लाल रक्त कोशिका के लिए कौन सा विटामिन आवश्यक है? - laal rakt koshika ke lie kaun sa vitaamin aavashyak hai?

व्यक्ति के स्वास्थ्य में रक्त की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। हमारा रक्त प्लाज्मा, लाल रक्त कोशिकाओं, सफेद रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स से मिलकर बनता है। रक्त ही ऑक्सीजन और पोषक तत्वों को शरीर के ऊतकों और फेफड़ों तक पहुंचाता है। इसके साथ ही चोट लगने पर रक्तस्राव रोकने, संक्रमण से लड़ने वाले एंटीबॉडी और कोशिकाओं को शरीर के विभिन्न हिस्सों में ले जाने और शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का भी काम करता है।

रक्त में मौजूद लाल रक्त कोशिकाएं कम या ज्यादा होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याएं होने लगती है। आमतौर पर लोगों को लाल रक्त कोशिकाओं में कमी की समस्या का सामना करना पड़ता है, लेकिन कुछ उपायों से आप इस समस्या से बच सकते हैं।  

(और पढ़ें - खून को साफ करने वाले आहार)

इस लेख में आपको लाल रक्त कोशिकाएं क्या है और लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको लाल रक्त कोशिकाओं की कमी के लक्षण, लाल रक्त कोशिकाओं की अधिकता के लक्षण, लाल रक्त कोशिकाओं की गिनती और लाल रक्त कोशिकाओं को कैसे बढ़ाएं आदि विषयों को भी विस्तार से बताने का प्रयास किया गया है।

(और पढ़ें - विटामिन के फायदे)

लाल रक्त कोशिकाएं कैसे बढ़ाएं - RBC (red blood cell) kaise badhaye in hindi

लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाता है आयरन - RBC badhane ka tarika hai iron wala khana

आयरन एक ऐसा पोषक तत्व है, जिसे आमतौर पर एनीमिया से जोड़कर देखा जाता है। आपका शरीर आयरन का उपयोग हीमोग्लोबिन के निर्माण में करता है। हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन का संग्रह करता है। आयरन के बिना लाल रक्त कोशिकाएं नष्ट हो सकती हैं या शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन पहुंचाने में असमर्थ हो सकती हैं।

(और पढ़ें - आयरन की कमी का इलाज)

बच्चों को रोजाना 7 से 10 मिलीग्राम, किशोर लड़कियों को करीब 15 मिलीग्राम और गर्भधारण करने की आयु वाली महिलाओं (20 से 35 आयु की महिलाएं) को करीब 18 मिलीग्राम आयरन लेने की आवश्यकता होती है। 

(और पढ़ें - खून की कमी के घरेलू उपाय)

आयरन में समृद्ध आहार के सेवन से आपके शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ सकता है। अपने आहार में पर्याप्त मात्रा में आयरन लेने के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक व ड्राई फ्रूट, बीन्स, फलियां, ब्रोकली और अंडे की जर्दी को शामिल करना चाहिए। 

(और पढ़ें - आयरन टेस्ट कैसे होता है)

आरबीसी को बढ़ाने के लिए लें विटामिन बी 12 - RBC badhane ka upay kare vitamin b12 wale aahar

विटामिन बी 12 मस्तिष्क के कार्यों और लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने के लिए महत्वपूर्ण होता है। शरीर में विटामिन बी 12 की कमी लाल रक्त कोशिकाओं को पूरा बनने से रोकती है। इस कमी की वजह से लाल रक्त कोशिकाएं (red blood cells: आरबीसी) असामान्य हो जाती है, इसको मेगालोब्लास्ट्स (megaloblasts) और मेगालोब्लास्टिक एनीमिया (megaloblastic anemia) कहा जाता है।

(और पढ़ें - विटामिन बी 12 की कमी का इलाज)

विटामिन बी 12 लेने के लिए आपको अपने आहार रेड मीट, मछली, डेयरी उत्पाद जैसे दूध व चीज, अंडे आदि को शामिल करना चाहिए। 

(और पढ़ें - विटामिन बी के स्रोत)

लाल रक्त कोशिकाओं का बढ़ाने का तरीका है फोलिक एसिड - RBC badhane ke upay hai folic acid wale food

विटामिन बी 9 को फोलिक एसिड और फोलेट के नाम से भी जाना जाता है। विटामिन बी 12 और आयरन की तरह यह सीधे लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण से नहीं जुड़ा है। लेकिन यह कोशिकाओं के विभाजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या को प्रभावित करता है। एक व्यस्क को रोजाना 400 से 600 माईक्रोग्राम फोलिक एसिड लेने की आवश्यकता होती है। यह मल्टीविटामिन में भी मौजूद होती है।

(और पढ़ें - गर्भावस्था में फोलिक एसिड का महत्व)

यदि व्यक्ति पर्याप्त मात्रा में फोलेट नहीं लेता है तो इससे उसकी लाल रक्त कोशिकाएं पूर्ण रूप से विकसित नहीं हो पाती हैं। जिसकी वजह से एनिमिया होने और हिमोग्लोबिन का स्तर कम होने की आशंका बढ़ जाती है। फोलेट हिमोग्लोबिन के उत्पादन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

हीमोग्लोबिन के एक घटक हेमे (heme) को बनाने के लिए फोलेट की आवश्यकता होती है, हेमे के द्वारा ही रक्त से ऑक्सीजन सभी अंगों तक पहुंच पाती है। फोलिक एसिड पर्याप्त मात्रा में लेने के लिए आप अपने आहार में फोलेट में समृद्ध स्रोतों जैसे चावल, पालक, मूंगफली, राजमा और एवोकाडो आदि को शामिल कर सकते हैं। 

(और पढ़ें - विटामिन बी9 युक्त आहार)

लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने का उपाय है विटामिन सी - RBC badhane ka tarika hai vitamin c wala khana

विटामिन सी सीधे तौर पर लाल रक्त कोशिकाओं को प्रभावित नहीं करता है, लेकिन इससे शरीर में आयरन को अवशोषित होने में मदद मिलती है। आयरन शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक होता है।

(और पढ़ें - विटामिन सी की कमी का इलाज)

आहार में विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में लेने के लिए आपको विटामिन सी से समृद्ध स्रोतों जैसे किवी, स्ट्रॉबेरी, संतरे व खट्टे फलों को शामिल करना चाहिए।

(और पढ़ें - विटामिन सी युक्त आहार)

आरबीसी को बढ़ाने के लिए विटामिन ए और कॉपर लें - Red Blood Cells badhane ke upay hain vitamin A aur copper yukt aahar

शरीर द्वारा रक्तधारा में मौजूद आयरन का उपयोग होने के लिए कॉपर एक जरूरी मिनरल्स माना जाता है। यदि शरीर में कॉपर की पर्याप्त मात्रा नहीं हो तो रक्त कोशिकाओं को जीवित रहने के लिए आवश्यक आयरन को अवशोषित करने में मुश्किल आती है। कॉपर पर्याप्त मात्रा में लेने के लिए आप अपनी डाइट में काजू, सूरजमुखी के बीज और दालों को शामिल करें।

(और पढ़ें - तांबे के बर्तन में पानी पीने के फायदे)

लाल रक्त कोशिकाओं की संख्या में विटामिन ए कॉपर की तरह ही मदद करता है। विटामिन ए को रेटीनोल (Retinol) भी कहा जाता है। यह कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए होने वाले आयरन के अवशोषण में सहायक होता है।

(और पढ़ें - बीटा कैरोटीन के फायदे)

आप विटामिन ए में समृद्ध आहार जैसे शकरकंद, गाजर, हरी पत्तेदार सब्जियां, और आम आदि को डाइट में शामिल कर विटामिन ए की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। 

(और पढ़ें - विटामिन ए की कमी का इलाज)

लाल रक्त कोशिकाओं के लिए कौन सा विटामिन?

विटामिन बी-12 का सेवन करें रेड मीट, मछली और शेलफिश में विटामिन बी-12 पाया जाता है। लाल रक्त कोशिका के निर्माण में विटामिन बी-12 अहम भूमिका निभाता है। रक्त में विटामिन बी-12 की कमी से आरबीसी की संख्या भी घटने लगती है।

लाल रक्त कोशिकाओं के लिए क्या खाना चाहिए?

विटामिन ए से बढ़ेगी लाल रक्त कोशिका आपको इसके लिए मछली, अंडा, जानवरों का लिवर, डेयरी उत्पाद, हरी-पत्तेदार सब्जियां, लाल व पीली सब्जियां, टमाटर आदि खाना चाहिए। क्योंकि ये फूड्स भरपूर मात्रा में विटामिन-ए देते हैं।

लाल रक्त कोशिकाओं को कैसे बढ़ाएं?

आरबीसी बढ़ाने के लिए आयरन.
लाल मांस.
पत्तेदार, हरी सब्जियां, जैसे पालक और केल.
सूखे मेवे जैसे कि आलूबुखारा और किशमिश.
फलियां.
अंडे की जर्दी.

WBC का दूसरा नाम क्या है?

श्वेत रक्त कोशिकायें (WBC), या श्वेताणु या ल्यूकोसाइट्स (यूनानी: ल्यूकोस-सफेद और काइटोस-कोशिका), शरीर की संक्रामक रोगों और बाह्य पदार्थों से रक्षा करने वाली प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकायें हैं।