घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    ग्रह दशा में सुधार लाते हैं जानवर

    आपने देखा होगा कि गांव और कस्‍बों में लोग गाय, भैंस, बकरी और मुर्गी पालते हैं। वहीं शहरों में लोग अपने शौक के कारण, कुत्‍ता, बिल्‍ली, खरगोश और मछलियां पालते हैं। वहीं विदेश में तो कुछ दिलेर लोग शेर, चीता और मगरमच्‍छ भी पालते हैं। वास्‍तु और ज्‍योतिष के अनुसार, इनमें से कुछ जीवों को घर में पालना अनलकी माना जाता है तो वहीं कुछ पशु-पक्षी ऐसे भी होते हैं जिनको पालने से घर में खुशहाली आती है। ज्‍योतिष में बताया गया है कि किसी भी व्‍यक्ति को अपने ग्रह और नक्षत्र के अनुसार ही जानवर को पालना चाहिए। इससे वह जानवर उनके लिए लकी साबित होता है और घर में धन समृद्धि बनी रहती है। ऐसे जानवर आपके जीवन पर आने वाले संकट भी टालते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये लकी जानवर…

    अक्टूबर महीने का राशिफल : देखें यह महीना किन-किन राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    कुत्‍ता

    हिंदू धर्म की मान्‍यताओं के अनुसार, कुत्‍ते को भैरवजी का सेवक माना जाता है। कुत्‍ते को पालने से भैरव बाबा आपके परिवार पर आने वाले सभी संकटों को दूर करते हैं। इससे आपके घर में धन का आगमन होता है और लक्ष्‍मीजी का वास सदैव बना रहता है। इसके साथ ही ज्‍योतिष में यह भी बताया गया है कि कुत्‍ते को पालने से किसी व्‍यक्ति के अशुभ ग्रह भी शुभ ग्रह में तब्‍दील हो जाते हैं। यदि किसी वजह से आप कुत्‍ता पालने में सक्षम नहीं हैं या फिर आपके घर में जगह का अभाव है तो आप रोजाना कुत्‍ते को एक रोटी जरूर खिलाएं। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति में भी धीरे-धीरे सुधार होने लगता है।

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    मछली

    फेंगशुई और वास्‍तु दोनों में मछली को बेहद शुभ माना गया है। वहीं भगवान विष्‍णु के मत्‍स्‍यावतार के कारण भी मछली का धार्मिक महत्‍व काफी अधिक है। घर में मछलियों को रखने से दरिद्रता दूर होती है और पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है। घर में सुख शांति बन रहती है। माना जाता है कि मछलियां घर में हों तो ये घर पर आए किसी भी प्रकार के संकट को अपने ऊपर ले लेती हैं। अक्‍वेरियम में गोल्‍ड फिश को रखना सबसे शुभ माना जाता है। सुनहरे रंग की मछली घर में रखने से किसी भी प्रकार का संकट नहीं आता। अगर आप अक्‍वेरियम रखते हैं तो उसमें एक काली मछली भी जरूर रखें। माना जाता है कि इससे आपका घर बुरी नजर से बचा रहता है।

    अक्‍टूबर मास के प्रमुख व्रत-त्‍योहार के बारे में यहां जानें, देखें नवरात्र से लेकर शरद पूर्णिमा तक कब क्‍या ?

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    खरगोश

    खरगोश देखने में जितना सुंदर और प्‍यारा लगता है, उतना ही शुभ भी माना जाता है। इसको घर में रखने से आपको गुडलक मिलता है और घर में शुद्धता आती है। इसके साथ ही घर नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इसके अलावा वास्‍तु में भी खरगोश को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इसके अलावा खरगोश को पालने से आपके बच्‍चे भी खुश रहते हैं और उन्‍हें किसी की नजर नहीं लगती।

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    कछुआ

    हिंदू धर्म में कछुए को दशावतारों में से एक माना गया है। जो लक्ष्‍मी माता का प्रतिनिधित्‍व करता है। घर में कछुए को पालने से आपके बिगड़े कार्य बनने लगते हैं। आपको अपने लक्ष्‍य को प्राप्‍त करने में सफलता मिलती है। वास्‍तु में भी कछुए को गुडलक का चिह्न माना जाता है। यदि कछुआ पालना आपके घर में संभव न हो तो आप तांबे या फिर चांदी का कछुआ भी अपने घर में रख सकते हैं। इससे आपके घर में वैभव और ऐश्‍वर्य भी बढ़ता है।

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    मेंढक

    मेंढक को भी वास्‍तु और ज्‍योतिष में बेहद लकी माना जाता है। ऐसा बताया जाता है कि मेंढक को घर में पालने से बीमारियां आपसे कोसों दूर रहती हैं। यदि आप किसी वजह से अपने घर में मेंढक नहीं पाल सकते तो पीतल का स्‍टेच्‍यू मेंढक या फिर कांच का मेंढक भी अपने घर में रखकर इसकी शुभता प्राप्‍त कर सकते हैं। इससे भी आपके घर में सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होता है। आपका भाग्‍योदय होता है और रोजाना घर से जाते वक्‍त मेंढक को देखने से आपके कार्य बिना किसी बाधा के पूरे होते हैं।

    शनि अपनी ही राशि में हो रहे हैं मार्गी, इन उपायों शनि रहेंगे मेहरबान

  • घर में खरगोश पालने से क्या क्या होता है? - ghar mein kharagosh paalane se kya kya hota hai?

    घोड़ा

    ज्‍योतिष और वास्‍तु में घोड़े को भी बेहद शुभ और लकी माना जाता है। आम तौर पर सभी लोग घर में घोड़े को नहीं पाल पाते हैं, इसलिए घर में घोड़े की पेंटिंग और स्‍टेच्‍यू रखने की परंपरा है। घोड़े को बहुत ही परिश्रमी और समझदार जानवर माना जाता है। घर में घोड़े की फोटो और स्‍टेच्‍यू होने से आपके ग्रहों पर भी शुभ प्रभाव पड़ता है। घर में घोडे़ का स्‍टेच्‍यू या शोपीस होने से आपके अपने लक्ष्‍य में भी सफलता प्राप्‍त होती है।

खरगोश घर में रखने से क्या लाभ होता है?

खरगोश देखने में जितना सुंदर और प्‍यारा लगता है, उतना ही शुभ भी माना जाता है। इसको घर में रखने से आपको गुडलक मिलता है और घर में शुद्धता आती है। इसके साथ ही घर नकारात्‍मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार बढ़ जाता है। इसके अलावा वास्‍तु में भी खरगोश को सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

सफेद खरगोश पालने से क्या लाभ होता है?

वहीं अगर आप सफेद रंग का खरगोश पालते हैं तो इससे घर में सुख-समृद्धि आती हैखरगोश एक ऐसा जानवर है जो आपके घर में आने वाली विपदाओं को भाप लेता है। जैसे कि आपके घर में अचानक कोई खरगोश बीमार पड़ जाए या फिर वो अचानक मर जाए तो हमें यह समझना चाहिए कि हमारे घर में कोई संकट आने वाला था।

खरगोश कौन से भगवान की सवारी है?

खरगोश को बनना था भगवान शंकर का वाहन || Hindu Mythological Story lok katha खरगोश और भगवान शिव - YouTube.

खरगोश पालने से क्या नुकसान होता है?

आइए जानते हैं खरगोश पालने के फायदे (khargosh palan ke fayde) के बारे में ।.
यह आपके घर के पौधों को खराब कर सकते हैं.
‌‌‌2.सफाई की समस्या.
‌‌‌3.शिकारी पशुओं का डर.
‌‌‌4.खरगोश के बीमारियों की समस्याएं.
बीमारी से खरगोश पालन बिजनेस मे घाटा.
‌‌‌6.स्थान की आवश्यकता.
‌‌‌7.प्रशिक्षण की आवश्यकता.