ब्लू व्हेल की आवाज कैसे होती है? - bloo vhel kee aavaaj kaise hotee hai?

पृथ्वी पर सबसे ऊंची आवाज उत्पादित करने वाला जानवर है, अंटार्कटिक ब्लू व्हेल

लखनऊ

 11-07-2021 02:24 PM

स्तनधारी

    अंटार्कटिक ब्लू व्हेल (Antarctic blue whale), जिसे वैज्ञानिक तौर पर बालेनोप्टेरा मस्कुलस एसएसपी इंटरमीडिया (Balaenoptera musculus ssp Intermedia) कहा जाता है, इस ग्रह पर सबसे बड़ा जानवर है, जिसका वजन 400,000 पाउंड (लगभग 33 हाथी) तक होता है और लंबाई 98 फीट तक होती है। व्हेल का दिल एक छोटी कार के आकार का होता है, तथा मुख्य भोजन के मौसम के दौरान, यह प्रति दिन लगभग 7936 पाउंड क्रिल (Krill) की खपत करता है। यह पृथ्वी पर सबसे ऊंची आवाज उत्पादित करने वाला जानवर है, जिसकी आवाज एक जेट इंजन से भी ऊंची होती है। इसकी ऊंची आवाज 188 डेसिबल तक पहुंचती है, जबकि एक जेट की ऊंची आवाज 140 डेसिबल तक पहुंचती है। व्हेल की कम आवृत्ति वाली सीटी सैकड़ों मील तक सुनी जा सकती है और संभवत: अन्य ब्लू व्हेल को आकर्षित करने के लिए इसका उपयोग किया जाता है। अंटार्कटिक ब्लू व्हेल 'गंभीर रूप से संकटग्रस्त' है। अंटार्कटिका में ब्लू व्हेल की आबादी वाणिज्यिक व्हेलिंग से काफी कम हो गई थी, जो 1904 में दक्षिणी अटलांटिक (Atlantic) महासागर में शुरू हुई थी। 1960 के दशक में अंतर्राष्ट्रीय व्हेलिंग आयोग के माध्यम से कानूनी संरक्षण के बावजूद, अवैध शिकार 1972 तक जारी रहा। 1926 में इनकी संख्या लगभग 125,000 थी, जो 2018 में लगभग 3,000 तक कम हो गयी थी, जिसकी वजह से प्रकृति संरक्षण के लिए अंतर्राष्ट्रीय संघ की रेड लिस्ट में इसे "गंभीर रूप से संकटग्रस्त" जीव के रूप में वर्गीकृत किया गया। हाल ही में अंटार्कटिक ब्लू व्हेल की एक उल्लेखनीय संख्या देखी गई थी। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण के नेतृत्व में वैज्ञानिकों की एक टीम ने 2020 के अपने अभियान के दौरान दक्षिण जॉर्जिया (Georgia) के उप-अंटार्कटिक द्वीप में से लौटते समय 55 अंटार्कटिक ब्लू व्हेल की गिनती की। इससे पता चलता है, कि दक्षिण जॉर्जिया का जल उनके लिए एक महत्वपूर्ण ग्रीष्मकालीन भोजन स्थल बना हुआ है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वेक्षण में व्हेल पारिस्थितिकीविद् डॉ जेनिफर जैक्सन (Dr Jennifer Jackson) कहती हैं, कि "हम यह देखकर रोमांचित हैं कि तीन साल के सर्वेक्षण के बाद, दक्षिण जॉर्जिया में फिर से इतने सारे व्हेल देखने को मिले हैं, जो यहां अपना भोजन प्राप्त कर रहे हैं। यह एक ऐसी जगह है जहां व्हेलिंग और सीलिंग दोनों बड़े पैमाने पर किए जाते थे। यह स्पष्ट है कि व्हेलिंग से जो सुरक्षा व्हेल को दी गयी थी, उसने काम किया है। अब हंपबैक (Humpback) व्हेल भी उसी घनत्व में यहां दिखाई देने लगी, जिस घनत्व में यह एक सदी पहले अर्थात दक्षिण जॉर्जिया में व्हेलिंग की शुरूआत के समय दिखाई देती थी।

    संदर्भ:
    https://wwf.to/3k0kWrr
    https://bit.ly/3humiJ6
    https://bit.ly/3ww7aPQ

    ब्लू व्हेल की आवाज कैसे होती है? - bloo vhel kee aavaaj kaise hotee hai?

    ब्लू व्हेल के बारे में रोचक तथ्य

    ब्लू व्हेल संसार का सबसे बड़ा जीव है और ये दुनिया के सभी महासागरों में पाई जाती है। वैज्ञानिकों के अनुसार ब्लू व्हेल इस पृथ्वी पर लगभग 5 करोड़ सालों से मौजूद है।

    ब्लू व्हेल जब महासागरों में लड़ाई करती है तो पनडुब्बी और जहाज को भी अपना रास्ता बदलना पड़ता है। ब्लू व्हेल की अनेक प्रजातियां हैं, जैसे स्पर्म व्हेल, किलर  व्हेल, पायलट व्हेल, बेलुगा व्हेल आदि। तो आइये जानतें है ब्लू व्हेल से जुड़े कुछ रोचक तथ्य:-

    • बीसवीं सदी के शुरुआत में ब्लू व्हेल पृथ्वी के लगभग सभी महासागरों में बहुत अधिक मात्रा में पाई जाती थी लेकिन लगातार एक सदी तक इनका शिकार किए जाने के कारण यह लगभग विलुप्त होने के कगार तक पहुंच गई हैं।
    • ब्लू व्हेल 30 मीटर तक लम्बी और इनका वजन 180 टन तक हो सकता है। देखा जाए तो ब्लू व्हेल डायनासोर के मिलने वाले कंकाल जिसका आकार लगभग 27 मीटर का है, से भी बड़ी होती है।
    • सबसे हैरानी वाली बात यह है कि व्हेल पानी में सांस नहीं ले सकती। इनके सर पर एक छेद होता है जिसकी सहायता से ये सांस ले पाती है l जब ये पानी से निकलकर गोता लगाती है तब वह छेद की मदद से सांस लेती है l ब्लू व्हेल अपनी सांस 35 मिनट से लेकर 2 घंटे तक रोक सकती है।
    • क्या आप जानते है कि एक ब्लू व्हेल की जीभ एक अफ्रीकी वन हाथी के बराबर होती है और इनका दिल कम से कम एक गोल्फ गाड़ी के आकार का होता है। इनके दिल की धडकनों को 2 मील दूर से सुना जा सकता है।
    • ब्लू व्हेल बहुत कम सोती है । यह 3 महीने तक बिना सोए भी रह सकती है। सोते समय इनका दिमाग आधा जागता है और आधा सोता है । अगर ये गहरी नींद में सो जाए तो यह डूबकर मर सकती है।
    • ब्लू व्हेल के दिल का वजन 400 पाउडं ( 180 kg) किलो के बराबर होता है।
    • ब्लू व्हेल की गर्दन काफी लचीली होती है, जो कि तैरते वक्त गोल घूम सकती है। इनकी पूंछ के अंत में दो सिर होते है जो उन्हें तैरने में सहायता करते है l यह 46 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तैर सकती हैं।
    • मादा ब्लू व्हेल अन्य मछलियों की तरह अंडे  नहीं देती है बल्कि ये बच्चे पैदा करती है। एक बार में ये एक बच्चे को जन्म देती है। ब्लू व्हेल के बच्चे लगभग 7 महीने के होने तक रोजाना करीब 380 लीटर तक दूध पीते हैं।
    • ब्लू व्हेल एक दिन में करीब 4 टन से 6 टन तक भोजन करती है। भोजन से प्राप्त उर्जा को वह सुरक्षित करके रख लेती है जिसकी वजह से वह 200 दिन तक बिना भोजन खाए भी रह सकती है।
    • ब्लू व्हेल के शरीर के अंगों की तुलना में, ब्लू व्हेल का मस्तिष्क बहुत छोटा होता है और इसका वजन केवल 92 किलोग्राम ही होता है, जो उसके शरीर के वजन का 0.007 प्रतिशत है।
    • ब्लू व्हेल दुनिया में सबसे सशक्त जानवर हैं वे एक-दूसरे की आवाज 1000 मील दूर तक सुन सकते हैं यानी 1000 मील दूर तक एक दूसरे को बुला सकते है। वह अपने साथियों को बुलाने के लिए काफी मधुर आवाज़ निकालती हैं।