बदलू ने अपनी गाय को बेचने का क्या कारण बताया ? - badaloo ne apanee gaay ko bechane ka kya kaaran bataaya ?

बदलू ने अपनी गाय क्यों बेची?

बदलू ने अपनी गाय क्यों बेच दी थी? Solution : धन्धा ठप्प हो जाने से बदलू अपनी गाय को कहाँ से खिलाता, कैसे पालता? इसलिए उसने गाय बेच दी थी।

बदलू मन ही मन कब और क्यों दुखी हो जाता था?

बदलू के मन में ऐसी कौन-सी व्यथा थी, जो लेखक से छिपी न रह सकी? उत्तर:- बदलू लाख की चूड़ियाँ बेचा करता था परन्तु जैसे-जैसे काँच की चूडियों का प्रचलन बढ़ता गया उसका व्यवसाय ठप पड़ने लगा। अपने व्यवसाय की यह दुर्दशा बदलू को मन ही मन कचौटती थी।

बदलू चूड़ियों को कैसे बेचता था?

Answer. बदलू कभी भी चूड़ियों को पैसों से नहीं बेचता था। उसका अभी तक वस्तु - विनिमय का तरीका था और लोग अनाज के बदले उससे चूड़ियाँ ले जाते थे।

बदलू कौन था वह किस प्रकार व्यवसाय करता था?

बदलू मनिहार था। चूड़ियाँ बनाना उसका पैतृक पेशा/व्यवसाय था और वास्तव में वह बहुत ही सुंदर चूड़ियाँ बनाता था। उसकी बनाई हुई चूड़ियों की खपत भी बहुत थी। उस गाँव में तो सभी स्त्रियाँ उसकी बनाई हुई चूड़ियाँ पहनती ही थीं।