हमें कैसे दुनिया के शुरू का हाल मालूम हो सकता है? - hamen kaise duniya ke shuroo ka haal maaloom ho sakata hai?

शुरू का इतिहास कैसे लिखा गया?

अपने पहले पत्र में मैंने तुम्हें बताया था कि हमें संसार की किताब से ही दुनिया के शुरू का हाल मालूम हो सकता है। इस किताब में चट्टान, पहाड़, घाटियाँ, नदियाँ, समुद्र, ज्वालामुखी और हर एक चीज, जो हम अपने चारों तरफ देखते हैं, शामिल है। यह किताब हमेशा हमारे सामने खुली रहती है।

धरती की कहानी जानने के लिए हमें क्या क्या गौर से देखना होगा?

ये पहाड़, समुद्र, सितारे, नदियाँ, जंगल, जानवरों की पुरानी हड्डियाँ और इसी तरह की और भी कितनी ही चीजें हैं, जिनसे हमें दुनिया का पुराना हाल मालूम हो सकता है। से, जो हमारे चारों तरफ़ हैं, हमें और कितनी बातें मालूम हो सकती हैं !

छोटा सा कंकड़ लुढ़कते हुए अंत में क्या बन जाता है?

रोड़ा दरिया में लुढ़कते-लुढ़कते छोटा होता जाता है और अंत में रेत का कण बन जाता है।

जानदार चीज कहाँ नहीं थी?

उत्तर:- लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारी धरती बहुत गर्म थी और उस पर कोई जानदार चीज नहीं रह सकती थी। इसी कारण उस समय धरती पर मनुष्यों का अस्तित्व नहीं था।