लेखक हरे भरे पेड़ों को क्या समझता था class 8? - lekhak hare bhare pedon ko kya samajhata tha chlass 8?

Check the below NCERT MCQ Questions for Class 8 Hindi Chapter 3 बस की यात्रा with Answers Pdf free download. MCQ Questions for Class 8 Hindi with Answers were prepared based on the latest exam pattern. We have Provided बस की यात्रा Class 8 Hindi MCQs Questions with Answers to help students understand the concept very well.

Objective Question | NCERT Hindi Class 8

NCERT Solutions Class 8 HindiBook:National Council of Educational Research and Training (NCERT)Board:Central Board of Secondary Education (CBSE)Class:8thSubject:Hindi VasantChapter:3Chapters Name:बस की यात्राMedium:Hindi

Ncert Solutions for Class 8 Hindi | Objective Type Questions


You can refer to NCERT Solutions for Class 8 Hindi Chapter 3 बस की यात्रा to revise the concepts in the syllabus effectively and improve your chances of securing high marks in your board exams.

बस की यात्रा | Class 8 Hindi | NCERT Solutions

Q1.

cbse class 8 hindi book chapter 3

गद्यांश पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न

हम पाँच मित्रों ने तय किया कि शाम चार बजे की बस से चलें। पन्ना से इसी कंपनी की बस सतना के लिए घंटे भर बाद मिलती है जो जबलपुर की ट्रेन मिला देती है। सुबह घर पहुँच जाएँगे। हम में से दो को सुबह काम पर हाज़िर होना था इसीलिए वापसी का यही रास्ता अपनाना ज़रूरी था। लोगों ने सलाह दी कि समझदार आदमी इस शाम वाली बस से सफ़र नहीं करते। क्या रास्ते में डाकू मिलते हैं? नहीं, बस डाकिन है। बस को देखा तो श्रद्धा उमड़ पड़ी। खूब वयोवृद्ध थी। सदियों के अनुभव के निशान लिए हुए थी। लोग इसलिए इससे सफ़र नहीं करना चाहते कि वृद्धावस्था में इसे कष्ट होगा। यह बस पूजा के योग्य थी। उस पर सवार कैसे हुआ जा सकता है !

Question

लेखक एवं उनके मित्रों को ट्रेन कहाँ से पकड़नी थी ?

A. पन्ना से

B. सतना से

C. जबलपुर से

D. कटनी से

Ans: जबलपुर से।

Q2.

cbse class 8 hindi chapter 3 question answer

लेखक एवं उनके मित्रों को किस बात के लिए जल्दी थी ?

A. उन्हें एक विवाह समारोह में जाना था

B. अगले दिन उन्हें काम पर जाना था

C. वे घूमने के लिए जा रहे थे

D. उनको अपने गाँव पहुँचना था

Ans: अगले दिन उन्हें काम पर जाना था।

Q3.

cbse class 8 hindi mcq questions3

लोगों ने उनको क्या सलाह दी ?

A. शाम वाली बस से सफर करना ठीक नहीं है

B. आपको यहीं रुक जाना चाहिए

C. आप कल सुबह बस पकड़कर चले जाना

D. आप यहीं से ट्रेन पकड़ लेना

Ans: शाम वाली बस से सफर करना ठीक नहीं है।

Q4.

cbse class 8 hindi chapter 3 solutions

बस कैसी थी ?

A. एकदम नई

B. बहुत सुंदर

C. उसके अस्थि-पंजर हिल रहे थे

D. वह बहुत मजबूत थी

Ans: उसके अस्थि -पंजर हिल रहे थे।

Q5.

ncert class 8 hindi chapter 3

लेखक ने क्या कहकर बस पर व्यंग्य किया है ?

A. यह वयोवृद्ध है, इसलिए इस पर सफर नहीं करना चाहिए

B. यह बस पूजा के योग्य है

C. यह श्रद्धा के योग्य हैं

D. उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं

Ans: उपर्युक्त सभी कथन सत्य हैं।

Q6.

ncert class 8 hindi chapter 3 extra questions

बस सचमुच चल पड़ी और हमें लगा कि यह गांधीजी के असहयोग और सविनय अवज्ञा आंदोलनों के वक्त अवश्य जवान रही होगी। उसे ट्रेनिंग मिल चुकी थी। हर हिस्सा दूसरे से असहयोग कर रहा था। पूरी बस सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौर से गुज़र रही थी। सीट का बॉडी से असहयोग चल रहा था। कभी लगता सीट बॉडी को छोड़कर आगे निकल गई है। कभी लगता कि सीट को छोड़कर बॉडी आगे भागी जा रही है। आठ-दस मील चलने पर सारे भेदभाव मिट गए। यह समझ में नहीं आता था कि सीट पर हम बैठे हैं या सीट हम पर बैठी है।

Question

लेखक के अनुमान के अनुसार बस कितनी पुरानी थी ?

A. दस साल

B. बीस साल

C. तीस साल

D. गांधी जी के असहयोग आंदोलन के समय की

Ans: गांधी जी के अहसयोग आंदोलन के समय की।

Q7.

ncert solutions for class 8 hindi chapter 3 extra questions

असहयोग का क्या अर्थ है ?

A. दूसरों के साथ सहयोग न करना

B. दूसरों के साथ असहयोग न करना

C. दूसरों के साथ मिलकर रहना

D. तालमेल होना

Ans: दूसरों के साथ सहयोग न करना।

Q8.

hindi class 8 chapter 3

सीट का किससे असहयोग चल रहा था ?

A. सड़क से

B. इंजन से

C. बस की बॉडी से

D. ड्राइवर से

Ans: बस की बॉडी से।

Q9.

cbse class 8 hindi book pdf chapter 3

आठ-दस मील चलने पर सारे भेदभाव कैसे मिट गए ?

A. सब कुछ एकाकार हो गया था

B. वे अपने गन्तव्य पर पहुँच गए थे

C. बस का इंजन हिल रहा था

D. बस का इंजन बंद हो गया था

Ans: सब कुछ एकाकार हो गया।

Q10.

ncert class 8 hindi book pdf chapter 3

निम्नलिखित शब्दों में से कौन-सा शब्द उपसर्गयुक्त नहीं है ?

A. अहसयोग

B. सचमुच

C. सविनय

D. अवज्ञा

Ans: सचमुच।

Q11.

ncert class 8 hindi book chapter 3

एकाएक बस रुक गई। मालूम हुआ कि पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया है। ड्राइवर ने बाल्टी में पेट्रोल निकालकर उसे बगल में रखा और नली डालकर इंजन में भेजने लगा। अब मैं उम्मीद कर रहा था कि थोड़ी देर बाद बस-कंपनी के हिस्सेदार इंजन को निकालकर गोद में रख लेंगे ओर उसे नली से पेट्रोल पिलाएँगे, जैसे माँ बच्चे के मुँह में दूध की शीशी लगाती है।
बस की रफ़्तार अब पंद्रह-बीस मील हो गई थी। मुझे उसके किसी हिस्से पर भरोसा नहीं था। ब्रेक फेल हो सकता है, स्टीयरिंग टूट सकता है। प्रकृति के दृश्य वहुत लुभावने थे। दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ थे जिन पर पक्षी बैठे थे। मैं हर पेड़ को अपना दुश्मन समझ रहा था। जो भी पेड़ आता, डर लगता कि इससे बस! टकराएगी। वह निकल जाता तो दूसरे पेड़ का इंतज़ार करता। झील दिखती तो सोचता कि इसमें बस गोता, लगा जाएगी।

Question

ड्राइवर ने बस क्यों रोक दी थी ?

A. गाड़ी का टायर पंचर हो गया था

B. इंजन में कार्बन आ गया था

C. पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया था

D. एक सवारी पीछे छूट गई थी

Ans: पेट्रोल की टंकी में छेद हो गया था।

Q12.

mcq hindi class 8 chapter 3

लेखक बस-कंपनी के हिस्सेदार से क्या उम्मीद कर रहा था ?

A. कि वह दूसरी बस मँगवाएगा

B. कि वह आज यहीं रहने के लिए कहेगा

C. कि वह इंजन को निकालकर गोद में रख लेगा

D. कि वह स्वयं बस चलाएगा

Ans: कि वह इंजन को निकालकर गोद में रख लेगा।

Q13.

mcq questions class 8 hindi chapter 3

प्रकृति के दृश्य कैसे थे ?

A. कष्टदायक

B. लुभावने

C. डरावने

D. चमकीले

Ans: लुभावने।

Q14.

mcq questions for class 8 hindi chapter 3

लेखक हर पेड़ को अपना दुश्मन क्यों समझ रहा था ?

A. क्योंकि बस कभी भी पेड़ से टकरा सकती थी

B. पेड़ छायादार नहीं था

C. पेड़ नरभक्षी थे

D. पेड़ काँटेदार थे

Ans: क्योंकि बस कभी-भी पेड़ से टकरा सकती थी।

Q15.

cbse class 8 hindi book chapter 3

झील को देखकर लेखक को क्या लगता था ?

A. कि इसमें नहाना चाहिए

B. कहीं बस झील में ही न जा गिरे

C. झील बहुत पुरानी है

D. झील का पानी पीने लायक है या नहीं

Ans: कहीं बस झील में ही न गिर जाए।

Q16.

cbse class 8 hindi chapter 3 question answer

मैंने उस कंपनी के हिस्सेदार की तरफ़ पहली बार श्रद्धाभाव से देखा। वह टायरों की हालत जानते हैं फिर भी जान हथेली पर लेकर इसी बस से सफर कर रहे हैं। उत्सर्ग की ऐसी भावना दुर्लभ है। सोचा, इस आदमी के साहस और बलिदान भावना का सही उपयोग नहीं हो रहा है। इसे तो किसी क्रांतिकारी आंदोलन का नेता होना चाहिए। अगर वस नाले में गिर पड़ती और हम सब मर जाते तो देवता वाँहें पसारे उसका इंतज़ार करते। कहते-“वह महान आदमी आ रहा है जिसने एक टायर के लिए प्राण दे दिए। मर गया, पर टायर नहीं बदला।”

लेखक हरे भरे पेड़ों को क्या समझता है?

लेखक हरे भरे पेड़ों को अपना दुश्मन समझ रहा था। 'बस की यात्रा' पाठ में जब लेखक हरिशंकर परसाई अपने चार मित्रों के साथ बस की यात्रा पर निकले तो जिससे वह यात्रा कर रहे थे, वह बेहद जर्जर हालत की थी।

बस की यात्रा पाठ में लेखक हरे भरे पेड़ों को क्या समझता था * 1 Point?

एक पेड़ निकल जाने पर वह दूसरे पेड़ का इंतज़ार करता था कि बस कहीं इस पेड़ से न टकरा जाए। यही वजह है कि लेखक को हर पेड़ अपना दुश्मन लग रहा था

लेखक पेड़ों को अपना दुश्मन क्यों समझ रहा है?

ऐसे में लेखक को डर लग रहा था कि कहीं उसकी बस किसी पेड़ से टकरा न जाए। एक पेड़ निकल जाने पर वह दूसरे पेड़ का इंतज़ार करता था कि बस कहीं इस पेड़ से न टकरा जाए। यही वजह है कि लेखक को हर पेड़ अपना दुश्मन लग रहा था।

लेखक और उनके मित्रों को कहाँ जाना था?

Solution : लेखक और उसके मित्र किसी काम से पन्ना आये थे, उन्हें जबलपुर जाना था