अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

अजवाइन खाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद (Carom Seeds are Beneficial For Health) माना जाता है। अजवाइन आमतौर पर घरों में इस्तेमाल होने वाला बहुत ही आम मसाला है। इसका इस्तेमाल वैसे तो कई पकवान बनाने के तौर पर किया जाता है। स्वाद बढ़ाने के साथ-साथ यह आपकी सेहत सुधारने का भी अचूक नुस्खा माना जाता है। क्या आप भी अजवाइन का सेवन करते हैं? अजवाइन का सेवन वैसे तो कई तरीकों से किया जाता है। अजवाइन को पानी में डालकर भी पिया जाता है। अजवाइन को सूखा खाना भी आपको अपच और पेट संबंधी समस्याओं से राहत देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्म पानी के साथ यदि अजवाइन का सेवन किया जाए तो यह आपके फायदों को दुगना कर सकता है? गर्म पानी के साथ अजवाइन (Carom Seeds with Hot Water) खाने से एसिडिटी, पेट में ऐंठन और अस्थमा आदि जैसी भी कई समस्याएं ठीक होती हैं। अजवाइन में एंटी बैक्टीरियल गण पाए जाते हैं, जो आपको कई बीमारियों की चपेट में आने से बचाते हैं। चलिए जानते हैं गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने के फायदे, कुछ नुकसान और सावधानियों के बारे में। 

Show

गर्म पानी के साथ अजवाइन खाने के फायदे (Benefits of Eating Carom Seeds with Hot Water) 

अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

1. कब्ज की समस्या से दिलाए राहत (Relief from Constipation)

अजवाइन कब्ज की समस्या से लड़ने में काफी मददगार मानी जाती है। इसके लिए अगर आप गर्म पानी के साथ अजवाइन का सेवन करने से आपको कई लाभ मिलते हैं। वहीं इसे ज्यादा खाने से कुछ नुकसान भी होते हैं। इसलिए इसका सेवन हमेशा सीमित मात्रा में ही करें। इस लेख में दी गई सावधानियों को भी ध्यान में रखें। 

रसोई में मौजूद कई प्रकार के मसालों में से एक है अजवाइन। वहीं, सब्जियों में तड़का लगाने के साथ ही इसका उपयोग कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में राहत पाने के लिए किया जाता है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए इसका इस्तेमाल लंबे समय से किया जा रहा है और इसे दादी-नानी के खास घरेलू नुस्खों में से एक माना जाता है। यही वजह है कि स्टाइलक्रेज के इस लेख में हम खास अजवाइन के पानी के फायदे बताने जा रहे हैं। इसके अलावा, इस लेख में अजवाइन के पानी का उपयोग और इसे बनाने की विधि के साथ अजवाइन के पानी के नुकसान भी बताए गए हैं।

स्क्रॉल करें

सबसे पहले जानिए अजवाइन का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है। 

विषय सूची

  • क्या अजवाइन का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है?
  • अजवाइन का पानी पीने के फायदे – Benefits of Ajwain Water in Hindi
  •  अजवाइन के पानी का उपयोग – How to Use Carom Water (Ajwain) in Hindi
  • अजवाइन का पानी बनाने की विधि
  • अजवाइन के पानी के नुकसान – Side Effects of Carom Water (Ajwain) in Hindi
  • अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

क्या अजवाइन का पानी सेहत के लिए अच्छा होता है?

जिस प्रकार सेहत के लिए अजवाइन के फायदे देखे गए हैं, ठीक वैसे ही अजवाइन का पानी भी सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है। दरअसल, अजवाइन का इस्तेमाल करके ही अजवाइन का पानी बनाया जाता है, इसलिए अजवाइन के बहुत से गुण इसके पानी में मौजूद होते हैं। एक शोध की मानें, तो अजवाइन का पानी पाचन संबंधी संक्रमण के साथ श्वसन तंत्र को फायदा पहुंचाने का काम कर सकता है। इसके अलावा, इसका उपयोग अस्थमा, मांसपेशियों में ऐंठन, दर्द, एडिमा, जोड़ों में सूजन और गठिया की समस्या में लाभकारी साबित हो सकता है (1)। इसके अलावा, आगे हम विस्तार से अजवाइन के पानी के फायदे बता रहे हैं।

आगे पढ़ें

नीचे विस्तार से जानिए सेहत के लिए अजवाइन के पानी के फायदे।

अजवाइन का पानी पीने के फायदे – Benefits of Ajwain Water in Hindi

अजवाइन के गुण अजवाइन के पानी में भी मौजूद हो सकते हैं। इसी आधार पर हम नीचे अजवाइन के पानी के फायदे बताने जा रहे हैं। यहां एक बात स्पष्ट कर दें कि अजवाइन का पानी किसी भी तरह से नीचे बताई गई समस्याओं का इलाज नहीं है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने और शारीरिक समस्याओं से बचाव में कुछ हद तक मददगार हो सकता है। वहीं, गंभीर स्वास्थ्य स्थिति में अजवाइन के पानी पर निर्भर होने की जगह डॉक्टर को दिखाना ज्यादा बेहतर है। अब पढ़ें आगे:

1. पाचन के लिए

पाचन को बेहतर बनाने के लिए अजवाइन के पानी का उपयोग किया जा सकता है। इससे जुड़े एक शोध में साफ जिक्र मिलता है कि अजवाइन में पाचन को उत्तेजित करने वाले गुण मौजूद होते हैं। दरअसल, यह गैस्ट्रिक एसिड और डाइजेस्टिव एंजाइम्स की गतिविधि को बढ़ाने का काम कर सकता है, जिससे सही पाचन में मदद मिल सकती है। इसके अलावा, शोध में यह भी जिक्र मिलता है कि अजवाइन का पानी पाचन से जुड़े संक्रमण से बचाव में भी मदद कर सकता है (1)।

2. एसिडिटी की समस्या में

अजवाइन के पानी का उपयोग एसिडिटी की समस्या से छुटकारा पाने के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, एक शोध में पाया गया कि अजवाइन के पानी में एंटी-हाइपरएसिडिटी प्रभाव पाया जाता है। अजवाइन के पानी में पाया जाने वाला यह प्रभाव एसिडिटी की समस्या को कुछ हद तक कम करने में मददगार हो सकता है।

3. दांत दर्द के लिए

दांत दर्द की समस्या में भी अजवाइन के पानी का उपयोग लाभदायक हो सकता है। दरअसल, एक वैज्ञानिक अध्ययन में दांत दर्द के लिए अजवाइन के उपयोग का जिक्र मिलता है। इस आधार पर माना जा सकता है कि अजवाइन का पानी दांत दर्द में आराम दिला सकता है। हालांकि, इस प्रभाव के पीछे अजवाइन का कौन सा गुण काम करता है, इसे लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है। वहीं, शोध में आगे दिया गया कि अजवाइन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण ओरल बैक्टीरिया से बचाव में मददगार हो सकते हैं (2)।

4. वजन कम करे

शरीर में चर्बी बढ़ने के कारण मोटापे की समस्या हो सकती है। मोटापे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए अजवाइन के पानी का उपयोग किया जा सकता है। इससे जुड़े एक वैज्ञानिक अध्ययन के अनुसार, अजवाइन में लैक्सेटिव (मल को मुलायम करने वाला) प्रभाव पाए जाते हैं, जो बढ़ते वजन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। शोध में यह भी जिक्र मिलता है कि इसका रोजाना किया गया सेवन मोटापे को नियंत्रित करने में भी मदद कर सकता है।

5. अस्थमा की समस्या में

अजवाइन के पानी का उपयोग अस्थमा की समस्या से बचाव और कुछ हद तक आराम पहुंचाने में मदद कर सकता है। इस बात की पुष्टि इससे जुड़े एक वैज्ञानिक अध्ययन में होती है। शोध में जिक्र मिलता है कि अजवाइन का पानी अस्थमा की समस्या में कुछ हद तक आराम पहुंचाने में सहायक हो सकता है (1)। इसके अलावा, अजवाइन का सेवन खांसी से आराम पहुंचाने के साथ-साथ बगलम को बाहर निकालने में मदद कर सकता है (3)।

6. कब्ज की समस्या में

कब्ज की समस्या में भी अजवाइन के पानी के फायदे हो सकते हैं। विषय से जुड़े एक अध्ययन के अनुसार, अजवाइन में लैक्सेटिव (मल को चिकना और मुलायम करने वाला) गुण होते हैं। इससे मल निकासी की प्रक्रिया आसान हो सकती है और कब्ज से निजात मिल सकता है ।

7. सर्दी और फ्लू में

सर्दी और फ्लू जैसे वायरल संक्रमण की समस्या में भी अजवाइन के पानी के फायदे हो सकते हैं। दरअसल, इससे जुड़े एक शोध में जिक्र मिलता है कि अजवाइन का उपयोग सर्दी और फ्लू में आराम पहुंचाने का काम कर सकता है (1)। हालांकि, इसकी कार्यप्रणाली को लेकर अभी और शोध किए जाने की आवश्यकता है।

8. त्वचा के लिए

अच्छी सेहत के साथ ही अजवाइन के पानी का उपयोग त्वचा के लिए भी किया जा सकता है। दरअसल, अपने एंटीसेप्टिक गुणों के कारण यह घाव की सफाई के साथ ही त्वचा के संक्रमण में भी फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा, अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को बैक्टीरियल और फंगल संक्रमण से बचाए रखने में मददगार हो सकते हैं (1)।

Subscribe

 पढ़ना जारी रखें

अब जानिए अजवाइन के पानी का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

 अजवाइन के पानी का उपयोग – How to Use Carom Water (Ajwain) in Hindi

अजवाइन के पानी का उपयोग कई प्रकार से किया जा सकता है। यहां हम आपको अजवाइन के पानी के अलग-अलग उपयोग के बारे में बता रहे हैं।

  • पाचन की समस्या में 1 गिलास ठंडे पानी में आधा चम्मच अजवाइन पाउडर घोलकर पी सकते हैं।
  • एसिडिटी की समस्या में सुबह खाली पेट या भोजन के बाद एक कप गुनगुने पानी में चुटकी भर नमक और अजवाइन चूर्ण (एक चौथाई चम्मच) को मिलाकर सेवन कर सकते हैं।
  • दांत दर्द होने पर गुनगुने पानी में नमक और अजवाइन पाउडर को मिलाकर कुल्ला करने से आराम मिल सकता है।
  • सर्दी-जुकाम में आराम पाने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में आधा चम्मच अजवाइन पाउडर मिलाकर सेवन किया जा सकता है।

पढ़ते रहें

नीचे अजवाइन का पानी बनाने की विधि बताई गई है।

अजवाइन का पानी बनाने की विधि

अजवाइन का पानी घर में आसानी से तैयार किया जा सकता है। बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करना होगा:

सामग्री: 

  • आधा चम्मच अजवाइन पाउडर
  • 1 गिलास गुनगुना पानी

कैसे करें उपयोग:

  • गुनगुने पानी में अजवाइन पाउडर को मिला लें।
  • रोज सुबह खाली पेट या फिर खाना खाने के बाद इसका सेवन कर सकते हैं।
  • इसके अलावा, एक पैन में एक गिलास पानी और आधा चम्मच अजवाइन डालकर उबाल लें और फिर छानकर पानी को ठंडा कर लें। इस प्रकार भी अजवाइन का पानी बनाया जा सकता है।

आगे पढ़ें कुछ खास

अंत में जानिए अजवाइन के पानी के नुकसान। 

अजवाइन के पानी के नुकसान – Side Effects of Carom Water (Ajwain) in Hindi

अजवाइन के पानी के नुकसान से जुड़े सटीक शोध का अभाव है, फिर हम कुछ संभावित अजवाइन के पानी के नुकसान नीचे बता रहे हैं:

  • जिन्हें अजवाइन से एलर्जी की समस्या है, उन्हें अजवाइन के पानी से भी एलर्जी हो सकती है।
  • प्रेगनेंसी के दौरान इसका सेवन गर्भपात का कारण बन सकता है, फिलहाल इस विषय पर अभी सटीक शोध की आवश्यकता है। फिर भी सावधानी के लिए गर्भवती महिलाएं अजवाइन और अजवाइन के पानी का सेवन न करें (4)।
  • अजवाइन में मूत्रवर्धक प्रभाव भी पाया जाता है। इसलिए, अजवाइन के पानी का अत्यधिक सेवन बार-बार पेशाब जाने का कारण बन सकता है (4)।

हम उम्मीद करते हैं कि अब आप अजवाइन के पानी के फायदे अच्छी तरह समझ गए होंगे। इसके अलावा, स्वास्थ्य के लिए इसका उपयोग कैसे किया जा सकता है, इसकी भी जानकारी हो गई होगी। अगर आप लेख में बताई गई किसी भी समस्या से जूझ रहे हैं, तो अजवाइन के पानी का उपयोग शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, इसका उपयोग करने से पहले अजवाइन के पानी के नुकसान भी जरूर ध्यान में रखें। हम आशा करते हैं कि यह लेख आपके लिए मददगार रहा होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:

क्या अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट लिया जा सकता है?

हां, अजवाइन का पानी सुबह खाली पेट लिया जा सकता है।

क्या अजवाइन के पानी का सेवन रोजाना किया जा सकता है?

हां, डॉक्टर की सलाह पर अजवाइन के पानी का उपयोग रोजाना किया जा सकता है।

क्या अजवाइन के पानी का उपयोग रात में कर सकते हैं?

हां, अजवाइन के पानी का उपयोग रात में सोने के पहले भी किया जा सकता है।

Sources

Articles on StyleCraze are backed by verified information from peer-reviewed and academic research papers, reputed organizations, research institutions, and medical associations to ensure accuracy and relevance. Check out our editorial policy for further details.

  • Medicinal and Therapeutic Potential of Seed Spices
    https://biomedres.us/pdfs/BJSTR.MS.ID.001240.pdf
  • A panoramic view on phytochemical, nutritional, ethanobotanical uses and pharmacological values of Trachyspermum ammi Linn.
    https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S2221169115300447
  • Phytochemistry, Pharmacological studies and Traditional benefits of Trachyspermum ammi (Linn.) Sprague
    http://www.ijplsjournal.com/issues%20PDF%20files/may%202012/10.pdf
  • Trachyspermum ammi
    https://www.ncbi.nlm.nih.gov/pmc/articles/PMC3358968/

Was this article helpful?

अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?
अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

Related

The following two tabs change content below.

  • Author

अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

Puja Kumari

पुजा कुमारी ने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। इन्होंने वर्ष 2015 में अपने... more

ताज़े आलेख

  • अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए शहद के फेस मास्‍क - Honey Face Mask For Acne in Hindi

  • अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    मुंहासे से छुटकारा पाने के लिए शहद के फेस मास्‍क - Honey Face Mask For Acne in Hindi

  • अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    मांसपेशियों का दर्द, कारण और घरेलू उपाय - Muscle Pain Treatment in Hindi

  • अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    मांसपेशियों का दर्द, कारण और घरेलू उपाय - Muscle Pain Treatment in Hindi

  • अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    अजवाइन खाने के क्या नुकसान है? - ajavain khaane ke kya nukasaan hai?

    75+ नारी के सम्मान में शायरी - Best Respect Women Quotes In Hindi | नारी का सम्मान कोट्स | Respect Girl Shayari

    अजवाइन कब नहीं खाना चाहिए?

    अजवाइन की तासीर बेहद ही गर्म होती है. ऐसे में गर्मियों में आप इसका सीमित मात्रा में सेवन कर सकते हैं. अधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत को नुकसान हो सकता है. अगर आपको गर्म चीजों से किसी भी तरीके की परेशानी है तो इसे अपनी डाइट से निकाल दें.

    अजवाइन से नुकसान क्या होता है?

    अजवाइन के दुष्प्रभाव - Ajwain Side Effects (Nuksan) in Hindi.
    जलन का अहसास.
    मुंह के छालें.

    रात को सोते समय अजवाइन खाने से क्या होता है?

    अजवाइन पेट के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना रात को सोते समय गुनगुने पानी या दूध के साथ अगर कोई अजवाइन का सेवन करता है, तो इससे कब्ज (Constipation) की शिकायत नहीं होती है। साथ ही पेट भी साफ होता है। अजवाइन का रात में सोते समय सेवन करने से नींद अच्छी आती है।

    क्या अजवाइन गर्म होती है?

    अजवाइन की तासीर गर्म होती है. ऐसे में बता दें कि सर्दियों में इसका सेवन किया जा सकता है. लेकिन सीमित मात्रा में अजवाइन का सेवन गर्मियों में भी किया जा सकता है.