चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

क्या आपको भी है जिद्दी मुंहासों (एक्ने) की समस्या? क्या आपने एक्ने से निजात पाने के लिए काफी सारे उपचारों या घरेलू इलाजों का प्रयोग किया है लेकिन आपको सफलता नहीं मिली? अगर ऐसा है तो हो सकता है आपके मुंहासे सामान्य मुंहासे न हों, बल्कि फंगल मुंहासे (Fungal Acne) हों। यह स्थिति में आपकी त्वचा पर मुंहासे (पिंपल्स या एक्ने) ही होते हैं लेकिन इसका मूल कारण फंगस होता है, जोकि स्किन पर प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।  इसलिए अगर आप इसे ठीक करने के लिए सामान्य मुंहासे वाले उपायों को अपनाएंगी तो ये ठीक नहीं होगा। कोलंबिया एशिया हॉस्पिटल, गाजियाबाद, के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉक्टर भावुक मित्तल के अनुसार हेयर फॉलिकल के अंदर ही यीस्ट की ओवर ग्रोथ होती है। आपका सिबेशियस ग्लैंड एक प्रकार का ऑयल उत्पादित करता है, जिसका नाम सीबम होता है। यह ग्लैंड कई बार सीबम का उत्पादन अधिक कर देता है और आपके हेयर फॉलिकल में तेल के साथ धूल, मिट्टी और गंदगी फंस जाते हैं। इसमें बैक्टीरिया और यीस्ट के इकट्ठा होने के कारण यह फंगल एक्ने बन जाता है। लंबे समय में इस एक्ने के दाग को मिटाने में मुश्किल भी हो सकती है। इसके पीछे का कारण कोई इंफेक्शन या आपके हाइजीन की कमी नहीं होती है।

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

फंगल एक्ने कैसा दिखाई देता है? (Fungal Looks Like)

ये पिंपल या एक्ने यानी मुंहासेजैसा ही दिखाई देता है, लेकिन इसका साइज थोड़ा छोटा होता है। इसके अलावा सामान्य मुंहासे जहां अलग-अलग साइज के होते हैं, वहीं फंगल एक्ने लगभग एक साइज के और लाल रंग के दाने के समान दिखाई देंगे। यह आपके माथे पर एक लाइन में देखने को मिल सकते हैं या फिर कभी कभार  गालों और छाती पर अलग अलग भी देखने को मिल सकते हैं। यह एक्ने पिंपल से थोड़े अलग होते हैं और आपको इनके स्थान पर व्हाइट हेड आदि नहीं देखने को मिलेंगे।

इसे भी पढ़ें : आम की गुठलियों से बना 'मैंगो बटर' लगाने से दूर होती हैं स्किन की कई समस्याएं, जानें इसके 6 फायदे

फंगल एक्ने के अन्य लक्षण क्या हैं (Symptoms of Fungal Acne)

अगर आपको फंगल एक्ने होगा तो आपको सबसे मुख्य लक्षण जो देखने को मिलेगा वह है, दाने के स्थान पर बहुत अधिक खुजली होना। यहां आपको खुजली तो होगी लेकिन इनमें दर्द नहीं होगा। फंगल एक्ने बहुत ही जिद्दी होते हैं और पसीने आने से यह स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। अगर आपके वहां तापमान अधिक है तो यह एक्ने और लंबे समय तक चल सकता है। इसे देख कर आपके डर्मेटोलॉजिस्ट ही इसकी पहचान कर सकते हैं।

फंगल एक्ने का इलाज क्या है (How To Treat Fungal Acne)

इसे ठीक करने के लिए आपको एंटी यीस्ट और एंटी फंगलउपचारों का प्रयोग करना होगा। अगर आपको यह फंगल शुरुआती अवस्था में है तो इसे ठीक करने के लिए आप कोई भी टॉपिकल एंटी फंगल क्रीम का प्रयोग कर सकते हैं। प्रभावित क्षेत्रों पर आप कोई लोशन भी लगा सकते हैं। अगर आप की स्थिति अधिक गंभीर हो जाती है तो हो सकता है आपके डॉक्टर आप को खाने की भी कुछ दवाइयां दे सकें। अगर यीस्ट के फल फूलने का वातावरण होगा तो यह एक्ने दोबारा से हो सकता है। इसलिए आपको मेंटेनेंस ट्रीटमेंट की आवश्यकता होगी।

इसे भी पढ़ें : हरे धनिया की पत्तियां लगाएंगी आपकी खूबसूरती में चार चांद, जानें स्किन के लिए इस्तेमाल के 4 तरीके और फायदे

ध्यान रखें कि अगर आपका एक्ने एंटी इन्फ्लेमेटरी या एंटी बैक्टीरिया दवाइयों से भी ठीक नहीं हो रहा है तो वह कोई साधारण पिंपल नहीं बल्कि फंगल एक्ने हो सकता है।  इसे ठीक करने के लिए आपको एंटी यीस्ट दवाई का प्रयोग करना होगा। अगर आपको ओवर द काउंटर पर उपलब्ध उपचार से कोई आराम नहीं मिल रहा है तो आपको एक बार अपने डॉक्टर को जरूर दिखा लेना चाहिए।

main Image-- shutterstock

inside- mamamia

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

Fungal Acne : फंगल एक्ने, सामान्य एक्ने की तरह नहीं होता है। यह स्किन पर होने वाली समस्या है, जिसे पाइट्रोस्पोरम फॉलिकुलिटिस (pityrosporum folliculitis) कहा जाता है। यह कई तरह के फॉलिकुलिटिस में से एक है, स्किन के रोम में संक्रमण फैलने की वजह से  होता  है। देखने में यह परेशानी पिंपल्स की तरह हो सकती है, इसलिए अक्सर लोग इसे पिंपल ही समझ लेते हैं। फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए कई तरह के घरेलू उपायों का सहारा लिया जा सकता है। 

फंगल एक्ने से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं घरेलू उपाय (Home Remedies to Cure Fungal Acne)

फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए सेब का सिरका, दही, टी ट्री ऑयल इत्यादि का इस्तेमाल किया जा सकता है। आइए जानते हैं इन घरेलू उपायों के बारे में-

इसे भी पढ़ें - क्या पर्याप्त पानी पीने से दूर हो सकते हैं कील-मुंहासे? जानें एक्सपर्ट की राय

दही और प्रोबायोटिक्स आहार

फंगल से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए दही और प्रोबायोटिक्स आहार काफी हेल्दी माने जाते हैं।  ये अच्छे बैक्टीरिया होते हैं, जो फंगल से जुड़ी परेशानियों को कम कर सकते हैं। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो नियमित रूप से अपने आहार मेें दही को शामिल करें। इसके साथ ही आप इसे प्रभावित हिस्से पर लगा भी सकते हैं। 

एप्पल साइडर सिरका का करें इस्तेमाल 

एप्पल साइडर विनेगर में एंटीफंगल गुण पाया जाता है, जो फंगल की परेशानियों को कम कर सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 1 कप गर्म पानी लें। अब इसमें 2 चम्मच के करीब सेब का सिरका मिलाएं। इसके बाद इसे कॉटन बॉल की मदद से प्रभावित हिस्से पर लगाएं। कुछ दिनों में  आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। 

चेहरे पर फंगल एक्ने का इलाज कैसे करें? - chehare par phangal ekne ka ilaaj kaise karen?

टी ट्री ऑयल है फायदेमंद

टी ट्री ऑयल में नैचुरल रूप से एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद  होते हैं। इस तेल के इस्तेमाल से आप फंगल एक्ने की परेशानी को कम कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए इसमें अन्य वाहक तेल जैसे- नारियल या ऑलिव ऑयल मिक्स करें। अब इस तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे फंगल एक्ने की परेशानी कुछ दिनों में कम हो सकती है। 

नारियल तेल का करें इस्तेमाल 

वर्जिन कोकोनट ऑयल में शक्तिशाली एंटी-फंगल गुण पाया जाता है, जो स्किन को सुरक्षित रखने में असरदार है। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो इस तेल को प्रभावित हिस्से पर लगाएं। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिल सकता है। 

हल्दी है असरदार 

हल्दी में शक्तिशाली एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण  पाए जाते हैं, जो स्किन से जुड़ी कई तरह की परेशानी को कम कर  सकते हैं। अगर आप फंगल एक्ने की परेशानी से जूझ रहे हैं, तो हल्दी से तैयार लेप को प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं। वहीं, खाने में भी हल्दी एड करने से आपको काफी अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। 

एलोवेरा  दूर करेगा फंगल एक्ने

फंगल एक्ने की परेशानी को कम करने के लिए प्रभावित हिस्से पर एलोवेरा जेल लगाएं। यह फंगल की परेशानियों को दूर कर सकता है। साथ ही आपकी डैमेज स्किन को शांत करता है। 

फंगल एक्ने की परेशानियों को कम करने के लिए आप इन घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको इन घरेलू उपायों से राहत नहीं मिल  रही है, तो इस स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। ताकि इसकी गंभीरता को कम किया जा सके।