इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है I स्थल II धर्म III समुदाय? - inamen se kaun sa maanaveey paryaavaran ka ghatak nahin hai i sthal ii dharm iii samudaay?

  • July 13, 2022

NCERT CLASS-7 Geography Solutions
               (हिन्दी माध्यम)            
अध्याय-1. पर्यावरण     
इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है I स्थल II धर्म III समुदाय? - inamen se kaun sa maanaveey paryaavaran ka ghatak nahin hai i sthal ii dharm iii samudaay?

1. निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –

(क) पारितंत्र क्या है ?

उत्तर – वैसे तंत्र जिसमें समस्त जीवधारी आपस में एक-दूसरे के साथ तथा पर्यावरण के उन भौतिक एवं रासायनिक कारकों के साथ परस्पर क्रिया करते हैं जिसमें वे निवास करते हैं, उसे पारितंत्र कहा जाता है। वह सब ऊर्जा और पदार्थ के स्थानांतरण द्वारा सम्बद्ध है। 

                        इस प्रकार सभी पेड़-पौधे, जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक-दूसरे पर भी आश्रित हैं। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल का भी एक पारितंत्र हो सकता है।

(ख) प्राकृतिक पर्यावरण से आप क्या समझते हैं ? 

उत्तर – भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतुओं से मिलकर बनने वाले पर्यावरण को प्राकृतिक पर्यावरण कहा जाता है।

(ग) पर्यावरण के प्रमुख घटक कौन-कौन से है ?

उत्तर – पर्यावरण के प्रमुख घटक दो होते हैं –

जैविक घटक (जीवीय) – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु

अजैविक घटक (अजीवीय) – भूमि, जल, वायु इत्यादि।

(घ) मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण दीजिए।

उत्तर – मानव निर्मित पर्यावरण के चार उदाहरण निम्नलिखित है –

◆फसल उगाना 

◆पशुपालन 

◆ औद्योगिक क्रांति

◆ व्यापार एवं वाणिज्य

(च) स्थल मंडल क्या है ?

उत्तर – पृथ्वी की ठोस पर पर्पटी या कठोर ऊपरी परत को स्थलमंडल कहते हैं। यह चट्टानों एवं खनिजों से बना होता है एवं मिट्टी की पतली परत से ढका होता है। या पहाड़, पठार, मैदान, घाटी आदि जैसी विभिन्न स्थल आकृतियों वाला विषम धरातल होता है। ये स्थलाकृतियाँ महाद्वीपों के अलावा महासागर की सतह पर भी पाई जाती है। अर्थात स्थलमंडल वह क्षेत्र है जो हमें वन, कृषि एवं मानव बस्तियों के लिए भूमि पशुओं को चरने के लिए घास स्थल प्रदान करता है। यह खनिज संपदा का भी एक सोच है।

(छ) जीवीय पर्यावरण के दो प्रमुख घटक क्या है ?

उत्तर – जीवीय पर्यावरण – पेड़-पौधे तथा जीव-जंतु

(ज) जैवमंडलक्या है ?

उत्तर- पादप एवं जीव-जंतु मिलकर जलमंडल या सजीव संसार का निर्माण करते हैं। यह पृथ्वी वह संकीर्ण क्षेत्र है जहाँ स्थल, जल एवं वायु मिलकर जीवन को संभव बनाते हैं।

इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है I स्थल II धर्म III समुदाय? - inamen se kaun sa maanaveey paryaavaran ka ghatak nahin hai i sthal ii dharm iii samudaay?

1. सही उत्तर चिह्नित कीजिए –

(क) इनमें से कौन-सा प्राकृतिक परितंत्र नहीं है ?

(i) मरुस्थल

(ii) ताल

(iii) वन

उत्तर – (ii) ताल

(ख) इनमें से कौन सा मानवीय पर्यावरण का घटक नहीं है?

(i) स्थल

(ii) धर्म

(iii) समुदाय

उत्तर – (i) स्थल

(ग) इनमें से कौन-सा मानव-निर्मित पर्यावरण है ?

(i) पहाड़

(ii) पर्वत

(iii) सड़क

उत्तर – (iii) सड़क

(घ) इनमें से कौन-सा पर्यावरण के लिए खतरा है ?

(i) पादप-वृद्धि

(ii) जनसंख्या वृद्धि

(iii) फसल वृद्धि

उत्तर –(ii) जनसंख्या वृद्धि

3. निम्नलिखित स्तंभों को मिलाकर सही जोड़े बनाइए-

                                                उत्तर 

(क) जैवमंडल  – (v) वह संकीर्ण क्षेत्र जहाँ स्थल, जल एवं वायु पारस्परिक क्रिया करते हैं ।

(ख) वायुमंडल – (i) पृथ्वी को घेरने वाले वायु की चादर 

(ग) जलमंडल – (ii) जलीय क्षेत्र

(घ) पर्यावरण – (iv) हमारे आस-पास का क्षेत्र

4. कारण बताइए –

(क) मानव अपने पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

उत्तर – कार का धूआँ वायु को प्रदूषित करता है, पानी को पात्र में एकत्रित किया जाता है, भोजन को बर्तनों में परोसा जाता है और भूमि पर कारखानों का निर्माण होता है।

           मानव कार, मिल, कारखानों एवं बर्तनों का निर्माण करता है। इस प्रकार से मानव प्राकृतिक पर्यावरण में परिवर्तन करता है।

(ख) पौधे एवं जीव जंतु एक दूसरे पर आश्रित है।

उत्तर – सभी पेड़-पौधे जीव-जंतु एवं मानव अपने आसपास के पर्यावरण पर आश्रित होते हैं। प्रायः वे एक- दूसरे पर भी आश्रित है। जीवधारियों का आपसी एवं अपने आस-पास के पर्यावरण के बीच का संबंध ही पारितंत्र का निर्माण करता है। अधिक वर्षा वाले वन, घासस्थल, रेगिस्तान, पर्वत, झील, नदी, महासागर एवं छोटे-से ताल भी एक पारितंत्र हो सकता है।

Read More :

  • OBJECTIVE SOLUTIONS, NCERT CLASS- 7 / वस्तुनिष्ठ प्रश्नोत्तर
  • 1. पर्यावरण
  • 2. हमारी पृथ्वी के अन्दर
  • 3. हमारी बदलती पृथ्वी
  • अध्याय-4. वायु
  • अध्याय-5. जल
  • अध्याय-6. प्राकृतिक वनस्पति एवं वन्य जीवन
  • अध्याय-7. मानवीय पर्यावरण : बस्तियाँ, परिवहन, एवं संचार
  • अध्याय-8. मानव-पर्यावरण अन्योन्यक्रिया : उष्णकटिबंधीय एवं उपोष्ण प्रदेश
  • अध्याय-9. शीतोष्ण घासस्थलों में जीवन
  • अध्याय -10. रेगिस्तान में जीवन

Post Views: 231

कौन मानव पर्यावरण का घटक नहीं है?

सही उत्‍तर भूमि है। भूमि को मानव पर्यावरण का हिस्सा नहीं माना जाता है।

मानव पर्यावरण का घटक कौन है?

भूमि, जल, वायु, पेड़-पौधे एवं जीव-जंतु मिलकर प्राकृतिक पर्यावरण बनाते हैं। स्थलमंडल, जलमंडल, वायुमंडल एवं जैवमंडल से आप पहले से ही परिचित होंगे। आइए, अब हम इनके संबंध में कुछ और तथ्यों की जानकारी प्राप्त करते हैं।

पर्यावरण के घटक क्या है?

प्राकृतिक जिसमें मानव हस्तक्षेप न के बराबर होता है पर्यावरण जो प्राकृतिक रूप से निर्मित हैं। जैसे- नदी मिट्टी वायु, जल, पेड़-पौधे, जन्तु आदि । कृत्रिम पर्यावरण कृत्रिम / मानव निर्मित पर्यावरण है। सभी जैविकीय व अजैविक घटक सम्मिलित होते हैं ।

मानव निर्मित पर्यावरण का उदाहरण क्या है?

मानव निर्मित या मानव निर्मित पर्यावरण में मनुष्य द्वारा निर्मित वस्तुओं का समावेश होता है। मानव निर्मित पर्यावरण का उदाहरण: पुल, सड़कें, भवन और स्मारक मानव निर्मित वातावरण के चार उदाहरण हैं।