बजे को इंग्लिश में क्या बोलते हैं - baje ko inglish mein kya bolate hain

आइए सीखें कि अगर कोई आपसे पूछे कि “कितने बजे हें ?” तो इंग्लिश में आप कैसे बतायेंगे| हिन्दी में आप कुछ इस तरह कहते हैं –“पांच बजकर दस मिनट“ या “सात बजने में दो मिनट“ या “सवा दो“ या “साढ़े तीन“ आदि |

पहले समझिए –

2 बजे को कहेंगे – 
2 o‘clock (2 ओ क्लॉक )

11 बजे को कहेंगे – 
11 o’clock (11 ओ क्लॉक)

7 बजे को कहेंगे –   
7 o’clock ( 7 ओ क्लॉक )

अब समझिए –

बजे को इंग्लिश में क्या बोलते हैं - baje ko inglish mein kya bolate hain

 “ इतने बजकर इतने मिनट “ का फॉर्मुला है – ( मिनट + past + घंटा )

गर आपको कहना है “ पांच बजकर दस मिनट “ हुए है | सोचिए मिनट कितने हुए है – 10 और घंटे कितने हुए है – 5 तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
10 past 5 (टेन पास्ट फाइव )

अगर “आठ बजकर बीस मिनट “ हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
20 past 8 (टवेन्टी पास्ट ऐट)

अगर “सात बजकर पच्चीस मिनट” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
25 past 7 (टवेन्टी फाइव पास्ट सेवन)

अगर “दो बजकर बाईस मिनट” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
22 past 2 (टवेन्टी टू पास्ट टू)    

अगर “पांच बजकर छ: मिनट” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
6 past 5 (सिक्स पास्ट फाइव)     

 “इतने बजने में इतने मिनट” का फॉर्मुला है – ( मिनट + to + घंटा )

अगर आपको कहना है “पांच बजने में दस मिनट” हैं | सोचिए मिनट कितने बचे है – 10 और कौन सा घंटा होने के लिए – 5 तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
10 to 5 (टेन टू फाइव )

अगर “आठ बजने में बीस मिनट” है तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
20 to 8. टवेन्टी टु एट

अगर “दो बजने में बारह मिनट” है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
12 to 2  टवेल्व टु टू 

अगर “ग्यारह बजने में बारह मिनट” है तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
12 to 11. टवेल्व टु इलेवन 

अगर “तीन बजने में पांच मिनट” है तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे –
5 to 3. फाइव टु थ्री

नोट – 1 घंटे में 60 मिनट होते है| 60 मिनट का आधा 30 मिनट होता है इसलिए 30 मिनट को हाफ (half) कहते है और 30 मिनट का भी आधा 15 मिनट होता है इसलिए 15 मिनट को क्वाटर (quarter) कहते है| समझिए –

जैसा कि आपने पढ़ा : 

अगर “आठ बजकर पन्द्रह मिनट” यानि “सवा आठ” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे- 
15 past 8 (फिफ्टीन पास्ट एट)

यहाँ पर 15 (फिफ्टीन) की जगह आप क्वाटर का प्रयोग कर सकते है | और कह सकते है-
quarter past 8 (क्वाटर पास्ट एट) –

इसी तरह:

अगर “आठ बजने में पन्द्रह मिनट” यानि “पौने आठ” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे-
15 to 8. (फिफ्टीन टु एट )

यहाँ पर 15 (फिफ्टीन ) की जगह आप क्वाटर का प्रयोग कर सकते है | और कह सकते है-
quarter to 8 (क्वाटर टु एट )

ठीक इसी तरह:

अगर “आठ बजकर तीस मिनट” यानि “साढ़े आठ” हुए है | तो फॉर्मुले के अनुसार आप कहेंगे-
30 past 8. (थर्टी पास्ट एट )

यहाँ पर 30 (थर्टी की जगह आप हाफ का प्रयोग कर सकते है | और कह सकते है-
half past 8 (हाफ पास्ट एट )

अगर कॉन्सेप्ट को पढ़कर समझने में जरा भी दिक्कत आ रही हो तो घबराइए नहीं नीचे दिये गये उदाहरण समझने का प्रयत्न करें ऑडियो लैक्चर भी सुनिये फिर भी कोई परेशानी आये तो englishwale.com के स्टूडेंट हैल्पडेस्क में अपना प्रश्न रखिये या हमें ईमेल के जरिए सम्पर्क करिये |

आइए देखें कुछ उदाहरण –

11 बजे11 o’clock5  बजे5 o’clock7 बजे7 o’clock11 बजकर बीस मिनट20 past 111 बजने में सात मिनट7 to 12 बजकर तीस मिनटHalf past 2 या  Half to 3

 ( क्योंकि 2 बजकर तीस मिनट को 3 बजने में तीस मिनट भी तो कह सकते है| )

सवा आठ 15 past 810 बजने में 10 मिनट10 to 10पौने 5Quarter to 5साढ़े 10 Half past 10ढाई बजेHalf past 2

रात के बारह बजे के बाद से दोपहर के बारह बजे से पहले तक के समय के साथ “am” का प्रयोग कर सकते है जबकि दोपहर के बाहर बजे के बाद से रात के बाहर बजे से पहले तक के समय के साथ “pm” का प्रयोग कर सकते है|

रात के 12 बजे12 AMरात के 1 बजे1 AMसुबह के 5 बजे5 AMसुबह के 10 बजे10 AMसुबह के 11 बजे11 AMसुबह के 11 बजकर 59 मिनट     11.59 AMदोपहर के 12 बजे12 PMदोपहर के 1 बजे1 PMशाम के 5 बजे5 PMशाम के 7 बजे7 PMरात के 11 बजे11 PMरात के 11 बजकर 59 मिनट11.59 PM

 

Trending Blogs

  • All Tenses
  • All Verbs
  • All Prepositions
  • All Conjunctions
  • All Daily Use English Sentences
  • All Practice Exercises
  • English Vocabulary Exercises
  • All English Charts
  • All English Conversations
  • English Grammar/Spoken Doubts

Books & e-Books

  • Complete English Speaking KIT (Lesson-wise Videos + Books + Charts)
  • English Speaking Course Book
  • Daily Use English Sentences Book
  • All PDF eBooks

IMPORTANT LINKSBooks, eBooks & Web Courses (10M+) |  YouTube (6M+) | Android App (3.2M+) | Facebook (1.2 M+) | Instagram (150K+)

TRENDING BLOGS
TENSES | VERBS | TRANSLATIONS | PREPOSITIONS | DAILY USE SENTENCES | VOCABULARY | PRONUNCIATION | PHRASAL VERBS | TIPS n TRICKS | INTERVIEW Q&A | PUNCTUATION MARKS | ACTIVE PASSIVE | DIRECT INDIRECT | PARTS OF SPEECH | SPEAKING PRACTICE | LISTENING PRACTICE | WRITING PRACTICE | ESSAYS | SPEECHES

अगर आपको ये आर्टिकल पसन्द आया हो, तो इसे अपने दोस्तों के साथ WhatsApp, Facebook आदि पर शेयर जरूर करिएगा। Thank you! – Aditya sir

शाम को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

क्षमा करना {transitive verb} excuse {v.t.} forgive {v.t.} justify {v.t.} overlook {v.t.}

1 घंटा को इंग्लिश में क्या बोलेंगे?

1. hr is a written abbreviation for 'hour'.

इंग्लिश में टाइम कैसे बताये?

Learn to Tell the Time in English.
2 बजे को कहेंगे – 2 o'clock (2 ओ क्लॉक ).
11 बजे को कहेंगे – 11 o'clock (11 ओ क्लॉक).
7 बजे को कहेंगे – 7 o'clock ( 7 ओ क्लॉक ) अब समझिए –.

रात को क्या बोलेंगे इंग्लिश में?

रीत (Reet) = tradition Tags: Reet, Reet meaning in English.