100 मीटर का नया रिकॉर्ड क्या है? - 100 meetar ka naya rikord kya hai?

सोमवार को राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन भारतीय स्प्रिंटर अमलान बोरगोहेन ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में इंटर-रेलवे एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर रेस में 10.25 सेकेंड के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। 

अमलान बोरगोहेन ने 2016 में अमिय कुमार मलिक द्वारा बनाए गए 10.26 सेकेंड के पिछले रिकॉर्ड को 0.01 सेकेंड से बेहतर किया है। 100 मीटर की दौड़ में इस 24 वर्षीय स्प्रिंटर का पिछला व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ 10.34 सेकेंड समय का था।

हालांकि, उनका ये समय विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 में जगह बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था। आपको बता दें बुडापेस्ट मीट के लिए 100 मीटर के लिए प्रवेश मानक 10.00 सेकेंड निर्धारित किया गया है।

एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) द्वारा इसकी पुष्टि किए जाने के बाद अमलान बोरगोहेन का यह रिकॉर्ड आधिकारिक हो जाएगा।

अमलान के कोच जेम्स हिलियर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा "वह दो सप्ताह पहले ट्रेनिंग के दौरान बहुत अच्छा दौड़ रहे थे। उनका पॉश्चर सबसे अच्छा लग रहा था।"

उन्होंने आगे बताया “पिछले हफ्ते, मैंने उसे 100 मीटर से अधिक के लिए टेस्ट किया। टाइमिंग गेट के माध्यम से, वह बहुत अच्छी तरह से दौड़े। इसलिए मुझे पता था कि राष्ट्रीय रिकॉर्ड खतरे में है। सीजन की अभी शुरुआत है। मेरा लक्ष्य उन्हें नेशनल गेम्स और ओपन नेशनल में शीर्ष पर पहुंचाने का होगा। मैं इस साल उनकी अधिकतम गति और उनके 100 मीटर के समय में भी सुधार करना चाहता था। इससे उनके 200 मीटर में भी सुधार होगा।"

असम के रहने वाले अमलान बोरगोहेन 100 मीटर और 200 मीटर में मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हैं।

अमलान बोरगोहेन के नाम 20.52 सेकेंड का 200 मीटर रेस में नेशनल रिकॉर्ड दर्ज है, जो इस साल उन्होंने अप्रैल में फेडरेशन कप में बनाया था।

ओलंपिक जाएं। यह सब पायें।

मुफ्त लाइव खेल आयोजन | सीरीज़ के लिए असीमित एक्सेस | ओलंपिक के बेमिसाल समाचार और हाइलाइट्स

टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत का पहला एथलेटिक्स पदक जीता और वह भी स्वर्ण पदक। इससे देश का ध्यान ट्रैक एड फील्ड इवेंट्स पर बड़े पैमाने पर आकर्षित हुआ।

हालांकि, नीरज चोपड़ा का 87.58 मीटर का स्वर्ण पदक विजेता थ्रो, उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ या भारतीय जैवलिन का नेशनल रिकॉर्ड नहीं था।

आइए यहां पर ट्रैक एंड फील्ड इवेंट के प्रमुख भारतीय नेशनल रिकॉर्ड पर नज़र डालते हैं...

100 मीटर

अमिया कुमार मलिक का 100 मीटर रिकॉर्ड 10.26 सेकेंड का है, जो उन्होंने अप्रैल 2016 में नेशनल फेडरेशन कप में बनाया था।

महिला वर्ग में दुती चंद ने 11.17 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जिसे उन्होंने 2021 में पटियाला में इंडियन ग्रां प्री IV में हासिल किया था।

200 मीटर

अमलान बोरगोहेन ने फेडरेशन कप 2022 के मेंस 200 मीटर फाइनल में 20.52 सेकेंड का समय निकालकर मोहम्मद अनस याहिया के 2018 में चेक गणराज्य में एक मीट में बनाए गए 20.63 के पिछले नेशनल रिकॉर्ड को तोड़ दिया है।

महिला वर्ग में सरस्वती साहा ने 22.82 के सेकेंड के साथ भारतीय 200 मीटर का रिकॉर्ड बनाया है। जिसे उन्होंने 2002 में लुधियाना में नेशनल सर्किट मीट में हासिल किया था।

400 मीटर

मोहम्मद अनस याहिया ने 2019 में चेक रिपब्लिक में क्लादनो एथलेटिक्स मीट में 45.21 समय के साथ इस इवेंट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

महिला वर्ग में हिमा दास ने 2018 में इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुए एशियाई खेलों में 50.79 सेकेंड के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

800 मीटर

2018 गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय अंतर-राज्यीय चैंपियनशिप में जिनसन जॉनसन ने 800 मीटर स्पर्धा में 1:45:65 मिनट समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

महिला वर्ग का रिकॉर्ड 1:59:17 मिनट के साथ टिंटू लुका के नाम है, जिसे उन्होंने 2010 में क्रोएशिया के स्पिलट में बनाया था।

1500 मीटर

1500 मीटर में जिन्सन जॉनसन वर्तमान राष्ट्रीय रिकॉर्ड धारक हैं, जिन्होंने 2019 में ISTAF बर्लिन मीट में 3:35.24 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

महिला कैटेगरी में हरमिलन बैंस ने 4:05.39 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था, जिसे वारंगल में आयोजित हुए 2021 नेशनल ओपन चैंपियनशिप में दर्ज किया गया था।

3000 मीटर

3000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुरेंद्र सिंह के नाम है। उन्होंने 2008 में यूनाइटेड किंगडम के ट्विंचेनम में आयोजित स्पर्धा में 7:50:31 मिनट के समय के साथ इसे हासिल किया था।

महिला वर्ग का रिकॉर्ड सूर्या लोगानाथन के नाम है, जिसे उन्होंने नई दिल्ली में 9:04:5 के समय के साथ हासिल किया था।

5000 मीटर

पुरुषों के 5000 मीटर में अविनाश साबले ने 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा है। उन्होंने 2022 में यूएसए के सैन जुआन कैपिस्ट्रानो में साउंड रनिंग ट्रैक मीट में 13:25.65 सेकेंड के समय के साथ इस रिकॉर्ड को तोड़ा। उन्होंने बहादुर प्रसाद द्वारा निर्धारित 13:29.70 के पिछले रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड बनाया। बहादुर प्रसाद ने 1992 में बर्मिंघम में इस रिकॉर्ड को बनाया था।

महिला वर्ग प्रीजा श्रीधरन ने चीन के ग्वांगझू में आयोजित हुए 2010 एशियाई खेलों में 15:15.89 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

10000 मीटर

सुरेंद्र सिंह ने 2008 में विगो में स्पेनिश ओलंपिक ट्रायल में 28:02.89 के समय के साथ 10000 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

महिला कैटेगरी में प्रीजा श्रीधरन चीन के ग्वांगझू में आयोजित हुए 2010 एशियाई खेलों में 31:50.47 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

110 मीटर हर्डल रेस

सिद्धनाथ थिंगालया ने 13.48 सेकंड के समय के साथ 110 मीटर हर्डल रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने इसे 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका में अल्टिस इनविटेशनल इवेंट में हासिल किया था।

100 मीटर हर्डल रेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

महिलाओं की 100 मीटर हर्डल रेस में ज्योति याराजी ने 12.82 सेकेंड के समय के साथ भारतीय रिकॉर्ड बनाया है। यह रिकॉर्ड उन्होंने अक्टूबर में आयोजित नेशनल ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2022 में अपने नाम किया था।

400 मीटर बाधा दौड़ में पटियाला में अय्यासामी धरुण ने 2019 फेडरेशन कप में 48.80 के समय के साथ एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के लिए अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

महिलाओं की श्रेणी में दिग्गज पीटी उषा अभी भी 55.42 के समय के साथ शीर्ष रिकॉर्ड रखती हैं। उन्होंने इसे लॉस एंजिल्स 1984 में हासिल किया था।

3000 मीटर स्टीपलचेज

अविनाश साबले के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेज का रिकॉर्ड है। उन्होंने मोरक्को में 2022 रबात डायमंड लीग में 8:12.48 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया।

महिला वर्ग में ललिता बाबर ने रियो ओलंपिक में 9:19:76 के समय के साथ यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

4×100 मीटर रिले

रहमतुल्ला मोल्ला, सुरेश सत्य, शमीर सोम, ए कुरैशी की भारतीय टीम ने 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों में 38:89 के समय के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

अर्चना एस, धनलक्ष्मी, हिमा दास और दुती चंद की महिला टीम ने 2021 में इंडियन GP IV में 43.37 के समय के साथ भारतीय रिकॉर्ड कायम किया था।

4×400 मीटर रिले

टोक्यो 2020 ओलंपिक में मोहम्मद अनस, नूह निर्मल टॉम, अरोकिया राजीव और अमोज जैकब की भारतीय पुरुष टीम ने 3:00:25 समय में 4×400 मीटर रिले राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया। इसका समय एक एशियाई रिकॉर्ड भी है।

इस दौरान महिला टीम में चित्रा सोमन, राजविंदर कौर, केएम बेनामोल, मनजीत कौर ने 2004 में एथेंस में 3:26:89 के समय के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था।

4x400 मीटर मिक्स्ड रिले

मोहम्मद अनस, एमआर पोवम्मा, हिमा दास और अरोकिया राजीव की टीम ने इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित हुए 2018 एशियाई खेलों में 3:15.17 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

मैराथन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

शिवनाथ सिंह ने 1978 में जालंधर में 2:12:00 के समय के साथ मैराथन में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

महिला वर्ग में ओपी जैशा ने चीन के बीजिंग में 2015 विश्व चैंपियनशिप में 2:34:43 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

हाफ मैराथन का राष्ट्रीय रिकॉर्ड
अविनाश साबले ने दिल्ली हाफ मैराथन 2020 में भारतीय पुरुषों की एलीट रेस जीतने के लिए अपने 1:00:30 सेकेंड के समय के साथ पुरुषों का हाफ मैराथन रिकॉर्ड अपने नाम किया।

इस बीच महिलाओं का हाफ मैराथन रिकॉर्ड सूर्या लोगनाथन के नाम है, जिन्होंने 2017 दिल्ली हाफ मैराथन में 1:10:31 समय के साथ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

20 किलोमीटर रेस वॉक

संदीप कुमार ने 1:20:16 के समय के साथ 20 किमी रेस वॉक में रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने रांची में 2021 की नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में इस रिकॉर्ड को बनाया था।

महिला वर्ग में प्रियंका गोस्वामी ने रांची में आयोजित 2021 की राष्ट्रीय रेस वॉकिंग चैंपियनशिप में 1:28:45 के समय के साथ रिकॉर्ड बनाया था। उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें टोक्यो 2020 में भी स्थान दिलाया था।

35 किमी रेस वॉक का राष्ट्रीय रिकॉर्ड

राम बाबू ने नेशनल गेम्स 2022 में 35 किमी रेस वॉक में 2:36:34 के समय के साथ नया रिकॉर्ड स्थापित किया। उन्होंने अपने पिछले रिकॉर्ड की तुलना में लगभग चार मिनट कम समय में ये रिकॉर्ड बनाया है।

महिला वर्ग में राष्ट्रीय रिकॉर्ड रमनदीप कौर के नाम है। रमनदीप कौर ने इंडियन ओपन रेस वॉकिंग प्रतियोगिता 2022 में 3.00.04 के समय के साथ यह रिकॉर्ड बनाया था। इसके साथ ही प्रियंका गोस्वामी के 3.13.19 के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।

50 किलोमीटर रेस वॉक नेशनल रिकॉर्ड

संदीप कुमार ने 2017 में इंडियन रेसवॉकिंग चैंपियनशिप में 3:55:59:5 के समय के साथ 50 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था।

लंबी कूद नेशनल रिकॉर्ड

मुरली श्रीशंकर ने 8.36 मीटर की जंप के साथ राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जिसे उन्होंने फेडरेशन कप 2022 में हासिल किया।

अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2004 में एथेंस ओलंपिक में 6.83 मीटर (+1.2 मीटर/सेकंड) की छलांग लगाकर महिलाओं के बीच रिकॉर्ड बनाया था।

ट्रिपल जंप नेशनल रिकॉर्ड

रेन्जिथ महेश्वरी ने ट्रिपल जंप में 17.30 मीटर के साथ बैंगलोर 2016 में तीसरे भारतीय ग्रां प्री में यह रिकॉर्ड बनाया था।

ऐश्वर्या बी ने 14.14 मीटर के समय के साथ महिलाओं के बीच रिकॉर्ड बनाया था । उन्होंने चेन्नई में 2022 इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में यह रिकॉर्ड दर्ज किया था।

ऊंची कूद नेशनल रिकॉर्ड

तेजस्विन शंकर ने अप्रैल, 2018 में टेक्सास टेक कॉर्की/क्रॉफुट शूटआउट में 2.29 मीटर की छलांग के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

सहाना कुमारी ने हैदराबाद में नेशनल इंटर स्टेट चैंपियनशिप मेंं 1.92 मीटर की जंप के साथ महिलाओं के बीच रिकॉर्ड बनाया था।

पोल वॉल्ट नेशनल रिकॉर्ड

सुब्रमणि शिवा ने नेशनल गेम्स 2022 में 5.31 मीटर सेट के साथ पोल वॉल्ट में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 2018 में बैंगलोर में 68 वीं इंटर-सर्विसेज चैंपियनशिप में 5.30 मीटर सेट के अपने ही रिकॉर्ड को ब्रेक कर दिया है।

इस बीच, महिला वर्ग में रोजी मीना पॉलराज ने 4.20 मीटर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। तमिलनाडु पोल वॉल्टर ने 2022 के नेशनल गेम्स में अपनी एक अलग छाप छोड़ी, 2014 से वीएस सुरेखा के 4.15 मीटर के पिछले रिकॉर्ड को उन्होंने ब्रेक करते हुए एक नया रिकॉर्ड स्थापित किया।

शॉट पुट नेशनल रिकॉर्ड

तजिंदर पाल सिंह तूर ने 2021 में पटियाला में इंडियन ग्रां प्री IV में 21.49 मीटर का थ्रो फेंककर एक नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। ऐसा करते हुए उन्होंने एक नया एशियाई रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है।

महिलाओं में, मनप्रीत कौर ने 2022 में चेन्नई में नेशनल इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 18.06 मीटर के थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया।

डिस्कस थ्रो नेशनल रिकॉर्ड

विकास गौड़ा ने अप्रैल 2012 में ओल्ड स्टाइल डिस्कस चैलेंज में एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित करने के लिए 66.28 मीटर की दूरी हासिल की थी।

कमलप्रीत कौर ने पटियाला में 2021 इंडियन GP4 में 66.59 मीटर की थ्रो के साथ महिलाओं के बीच रिकॉर्ड बनाया था।

हैमर थ्रो नेशनल रिकॉर्ड

कमलप्रीत सिंह ने 2015 में टक्सन एलीट क्लासिक में 72.86 मीटर के थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

महिलाओं में सरिता सिंह ने 65.25 मीटर की थ्रो के साथ रिकॉर्ड बनाया था।

जैवलिन थ्रो नेशनल रिकॉर्ड

टोक्यो ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने स्वीडन में 2022 स्टॉकहोम डायमंड लीग में 89.94 मीटर थ्रो के साथ जैवलिन थ्रो में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया।

महिलाओं में अन्नू रानी ने 2022 में इंडियन ओपन जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में 63.83 मीटर का थ्रो फेंककर ये रिकॉर्ड बनाया था।

डेकाथलॉन नेशनल रिकॉर्ड

डेकाथलॉन ने भारतिंदर सिंह ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है, उन्होंने बेंगलुरू में 2011 की इंडियन इंटर-स्टेट एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 7,658 अंक हासिल किए थे।

हेप्टाथलॉन नेशनल रिकॉर्ड

जे जे शोभा ने 2004 में नई दिल्ली में 6211 अंक हासिल करते हुए हेप्टाथलॉन में रिकॉर्ड बनाया था।

100 मीटर रेस का रिकॉर्ड कितना है?

अमिया कुमार मलिक का 100 मीटर रिकॉर्ड 10.26 सेकेंड का है, जो उन्होंने अप्रैल 2016 में नेशनल फेडरेशन कप में बनाया था। महिला वर्ग में दुती चंद ने 11.17 सेकेंड के समय के साथ 100 मीटर में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जिसे उन्होंने 2021 में पटियाला में इंडियन ग्रां प्री IV में हासिल किया था।

400 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड किसका है?

साउथ अफ्रीका के वेड वान नीकर्क ने रियो 2016 में मेंस 400 मीटर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर गोल्ड हासिल किया।

ओलंपिक खेलों में 100 मीटर की पहली लिस्ट कब हुई?

ओलंपिक पुरुषों का 100 मीटर रिकॉर्ड 1896 में 12.2 सेकेंड से बढ़कर वर्तमान समय में 9.63 सेेकेंड हो गया है।

100 मीटर दौड़ की तैयारी कैसे करें?

100 मीटर में अच्छा Time लाने के लिए आपको बहुत सारी चीज़ें पर ध्यान देना होगा ।.
100 मीटर Running Tips in Hindi. 100 मीटर Running technique. • दौड़ते समय हमेशा सामने की ओर देखें । • दौड़ते समय अपने कंधों को ढीला छोड़ दें । • हमेशा पंजे पर दौड़ने की कोशिश करें । • 100 मीटर में शुरुआत अच्छी करने की कोशिश करें.