सिंह राशि का भविष्य क्या कहता है? - sinh raashi ka bhavishy kya kahata hai?

आज का दिन नौकरी से जुड़े लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है और आपको कुछ अनुभवी व्यक्तियों से सलाह मशवरे की आवश्यकता हो सकती है। आपको आज लेनदेन पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी धार्मिक कार्य के प्रति आज आस्था बढ़ेगी। मेहनत व लगन से आप काम पर पूरा ध्यान देंगे और स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहेंगे। यदि कोई समस्या है,तो उसे नजरअंदाज करने से बचें,लेकिन आप अपनी सकारात्मक सोच से अपने सभी काम आसानी से पूरे कर पाएंगे। विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा की तैयारियों में लगना होगा,तभी वह सफलता हासिल कर पाएंगे।

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत से ही आपके सोचे हुए सारे काम समय पर पूरे होंगे, जिसके चलते आपके भीतर एक अलग ही जोश और आत्मविश्वास देखने को मिलेगा। खास बात यह कि इस सप्ताह आपकी सेहत और मित्र दोनों ही आपका खूब साथ निभाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़ी कोई बड़ी डील होगी, जो भविष्य में बड़े लाभ का कारण बनेगी। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से पैतृक संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझेंगे। यह समय शेयर बाजार, प्रापर्टी और कमीशन से जुड़े काम करने वालों के लिए शुभ साबित होगा। सप्ताह के मध्य में घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। परिवार से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेते समय आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आप किसी रोजी-रोजगार या फिर किसी नए कॉंट्रैक्ट के लिए प्रयासरत हैं तो सप्ताह के अंत तक आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो जाएगी। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे और लव पार्टनर के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सप्ताह के अंत में घर-परिवार के साथ पिकनिक या पर्यटन पर निकल सकते हैं। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय- प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल दें और श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार धन से जुड़े मामलों में आपको इस साल बेहतर परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक तंगी में अच्छा सुधार आएगा। कुछ विशेष माध्यमों से गुप्त धन की प्राप्ति होगी। लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है।

जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे। मंगल का गोचर भाग्य को चमका देगा। आमदनी में मनचाही वृद्धि होगी फलस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। नवंबर और दिसंबर में खर्चों पर विशेष लगाम लगाएं।

कुल मिला कर नया वर्ष आर्थिक रूप से उत्तम रहेगा। संपत्ति खरीदने के योग हैं। नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार भी खूब चलेगा। इस वर्ष आप आर्थिक रूप से खुद को मजबूत कर लेंगे। धन और खुशी इस साल आपके साथ रहेगी।



नया साल, नई उमंग, नए सपने, नए रंग.... आइए जानते हैं साल 2022 आपके जीवन में कितनी खुशियां और उत्साह लेकर आ रहा है। क्या कह रहे हैं नए साल के सितारे..... सेहत, करियर, रोमांस, परिवार, शिक्षा, धन, घर, वाहन, संतान, कारोबार, नौकरी, प्रमोशन, दांपत्य जीवन हो या शादी... जानिए क्या कहती है सिंह राशि...

साल 2022 सिंह राशि के जातकों के लिए मिलेजुले परिणाम ला रहा है। यह साल आर्थिक जीवन में अनुकूलता ला रहा है। 26 फरवरी से, मंगल आपकी राशि से भाग्य भाव में उपस्थित होंगे। इस दौरान संतान की सेहत में सकारात्मक बदलाव आएंगे। मंगल की ये स्थिति कार्यक्षेत्र में भी उत्तम फल देगी और वेतन वृद्धि के भी शुभ संयोग हैं।

साल 2022 के फरवरी और अप्रैल के महीने में थोड़ा सावधानी रखें। कई अप्रत्याशित घटनाओं से दो-चार होना पड़ेगा। 12 अप्रैल को राहु मेष राशि में गोचर करेंगे इससे सिंह राशि के जातकों की सेहत में गिरावट आएगी। अप्रैल से अगस्त के बीच गुरु का मीन राशि में प्रवेश होने से जीवन में भाग्य का साथ मिलेगा। छात्रों को अपार सफलता मिल सकेगी।

अप्रैल के बाद, राहु की उपस्थिति कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों से अपने संबंध बेहतर करने में मदद करेगी। भविष्य में उनका सहयोग प्राप्त करते हुए पद-प्रतिष्ठा और वेतन में बढ़ोतरी कर सकेंगे। यदि आप शादीशुदा हैं तो साल के शुरुआती समय में आपके जीवनसाथी को कुछ स्वास्थ्य कष्ट हो सकता है। अप्रैल माह के बाद, गुरु की कृपा से रिश्ते में नयापन पुनः लौट सकेगा।

जून और अगस्त माह में विशेष सावधानी रखें। वैवाहिक जीवन में तालमेल बैठाने के लिए कोशिश करनी होगी।10 अगस्त से अक्टूबर के बीच मंगल का वृषभ राशि में गोचर रिश्ते में मधुरता लेकर आएगा।

साल 2022 में सिंह राशि के जातकों को लव लाइफ में कई बड़े बदलाव देखने पड़ सकते हैं। मंगल आपके क्रोध में वृद्धि का कारण बनेगा। अप्रैल से लेकर मई के बीच, कई ग्रहों का फेरबदल होगा। रिश्ते में किसी तीसरे व्यक्ति का हस्तक्षेप गलतफहमियों को जन्म दे सकता है।


सिंह राशि (Leo Rashi), वार्षिक राशिफल 2022: मेहनत और अनुभव का लाभ मिलेगा, जानें कैसी रहेगी आर्थिक स्थिति

सिंह राशि (Leo Horoscope) साल 2022 में सिंह राशि वाले पूरे उत्साह से धन कमाने का प्रयास करेंगे, आपकी मेहनत और अनुभव दोनों का लाभ आपको मिलेगा, व्यापार धीरे-धीरे आपका आगे बढ़ेगा, धन की स्थिति में सुधार होगा, उधार देते समय सावधान रहना होगा क्योंकि पैसा आपका फंस सकता है , नौकरी करने वाले सिंह राशि के जातकों के लिए प्रमोशन का योग है क्रोध आपके बनते हुए काम को बिगड़ सकता है इसलिए पूरे साल इस बात का ध्यान रखें, आप अच्छा धन कमा सकते हैं अपने लक्ष्य को ध्यान में रख कर आगे बढ़ें. बता दें क‍ि सिंह राशि के लोग उदार, जागरूक, अभिमानी, आशावादी, प्रेमपूर्ण और वफादार होते हैं. साथ ही इनके स्वाभाव में हिंसा भी होती है. इनका लकी नंबर 1, 4, 10, 13, 19 और 22 है. इस राश‍ि का प्रतीक शेर है, इसी से पता चलता है कि इस राशि के लोग शक्तिशाली होते हैं. सिंह राशि वालों में नेतृत्व और समाजसेवा की भावना निहित होती है. वीडियो में देखें कैसा रहेगा आज का दिन. अन्य राशियों का हाल जानने के लिए नीचे क्लिक करें 'राशिफल'.

आजतक के नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट और सभी खबरें डाउनलोड करें

  • सिंह राशि का भविष्य क्या कहता है? - sinh raashi ka bhavishy kya kahata hai?

  • सिंह राशि का भविष्य क्या कहता है? - sinh raashi ka bhavishy kya kahata hai?

सिंह राशि 2022 में क्या होने वाला है?

करियर (Leo Career Horoscope 2022) वर्ष की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। इस दौरान आप अपने कार्य के प्रति अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। मई के पश्चात आप कार्य क्षेत्र से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते हैं। सप्तम भाव में गुरु की स्थिति के कारण आप अपने काम और पेशे में काफी प्रगति करेंगे।

सिंह राशि का अच्छा समय कब आएगा 2022?

सिंह राशि में पंचांग के अनुसार 17 अगस्त 2022 को सूर्य का गोचर होने जा रहा है. जो एक राजयोग की तरह फल देगा. सिंह राशि वालों को सूर्य गोचर शिक्षा, जॉब और बिजनेस आदि में शुभ फल प्रदान करेगा.

सिंह राशि वालों के भाग्य में क्या लिखा है?

सिंह राशिफल 2022 के अनुसार आर्थिक जीवन लेकिन आपको अपने बजट के अनुसार धन खर्च करने की सलाह दी जाती है। जून से अक्टूबर माह के बीच आर्थिक जीवन के लिए कई सुंदर योग बनेंगे। मंगल का गोचर भाग्य को चमका देगा। आमदनी में मनचाही वृद्धि होगी फलस्वरूप आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और चल रहे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि पर कौन सी दशा चल रही है?

नोट: नीचे दिए गए टेबल में सिंह राशि पर शनि की साढ़े साती साल 1998 से 2116 तक दिखाई गयी हैं। इसमें सिंह राशि के लिए वर्ष 2022, 2023 और 2024 की साढ़े साती भी शामिल हैं।