आटा फ्रिज में रखने से क्या होता है? - aata phrij mein rakhane se kya hota hai?

लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: मोना नारंग Updated Sun, 19 May 2019 10:37 AM IST

अक्सर महिलाएं समय की बचत करने के लिए सुबह और शाम के लिए एक ही समय आटा गूंथ लेती हैं। एक टाइम इस्तेमाल करने के बाद वे बचे हुए आटे को फ्रिज में रख देती हैं। पर क्या आप जानते हैं आपकी यह आदत आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। आप सालों से भले ही ऐसा कर रहे हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि फ्रिज में रखा आटा आपका दुश्मन बन सकता है। आइए जानते हैं फ्रिज में रखे आटे को इस्तेमाल करने से होने वाले नुकसान के बारे में।

वैज्ञानिक तथ्य
विशेषज्ञों की माने तो आटा भिगोते ही तुरंत उसका इस्तेमाल कर लेना चाहिए, क्योंकि उसमें कई ऐसे रसायनिक बदलाव आते हैं जो सेहत के लिए बहुत हानिकारक माने जाते हैं।आटे को गूंथकर फ्रीज में रखने से फ्रीज की हानिकारक किरणें उसमे प्रवेश कर जाती हैं और उसे खराब कर देती हैं। ऐसे में जब फ्रिज में रखे आटे से रोटी बनाकर खाई जाती हैं तो बीमारियों का होना स्वभाविक होता है।

आयुर्वेदिक तथ्य
इस बारे में आयुर्वेद में भी स्पष्ट कहा गया है कि आटा हमेशा फ्रेश इस्तेमाल करना चाहिए। बासी आटे की रोटी का स्वाद ताजे गूंथे आटे की रोटी जैसा नहीं होता है।

धार्मिक कारण
शास्त्रों में कहा गया है कि बासी खाना भूत का भोजन होता है। कहा जाता है जब घरों में बचे हुए आटे को फ्रिज में रख दिया जाता है तो वह पिंड के समान हो जाता है। भूत-प्रेत इस पिंड का भक्षण करने के लिए घर में आना शुरू हो जाते हैं। जिन घरों में इस तरह आटा रखा जाता है वहां किसी न किसी प्रकार का रोग और आलस का डेरा हमेशा बना रहता है।

गैस की परेशानी
बासी आटे की रोटी खाने वाले को गैस की समस्या भी हो सकती है।

गर्मियों में फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखना सही या गलत ? अबतक आप भी तो नहीं कर रहे ये गलती

फूड डेस्क : भाग-दौड़ भरी जिंदगी में अक्सर लोग शॉर्ट कट्स अपनाकर अपनी लाइफ का इजी बनाना चाहते हैं। वर्किंग वुमेन लेडीज के लिए जल्दी काम करना एक बहुत बड़ा टास्क होता है। ऐसे में सुबह की भागदौड़ से बचने के लिए वह रात को ही सब्जी की तैयारी और आटा गूंथ (atta dough) कर रख लेती हैं। आम महिलाएं भी कई बार 2-2 दिन का आटा इकठ्ठा लगाकार रख लेती हैं। लेकिन क्या आपको पता है ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। फ्रिज में रखे आटे की रोटी खाना आपके लिए कई तरह की परेशानियां ला सकता है। खासकर गर्मी के दिनों में आटा जल्दी खराब हो जाता है। ऐसे में आपको बताते हैं, कि फ्रिज (fridge) में रखे आटे की रोटियां आपके लिए कैसे नुकसानदायक हो सकती है....

क्यों फ्रिज में आटा रखते हैं लोग
अक्सर ऐसा होता है कि जब रोटियां बनाने के बाद आटा बच जाता है, तो लोग उसे फ्रिज में रख देते है या फिर सुबह जल्दी खाना बनाने के चक्कर में रात को ही आटा लगाकर रख देते हैं। ऐसा करना बहुत गलत होता है, फ्रिज में कभी भी आटा नहीं रखना चाहिए।

जानें साइंटिफिक रीजन
वैज्ञानिकों का कहना है कि जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर कुछ केमिकल बदलाव आते हैं। ऐसे में अगर तुरंत उसकी रोटी बनाकर खा लिया जाए, तो उससे सेहत पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। लेकिन अगर हम फ्रिज में आटा रखते हैं, तो फ्रिज की हानिकारक किरणें उसमें चली जाती है और उससे बनी रोटी सेहत के लिए हानिकारक होती है।

हानिकारक बैक्टीरिया होने का खतरा
गूंथे हुए आटे में बैक्टीरिया जल्दी पैदा होते हैं। भले ही आपने फ्रिज के अंदर इसे एयर टाइट कंटेनर में क्यों न रखा हो, लेकिन इसमें बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। जब इनसे बनी रोटी बनाकर खाई जाती है तब सेहत को नुकसान पहुंचता है।

स्वाद में आता है बदलाव
ताजे आटे की रोटी बहुत नरम होती पचाने में आसान होती है। जबकि, फ्रिज में रखा आटा थोड़ा काला हो जाता है। इसकी रोटी बनाने के बाद थोड़ी देर में ही ये कड़क हो जाती है और इसे पचने में भी समय लगता है।

पिंड का रूप ले लेता है आटा
हिन्दू धर्म में कहा गया है कि बचे हुए आटे को फ्रिज में रखने से वह पिंड के रुप धारण कर लेता है। इसी कारण भूत-पिशाच घर में आना शुरू कर देते हैं। इससे बचने के लिए आपने कई महिलाओं को आटे में उंगलियों के निशान बनाते देखा होगा, ऐसा करने से आटा पिंड का रूप नहीं लेता है।

कितनी मात्रा में आटा गूंथे
रोटी बनाने से 10 मिनट पहले ही आप आटे को गूंथे। 1 कटोरी आटे में 4 मीडियम साइज की रोटी बन जाती है। ऐसे में उस हिसाब से ही आटा लगाएं और कोशिश करें कि रोटियों को गर्म-गर्म ही खा लें। यही रोटी खाने का सबसे सही तरीका है।

<script> googletag.cmd.push(function() { googletag.display('desktop_hindi_ros_top_article'); if(typeof(adslot0) != 'undefined') { googletag.pubads().refresh([adslot0]); } });

क्या आटा फ्रिज में रख सकते हैं?

क्यों हानिकारक है फ्रिज में आटा रखना आटे को गूंथ कर फ्रिज में रखने से उसमें फ्रिज के भीतर बनने वाली गैस और हानिकारक किरणें आटे में घुस जाती है, जिससे आटे में विषाक्त गुण पैदा हो जाते हैं। अगर आप आटे को ठीक से स्टोर नहीं करते हैं तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए एक बड़ी परेशानी पैदा कर सकता है।

रात का आटा क्यों नहीं रखना चाहिए?

गूंथे हुए आटे में बैक्टीरिया जल्दी पैदा होते हैं। भले ही आपने फ्रिज के अंदर इसे एयर टाइट कंटेनर में क्यों न रखा हो, लेकिन इसमें बैक्टीरिया बहुत तेजी से पनपते हैं। जब इनसे बनी रोटी बनाकर खाई जाती है तब सेहत को नुकसान पहुंचता है।

बासी आटा का रोटी खाने से क्या होता है?

इम्यूनिटी सिस्टम होता है कमजोर इसके अलावा बासी आटे की रोटी स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है, क्योंकि बासी आटे में बैक्टीरिया पैदा हो जाते हैं, जो शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। बासी आटे की रोटी खाने से शरीर में इम्यूनिटी सिस्टम भी कमजोर हो जाता है। इससे व्यक्ति थकावट महसूस करता है।

आटे से क्या होता है?

गेहूं के आटे में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में होता है। यह कार्बोहाइड्रेट्स शरीर में ग्लूकोस के निर्माण में सहायक है, हमारे शरीर को ऊर्जा की ज़रूरत होती है, ऐसे में गेहूं के आटे की रोटी का सेवन लाभदायक होता है। गेहूं के आटे का सेवन करने से ब्लड प्रेशर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।