8 September में जन्म और भविष्य 2022 - 8 saiptaimbair mein janm aur bhavishy 2022

Numerology 8-17-26
मूलांक- 8 राशिफल 2022
अंक 8 - आपका जन्म अंक 8, 17 या 26 तारीख को हुआ हैं जिससे आपका मूलांक 8 हैं, जिसका स्वामी न्याय कारक शनि ग्रह हैं। ऐसे लोगों का जीवन अधिकतर संघर्ष से भरा रहता हैं और ये लोग बहुत महत्वकांक्षी होते हैं जिससे अपनी कामयाबी और धन कमाने के लिए दिन-रात एक कर देते हैं, जिसके लिए ये लोग अपने परिवार वालों को भी कम समय ही दे पाते हैं। 2022 का वर्ष जो 6 अंक का हैं और इसका स्वामी शुक्र अंक 8 के लिए मिला जुला रहेगा। शनि और शुक्र के मिलन से आपसी संघर्ष बना रहता हैं क्योंकि शुक्र भौतिक सुख और शनि वैराग्य का सुचक हैं। जिससे यह वर्ष संघर्ष भरा रहेगा। आप अपने जीवन में नई नई खोज़ करते हैं जिसके लिए समय के बहुत पाबंद होते हैं और अपने प्रयास से जीवन की बहुत सी ऊंचाईयों की प्राप्ति कर लेते हैं। कभी-कभी आपका व्यवहार बहुत ही अड़ियल हो जाता हैं जिससे आप अपने पारिवारिक जीवन में समस्या से घिरे रहते हैं।

Career- अंक 8 के लिए 2022 का वर्ष कार्य के लिए मेहनत और संघर्ष भरा रहेगा जिससे नए-नए अवसरों में लाभ के साथ कामयाबी भी मिलेगी। आप बहुत आत्मविश्वासी और साहसी व्यक्तित्व के स्वामी हैं। इस वर्ष में आप कुछ नया कार्य शुरू करेंगे जिसके लिए आपको धन के साथ कार्य में सफलता भी मिलेगी। अगर आप विदेशी कम्पनी के साथ अपने कॉन्टेक्टस बनाना चाहते हैं तो यह वर्ष आपकी मदद करेगा और आपको कम्पनी से बड़ा ऑफर मिलेगा। जुलाई के बाद व्यापार में वृद्धि के साथ लाभ के भी आसार बन रहे हैं। लेकिन आप किसी नए व्यापार के लिए बिना सलाह के कदम नहीं उठाए। नौकरी करने वालो के लिए यह वर्ष आपकी मेहनत के साथ नए अवसर भी लाएगा। लेकिन अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो अच्छे से परख ले तभी किसी बदलाव के बारे में सोचे। अगर आप नई नौकरी की तलाश में हैं तो मनचाहा वेतन नहीं मिलेगा। आप जहां कार्य करते हैं आपके अहम की वजह से बॉस से किसी बात पर बहस हो सकती हैं। अगर आप अपना स्थान बदलना चाहते हैं तो यह वर्ष आपका यह सपना बहुत ही देरी से पूरा करेगा।

Finance- अंक 8 के लिए 2022 का वर्ष शुरुआत में कुछ हाथ तंग दिखा रहा हैं। जिसके लिए आप अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाएंगे और आपके ऊपर कर्ज भी चढ़ सकता हैं। इसलिए आप धन खर्च करने के साथ बचत की तरफ भी ध्यान दें, नहीं तो इस वर्ष के अंत में जेब खाली हो जाएगी। अगर आप शेयर मार्केट में धन निवेश करना चाहते हैं तो जुलाई तक का समय बेहतर रहेगा और अगस्त के बाद का समय किसी भी निवेश के लिए फायदेमंद नहीं रहेगा। इस वर्ष में जमीन के लेन-देन के साथ कर्ज लेने देने से भी बचें। वैसे तो आप फिजूल खर्चा नहीं करते हैं लेकिन यह 6 अंक का वर्ष खर्चे के लिए परेशान कर सकता हैं। जो आपकी मानसिक परेशानी का कारण बन सकता हैं।

Relationship- अंक 8 के लिए 2022 का वर्ष रिश्तों के लिए बहुत ही सावधानी से चलना होगा क्योंकि आप अपने काम और धन कमाने में इतना व्यस्त हो जाएंगे, जिससे अपने प्रेमी और परिवार को अधिक समय ही नहीं दे पाएंगे। आप जिससे प्रेम करते हैं, उनकी भावनाओं को भी समझने की कोशिश करना और उनके साथ किसी तरह का छल नहीं करना। अगर आपका अभी-अभी किसी के साथ अलगाव हुआ हैं तो आपके जीवन में इस वर्ष शुरुआत में एक नया साथी दस्तक देगा। वैवाहिक लोगों के लिए यह वर्ष कुछ खट्टा-मीठा रहेगा जिससे आपको अपने रिश्ते की अहमियत समझनी होगी तभी आप खुशहाल भरा जीवन यापन कर पाएंगे। वर्ष के अंत में आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जाएंगे, जिससे पुराने गिले-शिकवे भी दूर होंगे।

Health- अंक 8 के लिए 2022 का वर्ष मानसिक तनाव के साथ शुरू होगा क्योंकि आप अपने काम में अधिक व्यस्त होने की वजह से अपनी सेहत का ध्यान नहीं दे पाएंगे। अगर दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाने की योजना बन रहे हैं तो अपने खाने-पीने का बहुत ध्यान रखें और पेट में इंफेक्शन होने से खुद को बचा कर रखें। जून के बाद अचानक सिर व आंखों में दर्द होने की वजह से काम में मन नहीं लगा पाएंगे, अगर ऐसा हो तो समय से ही इलाज़ करवा लें। वर्ष के अंत में किसी भी तरह की दुर्घटना से सावधान रहें और वाहन भी बहुत सावधानी से चलाएं।

इस वीडियो में ज्योतिष शैलेंद्र पांडेय उन लोगों का भाग्यफल बता रहे हैं जिनका जन्मदिन 8 सितंबर 2022 को पड़ रहा है. ज्योतिष के अनुसार जिनका आज जन्मदिन है, आने वाले वर्ष में आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी. करियर में बदलाव और उत्तम सुधार होगा. अविवाहितों का विवाह इस वर्ष हो जायेगा. स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव रह सकता है. पूरे वर्ष शनि देव की उपासना करें.

In this video, astrologer Shailendra Pandey is telling the fortunes of those people whose birthday is falling on September 8 , 2022.

8 September में जन्म और भविष्य 2022 - 8 saiptaimbair mein janm aur bhavishy 2022

आज का भविष्य– गुरूवार 08 सितम्बर 2022
आज जन्म लिये बालक का फल–
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, मिलनसार, कानून न्याय के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। भूमि भवन मकान आदि का सुख रहेगा। नौकरी में विशेष उन्नति होगी। खर्चीले स्वभाव का होगा। जीवन में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड सकता है पर वह बुद्धिमत्ता से उन पर विजय प्राप्त करेगा।

मेष– रचनात्मक कार्यों से जुडे़ लोगों से भेंट होगी। कोर्ट कचहरी आदि से संबंधित कार्यों में यथेष्ठ सफलता मिलेगी। कार्य की समस्या हल होगी। उत्साह बना रहेगा।
वृषभ– जरूरत मन्दों की मदद करके आप खुश होगें। अधीनस्थें से विवाद की अशंका है। विद्या के क्षेत्र में उन्नति का योग है। कामकाज की रूपरेखा बनेगी। मानसिक प्रसन्नता होगी।
मिथुन– किसी से अचानक मुलाकात रिश्ते में बदल सकती है। आय में वृद्धि होगी। मित्रों एवं अपने निकट व्यक्तियों के सहयोग से आपको मनचाही वस्तु मिलेगी। कामकाज पूरा होगा।
कर्क– मांगलिक कार्य में शामिल होकर प्रसन्न होंगे। विरोधियों से सावधान रहें। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक एवं व्यापारिक लाभ मिलेगा।
सिंह– विवादास्पद मामले सुलझाने का प्रयास करेंगे। लेने देन में सावधानी रखें। आपकी चिन्ताओं व परेशानियों का निवारण होगा। यश प्राप्त होने का योग है।
कन्या– विद्यार्थी को विदेश जाने का अवसर मिल सकता है। समझादारी में लाभदायक योजना शुरू हो सकती है। पारिवारिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आर्थिक क्षेत्र में सुधार होगा।
तुला– प्रेम प्रसंग में सफलता मिलने का योग है। धैर्य रखकर कार्य करने से लाभ होगा। आपके अधिकार क्षेत्र का विस्तार होगा। हितकारी व लाभदायक सूचना प्राप्त होगी।
वृश्चिक– कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पडे़गा। प्रियजनों से मुलाकात सुखद रहेगी। नये मित्र बनेंगे। स्त्री जाति की सलाह उपयोगी रहेगी। अतिथि आगमन का योग है।
धनु– अपने ही लोग आपके सीधेपन का लाभ उठायेंगे। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनपेक्षित आगन्तुकों से धन व्यय होगा। परिश्रम सार्थक होगा।
मकर– घर और आफिस में तालमेल बनाना मुश्किल होगा। मेहनत के अनुरूप लाभ में कमी होगी। इष्ट मित्रों का कुटुम्बियों से सहयोग रहेगा। यात्रा आदि में व्यय होगा।
कुम्भ– अचानक लाभ में कमी आने से खिन्नता रहेगी। बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। आलस्य को त्यागें। परिश्रम अधिक रहेगा। व्यापारिक यात्रा में सावधानी रखें।
मीन– प्रियजनों के साथ समारोह में शामिल होने का अवसरमिलेगा। समाज में सम्मान मिलेगा। व्ययभार अधिक रहेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति के सहयोग से मन में विशेष हर्ष होगा।

व्यापार-भविष्य–
भाद्रपद शुक्ल त्रयोदशी को श्रवण नक्षत्र के प्रभाव से सोना, चांदी, तांबा, पीतल, गुड, खांड, रूई, सूत, गेहूं, जौ, चना, सरसों, तिल, तेल के भावों में तेजी होगी। वायदा विचार आज शेयर बाजारों में पिछले रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा। भाग्यांक 2859 है।

Published: September 8, 2022 01:11 AM

8 सितंबर को जन्मे लोग कैसे होते हैं?

दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है।

सितंबर में जन्मे लोगों की राशि क्या होती है?

September born people ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सितंबर में पैदा होने वाले बच्चे दूसरों के मुकाबले बेहद खास होते हैं. इनकी राशि कन्या (Virgo) और तुला (Libra) होती है. इस महीने में जन्म लेने वाले लोग बहुत कोमल और भावुक स्वभाव के होते हैं. ये खुद को एक बहुत मजबूत व्यक्ति के रूप में चित्रित करने में सफल रहते हैं.

8 सितंबर 2022 को क्या है?

आज की तिथि (Aaj Ki Tithi) आज के पंचांग के अनुसार 8 सितंबर 2022 को भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी की तिथि है. जो रात्रि 8 बजकर 4 मिनट तक रहेगी. इसके बाद भाद्रपद मास का शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी की तिथि प्रारंभ होगी. इसे अनंत चतुर्दशी भी कहते हैं.