हो सकता है वह आया हो कौन सा काल है? - ho sakata hai vah aaya ho kaun sa kaal hai?

काल

Qwerty Library

हो सकता है वह आया हो कौन सा काल है? - ho sakata hai vah aaya ho kaun sa kaal hai?



TopicQuizzes

  • क्रिया के होने या करने के समय को काल कहते हैं।
  • इसके तीन भेद है -


1. वर्तमान काल2. भूत काल3. भविष्य कालI. सामान्य वर्तमान कालI. सामान्य भूत कालI. सामान्य भविष्य कालII. पूर्ण वर्तमान कालII. आसन्न भूत कालII. संभाव्य भविष्य कालIII. अपूर्ण वर्तमान कालIII. पूर्ण भूत कालIII. हेतु हेतु मद भविष्य कालIV. संदिग्ध वर्तमान कालIV. अपूर्ण भूत कालV. संभाव्य वर्तमान कालV. संदिग्ध भूत कालVI. हेतु हेतु मद भूत काल


1. वर्तमान काल

  1. सामान्य वर्तमान काल - क्रिया के जिस रूप से कार्य का वर्तमान समय में होना पाया जाये, किन्तु किसी निश्चित समय का बोध न हो उसे सामान्य वर्तमान काल कहते हैं जैसे:-
    ● मैं खेलता हूँ।,
    ● वह पढ़ता है।,
    ● मैं जाता हूँ।,
    ● वह जाती है।
  2. पूर्ण वर्तमान काल - जिस क्रिया के होने या करने की पूर्णता का बोध वर्तमान काल में हो उसे पूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। जैसे:-
    ● उसने खाना खाया है।,
    ● मोहन ने पढ़ा है।
  3. अपूर्ण (तात्कालीन) वर्तमान काल - क्रिया का वह रूप जिससे कार्य के हाने या करने की निन्तरता वर्तमान समय में मालूम हो। (कार्य समाप्त नहीं हुआ हो) उसे तात्कालीन वर्तमान काल या अपूर्ण वर्तमान काल कहते हैं। इसमें क्रिया का वर्तमान काल में लगातार होते रहने का बोध होता है। जैसे:-
    ● मैं जा रहा हूँ।,
    ● वह खेल रही है।,
    ● राम पढ़ रहा है।
  4. संदिग्ध वर्तमान काल - जिस क्रिया से कार्य होने या करने में संदेह प्रकट हो, उसे संदिग्ध वर्तमान काल कहते हैं। जैसे:-
    ● राम पढ़ता होगा।,
    ● सीता खाती होगी।,
    ● वह खेलता होगा।
  5. संभाव्य वर्तमान काल - जिस क्रिया से कार्य के होने या करने की सम्भावना का बोध हो, उसे सम्भाव्य वर्तमान काल कहते हैं। जैसे:-
    ● देखो, घर पर वह आया होगा।,
    ● रमा बाजार गयी होगी।

2. भूत काल

  1. सामान्य भूत काल - जिससे क्रिया के व्यापार की बीते हुए समय में समाप्त होने की सामान्य सूचना मिलती है। उसे सामान्य भूत काल कहते हैं। जैसे:-
    ● मोहन गया।,
    ● मैं खेला।,
    ● वह पढ़ा।
  2. आसन्न भूत काल - क्रिया के जिस रूप् से यह ज्ञात हो कि कार्य अभी-अभी सम्पन्न हुआ है। उसे आसन्न भूतकाल कहते हैं। अतः यहाँ क्रिया के व्यापार की समाप्ति की निकटता स्पष्ट होती हो। जैसे:-
    ● राम अभी आया है।,
    ● अभी-अभी राधा सो गयी है।,
    ● मैं खेल चुका हूँ।,
  3. पूर्ण भूत काल - क्रिया के जिस रूप से यह पता चले की कार्य समाप्त हुए काफी समय हो चुका है। उसे पूर्ण भूत काल कहते हैं। (क्रिया के व्यापार की पूर्ण समाप्ती का बोध) जैसे:-
    ● उसने पढ़ा था।,
    ● वह मेरे यहाँ आया था।,
    ● राम खेल चुका था।
  4. अपूर्ण भूत काल - जिससे क्रिया के व्यापार की समाप्ती की अपूर्णता प्रकट हो उसे अपूर्ण भूतकाल कहते हैं। जैसे:-
    ● राम खेल रहा था।,
    ● वह सो रही थी।
  5. संदिग्ध भूत काल - क्रिया के जिस रूप से यह संदेह प्रकट हो कि कार्य भूत काल में पूर्ण हुआ है या नहीं उसे संदिग्ध भूतकाल कहते हैं। जैसे:-
    ● वह खेला होगा।,
    ● शायद तुमने देखा होगा।,
    ● आपने कहा होगा।
  6. हेतुहेतुमद भूत काल - क्रिया के जिस रूप से यह ज्ञात होता है कि कोई कार्य भूतकाल में सम्पन्न हो सकता था। लेकिन वह नहीं हुआ, उसे हेतुहेतुमद भूत काल कहते हैं। जैसे:-
    ● वह पढ़ता तो उत्तीर्ण हो जाता।,
    ● पुस्तक मिल जाती तो मैं पढ़ लेता।,
    ● यदि वह आता तो मैं भी आता।

3. भविष्य काल

  1. सामान्य भविष्य काल - क्रिया के जिस व्यापार से काम का आने वाले समय में होने या करने की सूचना मिले उसे सामान्य भविष्य काल कहते हैं। जैसे:-
    ● राम पुस्तक पढ़ेगा।,
    ● मैं खेलूंगा।,
    ● कल, मैं जयपुर जा रहा हूँ।
  2. संभाव्य भविष्य काल - क्रिया के जिस रूप से आगे आने वाले समय में कार्य के हाने की सम्भावना प्रकट हो उसे संभाव्य भविष्य काल कहा जाता है। जैसे:-
    ● लगता है, वह चला जायेगा।,
    ● शायद वह कल आये।

विशेष - संभाव्य भविष्य काल से अनुमान, अनुमति, इच्छा, अशीश, विधि या आदेश जैसे भावों का बोध होता है।

  1. अनुमान - सम्भव है वह वहाँ अभी तक नहीं होगा।
  2. अनुमति - अब, मैं यहाँ से जाऊ।
  3. इच्छा - भगवान, सबकी रक्षा करें।
  4. आशीश - युग-युग जीवो।
  5. विधि या आदेश - तुम कल मेरे घर पर आना।


  1. हेतुहेतुमद भविष्य काल - जिससे क्रिया का होना किसी कारण पर निर्भर करता है। उसे हेतुहेतुमद भविष्य काल कहा जाता है। जैसे:-
    ● हम अच्छी मेहनत करें तो सफल हो सकते हैं।



Other Hindi Topics

  1. हिन्दी वर्णमाला
  2. हिन्दी शब्दावली
  3. संज्ञा
  4. सर्वनाम
  5. विशेषण
  6. क्रिया
  7. काल
  8. अव्यय
  9. वाक्य रचना
  10. उपसर्ग
  11. प्रत्यय
  12. संधि
  13. समास
  14. अलंकार
  15. विलोम शब्द
  16. पर्यायवाची शब्द
  17. एकार्थक शब्द
  18. लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे
  19. कार्यालयी पत्र

hindigrammar

  • Twitter
  • Telegram
  • Pinterest
  • Linkedin
  • Tumblr
  • Line
  • Email
  • Copy link

हो सकता है वह आया हो कौन सा वाक्य है?

सही उत्तर सम्भाव्य वर्तमान होगा। 'हो सकता है वह आया हो' - वाक्य में सम्भावना जताई जा रही है कि शायद वो आया हो

वह आया कौन सा काल है?

भूतकाल – जिसे क्रिया के कार्य की समाप्ति का बोध हो, उसे भूतकाल की क्रिया कहते हैं. जैसे – वह आया था. सीता गयी. उसने खाना खाया था.

सीता स्कूल गई है कौन सा काल है?

Detailed Solution. दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर विकल्प 1 'आसन्न भूतकाल' है।

हमें स्वराज मिल गया वाक्य में कौन सा काल है?

Detailed Solution. दिए गए विकल्पों में सही उत्तर विकल्प 1 'सामान्य भूतकाल' है।