राजस्थान का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? - raajasthaan ka sarvochch khel puraskaar kaun sa hai?

 राजस्थान के प्रमुख खेल पुरस्कार प्रश्नोत्तरी

1. राजस्थान का राज्य खेल है? – बास्केटबॉल

2. राजस्थान ने कितने वर्ष में पहली रणजी ट्रॉफी जीती? – 77 वर्ष में

3. राजस्थान का प्रथम खेल प्रशिक्षक जिन्हें द्रोणाचार्य पुरस्कार मिला है? – प्रो. कर्णसिंह

4. महाराणा प्रताप पुरस्कार किस क्षेत्र में दिया जाता है? – खेलकूद

5. इंग्लिश चैनल को पार करने वाली राजस्थानी तैराक हैं? – भक्ति शर्मा

6. मीरा पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है? – राजस्थान साहित्य अकादमी

7. ‘यूनाइटेड नेशन्स वीमन टूगेदर अवार्ड-2007’ से पुरस्कृत प्रथम भारतीय महिला है? – वसुंधरा राजे

8. ‘राजस्थान रत्न’ राजस्थान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है। राज्य सरकार द्वारा इस पुरस्कार को शुरू किया गया था? – 2012 में

9. ‘सत्येन मैत्रेय’ पुरस्कार किस क्षेत्र से संबंधित है? – साक्षरता

10. 2010 में किस राज्य को श्रेष्ठ राज्य का राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार प्रदान किया गया था? – राजस्थान

11. 2012 में किस महिला ने एवरेस्ट की चोटी पर पहुंच कर ख्याति प्राप्त की थी? – दीपिका राठौड़ (जयपुर)

12. अप्रैल 2010 में भारत सरकार द्वारा राजस्थान को प्रदान किया गया? – राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन पुरस्कार

13. अमृता देवी स्मृति पुरस्कार राजस्थान से किस कार्य के प्रोत्साहन के लिए दिया जाता है? – वन विकास हेतु

14. आईएल-76 हवाई जहाज की महिला तकनीकी अफसर होने का गौरव प्राप्त करने वाली मोनिका राजस्थान के किस जिले की निवासी है? – भीलवाड़ा

15. इंदिरा प्रियदर्शनी वृक्ष-मित्र पुरस्कार-2004 किसे प्रदान किया गया है? – राजस्थान पुलिस

16. कंठगायन की कला से प्रतिष्ठित किस कलाकार को 2012 में राजस्थान रत्न से सम्मानित किया गया? – जोधपुर

17. किसी खिलाड़ी को राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है? – महाराणा प्रताप पुरस्कार

18. किसे 1974 में ‘ब्लू पॉटरीज’ के लिए पद्मश्री पुरस्कार दिया गया? – कृपाल सिंह शेखावत

19. किसे 21वां राजीव गांधी राष्ट्रीय सद्भावना पुरस्कार दिया जाता है? – अमजद अली खान

20. गणतंत्र दिवस समारोह (2013) में वायुसेना की परेड का नेतृत्व करने वाली पहली भारतीय महिला अफसर कौन है? – स्नेहा शेखावत

21. जनजाति के खिलाडिय़ों को परंपरागत तीरंदाजी में प्रशिक्षण देने हेतु राजस्थान में ‘तीरंदाजी खेल अकादमी’ की स्थापना की गई है? – उदयपुर में

22. महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले व्यक्ति को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर किस पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है? – स्त्री शक्ति पुरस्कार

23. मांड गायकी में ख्याति प्राप्त करने के आधार पर 2012 में किसे राजस्थान रत्न से सम्मानित किया गयाह है? – अल्लाजिलाई बाई (बीकानेर)

24. राजस्थान की कैप्टन दीपिका राठौड़ की विशिष्ट उपलब्धि क्या है? – माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली राज्य की पहली महिला

25. राजस्थान की दीपिका राठौड़ प्रसिद्ध है? – माउंट एवरेस्ट पर चढऩे के लिए

26. राजस्थान के किस प्रसिद्ध तीरंदाज को राष्ट्रीय तीरंदाजी कोच बनाया गया था? – विम्बाराम

27. राजस्थान के किस युवा तीरंदाज का चयन पहले वल्र्डकप के लिए चुनी गई टीम में हुआ? – रजत चौहान

28. राजस्थान मूल के शिक्षा शास्त्री जिन्हें 1969 में पद्म विभूषण से अलंकृत किया गया? – डॉ. मोहनसिंह मेहता

29. राजस्थान में ‘राजीव गांधी पर्यावरण संरक्षण पुरस्कार’ प्रदान किये जाते हैं? – विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को

30. राजस्थान में 2007 का ‘पद्मश्री अवार्ड’ किसे प्रदान किया गया? – विजयदान देथा

31. राजस्थान में बजरंगलाल ताखर को पद्मश्री पुरस्कार 2013 के लिए चुना गया? – नौकायन से

32. राजस्थान मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान कहां स्थित है? – टोंक

33. राजस्थान रत्न – 2016 से संबंधित व्यक्ति हैं? – डॉ मंजुल भार्गव (गणित के प्रोफेसर)

34. राजस्थान रत्न पुरस्कार की नगद पुरस्कार राशि कितनी है? – एक लाख रुपये

35. राजस्थान राइफल एसोसिएशन को चलाने की जिम्मेदारी किसे सौंपी गई है? – राज्यवर्धन सिंह राठौड़

36. राजस्थान सरकार ने राजस्थान रत्न नामक पुरस्कार उन व्यक्तियों के लिए शुरू किया है, जिन्होंने अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है? – कला, संस्कृति व साहित्य के क्षेत्र में

37. राजस्थान से राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले पहले खिलाड़ी कौन हैं? – राज्यवर्धन सिंह राठौड़

38. राज्य में खेल के सामान हेतु कौनसा जिला प्रसिद्ध है? – हनुमानगढ़

39. राष्ट्रीय एकता के उत्थान हेतु महाराणा मेवाड़ फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला पुरस्कार है? – हकीम खां सूरी सम्मान

40. रेमन मैग्ससे पुरस्कार विजेता अलवर के राजेंद्र सिंह का मूल पेश क्या है? – जल संरक्षण

41. वर्ष 2013 का बिहारी पुरस्कार दिया गया हैं? – श्री चंद्रप्रकाश देवल को

खेल रत्न पुरस्कार अब मेजर ध्यानचंद के नाम से दिया जाएगा

राजस्थान का सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है? - raajasthaan ka sarvochch khel puraskaar kaun sa hai?

केंद्र सरकार ने खेल से जुड़ा बड़ा फैसला लिया है। राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड कर दिया गया है।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा है कि उन्हें देश भर के नागरिकों से ‘खेल रत्न पुरस्कार’ का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए अनगिनत अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए ‘खेल रत्न पुरस्कार’ को अब से ‘मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार’ कहा जाएगा।

मोदी ने कहा- ध्यानचंद भारत के पहले खिलाड़ी थे, जो देश के लिए सम्मान और गर्व लाए। देश में खेल का सर्वोच्च पुरस्कार उनके नाम पर रखा जाना ही उचित है।

1991-92 में हुई थी राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार की शुरुआत

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार भारतीय खेलों का सर्वोच्च पुरस्कार है। सरकार ने 1991-92 में इस पुरस्कार की शुरुआत की थी। इसे जीतने वाले खिलाड़ी को प्रशस्ति पत्र, अवॉर्ड और 25 लाख रुपए की राशि दी जाती है। सबसे पहला खेल रत्न पुरस्कार पहले भारतीय ग्रैंड मास्टर विश्वनाथन आनंद को दिया गया था। अब तक 45 लोगों को ये अवॉर्ड दिया जा चुका है। हाल में क्रिकेटर रोहित शर्मा, पैरालंपियन हाई जम्पर मरियप्पन थंगवेलु, टेबल टेनिस प्लेयर मनिका बत्रा, रेसलर विनेश फोगाट को ये अवॉर्ड दिया गया है।

3 हॉकी प्लेयर्स को मिला खेल रत्न अवॉर्ड

हॉकी में अब तक 3 खिलाड़ियों को खेल रत्न अवॉर्ड मिला है। इसमें धनराज पिल्ले (1999/2000), सरदार सिंह (2017) और रानी रामपाल (2020) शामिल है।

हॉकी का जादूगर कहे जाते हैं ध्यानचंद

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को प्रयागराज में हुआ था। भारत में यह दिन राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। ध्यानचंद ने सिर्फ 16 साल की उम्र में भारतीय सेना जॉइन कर ली थी। उनके खेल की बदौलत ही भारत ने 1928, 1932 और 1936 के ओलिंपिक में गोल्ड मेडल जीता था। 1928 में एम्सटर्डम ओलिंपिक में उन्होंने सबसे ज्यादा 14 गोल किए। तब एक स्थानीय अखबार ने लिखा, ‘यह हॉकी नहीं, जादू था और ध्यानचंद हॉकी के जादूगर हैं।’ तभी से उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाने लगा।

राजस्थान का सबसे बड़ा पुरस्कार कौन सा है?

विदित है कि 'राजस्थान रत्न', राजस्थान सरकार द्वारा दिया जाने वाला सर्वोच्च पुरस्कार है। इस अवार्ड की शुरुआत साल 2012 में हुई थी। साल 2012 से यह अवार्ड हर साल दिया जाता है।

राजस्थान का सर्वोच्च खेल रत्न पुरस्कार कौन सा है?

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, भारत को खेलों में उपलब्धि के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है।.
महाराणा प्रताप खेल पुरस्कार: ... .
वशिष्ठ पुरस्कार राज्य के उत्कृष्ट खेल कोच को दिया जाता है।.
अशोक चंदन वर्तमान खेल मंत्री हैं।.

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार कौन सा है?

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में एक आधिकारिक समारोह में सभी पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करेंगी। शरत कमल को भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान, मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों 2022 में तीन स्वर्ण पदक और एक रजत पदक जीता था।

भारतीय सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन है?

मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार (पूर्व राजीव गांधी खेल रत्न) भारत में दिया जाने वाला सबसे बड़ा खेल पुरस्कार है। इस पुरस्कार को भारत एवं विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के नाम पर रखा गया है, जो तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।