ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?
PDF डाउनलोड करें।

PDF डाउनलोड करें।

भूरा। कहने में तो यह आसान शब्द है, मगर यह एक बहुत बड़े वैरायटी (variety) के रंगो को कवर करता है- हल्का भूरा, गहरा भूरा, वार्म भूरा (warm browns), कूल भूरा (cool browns), रक्तिम (reddish), हरा सा (greenish), और नीला सा भूरा रंग (bluish browns) है। प्राइमरी स्कूल में आपने सीखा होगा कि “लाल और हरा को मिलाने से भूरा बनता है,” और यह सही है, मगर ऐसा कई रंगो के कॉम्बिनेशन से हो सकता है, जैसे नीला और नारंगी! बहुत सारे रंगोंं को एक साथ मिलाकर भूरे रंग को बनाना काफी आसान है, मगर बिलकुल वही एक शेड को पाने के लिए थोड़ी और कौशल की आवश्यकता होती है। तो कैसे रंगों को मिलाकर भूरा रंग प्राप्त किया जाए यह जानने के लिए इस गाइड को फॉलो करते रहें।

  1. ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

    1

    कलर व्हील की जाँच करें: कलर व्हील एक डिस्क है जिसे इंद्रधनुष के क्रम में कलर्ड सेक्शंस में बाँटा गया है। इसमें प्राइमरी, सेकेंडरी और टर्शरी (tertiary) कलर्स हैं। प्राइमरी कलर में लाल, नीला और पीला, और सेकेंडरी कलर्स में है नारंगी, हरा और बैंगनी। टर्शरी कलर वे होते हैं जो कलर व्हील पर प्राइमरी और सेकेंडरी के बीच में पाए जाते हैं।[१]

  2. 2

    प्राइमरी कलर्स को एक साथ मिलाएं: भूरा रंग बनाने का सबसे पहला और सबसे बुनियादी तरीका है सभी प्राइमरी कलर्स को एक साथ मिलाना। इसका मतलब है कि आपको पहले एक पैलेट चाकू से नीला, पीला और लाल रंग को तब तक मिलाना है जब तक की आपको अपना वांछित मटमैला रंग नहीं मिलता। आपको हर रंग एक समान मात्रा मे नहीं मिलाना है; अपने भूरे पेंट के रंगत को जरा सा बदलने के लिए प्रत्येक रंग के विभिन्न मात्राओं को अलग-अलग मिलाएं।[२]

  3. 3

    कॉम्प्लिमेंट्री कलर्स को एक साथ मिलाएं: जब आप कलर व्हील को देखेंगे, आप पाएंगे कि कॉम्प्लिमेंट्री कलर, व्हील में एक-दूसरे के विपरीत में है। नीला और नारंगी, लाल और हरा, पीला और बैंगनी कॉम्प्लिमेंट्री कलर है। इनमें से किसी भी जोड़े को मिलाने से भूरे रंग का शेड मिल सकता है, जो एक दूसरे से ज़रा अलग होगा।[३]

  4. 4

    अपने भूरे रंग के गहरेपन और हल्केपन को बदलें: रंग को गहरा या हल्का बनाने के लिए उसमें काला या सफेद मिलाएं। भूरे रंग को बनाने के लिए, आप ज्यादा गहरा रंग मिला सकते हैं, मगर यह इसके रंगत को जरा सा बदल देगा और साथ ही साथ इसे गहरा बना देगा। अगर आपको हल्का भूरा चाहिए, सबसे आसान होगा खूब सारा हल्का पेंट लेना और सामान्य मात्रा में भूरे रंग को उसमें मिलाना। गहरे में हल्का मिलाने से ज्यादा आसान है हल्के में गहरा मिलाना।[४]

  5. 5

    सैचुरेशन (saturation) को कम करना या बढ़ाना: भूरे रंग को और ब्राइट बनाने के लिए, उन रंगों को और भी ज्यादा डालें जिनको मिश्रण बनाने के समय आपने शुरू मे डाला था। इसे ज्यादा फीका करने के लिए धूसर पेंट को मिश्रण में डालें।[५]

  6. ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

    6

    रंगत (hue) को बदलें: अगर आप ने नीले और नारंगी को मिलाकर भूरे रंग का शेड बनाया था, आप इसके रंगत को दूसरे रंग मिलाकर बदल सकते हैं। उदाहरण के लिए, वार्म भूरा बनाने के लिए, मिश्रण में लाल रंग डाले। गहरा/काला रंगत वाला भूरा रंग बनाने के लिए आप उसमें बैंगनी या हरा मिला सकते हैं। यह बात ध्यान में रखें कि जिन कॉम्प्लिमेंट्री रंगों के जोड़ों के साथ आप ने शुरू किया था, उनको दूसरे रंगों को मिलाकर बदला जा सकता है। रंग मे थोड़ा और सूक्ष्म बदलाव के लिए तृतीयक रंग जोड़ें।[६]

  1. ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

    1

    एक पैनटोन फॉर्मूला गाइड प्राप्त करें: इसे आमतौर पर प्रिंटिंग इंडस्ट्री में इस्तेमाल किया जाता है, पैनटोन आपको एक सटीक कलर रिफरेंस मुहैया कराता है जिससे आप अपने वांछित भूरे रंग को प्राप्त कर सकते हैं। आप एक नया खरीद सकते हैं या ऑनलाइन में उपयोग कर सकते हैं। [७]

    • यह जरूरी है कि आप जागरूक रहें, की पैनटोन रंगों को CMYK color space में व्याख्या करे ना कि RGY में। CMYK का अर्थ है सियान, मैजेंटा, पीला और काला। सफेद इसमें शामिल नहीं है, क्योंकि आमतौर पर कागज जिसके ऊपर यह छपा होता है वह उसी रंग का होता है, तो आपको थोड़ा ध्यान देना होगा।

  2. ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

    2

    वह भूरा रंग ढूंढिए जिसकी आपको तलाश है: आपको बड़ी संख्या में कार्ड्स देखने को मिलेंगे, इसलिए धैर्य बनाए रखें। आप फोटोशॉप या अन्य ग्राफिक एप्लीकेशन का फायदा उठा सकते हैं, जिनमें कई तरह के फार्मेट में पैनटोन दिए जाते हैं।

    • उस रंग के लिए आवश्यक मैजेंटा, पीला, सियान और काले रंग के सटीक प्रतिशत को देखें, और उस हिसाब से मिलाएं। नोट करें कि उदाहरण में, प्रतिशत है (सियान) C:33%, (मैजेंटा) M:51%, और (पीला) Y:50%
    • ध्यान दें कि मैजेंटा, पीला, और सियान अधिक सटीक प्राथमिक रंगे हैं, मगर इस समय पेंट को मिलाने के लिए वे आदर्श नहीं है। अधिक जानकारी के लिए, इस लेख को देखें।

  3. ब्राउन कलर को हिंदी में क्या कहते हैं? - braun kalar ko hindee mein kya kahate hain?

    3

    अपने रंगों को मिलाएं: पैनटोन गाइड में दिए अनुपातों का उपयोग करके, एक सटीक भूरे शेड के लिए अपने रगों को मिलाएं। हालांकि पैनटोन गाइड आमतौर पर प्रिंट की स्याही को मिलाने के लिए उपयोग किया जाता है।[८]

सलाह

  • यहां तक कि स्टैण्डर्ड भूरे पेंट के साथ, जब तक आपको भूरे रंग का परफेक्ट शेड नहीं मिलता तब तक आप इसे दूसरे रंगत के साथ मिलाते रहिए।
  • जब तक कि आप भूरे रंग के मिश्रण को सटीक प्रतिशत में नहीं मिलाते, रंगों को मिलाकर एक ही शेड को दोबारा प्राप्त करना, प्रत्यक्ष रूप से असंभव है। अगर आप कुछ समय के लिए भूरे रंग को इस्तेमाल करने की सोच रहे हैं, तो रगों के ज्यादा मात्रा को मिलाकर शुरू करें, नहीं तो आपका रंग प्रोजेक्ट के बीच में ही खत्म हो जाएगा।
  • मिश्र्रण शुरू करने से पहले निश्चित करें कि आपका ब्रश साफ हो, नहीं तो अवांछित रंगों के धब्बे आपके मेहनत को बिगाड़ सकते हैं।
  • सुनिश्चित करें कि काला रंग सिर्फ आवश्यकता के समय डाला जाए। जब आप ऐसा करें, तो पेंट को छोटे-छोटे मात्रा में डालें जब तक कि आप को वांछित रंग/रंगत नहीं मिलता।
  • अगर आपको किसी रंग का हल्का शेड चाहिए, तो सिर्फ उसमें सफेद मिलाएं। यदि आपको गहरा शेड चाहिए, तो उसमें काला मिला है।

विकीहाउ के बारे में

सभी लेखकों को यह पृष्ठ बनाने के लिए धन्यवाद दें जो ३३,६५३ बार पढ़ा गया है।

यह लेख ने कैसे आपकी मदद की?

ब्राउन कलर को हिंदी में कौन सा रंग कहते हैं?

भूरा। कहने में तो यह आसान शब्द है, मगर यह एक बहुत बड़े वैरायटी (variety) के रंगो को कवर करता है- हल्का भूरा, गहरा भूरा, वार्म भूरा (warm browns), कूल भूरा (cool browns), रक्तिम (reddish), हरा सा (greenish), और नीला सा भूरा रंग (bluish browns) है।

ब्राउन को हिंदी में कैसे लिखते हैं?

brown का हिन्दी अनुवाद.
विशेषण, चर संज्ञा Something that is brown is the colour of earth or wood. भूरा[भूरी]/भूरा रंग mn. ... ... .
विशेषण You can describe a white-skinned person as brown when they have been sitting in the sun until their skin is darker than usual. भूरा[भूरी] ... .
स्थायी या अस्थायी क्रिया.

कलर हिंदी में क्या कहते हैं?

वर्ण; रंग 2. ध्वजा; झंडा 3. बहाना; ढोंग; दिखावा।