Samay Niyojan Essay in Hindi
. Solution : समय नियोजन <br> प्रत्येक कार्य को नियोजित समय समय-नियोजन कहलाता है। समय का बहुत अधिक महत्व है। समय का सदुपयोग हमारे जीवन को खुशियों से भर सकता है और अमूल्य क्षण नष्ट होने से बच जाते हैं। यह सफलता का प्रथम सोपान है। <br> उपयुक्त समय पर उपयुका कार्य करना चाहिए। रोगी के मर जाने पर उसे औषधि प्रदान करने से कोई लाभ नहीं होता। फिर तो वही बात होती है- अब पछताए होत क्या जब चिड़िया चूँग गई खेत अर्थात किसी भी कार्य को सम्पन्न करने का एक निश्चित समय होता है। उस समय के निकल जाने के बाद यदि कार्य हो भी जाए तो उसकी उपयोगिता समाप्त हो जाती है। आग लगने पर कुओं खोदने वाला व्यक्ति कभी भी अपना घर नहीं बना पाता। उसका सर्वनाश निश्चित ही होता है। जो विद्यार्थी परीक्षा के दिनों में भी अययन नहीं करता यह परीक्षा परिणाम घोषित होने पर आंसू ही बहाता है। जो समय नष्ट करता है. समय उसे नष्ट कर देता है। जो समय को बचाता है. समय का सम्मान करता है, तो समय भी उस व्यक्ति को बचाता है तथा उसे सम्मान देता है। समय नियोजन का जीवन में क्या महत्व है?अच्छी तरह से समय का नियोजन करने से हम अपने काम समय पर कर सकते है। समय पर काम होने से हमें समय का अभाव महसूस नही होगा। समय नियोजन करने से हम अपने खाली समय का प्रयोग दूसरे नए काम सीखने के लिए कर सकते है,हम अपना मनोरंजन कर सकते है। इससे तनाव कम होता है और हम खुश रहते है।
समय नियोजन का अर्थ क्या है?जो व्यक्ति समय का सदुपयोग करता है, सफलता उसके कदम चूमती है। इसलिए समय का नियोजन करना आवश्यक होता है। इस तरह हम समय को बांधकर उसका सदुपयोग करते हैं और हर कार्य समय पर पूरा कर पाते हैं। नियोजन सबसे कारगर उपाय हैं।
समय नियोजन से क्या अभिप्राय है यह क्यों जरूरी है?समय का महत्व,जो इंसान सीख गया,वह जिंदगी में जरूर सफलता प्राप्त करता है। समय बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हम सभी ने अपने काम समय पर करने चाहिए। समय बहुत मूल्यवान होता है, इसलिए हम सभी ने समय का सदुपयोग करना चाहिए। समय का सही उपयोग करने के लिए समय नियोजन करना जरूरी है।
समय नियोजन के लेखक का क्या तात्पर्य है?समय नियोजन से लेखक का क्या तात्पर्य है ? उत्तर - समय नियोजन से लेखक का आशय समय के उचित विभाजन से है । योजनाबद्ध तरीके से समय का विभाजन करने से प्रत्येक कार्य के लिए समय मिल जाता है ।
|