दशमी कितनी तारीख की आ रही है? - dashamee kitanee taareekh kee aa rahee hai?

दशहरा 2022 तिथि
पंचांग के मुताबिक इस वर्ष आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि की शुरुआत 04 अक्टूबर 2022 को दोपहर 02:20 बजे से होगी और 05 अक्टूबर 2022 को दोपहर 12:00 बजे इस तिथि का समापन होगा।

दशहरा 2022 शुभ मुहूर्त
ज्योतिष अनुसार 5 अक्टूबर 2022 को विजयादशमी यानी दशहरा की पूजा का शुभ मुहूर्त दोपहर 02:07 बजे से 02:54 बजे तक है।

दशहरा पूजा विधि
दशहरे वाले दिन सुबह जल्दी उठकर नित्य कर्मों से निपटकर स्नान करें और स्वच्छ कपड़े पहनें। इसके बाद मंदिर की साफ-सफ़ाई करके गंगाजल छिड़ककर पवित्र करें। इसके बाद पूजास्थल पर प्रभु श्री राम, माता सीता और संकटमोचन हनुमान जी का विधिवत पूजन करें। वहीं कई जगहों पर दशहरे वाले दिन पर गाय के गोबर से 10 गोले बनाकर इनके ऊपर जौ के बीज लगाए जाते हैं। इसके बाद भगवान को धूप-दीप दिखाकर पूजन किया जाता है और फिर इन गोबर के गोलों को जला दिया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि गोबर के इन दस गोलों को रावण के 10 सिर मानकर अपने भीतर के अहंकार, बुराई और लालच को खत्म करने की भावना के साथ जलाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Karwa Chauth 2022: कब है करवा चौथ, जानिए डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Dussehra 2022 Date, Time, Puja Muhurat in India: दशहरा हिंदुओं का एक बेहद खास त्योहार है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इसी दिन भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध कर अयोध्या वापस आए थे। भारत में यह पर हर साल बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन ही शारदीय नवरात्रि पूजा का समापन हो जाता है। तो आइए जान लेते हैं,दशहरा डेट, मुहूर्त और महत्व।

Dussehra 2022 Date in India

हिंदू पंचांग के अनुसार दशहरा हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस बार दशहरा 5 अक्टूबर दिन बुधवार को मनाया जाएगा।

Dussehra 2022 Puja Time in India

दशमी तिथि प्रारंभ - 4 अक्टूबर 2022, दोपहर 2:20 से

दशमी तिथि समाप्ति - 5 अक्टूबर 2022, दोपहर 12:00

श्रवण नक्षत्र प्रारंभ - 4 अक्टूबर 2022, रात 10:51 से

श्रवण नक्षत्र समाप्ति - 5 अक्टूबर 2022, रात 09:15 तक

विजय मुहूर्त - 5 अक्टूबर 2022, दोपहर  02:13 से 2: 54 तक

अमृत काल- 5 अक्टूबर 2022,  सुबह 11:33 से दोपहर 01:02 मिनट तक

दुर्मुहूर्त- 5 अक्टूबर 2022, सुबह 11:51 से 12:38 तक

Dussehra: History and Significance

दशहरा को लेकर हिंदू धर्म में दो कथाएं प्रचलित हैं। पहली कथा के अनुसार इसी दिन भगवान श्री राम रावण जैसे बलशाली राक्षस का वध करके अयोध्या वापस लौटे थे। उनकी वापस आने की खुशी में ही दशहरा मनाई जाती है। तो दूसरी कहानी के अनुसार मां दुर्गा महिषासुर के साथ  9 दिनों तक भीषण युद्ध किया था और दसवें दिन यानी आश्विन शुक्ल दशमी को उसका वध कर दिया था। इस खुशी में विजयादशमी मनाई जाती हैं। यह दोनों घटनाओं का मतलब एक ही है, बुराई पर अच्छाई की जीत।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें | अध्यात्म (Spirituality News) की खबरों के लिए जुड़े रहे Timesnowhindi.com से | आज की ताजा खबरों (Latest Hindi News) के लिए Subscribe करें टाइम्स नाउ नवभारत YouTube चैनल

खबरों को बेहतर बनाने में हमारी मदद करें।

खबर में दी गई जानकारी और सूचना से आप संतुष्ट हैं?

खबर की भाषा और शीर्षक से आप संतुष्ट हैं?

खबर के प्रस्तुतिकरण से आप संतुष्ट हैं?

खबर में और अधिक सुधार की आवश्यकता है?

Dussehra 2022 Date: आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक मानकर मनाया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, आश्विन शुक्ल दशमी को भगवान राम ने लंकापति रावण का वध कर अपनी पत्नी को उसके चुंगल से आजाद कराया था. इस अवसर पर हर साल लंकापति रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाता है. उत्तर भारत में इस त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. इस साल दशहरा 05 अक्टूबर को मनाया जाएगा. आइए जानते हैं कि इस साल विजयदशमी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं.

विजयदशमी 2022 की तिथि और मुहूर्त (Vijaydashmi 2022 tithi and muhurt)
इस साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि मंगलवार, 4 अक्टूबर को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से प्रारंभ होगी और अगले दिन यानी बुधवार, 05, अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक रहेगी. दशहरा 05 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा. इस दौरान श्रवण नक्षत्र 4 अक्टूबर को रात 10 बजकर 51 मिनट से लेकर 5 अक्टूबर को रात 09 बजकर 15 मिनट तक रहेगा.

विजयदशमी पर शुभ योग (Vijaydashmi 2022 Shubh Yog)
विजय मुहूर्त - बुधवार, 5 अक्टूबर को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट से लेकर 2 बजकर 54 मिनट तक.
अमृत काल- बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 33 से लेकर दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक.
दुर्मुहूर्त - बुधवार, 5 अक्टूबर सुबह 11 बजकर 51 मिनट से लेकर 12 बजकर 38 मिनट तक.

दशहरा का महत्व (Vijaydashmi Significance)
विजयदशमी की दो कथाएं बहुत ज्यादा प्रचलित हैं. पहली के कथा के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल की दशमी तिथि को प्रभु श्रीराम ने रावण की मारकर लंका पर विजयी परचम लहराया था. विजयदशमी के ठीक 20 दिन बाद दीपावली का पर्व मनाया जाता है. कहते हैं कि इस दिन भगवान श्रीराम 14 साल का वनवास काटकर माता सीता के साथ अयोध्या वापस आए थे. और दूसरी कथा के अनुसार, विजय दशमी के दिन आदि शक्ति मां दुर्गा ने दस दिन तक चले भीषण संग्राम के बाद महिषासुर राक्षस का वध किया था. कहते हैं कि तभी से विजय दशमी मनाने की परंपरा चली आ रही है.

2022 में दशमी कितनी तारीख को है?

Vijayadashami 2022 date, Ravan Dahan Muhurat in india calendar: दशहरा (Dussehra) या विजयादशमी का त्योहार आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस साल दशहरा 5 अक्टूबर 2022, बुधवार को है।

2022 में दशम कब है?

December माह में कृष्ण पक्ष की दशमी 18 दिसंबर 2022 को है.

दशमी कब है 2022 April?

Panchang 25 April 2022 Monday: 25 अप्रैल 2022, दिन सोमवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र 17.13 बजे तक.

नवमी कब है 2022?

आंवला नवमी 2022 कब है? इस साल आंवला नवमी 1 नवंबर 2022, बुधवार को है। नवमी तिथि 1 नवंबर को रात 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होगी और 2 नवंबर, बुधवार को रात 09 बजकर 09 मिनट पर समाप्त होगी।