करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

Karwa chauth 2022: पूरे देश में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं 16 श्रृंगार कर अपने पति और चांद की पूजा करती हैं। करवा चौथ के व्रत की खास बात ये है कि इस दिन महिलाओं को 12 घंटे से ज्यादा का निर्जला व्रत रखना होता है। व्रत रखने से पहले महिलाएं जल्दी उठकर सरगी खाती हैं। कई जगह सरगी नहीं भी खाई जाती। सरगी में ऐसी चीजें रखी जाती हैं जो आपको पूरे दिन एनर्जी दें।

सरगी के बाद कुछ भी खाया या पिया नहीं जाता है। सरगी खाने के बाद महिलाएं पूरे दिन का व्रत रखती हैं और फिर सीधे चांद देखने के बाद ही व्रत खोलती हैं। करवा चौथ का व्रत खोलने के बाद (Karva Chauth 2022) महिलाएं सबसे पहले पानी पीती हैं, क्योंकि पूरे दिन प्यासे रहने के बाद शरीर का हाइड्रेट होना बहुत जरूरी है। पानी पीने के बाद महिलाएं कुछ खाती हैं और व्रत को संपन्न करती हैं। व्रत तोड़ने के दौरान कुछ महिलाएं घर पर बना पारंपरिक पूड़ी, सब्जी, पकौड़े जैसी चीजें खाती हैं। पूरा दिन भूखा रहने के बाद अचानक से तेल में फ्राई चीजों को खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए करवा चौथ के मौके पर हम आपको बताने जा रहे हैं व्रत तोड़ने (Karva Chauth 2022 Foods To break Fast) के दौरान आपको क्या खाना चाहिए, ताकि शरीर को एनर्जी मिल सके और शरीर हाइड्रेट रहे।

इसे भी पढ़ेंः देशी घी में मिलाकर खाएं बताशा, मिलेंगे ये 5 फायदे

 

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

करवा चौथ का व्रत तोड़ने के लिए खाएं ये 5 चीजें | Karva Chauth 2022 Foods To break Fast

नींबू पानी या फ्रूट जूस

करवा चौथ का व्रत तोड़ने के दौरान थोड़ा सा नॉर्मल पानी पीने के बाद नींबू पानी, छाछ, लस्सी और फ्रूट जूस पीना चाहिए। पूरा दिन खाली पेट रहने के बाद नींबू पानी, लस्सी, छाछ और फ्रूट जूस जैसी चीजें शरीर को एनर्जी देती हैं। साथ ही ये बॉडी को हाइड्रेट करने में भी मदद करती हैं। कई बार महिलाएं करवा चौथ का व्रत तोड़ने के तुरंत बाद चाय पी लेती हैं, जिसकी वजह से उन्हें गैस, पेट में दर्द जैसी कई प्रॉब्लम हो सकती है।

इसे भी पढ़ेंः Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ की सरगी में जरूर पिएं नारियल पानी, जानें इसे पीने के फायदे

 

नट्स और ड्राई फ्रूट्स

ज्यादातर भारतीय घरों में करवा चौथ के दिन पारंपरिक खाना जैसे छोले, पूड़ी, रायता, खीर, पकौड़े जैसी चीजें बनती हैं। पारंपरिक खाना स्वादिष्ट तो होता है लेकिन इसमें बहुत सारे मसालों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। व्रत खोलने के बाद  खजूर, अंजीर, बादाम जैसे ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना ज्यादा बेहतर होता है। व्रत खोलने के दौरान नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है।

सूप

व्रत खोलने के बाद सूप का सेवन भी सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। सूप में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने और एनर्जी देने में मदद करता है। आप व्रत खोलने के बाद टमाटर, मिक्स वेजिटेबल जैसे सूप का सेवन कर सकते हैं।

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

मूंग का हलवा

पंजाब, उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में करवा चौथ का व्रत कुछ मीठा खाकर खोला जाता है। ऐसे में आप मूंग का हलवा ट्राई कर सकते हैं। मूंग के हलवे में भरपूर मात्रा में फाइबर, आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम, विटामिन बी कॉम्प्लेक्स और प्रोटीन होता है, जो व्रत के दौरान शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा करने में मददगार साबित होता है।

इडली

अगर आपके यहां कुछ स्पेसिफिक खाने का रिवाज नहीं है तो आप व्रत खोलने के लिए इडली और सांभर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पूरा दिन भूखे रहने के बाद इडली का सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है। इडली और सांभर को पाचने के लिए शरीर को ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है।

न्यूट्रिशनिस्ट जूही कपूर ने बताया कि करवा चौथ 2022 का व्रत रखने से एक दिन पहले आपको खूब सारे फल और सब्जियां खानी चाहिए। ऐसा करने से फास्ट के दौरान पोटैशियम का लेवल कम नहीं होता है। आप केला, संतरा, पालक, ब्रॉकली आदि का सेवन कर सकती हैं। व्रत में भूख को कंट्रोल करने के लिए प्रोटीन से भरपूर सब्जियां भी खाएं।

करवा चौथ व्रत से पहले हेल्दी कार्ब्स खाएं

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

एक्सपर्ट ने करवा चौथ से पहले डाइट (Karwa Chauth Diet) में लिमिटेड हेल्दी कार्ब्स को शामिल करने के लिए कहा है। एक दिन पहले हेल्दी कार्ब्स खाने से व्रत के दौरान एनर्जी की कमी नहीं होती है। चावल, शकरकंद और गुड़ में हेल्दी कार्ब्स होते हैं।

नारियल पानी पिएं

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

अगर आप से पूछा जाए कि करवा चौथ का व्रत रखते हुए कौन-सी दिक्कत होती है? तो आप कमजोरी का नाम जरूर लेंगे। इससे छुटकारा पाने के लिए व्रत से पहले नारियल पानी जरूर पिएं। नारियल पानी शरीर में इलेक्ट्रोलाइट लेवल को बैलेंस्ड रखता है और आपको कमजोरी महसूस नहीं होने देता।

करवा चौथ व्रत से पहले क्या खाएं और क्या नहीं?

View this post on Instagram

A post shared by Juhi Kapoor (@thejuhikapoor)

करवा चौथ व्रत से पहले क्या ना करें? - चाय और कॉफी ना पिएं

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

करवा चौथ उपवास से पहले जरूरी फूड्स के साथ यह भी जानना चाहिए कि व्रत से पहले क्या नहीं करना चाहिए? आपको व्रत से एक दिन पहले चाय और कॉफी से दूरी बना लेनी चाहिए। क्योंकि ये चीजें शरीर में पानी की कमी करती हैं और वैसे ही यह व्रत निर्जला होता है। यह गलती व्रत में चक्कर आने का कारण बन सकती है।

मसालेदार और फ्राइड फूड

करवा चौथ व्रत में क्या क्या खाया जाता है - karava chauth vrat mein kya kya khaaya jaata hai

करवा चौथ 2022 से पहले मसालेदार और फ्राइड फूड खाने से आपको ज्यादा प्यास लगने लगती है। वहीं, व्रत के दौरान आपको पेट फूलने या भारीपन जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इसलिए एक्सपर्ट करवा चौथ व्रत से पहले इन फूड को खाने से मना करती हैं।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

करवा चौथ में कुछ खा सकते हैं क्या?

करवा चौथ व्रत से एक दिन पहले क्या खाएं महिलाएं दाल, रोटी, सब्जी, खिचड़ी, खीर, छाछ, दही और दूध का सेवन कर सकते हैं। उपवास से पहले पानी की कमी को पूरा करने के लिए फलों का सेवन कर सकते हैं। महिलाओं को उपवास के पहले नारियल पानी का सेवन करना चाहिए, इससे करवा चौथ व्रत के दिन महिलाएं हाइड्रेटेड रहेंगी।

करवा चौथ में कौन कौन से पकवान बनते हैं?

करवा चौथ पर हलवा, पुरी, सब्जी, खीर और चूरमा आदि पारंपरिक पकवान बनाए जाते हैं, इसके अलावा भी आप कुछ खास मिठाइयों को बना कर अपनी पूजा की थाली में रख सकती हैं.

करवा चौथ का व्रत क्या खाकर खोलना चाहिए?

Healthy foods to eat after karva chauth fast :.
पानी पिएं व्रत खत्म होने के बाद सबसे पहले आपको बॉडी को हाइड्रेट रखने के लिए पानी पीना चाहिए। ... .
बादाम खाएं विटामिन, मैग्नीशियम, प्रोटीन और जिंक से भरपूर बादाम व्रत खोलने के बाद खा सकते हैं। ... .
नारियल पानी है अच्छा ऑप्शन ... .
दही ले सकती हैं ... .
सलाद या सूप.

करवा चौथ में क्या क्या नहीं खाना चाहिए?

चावल व अन्य ऐसे आहार से दूर रहें जो पाचन में अधिक समय लेते हैं। पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के बाद जरूरी है कि आप प्रोटीन से भरपूर आहार लें और चाय, कॉफी व कैफीन युक्त अन्य पदार्थों से बचे रहें। इसकी जगह आप दही, छाछ या नींबू पानी का सेवन कर सकते हैं लेकिन अगर आपको सर्दी या कफ जल्दी होता है तो यह न करें।