विसर्ग का मतलब क्या होता है? - visarg ka matalab kya hota hai?

विसर्ग का मतलब क्या होता है? - visarg ka matalab kya hota hai?

गायत्री मंत्र में तीन बार विसर्ग आया है।

'विसर्ग ( ) महाप्राण सूचक एक स्वर है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिये संकेत हैं। उदाहरण के लिये, रामः, प्रातः, अतः, सम्भवतः, आदि में अन्त में विसर्ग आया है।

जैसे आगे बताया गया है, विसर्ग यह अपने आप में कोई अलग वर्ण नहीं है; वह केवल स्वराश्रित है। विसर्ग का उच्चारण विशिष्ट होने से उसे पूर्णतया शुद्ध लिखा नहीं जा सकता, क्योंकि विसर्ग अपने आप में ही किसी उच्चारण का प्रतीक मात्र है ! किसी भाषातज्ज्ञ के द्वारा उसे प्रत्यक्ष सीख लेना ही जादा उपयुक्त होगा।  

सामान्यतः 

विसर्ग के पहले हृस्व स्वर/व्यंजन हो तो उसका उच्चारण त्वरित ‘ह’ जैसा करना चाहिए; और यदि विसर्ग के पहले दीर्घ स्वर/व्यंजन हो तो विसर्ग का उच्चारण त्वरित ‘हा’ जैसा करना चाहिए।

विसर्ग के पूर्व ‘अ’कार हो तो विसर्ग का उच्चारण ‘ह’ जैसा; ‘आ’ हो तो ‘हा’ जैसा; ‘ओ’ हो तो ‘हो’ जैसा, ‘इ’ हो तो ‘हि’ जैसा... इत्यादि होता है। पर विसर्ग के पूर्व अगर ‘ऐ’कार हो तो विसर्ग का उच्चारण ‘हि’ जैसा होता है।

विसर्ग के दो सहस्वनिक होते हैं-

केशवः = केशव (ह)

बालाः = बाला (हा)

भोः = भो (हो)

मतिः = मति (हि)

चक्षुः = चक्षु (हु)

देवैः = देवै (हि)

भूमेः = भूमे (हे)

पंक्ति के मध्य में विसर्ग हो तो उसका उच्चारण आघात देकर ‘ह’ जैसा करना चाहिए।

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।  

विसर्ग के बाद अघोष (कठोर) व्यंजन आता हो, तो विसर्ग का उच्चारण आघात देकर ‘ह’ जैसा करना चाहिए।

प्रणतः क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नमः।  

विसर्ग के बाद यदि ‘श’, ‘ष’, या ‘स’ आए, तो विसर्ग का उच्चारण अनुक्रम से ‘श’, ‘ष’, या ‘स’ करना चाहिए।

यज्ञशिष्टाशिनः सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्विषैः।

यज्ञशिष्टाशिन(स्)सन्तो मुच्यन्ते सर्वकिल्विषैः।  

धनंजयः सर्वः = धनंजयस्सर्वः

श्वेतः शंखः = श्वेतश्शंखः

गंधर्वाः षट् = गंधर्वाष्षट्

‘सः’ के सामने (बाद) ‘अ’ आने पर दोनों का ‘सोऽ’ बन जाता है; और ‘सः’ का विसर्ग, ‘अ’ के सिवा अन्य वर्ण सम्मुख आने पर, लुप्त हो जाता है।

सः अस्ति = सोऽस्ति

सः अवदत् = सोऽवदत्  

विसर्ग के पहले ‘अ’कार हो और उसके पश्चात् मृदु व्यंजन आता हो, तो वे अकार और विसर्ग मिलकर ‘ओ’ बन जाता है।

पुत्रः गतः = पुत्रो गतः

रामः ददाति = रामो ददाति 

विसर्ग के पहले ‘आ’कार हो और उसके पश्चात् स्वर अथवा मृदु व्यंजन आता हो, तो विसर्ग का लोप हो जाता है।

असुराः नष्टाः = असुरा नष्टाः

मनुष्याः अवदन् = मनुष्या अवदन् 

विसर्ग के पहले ‘अ’ या ‘आ’कार को छोडकर अन्य स्वर आता हो, और उसके बाद स्वर अथवा मृदु व्यंजन आता हो, तो विसर्ग का ‘र्’ बन जाता है।

भानुः उदेति = भानुरुदेति

दैवैः दत्तम् = दैवैर्दत्तम्  

विसर्ग के पहले ‘अ’ या ‘आ’कार को छोडकर अन्य स्वर आता हो, और उसके बाद ‘र’कार आता हो, तो, विसर्ग के पहले आनेवाला स्वर दीर्घ हो जाता है।

ऋषिभिः रचितम् = ऋषिभी रचितम्

भानुः राधते = भानू राधते 

शस्त्रैः रक्षितम् = शस्त्रै रक्षितम्

नमस्कार दोस्तों आज कि इस लेख में आप सभी का स्वागत है| allhindi.co.in के इस नए लेख में आप सभी विसर्ग के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। इस लेख में आप विसर्ग की परिभाषा विसर्ग के उदाहरण तथा विसर्ग को पूरी तरह से समझ जाएंगे। उम्मीद करता हूं कि आपको इस लेख से विसर्ग की पूरी जानकारी प्राप्त होगी|

विसर्ग किसे कहते हैं

जब भी हम किसी किसी वर्ण या अक्षर की उच्चारण करते हैं तो उनकी कुछ अलग प्रकार की ध्वनि उत्पन्न होती है। इसी प्रकार से जब विसर्ग का उच्चारण करते हैं तो इनकी उच्चारण  ध्वनि ह् के रूप में होती है। इसका प्रयोग अक्सर हमें संस्कृत में ज्यादा देखने को मिलता है। इसका चिन्ह (:) कुछ इस प्रकार का होता है। संस्कृत में बहुवचन शब्दों का प्रयोग करने के लिए लिंग का प्रयोग करते हैं। जैसे-अतः, प्रातः, छात्रः, बालकः, धावकः इत्यादि।

विसर्ग का मतलब क्या होता है? - visarg ka matalab kya hota hai?

इसके अलावा जब विभक्तियों का बोध होता है तो विसर्ग का प्रयोग होता है। विभक्तियों में विसर्ग का प्रयोग सूत्रानुसार प्रत्येक लिंग में होता है।  विभक्ति तथा वचन के अनुसार ही शब्दों में विसर्ग का प्रयोग नियमो के अनुसार किया जाता है। 

जैसे- अगर वाक्य है- “राम एक बालक है।” तो इसका संस्कृत अनुवाद होगा – रामः एकः बालकः अस्ति। अगर वाक्य है- सीता एक बालिका है।। तो इसका संस्कृत अनुवाद इस प्रकार होगा – सीता एका बालिका अस्ति।

उपर्युक्त दोनो वाक्यों में भेद है। क्योंकि तीनों क्रमशः पुल्लिंग स्त्रीलिंग तथा नपुंसकलिंग हैं।पुल्लिंग में विसर्ग का प्रयोग है, किंतु शेष में विसर्ग का प्रयोग नही है। स्त्रीलिंग तथा नपुंसकलिंग शब्दों में भी विभक्तियों तथा वचनों के अनुसार विसर्ग का प्रयोग होता है। अतः कह सकते हैं कि विशेष रूप से पुल्लिंग में विसर्ग का प्रयोग होता है, लेकिन ये आवश्यक नही की प्रत्येक पुल्लिंग शब्द या वाक्य में विसर्ग हो। विसर्ग के प्रयोग के विषय में नियम होतें हैं।

विसर्ग क्या है समझाइए?

'विसर्ग ( ः ) महाप्राण सूचक एक स्वर है। ब्राह्मी से उत्पन्न अधिकांश लिपियों में इसके लिये संकेत हैं। उदाहरण के लिये, रामः, प्रातः, अतः, सम्भवतः, आदि में अन्त में विसर्ग आया है।

विसर्ग शब्द कौन कौन से हैं?

विसर्ग का प्रयोग हिन्दी में सीमित है। विसर्ग की मूल अवधारणा और प्रयोग संस्कृत में बहुतायात में देखा जा सकता है। कुछ ही स्वरों और स्वरवाले व्यंजनों में इसका प्रयोग किया जाता है, जैसे — अत: ,स्वत:, दुःख, दुःस्वप्न, दुःसाध्य, प्रातः, पय:पान, मुख्यतः, वस्तुतः , अंशतः आदि।

विसर्ग का प्रयोग क्यों किया जाता है?

सामान्यतः संस्कृत में विसर्ग का प्रयोग पुल्लिंग का बोध कराने के लिए होता है। जैसे-छात्रः,बालकः, धावकः इत्यादि। इसके अतिरिक्त विभक्तियों के बोध के लिए भी विसर्ग का प्रयोग होता है। विभक्तियों में विसर्ग का प्रयोग सूत्रानुसार प्रत्येक लिंग में होता है।

विसर्ग कितने हैं चार उदाहरण भी दीजिए?

निः + चय = निश्चय, दुः + चरित्र = दुश्चरित्र, ज्योतिः + चक्र = ज्योतिश्चक्र, निः + छल = निश्छल।