छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव कौन है - chhatteesagadh ke mukhy sachiv kaun hai

  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Amitabh Jain Will Be The New Chief Secretary Of Chhattisgarh, Replacing Mandal On 1 December

रायपुर2 वर्ष पहले

  • कॉपी लिंक

छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव कौन है - chhatteesagadh ke mukhy sachiv kaun hai

अमिताभ जैन।

छत्तीसगढ़ मूल के वरिष्ठ आईएएस अफसर अमिताभ जैन राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे नवंबर में रिटायर हो रहे आरपी मंडल की जगह लेंगे। जैन फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त और जल संसाधन के पद पर पदस्थ हैं। वे छत्तीसगढ़ मूल के चौथे आईएएस हैं, जो मुख्य सचिव बनेंगे। इससे पहले विवेक ढांढ, अजय सिंह और मंडल मुख्य सचिव बने हैं। जैन का मुख्य सचिव का कार्यकाल तकरीबन पांच साल का हो सकता है। वे जून 2025 में रिटायर होंगे। राज्य सरकार ने वर्तमान मुख्य सचिव आरपी मंडल को 6 माह की सेवावृद्धि देने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से जवाब नहीं आया है। केंद्र और राज्य में अलग-अलग दलों की सरकार होने और पूर्व के अनुभव के आधार पर यह माना जा रहा है कि मंडल की सेवावृद्धि के प्रस्ताव को मोदी सरकार से मंजूरी मिलने की संभावना कम ही है। इस कारण राज्य सरकार ने मंडल के बाद के नए विकल्प पर विचार शुरू कर दिया है। दावा तो यह भी किया जा रहा है कि जैन को सरकार की महत्वपूर्ण बैठकों में अभी से शामिल किया जा रहा है। जैन भूपेश सरकार की पहली पसंद के तौर पर इसलिए भी सामने हैं क्योंकि उनमें काम के प्रति लगन काफी अच्छी है। इसके अलावा सौम्य स्वभाव होने के कारण वे सभी को स्वीकार्य हैं। अपर मुख्य सचिव वित्त के तौर पर काम करते हुए उनका मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ तालमेल अच्छा बना हुआ है। इसी वजह से शासन की महत्वपूर्ण बैठकों में जैन की मौजूदगी को नए मुखिया के तौर पर देखा जा रहा है। जैन की नियुक्ति के साथ ही वरिष्ठ आईएएस सीके खेतान के राजस्व मंडल से मंत्रालय लौटने की भी संभावना कम हो जाएगी। खेतान अक्टूबर-19 से पदस्थ हैं। राजस्व मंडल में उनकी नियुक्ति मंडल को मुख्य सचिव बनाने के साथ ही की गई थी। लिहाजा खेतान जुलाई-21 में रिटायर होने वाले हैं। खेतान के अलावा इस समय जैन से वरिष्ठ आईएएस बीवीआर सुब्रमण्यम भी छत्तीसगढ़ कैडर के हैं। पर उनकी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से वापसी की भी संभावना नहीं के बराबर है। केंद्र की मोदी सरकार से बेहतर संबंधों को देखते हुए जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव के पद से ही सुब्रमण्यम रिटायर हो सकते हैं। उनका रिटायरमेंट सितंबर 2022 है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपनी पसंद से उन्हें जम्मू कश्मीर लेकर गए हैं। इसलिए अब जैन की नियुक्ति तय मानी जा रही है। वैसे जैन ने छत्तीसगढ़ के दल्लीराजहरा से स्कूली शिक्षा पूरी की है। मेकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले जैन एमटेक हैं। जैन 11वीं बोर्ड में अविभाजित मध्यप्रदेश के टॉपर थे।

रायपुर (हो.स.)। छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया गया है। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में दिल्ली जाएंगे। अमिताभ जैन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय में संयुक्त सचिव के पद पर भी काम कर चुके हैं। उन्हें हाल ही में केंद्र में सचिव के तौर पर इम्पेनल्ड किया गया था। उनके प्रतिनियुक्ति पर जाने के बाद छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री सचिवालय में पदस्थ एसीएस सुब्रत साहू को मुख्य सचिव बनाया गया है। छत्तीसगढ़ के 21 साल के इतिहास में यह पहली बार होगा जब छत्तीसगढ़ कैडर का कोई अधिकारी बतौर सचिव भारत सरकार में अपनी सेवाएं देगा। श्री जैन यह रिकार्ड कायम करेंगे।

अमिताभ जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। वे मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ कैडर में तैनात रहे हैं। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद उन्होंने यहां पर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। इससे पहले श्री जैन लंदन स्थित भारतीय हाई कमीशन में भारत और ब्रिटेन के बीच व्यापार और निवेश बढ़ाने के लिए काम कर चुके हैं। उन्होंने राज्य उद्योग और वित्त विभाग का प्रभार वर्षों तक संभाला। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा शासनकाल में बेदाग छवि के अफसर के रूप में जाने जाते हैं। अमिताभ जैन ने पांच माह पहले 30 नवंबर को मुख्य सचिव का दायित्व ग्रहण किया था। उनकी छवि को देखते हुए यह कहा जा रहा था कि वे पांच साल तक राज्य में मुख्य सचिव का दायित्व निभाएंगे। इस बीच केंद्र से बुलावा आने पर उन्होंने वहां जाने के लिए राज्य शासन से अनुमति मांगी तो उन्हें रिलीव करने पर सहमति दे दी गई। अब उनका केंद्र में जाना तय है। उनके दिल्ली जाने की सुगबुगाहट के बीच कई आईएएस सीएस बनने के लिए जोर लगा रहे हैं, पर मुख्यमंत्री की पसंद को देखते हुए सुब्रत साहू के अलावा अन्य किसी नाम से सहमति नहीं बन पाई।

सुब्रत 50 टॉप ब्यूरोक्रेट्स में रहे शामिल

सुब्रत साहू वर्ष 1992 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य के लिए विकास की समुचित योजना बनाने, नीतियों को बेहतर तरीके से अमलीजामा पहनाने और उसे लागू करवाने में अहम भूमिका निभाने की वजह से फेम इंडिया की रिपोर्ट में देशभर के 50 टॉप ब्यूरोक्रेट्स की लिस्ट में शामिल किया गया था। उन्हें इसी कार्यशैली की वजह से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का एसीएस भी नियुक्त किया गया था। श्री साहू निर्वाचन आयोग में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। अब उन्हें सीएस की जिम्मेदारी दी गई है।

रेणु देखेंगी प्रशासन अकादमी

प्रदेश की 1991 बैच की आईएएस अफसर रेणु पिल्ले को प्रशासनिक अकादमी का महानिदेशक बनाया गया है। गौरतलब है कि श्रीमती पिल्ले वरिष्ठता में श्री साहू से ऊपर हैं। इसके चलते उन्हें मंत्रालय से विदाई लेनी पड़ी। श्रीमती पिल्ले की छवि एक ईमानदार अधिकारी की है। और वह वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का दायित्व निभा रही थीं। श्री साहू की नियुक्ति के बाद अगले एक दो रोज में सचिव स्तर पर बड़े फेरबदल की उम्मीद की जा रही है।

वर्तमान में छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव कौन है?

अमिताभ जैन। छत्तीसगढ़ मूल के वरिष्ठ आईएएस अफसर अमिताभ जैन राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे। वे नवंबर में रिटायर हो रहे आरपी मंडल की जगह लेंगे। जैन फिलहाल अपर मुख्य सचिव वित्त और जल संसाधन के पद पर पदस्थ हैं।

छत्तीसगढ़ के वर्तमान शिक्षा सचिव कौन है?

आईएएस अधिकारी रेणु जी पील्ले को प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। अब उनके पास पहले से मौजूद प्रमुख सचिव कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिदेशक छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी की जवाबदारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ का गृह सचिव कौन है?

छत्तीसगढ़ शासन के वरिष्ठ अधिकारियों की सूची.

वर्तमान में भारत के मुख्य सचिव कौन है?

राजीव गौबा झारखण्ड कैडर से १९८२ बैच के एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं, जो वर्तमान में भारत के कैबिनेट सचिव हैं।