20 मई 2022 क म र ह टल आरक षण - 20 maee 2022 ka ma ra ha tal aarak shan

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है –

विश्व एड्स वैक्सीन दिवस-2022

एड्स वैक्सीन विकसित करने के लिए कार्यरत हजारों स्वयंसेवकों, स्वास्थ्य पेशेवरों, नेताओं और वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए प्रतिवर्ष 18 मई को विश्व एड्स वैक्सीन दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को HIV वैक्सीन जागरूकता दिवस भी कहा जाता है। दिनांक 18 मई, 1997 को तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने एड्स वैक्सीन की अवधारणा को अपने भाषण में निहित किया था इसलिए 18 मई को यह दिवस मनाया जाता है।

वर्तमान में एचआईवी के लिए किसी भी प्रकार का लाइसेंस प्राप्त टीका उपलब्ध नहीं है लेकिन चिकित्सकीय उपचार संभव है। HIV के संक्रमण को रोकने के लिए वर्तमान में रोगी को जीवन भर अत्यधिक सक्रिय एंटीरेट्रोवाइरल थेरेपी (HAART) दी जाती है क्योंकि यह वायरस शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को निशाना बनाता है।

महत्त्वपूर्ण बिंदु :

  • एड्स के टीके में शामिल संगठन HIV Vaccine Trials Network, International AIDS Vaccine Initiative और South African AIDS Vaccine Initiative है। 
  • भारत में 1995 और 2017 के बीच HIV के केस 85% तक कम हुए हैं।
  • भारत में वर्ष 2017 तक ज्ञात HIV पीड़ितों की संख्या 21.4 लाख है। 

रक्षा मंत्री ने लॉन्च किए INS श्रेणी के 2 युद्धपोत

हाल ही में भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुंबई में INS श्रेणी के 2 युद्धपोत ‘INS उदयगिरि’और भारतीय नौसेना के विध्वंसक युद्धपोत ‘INS सूरत’ को लॉन्च किया है। 

महत्त्वपूर्ण बिंदु :

  • इन दोनों युद्धपोतों का डिजाइन नौसेना डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया है और मुंबई स्थित डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (MDL) में इन्हें बनाया गया है।
  • प्रोजेक्ट 15B कार्यक्रम के तहत INS ‘सूरत’ को कमीशन किया गया है।
  • आईएनएस सूरत चौथा और आखिरी स्टेल्थ डिस्ट्रॉयर है।
  • INS ‘उदयगिरि’ को प्रोजेक्ट 17A कार्यक्रम के तहत कमीशन किया गया।
  • प्रोजेक्ट 15B कार्यक्रम के तहत नौसेना के लिए अगली पीढ़ी के स्टेल्थ गाइडेड-मिसाइल विध्वंसक बनाए जा रहे हैं। 
  • वर्ष 2021 में प्रोजेक्ट 15B कार्यक्रम के तहत पहला जहाज कमीशन हुआ।
  • उन्नत हथियारों और प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणालियों से सुसज्जित सात जहाजों का निर्माण प्रोजेक्ट 17A के तहत किया जा रहा है।

भारत का पहला अमृत सरोवर

हाल ही में केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भारत में पहले ‘अमृत सरोवर’ का उद्घाटन रामपुर के पटवई (उत्तर प्रदेश) में किया। यह सरोवर पर्यटक आकर्षण केंद्र होने के साथ पानी के संरक्षण और पर्यावरण की रक्षा में सहायता करेगा। इसमें आगंतुकों के लिए नौका विहार के साथ कई तरह की मनोरंजन सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस अमृत सरोवर में 10,000 क्यूबिक मीटर प्रति व्यक्ति जल धारण क्षमता होगी।

मिशन अमृत सरोवर के बारे में :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जल संरक्षण के व्यापक उद्देश्य दिनांक 24 अप्रैल, 2022 को मिशन अमृत सरोवर को शुरू किया था, जिसका समापन लक्ष्य 15 अगस्त, 2023 तक रखा गया है। आजादी का अमृत महोत्सव के एक भाग के रूप में इस मिशन का उद्देश्य भारत के प्रत्येक जिले में 75 जल निकायों का विकास और कायाकल्प करना है। इस मिशन में भूमि संसाधन विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, वन, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय भाग ले रहे हैं।


भारत के पहले 5G टेस्ट बेड का अनावरण

हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्राई की रजत जयंती कार्यक्रम के दौरान देश के पहले 5G टेस्ट बेड को लॉन्च किया। इस टेस्ट बेड को करीब 220 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। टेस्ट बेड के अनावरण से उद्योग और नवाचारों के कर्ताओं को अपने उत्पादों और तकनीकों का परीक्षण व प्रमाणन करने में विदेशी सुविधाओं पर अब निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। IIT मद्रास के नेतृत्व में आठ संस्थानों के मध्य एक संयुक्त परियोजना के रूप में 5G टेस्ट बेड को बनाया गया था।

IIT मद्रास के साथ अन्य संस्थानों में IIT दिल्ली, IIT हैदराबाद, IIT बॉम्बे, IIT कानपुर, IISc बैंगलोर, सोसाइटी फॉर एप्लाइड माइक्रोवेव इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (SAMEER) और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन वायरलेस टेक्नोलॉजी अनुसंधान शामिल थे। पीएम मोदी ने टेस्ट बेड के अनावरण के अवसर पर कहा कि अगले 15 वर्षों में 5G टेक्नोलॉजी का देश की अर्थव्यवस्था में योगदान 450 बिलियन डॉलर तक होने की उम्मीद है। 5G इंटरनेट के साथ रोजगार और डवलपमेंट की गति भी बढ़ाएगा।


भारत का 52वाँ बाघ अभयारण्य 

हाल ही में भारत के 52वें बाघ अभयारण्य के रूप में रामगढ़ विषधारी अभयारण्य को अधिसूचित किया गया है। यह राजस्थान में रणथम्भौर, सरिस्का और मुकुंदरा के बाद चौथा बाघ अभयारण्य है। बाघ अभयारण्य के रूप में अधिसूचित होने से रामगढ़ विषधारी अभयारण्य जैव विविधता के संरक्षण के साथ क्षेत्र में पारिस्थितिकी पर्यटन एवं विकास ले कर आएगा।

5 जुलाई, 2021 को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) ने रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभयारण्य और आसपास के क्षेत्रों को बाघ अभयारण्य बनाने की सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी। इस टाइगर रिजर्व में टाइगर के अलावा भारतीय भेड़िया, तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, सुस्त भालू, सुनहरा सियार, चिंकारा, नीलगाय और लोमड़ी पाए जाते हैं। 


भारत बना दुनिया का चौथा सबसे बड़ा वाहन बाजार

हाल ही में ऑर्गनाइजेशन इंटरनेशनल डेस कंस्ट्रक्टर्स डी’ऑटोमोबाइल्स (OICA) द्वारा जारी रिपोर्ट में दुनिया के सबसे बड़े वाहन बाजार की सूची में भारत चौथे स्थान पर आ गया है। भारत ने जर्मनी को पछाड़कर यह स्थान हासिल किया। भारत ने कोरोना महामारी के समय में जर्मनी की तुलना में 26 प्रतिशत वृद्धि से ज्यादा वाहन बेचे और शीर्ष 5 देशों में दहाई अंकों में वृद्धि दर्ज करने वाला एकमात्र देश बना।