यूनेस्को में कुल कितने देश हैं? - yoonesko mein kul kitane desh hain?

Explanation : यूनेस्को में 193 सदस्य देश हैं और 11 सहयोगी सदस्य देश है। यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम ‘संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)’ है। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है, जिसका काम शिक्षा, पर्यावरण व समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। इसका मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में है। इसके ज्यादार क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में है, जिसके अंतर्गत तीन-चार देश आते हैं, इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। यूनेस्को द्वारा वर्ष 1983 से अजंता को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया था।....अगला सवाल पढ़े

Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams

होमजीके हिंदी मेंसामान्य ज्ञान अध्ययनविश्वयूनेस्को के महानिदेशक की सूची (वर्ष 1946 से 2021)

यूनेस्को के महानिदेशक की सूची (वर्ष 1946 से 2021)

यूनेस्को के बारे में महत्‍वपूर्ण जानकारी: (List of Directors-General of UNESCO in Hindi)

यूनेस्को किसे कहते है?

यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)'  है। यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है, जिसका काम शिक्षा, पर्यावरण व समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। संयुक्त राष्ट्र की इस विशेष संस्था का उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए।

युनेस्को के बारें में संक्षिप्त जानकारी:

मुख्यालयपेरिस (फ्रांस)स्थापना4 नवंबर 1946कुल सदस्य देश195 (विकिपीडिया के अनुसार)वर्तमान अध्यक्षऑद्रे अजोले (फ्रांस)प्रथम अध्यक्षजूलियन हक्सले (ग्रेट ब्रिटेन)

यूनेस्को का इतिहास व् सदस्य देश:

यूनेस्को का गठन 4 नवम्बर 1946 को हुआ था। यूनेस्को का मुख्यालय फ्रांस की राजधानी पैरिस में स्थित है। यूनेस्को के 193 सदस्य देश हैं, इसके साथ ही 11 सहयोगी सदस्य तथा दो पर्यवेक्षक सदस्य देश भी शामिल हैं। इसके ज्यादार क्षेत्रीय कार्यालय क्लस्टर के रूप में है, जिसके अंतर्गत 3 या 4 देश आते हैं, इसके अलावा इसके राष्ट्रीय और क्षेत्रीय कार्यालय भी हैं। यूनेस्को के 27 क्लस्टर कार्यालय और 21 राष्ट्रीय कार्यालय हैं। यह संस्था मुख्य रूप से शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है। वह साक्षरता बढ़ाने वाले कार्यक्रमों को प्रायोजित करता है और वैश्विक धरोहर की इमारतों और पार्कों के संरक्षण में भी सहयोग करता है। यूनेस्को की विरासत सूची में भारत के कई ऐतिहासिक इमारत और पार्क शामिल हैं। यूनेस्को के संबंध दुनियाभर के 332 अंतरराष्ट्रीय स्वयंसेवी संगठनों के साथ हैं। भारत वर्ष 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश बना हुआ है। वर्ष 2017 में संयुक्त राज्य अमेरिका एवं इज़राइल ने यूनेस्को की सदस्यता से खुद को अलग करने की घोषणा की थी।

यूनेस्को की वर्तमान महानिदेशक 2021:

संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की वर्तमान महानिदेशक ऑद्रे अजोले हैं। यूनेस्को की 58 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने 13 अक्टूबर, 2017 को फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री आंद्रे अजोले(Audrey Azoulay) को संगठन के महानिदेशक (Director General) पद के लिए नामित किया गया था। उन्होंने इस पद पर नवम्बर 2017 से बुल्गारिया की इरिना बोकोवा (Irina Bokova) का स्थान ग्रहण किया था।

यूनेस्को के महानिदेशको की सूची: (1946-2021)

नामकार्यकाल अवधिदेशआंद्रे अजोले (Audrey Azoulay)2017–वर्तमानफ्रांसइरिना बोकोवा (Irina Bokova)2009–2017बुल्गारियाकोइचिरो मत्सूरा (Koïchiro Matsuura)1999–2009जापानफेडेरिको मेयर ज़ारागोज़ा (Federico Mayor Zaragoza)1987–1999स्पेनअमादौ-महतर एमबाउ (Amadou-Mahtar M'Bow)1974–1987सेनेगलरेने माहे (René Maheu)1961–1974फ्रांसवित्तोरिनो वेरोनेसे (Vittorino Veronese)1958–1961इटलीलूथर इवांस (Luther Evans)1953–1958संयुक्त राज्य अमेरिकाजॉन विल्किन्सन टेलर (John Wilkinson Taylor)1952–1953 (कार्यवाहक)संयुक्त राज्य अमेरिकाजैम टोरेस बोडेट (Jaime Torres Bodet)1948–1952मेक्सिकोजूलियन हक्सले (Julian Huxley)1946–1948ग्रेट ब्रिटेनयह भी पढ़ें: एशियाई विकास बैंक के अध्यक्षों की सूची

प्रश्नोत्तर (FAQs):

𝒬. वर्ष 1951 में यूनेस्को ने विज्ञान के प्रचार के लिए कलिंग पुरस्कार की स्थापना किसके नेतृत्व में की?

𝒜. उड़ीसा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक ने एक युगद्रष्टा की भूमिका अपनाते हुए इस पुरस्कार के लिए यूनेस्को को मुक्त हस्त से 1952 मे ही एक बड़ी धनराशि दान कर दी थी। वे भारत के कलिंग फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक थे। इसी से यह पुरस्कार आरम्भ हुआ।

𝒬. यूनेस्को का मुख्यालय कहाँ है?

𝒜. यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस, फ्रांस में है। यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' है।

𝒬. वह महाद्वीप कौन-सा है जिसमें ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अभिज्ञात संस्कृति-स्थान नहीं है?

𝒜. दक्षिणी अमरीका में ‘विश्व विरासत स्थल’ के रूप में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त कोई अभिज्ञात संस्कृति-स्थान नहीं है।

𝒬. अमरीका के किस क्षेत्र में यूनेस्को की सूची में शामिल विश्व विरासत स्थलों की संख्या सबसे अधिक है?

𝒜. अमरीका के यू० एस० ए० और कनाडा क्षेत्र में यूनेस्को की सूची में शामिल विश्व विरासत स्थलों की संख्या सबसे अधिक है। भारत के पास कुल मिलाकर 40 विश्व धरोहर स्थल हैं। इनमें 32 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और एक मिश्रित संपत्ति हैं। केंद्रीय संस्कृति मंत्री उन देशों का भी उल्लेख किया जिनके पास 40 या इससे अधिक विश्व धरोहर स्थल हैं।

𝒬. भारत में ‘यूनेस्को’ के विश्व विरासत स्थलों की सूची में नवीनतम संयोजन स्थल कौन है?

𝒜. रामप्पा मंदिर, तेलंगाना है। भारत के इन 39 यूनेस्को धरोहर स्थलों में से इस सूची में 31 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल शामिल हैं।2

𝒬. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का मुख्यालय कहाँ स्थित है?

𝒜. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) का मुख्यालय पेरिस (फ्रांस) में स्थित है। यूनेस्को मुख्यतः शिक्षा, प्राकृतिक विज्ञान, सामाजिक एवं मानव विज्ञान, संस्कृति एवं सूचना व संचार के जरिये अपनी गतिविधियां संचालित करता है।

𝒬. 1 जुलाई, 2012 को यूनेस्को द्वारा भारत के किस भाग को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था?

𝒜. 1 जुलाई, 2012 को यूनेस्को द्वारा भारत के पश्चिमी घाट को विश्व धरोहर में शामिल किया गया था। भारत के पश्चिमी तट पर स्थित पर्वत श्रृंखला को पश्चिमी घाट या सह्याद्रि कहते हैं। दक्‍कनी पठार के पश्चिमी किनारे के साथ-साथ यह पर्वतीय श्रृंखला उत्‍तर से दक्षिण की तरफ 1600 किलोमीटर लम्‍बी है।

𝒬. किस वर्ष में यूनेस्को ने भीमभेटका चट्टानी आश्रय गुफाएं को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया?

𝒜. वर्ष 2003 में यूनेस्को ने भीमबेटका चट्टानों आश्रय गुफाएं को विश्व धरोहर स्थल घोषित किया था। भीमबेटका (भीमबैठका) भारत के मध्य प्रदेश प्रान्त के रायसेन जिले में स्थित एक पुरापाषाणिक आवासीय पुरास्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाये गए शैलचित्रों और शैलाश्रयों के लिए प्रसिद्ध है।

𝒬. यूनेस्को द्वारा किस वर्ष से अजंता को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया?

𝒜. यूनेस्को द्वारा वर्ष 1983 को अजंता को विश्व विरासत स्थल घोषित किया गया। अजन्ता गुफाएँ महाराष्ट्र, भारत में स्थित तकरीबन 29 चट्टानों को काटकर बना बौद्ध स्मारक गुफाएँ जो द्वितीय शताब्दी ई॰पू॰ के हैं। यहाँ बौद्ध धर्म से सम्बन्धित चित्रण एवम् शिल्पकारी के उत्कृष्ट नमूने मिलते हैं।

𝒬. नवम्बर 2017 में यूनेस्को का महानिदेशक किसे नियुक्त किया गया?

𝒜. संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक तथा सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की वर्तमान महानिदेशक ऑद्रे अजोले हैं। यूनेस्को की 58 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड ने 13 अक्टूबर, 2017 को फ्रांस की पूर्व संस्कृति मंत्री आंद्रे अजोले(Audrey Azoulay) को संगठन के महानिदेशक (Director General) पद के लिए नामित किया गया था।

  Last update :  2022-08-16 01:30:00

  Download :  PDF

  Post Views :  2771

  Post Category :  विश्व

RELATED POSTS

प्रमुख देशों के राष्ट्रीय पशु/जानवर

विश्व के महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय दिवस की सूची

एशियाई विकास बैंक (ADB) के अध्यक्ष की सूची (वर्ष 1966 से 2022)

दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन - (SAARC)

मिस वर्ल्ड विजेता की सूची (वर्ष 1951 से 2022 तक)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सूची (वर्ष 1974 से 2022 तक)

विश्व की प्रमुख नदियों के उद्गम एवं संगम स्थल

विश्व के प्रमुख देशों के सरकारी दस्तावेज

अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन (आईएसओ) का इतिहास, उद्देश्य, सदस्य देश तथा मुख्य मानकों की सूची

विश्व की प्रमुख पर्वत श्रेणियाँ एवं महत्वपूर्ण तथ्य

विश्व के सबसे ऊँचे झरने

LATEST POSTS

भारत के विदेश सचिवों की सूची (1948-2022)

दिसंबर 2022 समसामयिकी घटना चक्र हिंदी में

अशोक चक्र (पदक) पुरस्कार (1952 से 2022 तक) के विजेता

सिंधु घाटी सभ्यता के प्रमुख स्थल व उनके खोजकर्ता

विश्व इतिहास के प्रमुख युद्ध

मुगल साम्राज्य का इतिहास व शासक

क्रिप्टोकरेंसी - Cryptocurrency

भारत के राज्यों की जीडीपी 2020

राजकोषीय घाटा क्या है?

वस्तु एवं सेवा कर (GST)

POPULAR POSTS

विश्व के प्रमुख देश, राजधानी एवं उनकी मुद्राओं की सूची

भारत के 28 राज्यों में बोली जाने वाली 22 भाषाएं

महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय दिवस 2022

भारतीय दण्ड संहिता (आईपीसी) की महत्वपूर्ण कानूनी धाराएं

भारतीय राज्य और उनके प्रमुख लोक नृत्य की सूची

ज्ञानपीठ पुरस्कार (वर्ष 1965 से 2022 तक) के विजेता

वर्तमान में कौन क्या है 2022

एशिया महाद्वीप के देश, राजधानी और मुद्रा

द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेताओं की सूची (वर्ष 1985 से 2022 तक)

भारत सरकार के वर्तमान केन्द्रीय (कैबिनेट) की सूची 2022

यूनेस्को का 195 सदस्य कौन है?

यूनेस्को संयुक्त राष्ट्र का एक घटक निकाय है, जिसका काम शिक्षा, पर्यावरण व समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है। ... युनेस्को के बारें में संक्षिप्त जानकारी:.

भारत यूनेस्को में कब शामिल हुआ?

भारत 1946 से यूनेस्को का सदस्य देश है।

यूनेस्को का मतलब क्या होता है?

यूनेस्को (UNESCO) का पूरा नाम 'संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (United Nations Educational Scientific and Cultural Organization)' है । इस विशेष संस्था का गठन 16 नवंबर, 1945 को यूनेस्को के संविधान पर हस्ताक्षर हुआ लेकिन यह 4 नवंबर, 1946 को लागू हुआ।

यूनेस्को कब बना?

16 नवंबर 1945, लंदन, यूनाइटेड किंगडमयुनेस्को / स्थापना की तारीख और जगहnull