कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?

Show

Pulses to Eat and Avoid in Stone in Hindi: पथरी से आजकल हर दूसरा व्यक्ति परेशान हैं। पथरी का दर्द कभी भी उठ सकता है, यह दर्द असहनीय हो सकता है। पथरी में शरीर में खनिज और लवणों से बने कठोर पदार्थ जमा हो जाते हैं। पथरी होने पर खाने-पीने का बहुत ध्यान रखना होता है। सही खान-पान से भी आप पथरी के दर्द से बच सकते हैं। पथरी में कुछ चीजों को खाने की सलाह दी जाती है, तो वहीं कुछ चीजों से परहेज करने को कहा जाता है। कौन-से फल और सब्जियां खानी चाहिए या नहीं खानी चाहिए, इस बारे में अधिकतर लोग जानते ही हैं। लेकिन पथरी में कौन-सी दाल खानी चाहिए और कौन-सी दाल नहीं खानी चाहिए, इस बारे में जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें। 

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?

पथरी में कौन-सी दाल खाएं?-Pulses to Eat in Stone

पथरी में कुल्थी की दाल खाना काफी फायदेमंद होता है। अगर आपको पथरी है, तो आप कुल्थी की दाल खा सकते हैं। कुल्थी की दाल स्टोन्स को छोटा करने में मदद कर सकती है। इससे स्टोन छोटे होते हैं और धीरे-धीरे पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकलने लगते हैं। पथरी होने पर आप अपनी रेगुलर डाइट में कुल्थी की दाल (Kulthi ki Dal in Stone) शामिल कर सकते हैं। लगातार 3 से 4 महीनों तक कुल्थी की दाल खाने से आपको पथरी से छुटकारा मिल सकता है। इसके अलावा कुल्थी की दाल में फाइबर, आयरन और विटामिन सी भी पाया जाता है। ऐसे में यह दाल हेल्थ के लिए भी काफी लाभकारी होती है। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को कुल्थी की दाल अपनी डाइट में जरूर शामिल करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें- पित्ताशय की पथरी: आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके लक्षण, कारण और इलाज के घरेलू उपाय

पथरी में कौन-सी दाल न खाएं?- Pulses to Avoid in Stone

जिस तरह से पथरी होने पर कुल्थी की दाल खाना फायदेमंद होता है। उसी तरह कुछ खास तरह की दालें पथरी रोगियों के लिए नुकसानदायक भी हो सकती हैं। इसलिए पथरी होने पर इन दालों का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?

उड़द की दाल

पथरी के रोगियों को उड़द की दाल का सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए। उड़द की दाल खाने से शरीर में मौजूद स्टोन बढ़ सकता है। इस स्थिति में आपको तेज दर्द भी उठ सकता है। उड़द की दाल खाने से किडनी में गंदगी जमा हो सकती है और स्टोन बढ़ सकता है। पथरी में खासकर रात के समय काली उड़द की दाल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

चने की दाल

चने की दाल भी पथरी के रोगियों को नुकसान पहुंचा सकती है। अगर आपको पेट, पित्ताशय या किडनी में स्टोन है, तो चने की दाल से परहेज करना चाहिए। चने की दाल खाने से स्टोन की समस्या बढ़ सकती है

सूखे बींस

अगर आपको पथरी है, तो आपको सूखे बींस का सेवन करने से भी बचना चाहिए। सूखे बींस खाने से पथरी की समस्या बढ़ सकती है। पथरी में सूखे बींस खाने के बाद आपको दर्द महसूस हो सकता है। इसलिए इसे खाने से बचें।

इसे भी पढ़ें- पथरी में अनार खाना चाहिए या नहीं? एक्सपर्ट से जानें इसका जवाब

राजमा

राजमा प्रोटीन का एक बेहतरीन स्त्रोत होता है। इसलिए पथरी रोगियों को राजमा खाने से भी परहेज करना चाहिए। बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन लेना पथरी रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर स्टोन है, तो प्रोटीन का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए।

इसके अलावा पथरी में कच्चे चावल, टमाटर, बैंगन, शिमला मिर्च, भिंडी, मीट और अधिक मसालेदार भोजन खाने से भी बचना चाहिए। वैसे तो पथरी को सही खान-पान और परहेज से नियंत्रण में रखा जा सकता है। लेकिन अगर आपको पथरी का तेज दर्द बार-बार उठे, तो इस स्थिति में डॉक्टर सर्जरी की सलाह भी दे सकते हैं।

कौन सी दाल खाने से पथरी गल जाती है? - kaun see daal khaane se patharee gal jaatee hai?
पथरी की समस्या 

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण अधिकतर लोग किडनी स्टोन की समस्या से परेशान रहते हैं। आमतौर पर ये स्टोन यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाते हैं। पथरी में यूं तो कोई परेशानी नहीं होती है लेकिन जब इसका दर्द उठता है तो वो असहनीय हो जाता है। शरीर में जब कैल्शियम और कोलेस्ट्राल की मात्रा ज्यादा हो जाती है तो स्टोन बन जाते है। अगर इसके लक्षण समय में पहचान लिया जाए तो कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आज हमआपको बताएंगे कि कुलथी के दाल का पानी पीने से आप पथरी से कैसे निजात पा सकते हैं?  

कुलथी के दाल का पानी नियमित रूप से पीने से किडनी में मौजूद पथरी धीरे-धीरे गलने लगती है और पेशाब के जरिए के बाहर निकल जाती है। अगर आप किडनी की पथरी के शुरुआती दौर से गुजर रहे हैं या फिर आपके पथरी का साइज छोटा है, तो इससे कुछ ही दिनों में आपको राहत मिल सकता है। चलिए जानते हैं किडनी स्टोन होने पर किस तरह करें कुलथी दाल के पानी का सेवन?

टाइप-2 डायबिटीज नींद को कैसे प्रभावित करता है? अच्छी नींद के लिए इन 5 टिप्स को करें फॉलो

कैसे करें कुलथी दाल के पानी का सेवन

  • सबसे पहले करीब 25 ग्राम कुलथी की दाल लें। 
  • इस दाल को पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद थोड़े से पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें। 
  • सुबह उठकर दाल को छानकर इसका पानी पिएं। 
  • करीब 4 से 5 महीने लगातार इस पानी का सेवन करने से किडनी की पथरी ठीक हो सकती है।

Increase Eyesight Naturally: आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करते हैं ये 5 नेचुरल नुस्खे

किडनी स्टोन में किस तरह काम करती है कुलथी की दाल?

कुलथी की दाल में फ्लेवोनोइड्स, स्टेरॉयड, फेनोलिक कंपोनेंट और सैपोनिन जैसे कई तत्व मौजूद होते हैं। सा ही ये एंटी-यूरोलिथियासिस गुणों से भरपूर होता है, जो पथरी को धीरे-धीरे छोटा करके आपके शरीर से बाहर निकालता है। 

डायबिटीज पेशेंट इस तरह से करें दालचीनी का सेवन, काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

कुलथी दाल खाने से सेहत को होने वाले अन्य फायदे  

  • वजन कंट्रोल करने में सहायक
  • डायबिटीज कंट्रोल करने में असरदार
  • कोलेस्ट्रॉल लेवल को करे कंट्रोल
  • सर्दी-जुकाम की परेशानी से राहत
  • पेट में अल्सर से मिल सकता है छुटकारा

Latest Health News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। News in Hindi के लिए क्लिक करें हेल्थ सेक्‍शन

किडनी स्टोन में कौन कौन सी दाल खानी चाहिए?

किडनी स्टोन के मरीजों के लिए कुलथी की दाल का सेवन फायदेमंद माना जाता है क्योंकि यह स्टोन्स को किडनी से बाहर निकालने में सहायता करता है।

कुलथी की दाल से पथरी कैसे निकलती है?

आमतौर पर ये स्टोन यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकाल जाते हैं।.
सबसे पहले करीब 25 ग्राम कुलथी की दाल लें।.
इस दाल को पानी में अच्छे से धो लें। इसके बाद थोड़े से पानी में रातभर के लिए भिगोकर छोड़ दें।.
सुबह उठकर दाल को छानकर इसका पानी पिएं।.
करीब 4 से 5 महीने लगातार इस पानी का सेवन करने से किडनी की पथरी ठीक हो सकती है।.

कुलथी की दाल कौन सी है?

कुलथी एक प्रकार की दाल है, जिसे अंग्रेजी में हार्स ग्राम के नाम से जाना जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम मैक्रोटिलोमा यूनिफ्लोरम (Macrotyloma uniflorum) है। यह औषधि के रूप में फायदेमंद मानी जाती है। इसे दक्षिण भारत की महत्वपूर्ण फसल माना गया है।

पथरी में मूंग की दाल खा सकते हैं क्या?

मूंग दाल का अधिक सेवन किडनी स्टोन में बहुत नुकसानदायक माना जाता है. इसमें प्रोटीन और ऑक्सलेट की मात्रा ज्यादा होती है. (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. इसे अपनाने से पहले चिकित्सीय सलाह जरूर लें.