतियों को बार बार माफ़ करता हो।

लड़की उसके बारें में कुछ भी सोचे, या लड़की किसी और के बारें में ही क्यों न सोचें ! पर लड़का फिर भी उसी लड़की से प्यार कर रहा हो।

लड़की की कोई बुराई सभी करते हो पर लड़का उसकी अच्छाई को देखता हो ! तो इससे जान लो की, लड़का उस लड़की आत्मा से सच्चा प्यार करता है।

और इस बात से तो आप समझ गयी होगी। आत्मा से प्यार करना किसे कहते हैं ! और ये चुनिन्दा भाग्यशाली लड़कियों के नसीब में ही ऐसे लड़के लिखे होते हैं।

सलाह :


कोई लड़का हमसे प्यार करता है या नहीं? How to know if a guy loves us or not in Hindi? आशा है की अब आपको इसका हल मिल गया होगा।

मैं आपको बता दूँ, आप इन सबसे सिर्फ लड़के हाव भाव, व्यवहार से उसके मन की बात जान रही हो। और मन सबका हर समय बदलता रहता है।

पर लड़के को अगर आप भी पसंद करती हो। तो इन निशानियों से उसके प्रपोज़ल को स्वीकार कर सकती हो। या खुद ही प्रपोज़ कर सकती हो।

और एक बात छोटी मोटी बुराइयां सभी में होती हैं। और उस लड़के में जो बुराइयां होंगी अगर उस बुराई से आपको कोई परेशानी नहीं। तो फिर आप उस लड़के को अपना सकती हो।

और अगर आपका दिल नहीं मान रहा है तो इंतज़ार करो अपने राजकुमार का क्या पता इससे बेस्ट आपके नसीब में हो।

किसी भी प्रकार की समस्या हो आपको हल MagicalAdvice.com पर मिलेगा। बेस्ट ऑफ़ लक 🤗

कैसे पता करें कि लड़का मुझे प्यार करता?

लड़का प्यार करता है या नही कैसे जाने?.
आपको बार-बार देखना यदि कोई लड़का आपसे प्यार करता है तो वह आपको बार-बार जरूर देखेगा। ... .
आपके आस-पास रहना ... .
नजरें चुराना ... .
जलन files करना ... .
आपको देखकर खुश हो जाना ... .
Massage का reply. ... .
आपके बार मे जानने की कोशिश करना.

कैसे पता करें कि कोई लड़का आपको पसंद करता है?

कोई आपको पसंद करता है, ये जानने के लिए सबसे पहले उसकी बॉडी लेंग्वेज के ऊपर ध्यान दें। लोग जब किसी को पसंद करते हैं, तब वो अक्सर उस इंसान को छूने की कोशिश किया करते हैं। इसलिए ध्यान दें, अगर वो इंसान भी किसी मजाक के ऊपर हँसते हुए आपकी बाँहों पर हाथ मारता है या फिर आपके कपड़ों पर अटकी हुई किसी चीज को निकाल देता है।

जब एक लड़के को सच्चा प्यार होता है तो क्या होता है?

सच्चा प्यार हो जाने के बाद लड़के बेकार की बातें करना बंद कर देते हैं. वो अपने पार्टनर के साथ बैठकर भविष्य की बातें करना पसंद करते हैं. प्यार हो जाने के बाद लड़के इस बात को किसी से छिपाना नहीं चाहते. वो अपने दोस्तों, छोटे भाई-बहनों से उस लड़की को मिलवाते हैं.

कोई लड़का आपसे प्यार कब करता है?

मजाक करते करते अगर वो आपको कभी-कभी टच करता है, तो वो आपमें दिलचस्पी दिखा रहा है और आपके करीब आना चाहता है. आपकी तरफ उसका झुकाव भी आपको हिंट दे सकता है. अगर लड़का आपको पसंद करता है, तो बात करते-करते या मजाक करते-करते वो आपकी तरफ झुकेगा या आपके कंधे पर सर रखेगा.