दौड़ते हुए घोड़े का चित्र लगाने से क्या होता है? - daudate hue ghode ka chitr lagaane se kya hota hai?

व्यापार में लाभ के लिए आप मेहनत तो खूब करते हैं,लेकिन कभी- कभी सफलता हाथ नहीं लगती। वास्तुशास्त्र में कुछ उपाय ऐसे होते है जिन्हें अपनाकर आप व्यापार में तरक्की के साथ-साथ घर-परिवार में भी सुख-शांति से रह सकते हैं। वास्तु में कहा गया है कि दौड़ते हुए घोड़े ऊर्जा, शक्ति और तरक्की के प्रतीक हैं। यह जीवन पथ पर आगे बढ़ते रहने और करियर में सफलता के सूचक होते हैं और खासतौर पर सफ़ेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के वाहक माने जाते हैं। घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि के लिए एक साथ दौड़ते हुए सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना लाभकारी होता हैं।

  • बिजनेस में लाभ हेतु

तरक्की और हमेशा ऊर्जावान बने रहने के लिए ऑफिस की दक्षिण दिशा में दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाएं।ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी या मालिक, जब उनकी नजर बार-बार इन पर पड़ती है तो इसका सकारात्मक असर उनकी कार्यप्रणली पर पड़ता है। यह आपके कार्यों में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में भी सहायक होते हैं ।याद रहे कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर होना चाहिए। जहाँ भी आप दौड़ते हुए घोड़ों की प्रतिमा या तस्वीर लगा रहे हो तो इस बात का ध्यान अवश्य रहें कि घोड़े लगाम में  बंधे हुए न हौं । व्यापार में लाभ के लिए दुकान में तस्वीर के अलावा तांबा,पीतल या चांदी से बनी दौड़ते हुए घोड़े की प्रतिमा रख सकते हैं।

  • धन आगमन के लिए

घर में धन की आवक बनी रहे,इसके लिए घर की लॉबी की दक्षिणी दीवार पर,घर के अंदर आते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं । घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से धन संबंधी समस्याएं दूर होने लगती है,घर में स्थिर लक्ष्मी का वास होता है।इसके साथ ही जीवन प्रसिद्धि और यश मिलता है। तस्वीर खरीदते समय ध्यान रहे कि घोड़ों का मुख प्रसन्न मुद्रा में हो ,वे आक्रोश वाले न हों।

  • बना रहेगा प्रेमभाव

घर के सदस्यों के बीच आपसी तालमेल और प्यार बना रहे,इसके लिए घर के ड्राइंग रूम में साथ दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाना शुभ होगा । पति-पत्नी के रिश्तों में यदि कड़वाहट रहती हो,या दोनों में प्यार कम है,तो शयनकक्ष में धातु के बने घोड़े का जोड़ा रखना लाभकारी होगा । इससे प्यार,सहयोग और मेलजोल की भावना बढ़ती है।

  • नहीं रहेगा कर्ज

 यदि आप कर्ज की समस्या से परेशान हैं तो घर के उत्तर -पश्चिम में घोड़ों के जोड़े की प्रतिमा भी रख सकते हैं,इससे आपको फायदा हो सकता है।इस  बात का ध्यान रखें कि कभी भी टूटी -फूटी एवं धुंधली  तस्वीर घर में न रखें।इस प्रकार भी नहीं रखें जिसमें घोड़े अलग -अलग दिशा में जा रहे 

Seven running horse vastu in hindi

वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते सात घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत ही शुभ होता है अगर आप अपने घर या दफ्तर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाते हैं, तो यह आपके कार्य में गति प्रदान करता है। दौड़ते हुए घोड़े सफलता, प्रगति और ताकत के प्रतीक होते हैं। खासकर सात दौड़ते हुए घोड़े व्यवसाय की प्रगति का सूचक माने गए हैं, क्योंकि शास्त्रों के अनुसार सात अंक सार्वभौमिक है, प्राकृतिक है।

ध्यान देने वाली बात है कि इंद्रधनुष के रंग सात होते हैं, सप्त ऋषि, शादी में सात फेरे, सात जन्म इत्यादि इसलिए सात नंबर को प्रकृतिक और सार्वभौमिक माना गया है। इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को सर्वोतम माना गया है।

सात घोड़े की तस्वीर कौन सी दिशा में लगाएं,7 horse painting vastu direction in hindi

  • व्यापार में प्रगति के लिए अपने ऑफिस की केबिन में सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाएं। इन तस्वीरों को लगाते हुए इस बात का ध्यान रखें कि घोड़ों का मुंह ऑफिस के अंदर की ओर आते हुए होना चाहिए और दक्षिण दीवार पर तस्वीर लगानी चाहिए।
  • दौड़ते हुए घोड़े प्रगति के प्रतीक होते हैं ये कार्य में गति प्रदान करते हैं और जो व्यक्ति बार-बार इन घोड़ों को देखता है, इसका सीधा असर व्यक्ति की कार्यप्रणाली पर पड़ता है। अतः ये घोड़े आपके कार्य में गति प्रदान कर सफलता दिलाने में मददगार साबित होंगे।

सात घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाना चाहिए

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर को घर में लगाने का महत्व बताया गया है क्योंकि यह तस्वीर आपकी सफलता को गति देती है।
  • दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाना प्रगति पाने के लिए लाभकारी मानी जाती है साथ ही सात का अंक भी शुभ माना जाता है।
  • वैसे तो इस प्रकार की तस्वीर को घर में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है।
  • इस तस्वीर को घर में लगाने से जल्दी ही अच्छी नौकरी, नौकरी में प्रोमोशन और सामाजिक मान-सम्मान के अलावा धन लाभ का भी योग बनता है।
  • दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है जो आपको प्रत्येक क्षेत्र में तरक्की और सफलता दिलाती है।
  • ध्यान रखें कि अकेले घोड़े के तस्वीर ना लगाएँ क्योंकि इससे आपको फायदा की जगह नुकसान हो सकता है इससे धन का मार्ग रुकता है। जब भी लगाऐ सात घोड़ों की तस्वीर लगाऐ।

7 horse ki photo kis disha mein lagaye

  • सात घोड़ों की तस्वीर आपके करियर में बरक्कत लाती हैं और सात घोड़ों की तस्वीर घर में लगाने से जीवन में धन संबंधी ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिलते। स्थाई रूप से घर में लक्ष्मी का निवास होता है, इसके लिए घर के मुख्य हॉल के दक्षिणी दीवार पर, घर के अंदर आते हुए मुख वाले घोड़े की तस्वीर लगाना चाहिए।
  • घोड़े का फोटो खरीदते समय इस बात का ध्यान जरूर रखें कि घोड़े का चेहरा प्रसन्नचित मुद्रा में हो, ना कि आक्रोशित हो।
  • ध्यान रखें की घोड़े शक्ति और ऊर्जा का प्रतीक हैं और खासकर सफेद घोड़े सकारात्मक ऊर्जा के प्रतीक होते हैं, इसलिए घर और ऑफिस की नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा को लाने के लिए सफेद सात घोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।
  • अगर आप कर्ज से परेशान हैं तो घर या दफ्तर के उत्तर पश्चिमी दिशा में आर्टिफिशियल घोड़े का जोड़ा रखें, यह आपको किसी भी गिफ्ट शॉप पर आसानी से मिल जायेगी।
  • कभी भी घोड़े की तस्वीर टूटी-फूटी ना लाये इसपर विशेष ध्यान रखे। कभी भी टूटी फूटी तस्वीर घर में नही लगाना चाहिऐ और ना ही धुंधली तस्वीर भी ना रखें।
  • जिस तस्वीर में अलग-अलग दिशा में घोड़े दौड़ते नजर आए वह तस्वीर नही लगाना चाहिए।
  • दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाऐ तो इससे घर में सुख, समृद्धि और लक्ष्मी का वास होता है।

घर में दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर लगाने से क्या होता है?

कहते हैं कि इस तस्वीर को लगाने से घर परिवार में तरक्की आने लगती है और आर्थिक स्थिति भी सुधरने लगती है. यह तस्वीर व्यापार और करियर दोनों को गति प्रदान करती है. ऐसे में यह पता होना चाहिए कि इस तस्वीर को लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखें और इस तस्वीर को किस दिशा में लगाना चाहिए.

दौड़ते हुए घोड़े की तस्वीर कौन सी दिशा में लगानी चाहिए?

दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर में खासतौर पर सात घोड़ों की तस्वीर लगाना प्रगति पाने के लिए लाभकारी मानी जाती है साथ ही सात का अंक भी शुभ माना जाता है। वैसे तो इस प्रकार की तस्वीर को घर में कहीं पर भी लगा सकते हैं लेकिन इसे घर की पूर्व दिशा में लगाने से अधिक लाभ मिलता है।

घोड़े का फोटो लगाने से क्या होता है?

7 घोड़ों की तस्वीर लगाने के फायदे- 7 घोड़े की तस्वीर को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है. व्यक्ति को प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है. अच्छी नौकरी और नौकरी में प्रमोशन मिलता है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है. इसे लगाने से सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होती है.

सात घोड़े का मतलब क्या है?

वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए सात घोड़ो की तस्वीर को लगाना बहुत शुभ माना जाता है. वास्तु में दौड़ते घोड़ो को प्रगति और शक्ति का कारक माना जाता है और शास्त्रों में सात की संख्या को शुभ माना जाता है. इसलिए व्यापार स्थल पर इनकी तस्वीर लगाना शुभ रहता है इससे आपके व्यापार में तरक्की होती है.