सबसे अच्छा इंजीनियरिंग कोर्स कौन सा है - sabase achchha injeeniyaring kors kaun sa hai

Divyansh Raghuwanshi | Updated: मई 31, 2021 20:55 IST

बारहवी के बाद अक्सर सभी सोचते हैं, क्या करें, किस लाइन में जाएं जिससे हमारा भविष्य अच्छा हो जिससे आय के साधन भी अच्छे हो। इससे आपका भविष्य सुनहरा बन सकता है। इंजीनियरिंग करने के लिए सबसे पहले आपको 11th और 12th में मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायो, कंप्यूटर साइंस लेना होगा। इस लेख में आपको भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स के बारे में जानकारी दी गई है। कोई भी कोर्स करने से पहले हमें यह पता होना जरूरी है कि इसका मतलब क्या है। चलिए जानते हैं भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स (Best Engineering Course in India in Hindi) के बारे में सारी जानकारी।

  • इंजीनियरिंग क्या है | Engineering in Hindi
  • भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स | Best Engineering Courses in India
  • भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स के लिए टॉप 10 कॉलेज | Top 10 Engineering Colleges in India

इंजीनियरिंग क्या है | Engineering in Hindi

इंजीनियरिंग एक डिग्री है, जो 12वीं के बाद की जाती है। इंजीनियरिंग का काम विभिन्न प्रकार के प्रोडक्ट का उत्पादन करना होता है और इसके साथ-साथ इन प्रोडक्ट का मूल्यांकन करना भी इंजीनियर का काम होता है। इन प्रोडक्ट के बारे में जांच करना, इनके स्थापना, परीक्षण, मूल्यांकन सभी कुछ इंजीनियरिंग के अंतर्गत आते हैं। इसके अलावा इंजीनियरिंग के अंतर्गत मशीनों को बनाना, उनको अच्छे से डिजाइन करना, मशीनों का रखरखाव आता है।

फिर आप जिस भी विषय में रुचि रखते हो उससे आप पोस्ट ग्रेजुएशन कर सकते हैं। पोस्ट ग्रेजुएशन के बाद आप इंजीनियर कहलाएंगे यदि आप चाहते हैं कि आपको किसी भी विषय में रिसर्च करनी है तो आप ” पीएचडी “भी कर सकते हैं। भारत में इंजीनियरिंग के लिए कई कोर्स मौजूद हैं जिनमें से कुछ नाम है –

  • फिजिक्स इंजीनियरिंग
  • केमिस्ट्री इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • बायोटेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग
  • आईटी इंजीनियरिंग
  • इंफॉर्मेटिक्स इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • पैट्रोलियम इंजीनियरिंग

इंजीनियरिंग क्या है ?विवरण पढ़ें।

भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स | Best Engineering Courses in India

कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग

आजकल 21वीं सदी में हर एक काम कंप्यूटर से होने लगा है। इसके लिए आप कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग कर सकते हैं। यह आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा कंप्यूटर आज हर जगह काम आता है। घरों में, अस्पतालों में, बैंकों में, स्कूलों में, हर जगह कंप्यूटर का उपयोग होता है। यदि आपको छोटा सा छोटा कार्य कराना है तो आजकल कंप्यूटर से होता है। यह सॉफ्टवेयर फील्ड में आता है और इसमें प्रोग्रामिंग, सॉफ्टवेयर स्किल्स और प्रोजेक्ट मैनेजमेंट जैसी चीजें सिखाई जाती है। यह भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स कहा जा सकता है।

यदि आप कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा विकल्प होगा। कंप्यूटर टेक्नोलॉजी में आज भी बहुत स्कोप है तथा आने वाले भविष्य में भी बहुत स्कोप रहेगा क्योंकि टेक्नोलॉजी इतनी आगे बढ़ती जा रही है कि जिससे कंप्यूटर का दिन प्रतिदिन काम बढ़ता ही जा रहा है।

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भी काफी पसंद किया जाता है। आजकल हर जगह पर इंजीनियरिंग किए हुए लोग जरूर मिलेंगे। आपको आप अपने घर में ले लीजिए घर में भी इंजीनियरिंग होंगे। इंडस्ट्री में कई जगह इलेक्ट्रिकल इंजीनियर काम आते हैं जिसमें उनका काम किसी इलेक्ट्रिकल सिस्टम का डिजाइन बनाना और उससे जुड़ी चीजों को हल करना शामिल है। यदि आप इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए बहुत अच्छा है।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग

मैकेनिकल इंजीनियरिंग भी भारत के टॉप इंजीनियरिंग कोर्स में बेशुमार है। मशीनों में जो इंटरेस्ट रखते हैं या जिन लोगों को मशीनों को जोड़ना, खोलना, बनाना, नई-नई मशीनों को लॉन्च करना पसंद होता है, वह मैकेनिकल इंजीनियरिंग कर सकते हैं। इस कोर्स में मशीनों का शुरू से लेकर अंत तक पूरा नॉलेज दिया जाता है। छोटी से छोटी तथा बड़ी से बड़ी चीजें आपको सिखाई जाती हैं। मैकेनिकल इंजीनियर भी लोगों को काफी पसंद आता है क्योंकि आजकल नई टेक्नोलॉजी में हर चीज में मशीनों का उपयोग होता ही है।

सिविल इंजीनियरिंग

सिविल इंजीनियरिंग में किसी नई चीज का निर्माण करना जैसे रोड का निर्माण करना, अस्पताल बनाना, चर्च बनाना, गुरुद्वारे बनाना, या किसी भी इंफ्रास्ट्रक्चर को बनाना और इसकी डिजाइनिंग और प्लानिंग सिखाई जाती है। यह बनाने में सिविल इंजीनियर का पूरा योगदान रहता है। इनका सारा कार्य सिविल इंजीनियर ही करता है। नींव रखने से लेकर बिल्डिंग खड़ी होने तक की जिम्मेदारी सिविल इंजीनियर की है। सिविल इंजीनियर का कोर्स करना होता है जिससे आप इंजीनियर बन सकते हैं।

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग 

पेट्रोलियम इंजीनियरिंग के बारे में बहुत कम लोगों को पता रहता है। पेट्रोलियम इंजीनियरिंग भी एक बहुत अच्छा कोर्स है। इसका कार्य होता है जमीन के अंदर से पेट्रोल को निकालना तथा उसको सुरक्षित टैंकों में रखना। इस कोर्स में पेट्रोल को सुरक्षित रखने के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। यदि आपको रुचि है, तो पेट्रोलियम इंजीनियरिंग आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इसके अलावा इंजीनियरिंग के और बहुत सारे भी कोर्स होते हैं जैसे:-

  • कृषि इंजीनियरिंग
  • साउंड इंजीनियरिंग
  • फोटोनिक्स इंजीनियरिंग
  • हाइड्रोलिक इंजीनियरिंग
  • जेनेटिक इंजीनियरिंग
  • एनर्जी इंजीनियरिंग

भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स के लिए टॉप 10 कॉलेज | Top 10 Engineering Colleges in India

  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, खरगपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बॉम्बे
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कानपुर
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रुड़की
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, गुवाहाटी
  • बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, पिलानी
  • दिल्ली टेक्नोलोजी यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  • इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी इंदौर

इंजीनियरिंग आपके अच्छे भविष्य के बहुत अच्छा विकल्प हैं जो हमारा उज्जवल भविष्य बनाता है। आप भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स (Best Engineering Course in India in Hindi) करके आप अपना भविष्य उज्जवल बना सकते हैं। इंजीनियरिंग एक बहुत अच्छा करियर विकल्प है। भारत में एक अच्छे इंजीनियर की डिमांड रहती है। इंजीनियरिंग आपके करियर को बहुत अच्छा बना सकता है इसलिए आप चाहे तो इंजीनियरिंग कर सकते हैं और इसमें अपना करियर बना सकते हैं। ऐसे ही आर्टिकल को पढ़ने के लिए टेस्टबुक से जुड़े रहे। आप हमारा टेस्टबुक ऐप भी डाउनलोड कर सकते है, अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो यह ऐप आपके लिए काफी लाभदायक रहेगा। इस ऐप में आपको प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए टेस्ट सीरीज, मॉक टेस्ट, पीडीएफ पिछले साल के प्रश्न पत्र सभी कुछ प्रदान किया जाएगा।

इसके अलावा आप अन्य करियर ऑप्शन के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं :

  • 0

   

सबसे अच्छा इंजीनियर कोर्स कौन सा है?

भारत में बेस्ट इंजीनियरिंग कोर्स | Best Engineering Courses in India.
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग आजकल 21वीं सदी में हर एक काम कंप्यूटर से होने लगा है। ... .
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग भी काफी पसंद किया जाता है। ... .
मैकेनिकल इंजीनियरिंग ... .
सिविल इंजीनियरिंग ... .
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग.

इंजीनियरिंग करने के लिए कौन सी ब्रांच सबसे अच्छी है?

इंजीनियरिंग की फील्ड जैसे सिविल, इलेक्ट्रानिक्स इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर, इलेक्ट्रिकल, न्यूक्लियर, पेट्रोलियम, एग्रीकल्चर, ऑटोमोबाइल, एयरोस्पेस, मैकेनिकल, माइनिंग, फायर इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसी शाखाएं तो पहले ही काफी पॉपुलर हैं, इसके अलावा और भी विकल्प धीरे-धीरे उभर रहे हैं।

इंजीनियरिंग में सबसे आगे कौन सा देश है?

छात्रों की भारी संख्या के बावजूद, कनाडा में सर्वश्रेष्ठ इंजीनियरिंग विश्वविद्यालयों ने अपने मानकों को बनाए रखा है। यदि आप इंजीनियरिंग कोर्सेज के लिए बेस्ट देश में अध्ययन करना चाहते हैं तो कनाडा सबसे सस्ते और अच्छे विकल्पों में से एक है।

इंजीनियर कितने प्रकार का होता है?

इंजीनियर कितने प्रकार के होते हैं? (what are the types of engineers?).
केमिकल इंजीनियर.
सिविल इंजीनियर.
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग.
इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग.
कंप्यूटर साइंस.
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग.