क क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है? - ka kya kachare ka nipataan keval sarakaar ka hee uttaradaayitv hai?

NCERT_Science_Class_6_Chapter_16

क क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है? - ka kya kachare ka nipataan keval sarakaar ka hee uttaradaayitv hai?

अभ्यास

1. निम्नलिखित के उत्तर दीजिएः

(क) लाल केंचुए किस प्रकार के कचरे को कंपोस्ट में परिवर्तित नहीं करते?

उत्तर-

लाल केंचुए जैव अनिम्नीकरणीय पदार्थों जैसे टिन, प्लास्टिक आदि को कम्पोस्ट में परिवर्तित नहीं करते हैं।

(ख) क्या आपने अपने कंपोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त किसी अन्य जीव को भी देखा है? यदि हाँ, तो उनका नाम जानने का प्रयास कीजिए। उनका चित्र भी बनाइए।

उत्तर-

कंपोस्ट-गड्ढे में लाल केंचुओं के अतिरिक्त गोजर (शतपाद), दीमक, चींटी जैसे जीव भी पाए जाते हैं।

दीमक

क क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है? - ka kya kachare ka nipataan keval sarakaar ka hee uttaradaayitv hai?

गोजर (शतपाद)

2. चर्चा कीजिएः

(क) क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही उत्तरदायित्व है?

उत्तर-

कचरे का निपटान केवल सरकार का ही नहीं बल्कि यह प्रत्येक नागरिक का उत्तरदायित्व है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने आस-पास तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे- बस स्टैण्ड, पार्क आदि स्थानों की साफ-सफाई रखनी चाहिए।

(ख) क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है?

उत्तर-

हॉं, कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है, यदि-

1. हम कचरे को दो समूहों में गीला कचरा तथा सूखा कचरा में पृथक कर दे।

2. हम सूखी पत्तियों, रसोईघर का कचरा जैसे फल तथा सब्जी के छिलके, चाय की पत्तियाँ, बचा हुआ अपशिष्ट भोजन आदि का उपयोग खाद बनाने में करें।

हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें।

खरीदारी के लिए बाज़ार जाते समय हम घर से जूट अथवा कपड़े का थैला लेकर जाएँ।

3.(क) घर में बचे हुए भोजन का आप क्या करते हैं?

उत्तर-

  1. 1. घर में बचे हुए भोजन को हम पशु-पक्षियों को खिला देते हैं।
  2. 2. बचे हुए चावल की बड़ियाँ बना देते हैं।
  3. 3. जैविक खाद बनाने में भी करते हैं।

(ख) यदि आपको एवं आपके मित्रों को किसी पार्टी में प्लास्टिक की प्लेट अथवा केले के पत्ते में खाने का विकल्प दिया जाए, तो आप किसे चुनेंगे और क्यों?

उत्तर-

प्लास्टिक की प्लेटों को आसानी से नष्ट नहीं किया जा सकता है और ये प्रदूषण का कारण भी बनते है। इसलिए हम लोग केले के पत्ते में खाना पसन्द करेंगे। केले के पत्तों को सूक्ष्म जीवों द्वारा आसानी से नष्ट किया जा सकता है।

4.(क) विभिन्न प्रकार के कागज़ के टुकड़े एकत्र कीजिए। पता कीजिए कि इनमें से किसका पुनःचक्रण किया जा सकता है?

उत्तर-

विभिन्न प्रकार के एकत्रित कागज़ के टुकड़े-

पुराने लिफ़ाफ़े, समाचारपत्र, मैगज़ीन, पुरानी नोटबुक, प्लास्टिक लेपित कागज़, चमकीले कागज़ आदि।

पुराने लिफ़ाफ़े, समाचारपत्र, मैगज़ीन, पुरानी नोटबुक आदि का आसानी से पुनःचक्रण किया जा सकता हैं

(ख) लेंस की सहायता से कागजों के उन सभी टुकड़ों का प्रेक्षण कीजिए जिन्हें आपने उपरोक्त प्रश्न के लिए एकत्र किया था। क्या आप कागज़ की नई शीट एवं पुनःचक्रित कागज़ की सामग्री में कोई अंतर देखते हैं?

उत्तर-

कागज़ की नई शीट और पुनःचक्रित कागज़ में अंतर-

कागज़ की नई शीट     पुनःचक्रित कागज़
अधिक चमकदार  कम चमकदार
चिकनी खुरदरी

5.(क) पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ एकत्र कीजिए। इनमें से प्रत्येक का किस उद्देश्य के लिए उपयोग किया था? समूहों में चर्चा कीजिए।

उत्तर-

पैकिंग में उपयोग होने वाली विभिन्न प्रकार की वस्तुएँ तथा उनका उपयोग करने का उद्देश्य-

कार्टून (गत्ता) तथा थर्माकोल-

टेलीविजन, मोबाइल, खिलौने, अण्डे, मिट्टी के बर्तन आदि को बाहरी आघातों से सुरक्षा के लिए।

प्लास्टिक लेपित कागज़-

चाकलेट, गुटका, बिस्कुट आदि को सूक्ष्म जीवों, प्रकाश आदि से बचाव के लिए।

प्लास्टिक-

टेलीविजन, मोबाइल, नमकीन, चाकलेट, तेल, बिस्कुट, फल आदि को नमी, सूक्ष्म जीवों, प्रकाश आदि से बचाव के लिए।

(ख) एक ऐेसा उदाहरण दीजिए जिसमें पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती थी।

उत्तर-

खरीदारी के लिए बाज़ार जाते समय हम घर से कपड़े या जूट का थैला लेकर जाएँ तो पैकेजिंग की मात्रा कम की जा सकती है।

(ग) पैकेजिंग से कचरे की मात्रा किस प्रकार बढ़ जाती है, इस विषय पर एक कहानी लिखिए।

उत्तर-

विद्यार्थी स्वयं करें।

6. क्या आपके विचार में रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है?

उत्तर-

रासायनिक उर्वरक से मृदा प्रदूषण बढ़ता है जबकि कंपोस्ट मृदा प्रदूषण नहीं बढ़ाते। कंपोस्ट से मृदा की उर्वरा शक्ति बनी रहती है। इसलिए मेरे विचार से रासायनिक उर्वरक के स्थान पर अपेक्षाकृत कंपोस्ट का उपयोग उत्तम होता है।

The above mentioned questions & Answers are based on NCERT Class 6 Science (Vigyan)  book Chapter 16 कचरा-संग्रहण एवं निपटान. Get NCERT Class 6 Science book and solutions Chapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान). Download free PDF of NCERT Class 6 ScienceChapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान). Get Questions & Answer of NCERT Class 6 Science Chapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान) in Hindi & English. Download NCERT Science (Vigyan) Class 6 Book & solutions Chapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान) in Hindi. Looking for complete NCERT solution of Chapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान), NCERT solution Class 6 Science (Vigyan) Chapter 16 Kachra sangran evam niptan (कचरा-संग्रहण एवं निपटान) free PDF download here.

क्या कचरे का निपटान केवल सरकार का ही दायित्व है?

Solution : नहीं, कचरे के उचित निपटान का उत्तरदायित्व जितना सरकार का है उतना ही आम नागरिक का भी। दोनों में अंतर इतना ही है कि आम नागरिक के पास साधनों और तकनीक की कमी हो सकती है जो सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

कचरे का निपटान कैसे किया जाता है?

इसके लिए जमीन पर एक गड्ढ़ा खोदा जाता है। इस गड्ढ़े की तली में एक जाली या रेत की एक परत बिछाई जाती है। उसके बाद कचरे की परतें बिछाई जाती हैं। लगभग दो महीने के बाद, कचरा मिट्टी जैसे पदार्थ में बदल जाता है, जिसे कम्पोस्ट कहते हैं।

क्या कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है?

जी हाँ, कचरे के निपटान से संबंधित समस्याओं को कम करना संभव है। हम प्लास्टिक की थैलियों का कम से कम उपयोग करें। जहाँ भी संभव हो बिना किन्हीं दुष्प्रभावों के हम इन थैलियों का पुनः उपयोग करें। दुकानदारों से कागज़ के थैले उपयोग करने का आग्रह करें।

क्या कचरे के निपटान से संबंधित?

उत्तर: कचरे के निपटान का उत्तरदायित्व सरकार के अलावा आम आदमी का भी है। आम आदमी को भी इसमें सहयोग करना चाहिए। सार्वजनिक स्थान पर कहीं पर भी कचरा नहीं फेकना चाहिए। जब भी कूड़ा फेंके तो कूड़ेदान में ही फेंके।