ज्यादातर घरों में लोग सुबह उठकर सबसे पहले एक गिलास पानी पीते हैं और उसके बाद कोई दूसरा काम करते हैं. हालांकि अपनी इस अच्छी आदत के कई फायदे वे जानते भी नहीं होते. अगर आप भी इस आदत का पालन करते हैं तो आपको बता दें कि सुबह खाली पेट पानी पीने से कई तरह की बीमारियों पर काबू पाया जा सकता है. Show
खाली पेट पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है. वैसे तो एक शख्स को सुबह उठकर लगभग 4 से 5 गिलास पानी पीना चाहिए लेकिन आप इस आदत को डालने की सोच रहे हैं तो शुरुआत एक या दो गिलास से कर सकते हैं. जानिए क्यों पीना चाहिए सुबह उठकर पानी : 1. सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ निकल जाते हैं, जिससे खून साफ हो जाता है. खून साफ हो जाने से त्वचा पर भी चमक आती है. 2. सुबह उठकर पानी पीने से नई कोशिकाओं का निर्माण होता है. इसके अलावा मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं. 3. सुबह उठकर पानी पीने से मेटाबॉलिज्म सक्रिय हो जाता है. अगर आप वजन घटाना चाह रहे हैं तो जितना जल्दी हो सके सुबह उठकर खाली पेट पानी पीना शुरू कर दीजिए. 4. जो लोग सुबह उठकर खाली पेट पानी पीते हैं उन्हें कब्ज की शिकायत नहीं होती. सुबह पेट साफ होने की वजह से ऐसे लोग जो कुछ भी खाते हैं उसका उनके शरीर को पूरा फायदा मिलता है. कब्ज की वजह से होने वाले अन्य रोग भी नहीं होते. इसमें कोई शक नही कि पानी हमारे लिए खाना खाने जितना ही जरूरी है। हमारे शरीर के कुल वजन का दो तिहाई हिस्सा पानी ही होता है। इसके द्वारा हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते हैं। साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक तत्व भी इसके द्बारा आसानी से बाहर निकल जाते हैं। नियमित रूप से पानी पीकर हम शरीर का वजन बढ़ने से रोक सकते हैं साथ ही और कई बीमारियों से भी बच सकते हैं। लेकिन अगर आप त्वचा की चमक बढ़ाना चाहते हैं साथ ही लंबे समय से चले आ रहे कब्ज की समस्या से छुटकारा पाने का आसान तरीका ढूंढ रहे हैं तो सुबह-सुबह खाली पेट पानी पीना है इसके लिए बेहद फायदेमंद। 1. सुबह उठते ही सबसे पहले खाली पेट पानी पीने से शरीर में मौजूद विषैले पदार्थ बहुत ही आसानी से बाहर निकल जाते हैं। खून साफ हो जाता है जिससे सबसे पहला असर आपको अपने चेहरे पर देखने को मिलता है। एक अलग ही चमक और रौनक नजर आती है। 2. कब्ज से परेशान हैं तो सुबह उठते ही खाली पेट कम से कम दो से तीन ग्लास पानी पीने की आदत डालें। कुछ हफ्तों तक इसे जरूर फॉलो करें जिसका फायदा आपको महसूस होने लगेगा। पेट साफ होने के बाद आप जो कुछ भी खाते है उसका पूरा फायदा शरीर को पहुंचता है। साथ ही कब्ज दूर होने से अन्य दूसरी गंभीर बीमारियों से भी बचा जा सकता है। लिवर ट्रांसप्लांट से कैसे मिलती है नई जिंदगी! यह भी पढ़ें3. अगर आप वजन जल्द घटाना चाह रहे हैं तो सुबह उठकर पानी पीने की आदत डालें। इससे मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है जो वजन घटाने और मोटापा कम करने में बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 4. सुबह उठकर पानी पीने से मासिक धर्म, पेशाब, गले और किडनी से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। 5. सुबह उठकर पानी पीने से शरीर में नई कोशिकाओं बनती हैं। मांसपेशियों में किसी प्रकार का दर्द है तो दूर होता है साथ ही वो मजबूत होती हैं। प्रीति सोनी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के लिए हम दवाओं का सेवन करते हैं,और कई उपाय आजमाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि बहुत सी स्वास्थ्य समस्याओं का समाधान केवल पानी में छुपा हुआ है। सिर्फ पानी पीकर आप खुद को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रख सकते हैं। जानिए पानी पीने के यह 10 फायदे- 1 विषैले तत्व करे बाहर - भरपूर मात्रा में पानी पीने से, शरीर में मौजूद हानिकारक एवं विषैले तत्व पसीने व मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकल जाते हैं। जिससे विषाणुओं से बचाव होता है, बीमारियां नहीं होती। सुबह के वक्त खाली पेट पानी पीने से शरीर की बेहतर सफाई होती है। खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं? खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं? खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं? खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है? शरीर की कई गंभीर बीमारियों की एक वजह पेट साफ न होना है। बदलती जीवनशैली में यह समस्या आम है और इससे हर उम्र के लोग प्रभावित हो सकते हैं। गलत खान-पान, पानी की कमी, भोजन के समय में बदलाव आदि इसके सबसे अहम कारण हैं। वहीं, पेट ठीक से साफ न होने के कारण पेट में जलन, गैस और एसिडिटी जैसी तकलीफें पीछा नहीं छोड़ती हैं? अगर ऐसा आपके साथ भी है, तो यह लेख आपकी इन सभी समस्याओं का हल हो सकता है। स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम आपको पेट साफ होने के उपाय बताने जा रहे हैं, जो आपको जल्द राहत दिला सकते हैं। आइए, सबसे पहले जानते हैं कि अगर पेट साफ हो, तो क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। स्क्रॉल करें सबसे पहले जानते हैं कि क्या पेट की सफाई से विषाक्त पदार्थों को निकाला जा सकता है। विषय सूची
क्या पेट की सफाई शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का एक अच्छा तरीका है? – Is colon cleansing a good way to eliminate toxins from your body in Hindi?हां, पेट की सफाई को शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने का एक अच्छा तरीका माना जा सकता है। इसके अलावा, यह अन्य कई शारीरिक समस्याओं जैसे कब्ज, अपच, मोटापा और उच्च रक्तचाप में भी फायदेमंद हो सकता है । पढ़ते रहिए आर्टिकल के इस हिस्से में जानते हैं कि पेट साफ होने के क्या-क्या फायदे हो सकते हैं। पेट साफ होने के फायदे : Benefits of Colon Cleansing in Hindiपेट साफ करने के कई फायदे देखे गए हैं। यहां हम उन फायदों के बारे में आपको बता रहे हैं :
पढ़ते रहें अब जानिए पेट साफ करने के कुछ आसान घरेलू उपाय। पेट साफ कैसे करें : पेट साफ करने के 18 रामबाण और घरेलू उपायमन में यह सवाल आ सकता है कि घर में पेट कैसे साफ करें? तो हम आपको बता दें कि घर में ही कुछ आसान उपायों के जरिए पेट साफ किया जा सकता है। नीचे हम पेट साफ करने के देसी नुस्खों को बता रहे हैं – 1. गुनगुना पानीसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : रोजाना गुनगुने पानी का सेवन पेट को साफ करने का काम कर सकता है। इस विषय पर हुए शोध में पता चला है कि नियमित रूप से गर्म पानी का सेवन पाचन शक्ति को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, यह शरीर से गंदगी को साफ कर प्रतिरक्षा प्रणाली को भी बढ़ाने में मददगार हाे सकता है। शोध में इस बात का भी जिक्र किया गया है कि गर्म पानी शरीर के विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही गर्म पानी आंत में मौजूद खाद्य पदार्थों को तेजी से तोड़ने में मदद कर सकता है, जिससे उन्हें पचाने में आसानी हो सकती है (1)। 2. शहद और नींबूसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : नींबू में कई प्रकार के गुण होते हैं, जो पेट को साफ करने में मददगार हो सकते हैं। शोध के अनुसार नींबू में पाया जाने वाला एसिड पेट से मल को साफ करने में मददगार हो सकता है। साथ ही कब्ज की समस्या से राहत दिलाने का काम भी कर सकता है। इसके अलावा, शोध में इस बात का भी जिक्र मिलता है कि नींबू का उपयोग इसमें पाए जाने वाले विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स के कारण डिटॉक्सिफिकेशन के लिए भी किया जा सकता है (2)। वहीं, शहद का इस्तेमाल आंतों के बैक्टीरियल संतुलन को बनाए रखने में किया जा सकता है, जिससे सही पाचन को बढ़ावा मिल सकता है (3)। 3. अजवाइनसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : पेट की समस्या और पेट के कीड़ों को दूर करने के लिए अजवाइन का उपयोग फायदेमंद हो सकता है। इस विषय पर हुए शोध से पता चला है कि अजवाइन में एंटेलमिंटिक गुण पाए जाते हैं, तो आंतों में रहने वाले पैरासाइट्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग डाइजेस्टिव एंजाइम की गतिविधि को बढ़ाने का काम कर सकता है, जिससे सही पाचन में मदद मिल सकती है (6)। 4. सेबसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : पेट की सफाई और पाचन तंत्र के लिए सेब का उपयोग किया जा सकता है। इसमें पॉलीफेनोल और पेक्टिन के साथ ही फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ये पोषक तत्व गट माइक्रोबायोटा (Gut Microbiota – आंत मे मौजूद सूक्ष्म जीव) की प्रणाली में सुधार करने, मल की निकासी को आसान करने और कब्ज की समस्या को ठीक करने में मददगार हो सकते हैं (6)। 5. दहीसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : दही का उपयोग पेट की सफाई में मददगार हो सकता है। एक रिसर्च के अनुसार दही के सेवन से गट माइक्रोबायोटा में सुधार किया जा सकता है। साथ ही इसमें लैक्टिक एसिड होता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (पेट और आंतों से संबंधित) फंक्शन में सुधार करने मददगार हो सकता है। साथ ही दही का सेवन कब्ज और डायरिया की समस्या को ठीक कर पाचन क्षमता को बढ़ाने में लाभदायक हो सकता है (6)। दही का दैनिक सेवन शरीर में प्रोबायोटिक्स के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है (7)। 6. सेब का सिरकासामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : सेब का सिरका पाचन तंत्र को मजबूत रखने और आंतों की सफाई के लिए एक कारगर पेट साफ करने का तरीका हो सकता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है। शोध के अनुसार सेब के सिरका का उपयोग शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में भी मददगार हो सकता है (8)। 7. कच्ची सब्जियों का जूससामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : मानव के अच्छे स्वास्थ्य और अच्छे पाचन के लिए गट माइक्रोबायोटा का अहम योगदान हो सकता है। वहीं, फलों और सब्जियों से प्राप्त पॉलीफेनोल, ओलिगोसैकैराइड, फाइबर और नाइट्रेट जैसे जरूरी पोषक तत्वों में प्रीबायोटिक प्रभाव पाया जाता है, जो गट माइक्रोबायोटा फंक्शन में लाभदायक हो सकता है (8)। वहीं, हरी सब्जियां (जैसे गाजर, चुकंदर या पालक) फाइबर का अच्छा स्रोत होती हैं और फाइबर कब्ज जैसी समस्या में राहत पहुंचाकर पाचन प्रक्रिया का आसान बनाने में मदद कर सकता है (9) 8. समुद्री नमकसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : समुद्री नमक का उपयोग पेट साफ करने में मददगार हो सकता है। इस विषय पर हुए शोध के अनुसार गर्म पानी के साथ समुद्री नमक लेने से आंतों की सफाई की जा सकती है और इससे विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाला जा सकता है। पेट साफ करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है (10)। 9. घृतकुमारी (एलोवेरा)सामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
Subscribe कैसे है लाभदायक : सेहत के लिए एलोवेरा के फायदे देखे गए हैं। साथ ही यह पेट को साफ करने और मल को निकालने में भी मददगार हो सकता है। शोध में पाया गया कि एलोवेरा में लैक्सेटिव गुण होते हैं। यह गुण मल को चिकना करके निकालने में मददगार हो सकते हैं। इससे कब्ज की समस्या में भी राहत मिल सकती है (11)। जारी रखें पढ़ना 10. बेकिंग सोडासामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : बेकिंग सोडा का उपयोग सेहत के लिए कई प्रकार से किया जाता है। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में कब्ज के लिए बेकिंग सोडा का जिक्र मिलता है, यानी यह पेट साफ करने में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। हालांकि, यह कितना कारगर होगा, इस बात का जिक्र इस शोध में नहीं मिलता है। इसलिए, इस विषय पर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है (12)। 11. अरंडी का तेलसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : पेट साफ करने का एक गुणकारी तरीका अरंडी के तेल का उपयोग भी हो सकता है। दरअसल, अरंडी के तेल में लैक्सेटिव गुण पाया जाता है, जो पेट से मल को निकालने में मददगार हो सकता है। इसके साथ ही यह आंतों में मौजूद विषैले पदार्थों को बाहर निकाल आंतों को साफ करने में मदद कर सकता है (13)। 12. मेथी के बीजसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : मेथी का उपयोग न केवल व्यंजनों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जा सकता है, बल्कि सेहत के लिए भी इसके फायदे देखे गए हैं। यह पेट साफ करने में मददगार हो सकती है। रिसर्च में पाया गया कि इसमें लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो मल को मुलायम बनाकर बाहर निकालने में मदद कर सकता है। इससे पेट की अन्य समस्याएं जैसे अपच और गैस में भी फायदा मिल सकता है (14)। 13. ईसबगोलसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : पेट को साफ करने के लिए ईसबगोल फायदेमंद हो सकता है। एक अध्ययन में ईसबगोल का सेवन कब्ज से निजात पाने में फायदेमंद माना गया है। दरअसल, यह आंतोंं में पानी से स्तर को बढ़ाने में सहायक हो सकता है, जिससे मल निकासी की प्रक्रिया आसान हो सकती है (15)। ऐसे में हम कह सकते हैं कि ईसबगोल का उपयोग पेट साफ करने में मददगार हो सकता है। 14. अलसी के बीजसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : कब्ज की समस्या में अलसी के फायदे देखे जा सकते हैं, क्योंकि यह आंतों की इस समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार हो सकती है। शोध के अनुसार, अलसी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, फाइबर मल को निकालने और आंतों की सफाई में मददगार हो सकता है (16)। इससे हम कह सकते हैं कि आंतों और पेट की सफाई में अलसी के बीज फायदेमंद हो सकते हैं। 15. त्रिफलासामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : त्रिफला चूर्ण का सेवन पेट साफ करने का एक कारगर उपाय हो सकता है। दरअसल, इसमें लैक्सेटिव गुण पाए जाते हैं, जो मल को निकालने में मददगार हो सकते हैं। कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा पाने के लिए इसे एक असरदार आयुर्वेदिक दवा माना गया है। इसके अलावा, यह बड़ी आंत से विषाक्त पदार्थों को साफ करने के लिए एक क्लीनर के रूप में कार्य कर सकता है (17)। 16. तुलसीसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल : विधि 1 :
विधि 2 :
कैसे है लाभदायक : तुलसी का उपयोग कई प्रकार से किया जाता है। रसोई के साथ ही इसे आयुर्वेद में भी विशेष स्थान प्राप्त है। पेट को साफ करने और लिवर से टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने के लिए भी यह फायदेमंद हो सकती है। शोध के अनुसार तुलसी में फेनोलिक कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। ये गुण शरीर को डिटॉक्सिफाई करने में लाभदायक हाे सकते हैं (18) (21)। 17. नारियल का पानीसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : नारियल का पानी बहुत गुणकारी होता है, यह इम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकता है और पेट को शांत रख सकता है। वहीं, यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर करने का काम भी कर सकता है। नारियल का पानी कई प्रकार के पोषक तत्व जैसे फाइबर, प्रोटीन और विटामिन के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। यह शरीर को डिटॉक्सीफाई करने के साथ ही पाचन तंत्र को साफ करने में भी मदद कर सकता है (21)। 18. फाइबर फ्रूटसामग्री :
कैसे करें इस्तेमाल :
कैसे है लाभदायक : कीवी फ्रूट, केला और आलूबुखारा कुछ ऐसे फल हैं, जिनमें फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। वहीं, फाइबर कब्ज की समस्या को दूर करने और सही पाचन को बढ़ावा देने में मदद कर सकता है (21)। इसके अलावा, पपीता का सेवन भी पेट को साफ रखने में मददगार हो सकता है। इसमें भी फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है (22)। स्क्रॉल करें आगे जानिए पेट साफ करने के कुछ और आसान उपाय। पेट साफ करने के लिए कुछ और उपायऊपर दिए गए घरेलू नुस्खों के अलावा पेट साफ करने के लिए कुछ अन्य टिप्स को भी अपनाया जा सकता है। यहां हम आपको बता रहे हैं पेट साफ करने के कुछ और आसान उपाय।
पढ़ना जारी रखें आगे जानें पेट साफ करने से जुड़े कुछ जरूरी टिप्स। पेट को साफ करने के लिए जरूरी टिप्स – Tips for safe colon cleansing in Hindiपेट साफ करने से पहले किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी हम नीचे दे रहे हैं –
अंत तक पढ़ें अंत में जानिए पेट साफ करने से जुड़े कुछ जोखिम के बारे में। पेट साफ करने के जोखिम – Risks of a colon cleanse In Hindiपेट की सफाई के फायदे होने के बाद भी यह कुछ दुष्प्रभाव पैदा कर सकता है, इन दुष्प्रभावों में शामिल हैं (29) :
दोस्तों, पेट का साफ न होना, कई शारीरिक समस्याओं का कारण बन सकता है, इसलिए इस विषय को गंभीरता से लें। वहीं, अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो लेख में बताए गए पेट साफ रखने के उपाय अपना सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप किसी गंभीर शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन घरेलू नुस्खों को बिना डॉक्टरी परामर्श के न अपनाएं। इसके अलावा, अगर इन उपायों को करने के दौरान किसी तरह की शारीरिक समस्या सामने आती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उम्मीद करते हैं कि पेट साफ कैसे करें, इस विषय पर लिखा यह लेख आपके लिए मददगार साबित होगा। अक्सर पूछे जाने वाले सवाल :पेट साफ होने में कितना समय लगता है? पेट साफ होने में कितना समय लगता है, यह बता पाना मुश्किल है। अच्छा होगा इस विषय में डॉक्टरी परामर्श लिया जाए। कैसे पता चलेगा कि आपका पेट साफ है? पेट साफ होने पर स्टूल पतला निकलता है और हल्का महसूस करते हैं। क्या पेट साफ करना सही है? हां, पेट साफ करने से कई प्रकार की समस्याओं को दूर किया जा सकता है, जिनके बारे में हम ऊपर बता चुके हैं। पेट साफ करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? पेट साफ करने का सबसे अच्छा और आसान तरीका है, रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी पीना। कैसे पता चलेगा कि पेट साफ करने की जरूरत है? पेट साफ न होने के सबसे आम लक्षण हैं, कब्ज और सही समय पर लैट्रिन न आना। इनके जरिए आप जान सकते हैं कि आपको पेट साफ करने की जरूरत है। मैं किस प्रकार से तुरंत लैट्रिन जा सकता हूं? कुछ योग को अपना कर और अधिक मात्रा में गरम पानी पीकर तुरंत लैट्रिन जा सकते हैं। इसके लिए डॉक्टरी परामर्श जरूर लें। पेट या आंतों को साफ करने से कितना वजन कम किया जा सकता है? पेट साफ होना वजन नियंत्रण को बढ़ावा दे सकता है । वहीं, यह बता पाना जरा मुश्किल होगा कि इससे कितना वजन कम किया जा सकता है। प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो, तो क्या करें? अगर प्रेगनेंसी में पेट साफ ना हो, तो समस्या गंभीर होने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। SourcesArticles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.
और पढ़े:
Was this article helpful? RelatedThe following two tabs change content below.
Dr. Zeel Gandhi(BAMS)Dr. Zeel Gandhi is an Ayurvedic doctor and an expert at providing holistic solutions for health problems encompassing Internal medicine,... View Profile › Saral Jainसरल जैन ने श्री रामानन्दाचार्य संस्कृत विश्वविद्यालय, राजस्थान से संस्कृत और जैन दर्शन में बीए और डॉ. सी. वी. रमन... View Profile › ताज़े आलेख
|